लिंग-जनित हिंसा पर चुप्पी तोड़ें

[English] लखनऊ विधान सभा के सामने अंबेडकर महासभा में आज लिंग-जनित भेदभाव और हिंसा के मुद्दे पर खुला संवाद और उसके पश्चात मोमबत्ती प्रदर्शन का आयोजन हुआ। संवाद में दिल्ली में हुए सामूहिक यौन हिंसा पर बिना विलंब कारवाई की मांग हुई और यह बात भी स्पष्ट रूप से जाहिर हुई कि ऐसी महिलाओं की संख्या अत्याधिक है जिनको लिंग-जनित हिंसा के बाद न्याय नहीं मिला है और वें भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही हैं।

मजदूरों-किसानों की मांगों को लेकर अनशन का चौथा दिन

[English] सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय, लोक राजनीति मंच, हिन्द मजदूर सभा, रिहाई मंच व विशेष शिक्षक एवं अभिभावक एसोशिएसन के संयुक्त धरने-अनशन के कार्यक्रम ने आज चौथे दिन में प्रवेश किया। अनशन पर संदीप पाण्डेय व अनिल मिश्र बैठे हुए हैं।

मजदूर और किसान आयोग का अविलंब गठन किया हो: डॉ संदीप पाण्डेय

फोटो साभार: राजीव यादव
अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी 
असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी रुपए 440 प्रतिदिन की मांग को लेकर आज 25 दिसम्बर 2012 को तीसरे दिन भी विधान सभा के सामने अनशन जारी रहा। अनशन पर मग्सेसे पुरुस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पाण्डेय, श्री अनिल मिश्रा व श्री मुन्नालाल शुक्ला बैठे हैं।

मजदूरों, किसानों समेत पूरे वंचित वर्ग की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन

फोटो साभार: राजीव यादव
English] विधान सभा लखनऊ पर 23 दिसम्बर 2012 से सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों का संयुक्त अनिश्चितकालीन अनशन शुरु हुआ। डॉ संदीप पाण्डेय जो अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं, मग्सेसे पुरुस्कार  से सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

टीबी-एचआईवी का बढ़ता जाल

एचआईवी से पीड़ित लोगों में मौत का एक प्रमुख कारण टीबी है, अतः एचआईवी के साथ जीवनयापन करने वालों को बचाने के लिए टीबी-एचआईवी के सह-संक्रमण से निपटना आवश्यक है। पूरे विश्व में 10 लाख से अधिक लोगों को टीबी एवं एचआईवी के उपचार की एक साथ ज़रूरत पड़ती है। वर्ष 2011 में, 340 लाख से अधिक लोग एचआईवी वाइरस से संक्रमित थे और पिछले 30 सालों में (जब से इस महामारी की शुरुआत हुई) अब तक लगभग 250 लाख से अधिक लोग इस बीमारी के कारण मृत्यु का शिकार हो चुके हैं।

प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद, दिल्ली के पटेल चेस्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक नियुक्त

[English] प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इन्स्टीट्यूट, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के निदेशक के पद पर नियुक्त किये गये हैं और उन्होने संस्थान के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई के निदेशक के पद पर तथा के॰ जी॰ चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पल्मोनरी मेडीसिन विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहें हैं। प्रोफेसर प्रसाद ने 1974 में एम. बी. बी. एस. और 1979 में एम. डी. की उपाधि केव्म् जीव्म् मेडीकल कॉलेज, लखनऊ से ग्रहण की। इसके अतिरिक्त इन्होंने जापान से पल्मोनरी मेडिसिन, फाइबर-ऑप्टिक ब्रोन्कोस्कोपी और फेफड़ें के कैंसर में उच्च प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

क्या आपके फेफड़े संक्रमण से सुरक्षित हैं ?

जीवित रहने के लिए सांस लेना अहम है और सांस लेने के लिए स्वस्थ फेफड़े का होना बहुत आवश्यक है। परन्तु विश्व भर में सैकड़ों लाखों लोग प्रतिवर्ष फेफड़े संबंधी रोग जैसे टीबी, अस्थमा, निमोनिया, इन्फ़्लुएन्ज़ा, फेफड़े का कैंसर और फेफड़े सम्बन्धी अन्य दीर्घ प्रतिरोधी विकारों से पीड़ित होते हैं और लगभग 1 करोड़ व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त होते हैं। फेफड़ों के रोग हर देश व सामाजिक समूह के लोगों को प्रभावित करते हैं, लेकिन गरीब, बूढ़े, युवा और कमजोर व्यक्ति पर जल्दी असर डालते हैं. फेफड़ों में फैलने वाले इन संक्रमणों के बारे में लोगों के बीच जानकारी का अभाव है। प्रदूषित वातावरण, घर के भीतर का प्रदूषण (जैसे: लकड़ी, कंडे या कोयले को जला कर खाना पकाना), धूम्रपान, तम्बाकू आदि कई कारणों से फेफड़े संबंधी रोगियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। परन्तु यदि उचित जीवन शैली और धूम्रपान मुक्त वातावरण बनाया जाये तो फेफड़े  सम्बन्धी संक्रमणों को कम किया जा सकता है।

तंबाकू नियंत्रण संधि परक्रामण को तंबाकू उद्योग से सबसे बड़ा खतरा

मुश्किलों के बावजूद देशों ने अवैध तंबाकू व्यापार पर विश्व-व्यापी प्रोटोकॉल अपनाया
[English] सियोल, दक्षिण कोरिया: आज विश्व तंबाकू नियंत्रण संधि को अधिक मजबूत करने के लिए एक सप्ताह की अवधि का परक्रामण आरंभ हुआ। विश्व तंबाकू नियंत्रण संधि, जो विश्व की पहली जन स्वास्थ्य और उद्योग की जवाबदेह ठहरने के लिए बनी संधि है उसको तंबाकू उद्योग से निरंतर चुनौती मिलती रही है।

निमोनिया पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मौत का प्रमुख कारण

निमोनिया वायरस, बैक्टिरिया, फॅंगस और पैरासाइट से फेफड़ों में होने वाला एक संक्रामक रोग है।  लेकिन इसका उपचार समय रहते एंटीबायोटिक के उपयोग के साथ आसानी से किया जा सकता है और जिसमें खर्च 55 रुपये अथवा $1 से भी कम होता है, फिर भी पूरे विश्व में प्रतिवर्ष पाँच साल से कम उम्र के 14 लाख बच्चे निमोनिया के कारण मृत होते हैं जो कि एड्स, मलेरिया और टीबी से होने वाले कुल मौतों से भी अधिक है। परंतु यदि सही विधि से नवजात शिशुओं को जन्म के पहले छः माह तक सिर्फ स्तनपान और उसके बाद उचित पोषण दें तो निमोनिया से होने वाले इन मौतों को कम किया जा सकता है।

सुनियोजित एवं समन्वयित मलेरिया कार्यक्रम आवश्यक

[English] विश्व स्वास्थ्य संगठन की नयी 2012 मलेरिया रिपोर्ट जारी करते हुए रोल बैक मलेरिया संगठन ने मलेरिया का विकास और स्वास्थ्य प्रणाली से संबंध पर प्रकाश डाला। मलेरिया से मृत्यु तक हो सकती है यदि समोचित इलाज न मिले। हर साल सिर्फ भारत समेत एशिया में 2 अरब लोग मलेरिया इस प्रभावित होते हैं। इस 2012 मलेरिया रिपोर्ट पर मीडिया संवाद में चर्चा आयोजित हुई थी। इस मीडिया संवाद को स्वास्थ्य को वोट अभियान, सिटिज़न न्यूज़ सर्विस (सीएनएस), हेल्थ राइटर्स, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। आरबीएम की फिल्म का भी चित्रण किया गया।

हमारे परिप्रेक्ष्य में विश्व टीबी रिपोर्ट के क्या मायने हैं? रिपोर्ट विमोचित

“हमारे परिप्रेक्ष्य में विश्व टीबी रिपोर्ट 2012 के क्या मायने हैं?” नामक रिपोर्ट हिन्दी एवं अँग्रेजी भाषाओं में प्रख्यात सर्जन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त द्वारा विमोचित हुई। यह रिपोर्ट, “सीएनएस दृष्टिकोण” शृंखला के अंतर्गत जारी की गयी है जो स्वास्थ्य से जुड़े सामयिक प्रकाशनों का हमारे परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इस रिपोर्ट में, विश्व टीबी रिपोर्ट 2012 को पढ़ कर भारत के पुनरीक्षित राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, पूर्व वर्षों में जारी हुई टीबी रिपोर्टों और स्टॉप-टीबी ग्लोबल प्लान 2011-2015 के परिप्रेक्ष्य में सीएनएस द्वारा विश्लेषण किया गया है। इसको सीएनएस संपादिका शोभा शुक्ला ने बंगलुरु की भारती घनश्याम, बाबी रमाकांत, राहुल द्विवेदी और रितेश आर्या के साथ लिखा है और स्वास्थ्य को वोट अभियान, सिटिज़न न्यूज़ सर्विस (सीएनएस), जर्नलिस्ट्स अगेन्स्ट टीबी, हेल्थ राइटर्स, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, और ग्लोबल स्टॉप-टीबी ई-फोरम ने संयुक्त रूप से प्रकाशित किया है।

पूर्व केन्द्रीय सूचना आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट निर्णय की समालोचना की

[English] हाल ही में सेवा-निवृत्त हुए केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेश गांधी लखनऊ में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की समालोचना की जिसमें कि सूचना आयुक्त का न्यायिक पृष्ठभूमि से होना अनिवार्य किया गया है और सब सुनवाई 2 सूचना आयुक्त की बेंच द्वारा होना (2 में से 1 सूचना आयुक्त कम-से-कम न्यायिक पृष्ठभूमि का हो) भी अनिवार्य किया गया है। उन्होने वाजिब तर्क दिये कि सूचना आयोग में क्यों न्यायिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति का होना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। उनका तर्क था कि सूचना आयोग को सिर्फ यह निर्णय लेना होता है कि सूचना देनी है या नहीं।

टीबी-डायबिटीज का बढ़ता प्रकोप

शोध से यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि डायबिटीज का सम्बंध टीबी रोग से है। शोध के अनुसार डायबिटीज होने पर टीबी रोग के होने का खतरा 3 गुना बढ़ जाता है, और यदि व्यक्ति तंबाकू सेवन या धूम्रपान करता हो, तो टीबी रोग होने का खतरा 5 गुना तक बढ़ जाता है। डायबिटीज एक ऐसी भयंकर रोग है जिसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि या तो शरीर में रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने वाले इंसुलिन नामक हार्मोन का निर्माण बंद हो जाता है या इंसुलिन हार्मोन अपने कार्य को ठीक से नहीं कर पाता है। सम्पूर्ण विश्व में लगभग 3660 लाख लोग डायबिटीज के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, जिसमें से 90% वयस्क द्वितीय प्रकार की डायबिटीज से ग्रस्त है। वर्ष 2011 में पूरे  विश्व में लगभग 46 लाख लोग डाइबेटीज़ जनित रोगों के कारण मृत्यु का शिकार हुए, जिनमे से 80% लोग निम्न व मध्यम आय वाले देशों से थे, और 2030 तक यह संख्या दुगुनी हो सकती है।

मधुमेह और तपेदिक (टीबी) स्वास्थ्य कार्यक्रमों में समन्वयन जरूरी

अनेक मजबूत शोध और आंकड़े यह प्रमाणित करते हैं कि मधुमेह (डाइबिटीस) और तपेदिक (टीबी) सह-रोगों में सीधा संबंध है। मधुमेह और टीबी सह-रोगों से जूझ रहे लोगों की संख्या इतनी है कि यह जरूरी हो गया है कि मधुमेह और टीबी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी आवश्यक समन्वयन हो। इंटरनेशनल यूनियन अगेन्स्ट टीबी अँड लंग डीसीज (द यूनियन) के वरिष्ठ सलाहकार प्रोफेसर (डॉ) एंथनी हैरिस ने कहा कि जैसे एच0आई0वी0 और टीबी सह-संक्रमण एक चुनौती है उसी तरह से यदि पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए तो मधुमेह से भी टीबी महामारी में बढ़ोतरी हो सकती है।  डॉ हैरिस, सी-ब्लॉक चौराहा, इन्दिरा नगर स्थित प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त केंद्र पर वेबिनार द्वारा मीडिया संवाद को संबोधित कर रहे थे। इस मीडिया संवाद को स्वास्थ्य को वोट अभियान, आशा परिवार, सिटिज़न न्यूज़ सर्विस और जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय ने आयोजित किया था।

संक्रमण को बढ़ाता है घर के भीतर का वायु प्रदूषण

सम्पूर्ण विश्व में लगभग 3 अरब लोग, (जो अधिकांशत: कम आय वाले देशों में रहते हैं) खाना पकाने, रोशनी और तापने के लिए ठोस ईंधन पर निर्भर हैं। लकड़ी/कंडे/कोयला आदि जलाकर खाना पकाने वाले चूल्हे/अँगीठी के धुएँ में कार्बन मोनोऑक्साइड, और अन्य ऐसे हानिकारक तत्व होते हैं जो घर के अंदर की हवा के प्रदूषण स्तर को कई गुना अधिक बढ़ा देते है, जो विशेषकर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है. अध्ययनों से पता चलता है कि घर के भीतर का वायु प्रदूषण सम्पूर्ण विश्व में कुल रोग के 2.7% भाग के लिए जिम्मेदार है तथा तीन तरह के फेफड़े संबंधी रोग के खतरों को बढ़ाता है (1) बच्चों में फेफड़े संबंधी श्वसन संक्रमण (2) महिलाओं में दीर्घ प्रतिरोधी फेफड़े का विकार (सी.ओ.पी.डी) तथा (3) कोयले के धुएं के संपर्क में आने से महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर।

उत्तर प्रदेश सरकार गुटखा प्रतिबंधित कर एफ़.एस.एस.ए. अधिनियम का पालन करे

[English] उत्तर प्रदेश सरकार को गुटखा प्रतिबंधित करना चाहिए क्योंकि गुटखा को खाद्य उत्पाद माना गया है और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 (एफ़.एस.एस.ए.) के अनुसार किसी भी खाद्य उत्पाद में तंबाकू या निकोटीन नहीं हो सकती है। यह सीएनएस मीडिया संवाद का केंद्रीय संदेश था जो इन्दिरा नगर सी-ब्लॉक चौराहा स्थित प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त केंद्र में आयोजित हुआ था।

खेल के मैदान से जीतेंगे ज़िंदगी की जंग: तृतीय लिंग के लिए एक अभिनव पहल

राइट टर्न वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति व रायपुर जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार एक अखिल भारतीय तृतीय लिंग खेलकूद प्रतियोगिता (ऑल इंडिया थर्ड जेंडर स्पोर्ट्स मीट) का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य के खेल संघों से भी सहयोग लिया जाएगा।

साधारण टीबी के कुप्रबंधन से विकसित होती है एमडीआर-टीबी

भारतीय समाज में तपेदिक अथवा टीबी आज भी एक गंभीर बीमारी के रूप में विद्यमान है और प्रति वर्ष 300000 लोग टीबी से मरते है। एमडीआर अथवा औषधि प्रतिरोधक टीबी, जो कि सामान्य टीबी के कुप्रबंधन द्वारा ही जन्मी समस्या है, से हर साल पूरे विश्व में 150000  लोग मरते है और लगभग 440000 एमडीआर के नए संक्रमण विकसित होते हैं जबकि टीबी का इलाज सम्भव है और हमारे देश के पुनरीक्षित राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डोट्स सेवा द्वारा इसकी दवाएं मुफ्त में उपलब्ध होती है। एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति में सक्रिय टीबी विकसित होने का और टीबी रोग से मरने का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि एचआईवी वाइरस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है।

एचआईवी पाज़िटिव लोगों में मौत का प्रमुख कारण टीबी क्यों ?

इस सच्चाई के बावजूद कि टीबी का इलाज मुमकिन है और एचआईवी का उपचार उपलब्ध है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2010 में 350000 लोगों की मृत्यु इन दो रोगों के सह-संक्रमण से हुई, और एचआईवी से मरने वाले प्रत्येक चार लोगों में एक की मृत्यु का कारण टीबी ही है। पूरे विश्व में 10 लाख से अधिक लोगों को टीबी और एचआईवी के एक साथ इलाज की जरूरत है, अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि स्वास्थ्य प्रणाली इन मरीजों को अपने सेवाओं के बेहतर समन्वय के साथ उचित देखभाल प्रदान करे. जब टीबी का इलाज उपलब्ध है तो एचआईवी के साथ जीवनयापन करने वाले लोगों में यह मृत्यु का प्रमुख कारण नहीं होना चाहिए.  

टीबी सीरोलोजिकल टेस्ट पर लगे प्रतिबंध को सरकार सख्ती से लागू करे

जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, द मूवमेंट ऑफ इंडिया, स्टॉप-टीबी इफोरम, सिटिज़न न्यूज़ सर्विस और आशा परिवार ने संयुक्त रूप से मांग की है कि टीबी सीरोलोजिकल टेस्ट (ब्लड या एनटीबाडी टेस्ट) पर भारत सरकार द्वारा लगाए हुए प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जाये। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पुरुस्कृत और सीएनएस स्टॉप-टीबी इफोरम के निदेशक बाबी रमाकांत ने बताया कि भारत सरकार ने 7 जून 2012 के बाद से टीबी सीरोलोजिकल टेस्ट के इस्तेमाल, बिक्री, आयात, या निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि यह टेस्ट टीबी परीक्षण के लिए उपयोगी नहीं हैं और रोगी का पैसा बेफजूल ही खर्च होता है। 

तीसरा लिंग समाज में बहिष्कृत क्यो?

रवीना बरिहा छत्तीसगढ़ की एक पढ़ी लिखी मितभाषी आदिवासी हिजड़ा हैं। उनकी दुबली पतली काया से यह पता ही नहीं लगता कि वो एक तेज़ तर्रार कार्यकर्ता हैं जो हिंजड़ों/किन्नरों को सभ्य समाज में एक सम्मानित स्थान दिलाने के लिए दृण संकल्प हैं। अन्य कार्यकर्ता उन्हें छोटा रॉकेट के नाम से बुलाते हैं। अपने पहनावे और बातचीत के तौर तरीकों से रवीना कहीं से भी एक किन्नर जैसी नहीं दिखती हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हिजड़ा हब्बा सम्मेलन में उनसे बात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहाँ उन्होने किन्नर समुदाय की आकांक्षाओं और आशाओं की; उनके दारुण दु:खों और पीड़ा के बारे में खुल कर चर्चा की। 

स्नेहमयी चिकित्सा से जीती जा सकती है बीमारी की जंग: किस्सा शांति का

शांती मुंबई में रहने वाली एक 38 वर्षीय अल्पशिक्षित और गरीब महिला हैं| वह पिछले पाँच वर्षो से एचआईवी-ग्रस्त हैं और उन्हें ड्रग-रेजीस्टेंट (औषधि प्रतिरोधक) टीबी भी है | उनकी कहानी सड़कों पर जिन्दगी बसर करने वाले उन लाखों लोगों की कहानी है जिनके लिए कोई बीमारी न होने पर भी जीवन का प्रत्येक दिन एक कठिन संघर्ष होता है | एचआईवी-टीबी के सह-संक्रमण के दोहरे बोझ की चिकित्सा लेना जिन्दगी की अंतिम उम्मीद समाप्त हो जाने जैसा है | शांती ने अपनी व्यथा-कथा हाल ही मे मेडिसिन्स सान्स फ़्रोंटिएर (एमएसएफ) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था को बयान की, जिसकी देख-रेख में कुछ माह पूर्व उनकी एमडीआर-टीबी की चिकित्सा प्रारम्भ हुई थी|

उनके पूर्व-पति की म्रत्यु 1991 में एड्स के कारण हो गई थी, और उनकी एकमात्र पुत्री भी कुछ वर्षो पहले चल बसी| वे अपने पुराने दिनों और वर्तमान की व्यथा का बयान इस प्रकार करती हैं—“मेरा जन्म व पालन मुंबई में हुआ| मेरे बचपन के दिन बहुत अच्छे थे| मुझे समुद्र के किनारे खेलना और फोटो खींचना बहुत पसंद है| अपने विवाह के बाद भी मैं अक्सर अपनी पुत्री और पति के साथ यहाँ (चौपाटी तट) पर आकर खुश होती थी। पर अब मैं बाहर कहीं भी घूमने नहीं जा पाती हूँ| मैं हर समय काफी थकी सी और बीमार रहती हूँ| यहाँ तक कि कोई त्योहार या उत्सव भी नहीं मनाती| मेरी जिन्दगी दवाओं के इर्द-गिर्द घूमने के कारण नारकीय हो गई है| काश  कि वो पुराने दिन फिर से लौटकर आ पाते|”

शांति की मुसीबतों की कहानी 2006 में शुरू हुई जब वह दस्त, और बार-बार होने वाले तेज़ बुखार व उल्टियों के कारण बहुत बीमार हो गईं| उन्होने गैर-सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया| वह उस समय अपने दूसरे पति के साथ रह रही थीं| काम भी करती थीं। लेकिन सारा धन उनकी बीमारी पर ही व्यय हो जाया करता था | वह याद करती हैं कि, “मैं एक महीने ठीक रही हूंगी कि फिर से परेशानी शुरू हो गई| मैंने 400 रुपए खर्च करके प्राइवेट में एचआईवी की जाँच भी कराई लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन बाद में एचआईवी की पुष्टि हुई और 2007 में जे जे हॉस्पिटल में मुझे एंटिरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) पर रक्खा गया |”

जो भी हो, उनके डीआर-टीबी रोग का निदान और इलाज तो और भी कठिन कार्य था| मरीन लाइंस के म्यूनिस्पल अस्पताल में उनके थूक का तीन बार परीक्षण किया गया पर टीबी के लिए परिणाम नकारात्मक रहा| फिर भी उन्हें छः महीने तक टीबी की दवा दी गई | उनको एक-एक दिन छोड़कर 24 इंजेक्शन और गोलियां लेनी होती थीं| लेकिन हालत में कोई सुधार न होने के कारण, वो दो महीने की चिकित्सा की बाद फिर उसी अस्पताल में वापस गईं और उनके एक्स-रे (जो उन्होने निजी तौर पर अस्पताल के बाहर करवाया था) के आधार पर उन्हे दुबारा आठ माह का टीबी उपचार दिया गया |

लेकिन फिर भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ, और वे लगातार खाँसी, कमजोरी, और भूख न लगने की वजह से बहुत परेशान रहीं| लेकिन डॉक्टरों ने उनको तीसरी बार टीबी की दवाएं देने से मना कर दिया क्योंकि इससे उनकी किडनी खराब हो सकती थी|   

“तब मैं जे जे अस्पताल में पहले से ही एआरटी पर थी | लेकिन इलाज से कोई फायदा नहीं हो रहा था | मेरी तबीयत और भूख में कुछ भी सुधार नहीं था | मैंने वहाँ के डाक्टरों को बताया कि टीबी के इलाज के मैं पहले ही दो कोर्स ले चुकी थी | तब मुझसे एक फार्म भरवाया गया और मुझे जीटी के एक अस्पताल मे भेज दिया गया | वहाँ फिर मैंने टीबी के इलाज के लिए गोलियों और इंजेक्शन का 6 माह का कोर्स पूरा किया|”

अंत में जे जे अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा 2007 में उनको ड्रग रेजीस्टेंट टीबी (डीआर-टीबी) होने की पुष्टि की गई और यह भी बताया गया कि इस महँगे इलाज को पूरा करना उनके लिए कठिन होगा | अस्पताल में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने परेशान शांति को समझाया कि, “यहाँ पर इसका कोई इलाज नहीं है| निजी डॉक्टर से इलाज कराना काफी महंगा भी है| तुम्हारे पास लाखों रूपये कहाँ से आयेंगे? इसलिए तुम बस पौष्टिक आहार खाती रहो और जिन्दगी भर एआरटी दवा जारी रखो| अगर तुम यह दवा छोड़ दोगी तो मर जाओगी”।

शांति पूरी तरह से निराश हो चुकी थी।  वह अब तक टीबी की चिकित्सा का पूरा कोर्स तीन बार ले चुकी थी – दो बार 6-6 महीने का और एक बार 8 महीने की अवधि का, लेकिन हर बार उसकी हालत सुधरने के बजाय और भी बिगड़ती गई | भाग्यवश, नवम्बर 2011 में उनका सम्पर्क एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जिसने उन्हें एमएसएफ तक पहुँचाया और जहाँ अन्त में उनको सही इलाज मिला | एमएसएफ में अब डीआर-टीबी का उपचार कराते हुये उन्हें कुछ महीने हो चुके हैं| लेकिन उनको एचआईवी का भी संक्रमण होने के कारण (वो 2007 से एआरटी पर हैं),उनकी रोज़ लेने वाली दवाओं की संख्या बहुत है | वे कहती हैं, “मेरी दवाओं की संख्या काफी है | मुझे केवल टीबी के लिये ही बहुत सी गोलियां लेनी होती हैं—सवेरे 6 गोली और रात को 8 गोली| इसके अलावा एंटि-रेट्रोवाइरल दवाएं भी लेनी होती हैं| कभी-कभी कुछ गोलियां उलटी में निकल भी जाती हैं, इसलिये उल्टी रोकने के लिये भी कुछ दवाएं खानी होती हैं| मुझे इंजेक्शन भी लगवाने पड़ते हैं| यदि दवाएं कुछ कम हो जाएँ तो काफी आराम होगा| अब तो यह लगने लगा है है कि जैसे दवाएं ही मेरा खाना हैं | मेरे पेट मे खाने से अधिक दवाएं होती है | डाक्टर कहते हैं कि मेरा वजन बढ्ने पर गोलियों की संख्या कम हो जाएगी| लेकिन अभी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है| मुझे फल और दूध लेने को कहा गया है, लेकिन दूध और दही मेरा पेट पचा नहीं पा रहा है| इस समय ज़िंदगी बहुत बेकार है|”              

इन सभी दवाओं के बहुत बुरे साइड इफेक्ट (पार्श्व प्रभाव) का सामना कर सकना बहुत कठिन होता है| शांति दुखित होकर कहती हैं कि, “मैं ठीक से खा नहीं सकती हूँ| हर समय उल्टी करती रहती हूँ और सारे दिन उनींदापन महसूस करती हूँ- जैसे कि मैंने नशा किया हो| ऐसा लगता है कि जैसे मेरा दिमाग काम ही नहीं कर रहा हो, मैं निराशा का अनुभव करती हूँ | हर वक़्त इतनी अधिक घबराहट महसूस होती है कि जैसे मैं मर ही जाऊँगी | दवा लेने के बाद मुझे चक्कर आते हैं और बहुत गर्मी भी लगती है|”

शांति के रहने की सुविधाएं भी अपर्याप्त हैं | वर्षो से उनकी अधिकांश कमाई जाँचों और दवाओं पर खर्च होती रही है | अपने पहले पति की म्रत्यु के बाद से वह अपने एक दोस्त के साथ रह रही हैं जिनका प्यार और देखभाल ही उनकी एकमात्र आशा है| शांति का शराबी भाई और बूढ़ी माँ (जो मधुमेह की रोगी हैं) भी उसके साथ रहते हैं | शांति को शिकायत है कि “मेरे पास रहने के लिए सही जगह तक नहीं है | मेरा घर बहुत छोटा और बुरे हाल में है | मेरे यहाँ बिजली भी नहीं है | पंखा न होने से अधिक गरम हो जाता है| जब मैं दवाएं खाती हूँ तो बहुत गरम महसूस करती हूँ| यहाँ पर नहाने की समस्या भी है| मुझे ऐसी जगह की जरूरत है जहाँ मैं पंखे के नीचे आराम से सो सकूँ और दवा खाने के बाद आराम कर सकूँ|”

शांति के जीवन की तूफानी राहों में उनके साथी का प्यार एक लंगर की तरह है | उसके शब्दों में, “मेरे पति सदा मुझे आशावान बनाये रखते हैं| वही मेरी हिम्मत के स्रोत हैं| मैं आज उनके कारण ही जीवित हूँ | मेरे पहले पति की म्रत्यु के पश्चात मेरा इनसे विवाह हुआ| मेरे अनेकों दोषों के बावजूद, वह मेरी अच्छे से देखभाल करते हैं| यहाँ तक कि वे मेरे कपड़े भी धोते हैं और नहाने में मेरी मदद भी करते हैं| यदि ऐसा न होता मेरा इलाज बहुत पहले ही बंद हो गया होता| उनके साहस और विश्वास के कारण ही मैं सब कुछ करती रही| मैंने तो जीने की सभी आशाएँ छोड़ दी थीं| मैं बस मरना चाहती थी, कोई दवा या इंजेक्शन लेना नहीं चाहती थी| लेकिन मैं अपने पति के प्यार के कारण ही इतनी दवाएं खा रही हूँ। वो कहते हैं—“यदि तुम मर जाओगी तो मैं भी यह संसार छोड़ दूँगा”।

इतना अधिक ध्यान रखने वाले साथी को पाकर शांति भाग्यशाली तो हैं ही, लेकिन इससे भी अधिक भाग्यशाली एमएसएफ की शरण में आकर हैं (शर्मिला मैडम और रोमा मैडम के प्रयासों के माध्यम से) जहाँ पर वे डीआर-टीबी का निःशुल्क इलाज पा रही हैं| यह उनके लिए स्वर्णिम अवसर के समान है| लेकिन हजारों अन्य इतने किस्मत वाले नहीं होते| बीमारी के प्रथम चरण में ही अयोग्य डाक्टरों के चक्करों में पड़कर वे अपनी बीमारी का सही निदान नहीं प्राप्त कर पाते हैं | इलाज शुरू होने पर भी अनेकों कारणों से—महँगा इलाज, दवाओं का बोझ, दवाओं के विषाक्त पार्श्व-प्रभाव, बीमारी के बारे में जानकारी और जागरूकता का अभाव-- इलाज पूरा नहीं हो पाता है| इसलिए वे अपने दुखों को समाप्त करने के लिए, मौत का इंतजार करते हुये, दयनीय परिस्थितियों में जीवन के दिन काटते हैं| हमें उस दिन का इंतज़ार है जब सभी जरूरतमंदों को, उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति का विचार किए बगैर, गुणात्मक एवं उचित चिकित्सा दी जा सकेगी।

(अंग्रेजी में शोभा शुक्ला के मूल लेख का सुश्री माया जोशी द्वारा हिंदी में अनुवाद)

राजिन्दर सच्चर भी हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

       पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी पसंद के राष्ट्रपति पद हेतु नाम प्रस्तावित करने में लगे रहे। शुरू में माना जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव भूतपूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम का समर्थन करेंगे। यह धारणा तब और मजबूत हो गई जब शरद पवार के इस प्रस्ताव का कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार गैर-राजनीतिक व्यक्ति होना चाहिए मुलायम सिंह ने समर्थन किया। किन्तु फिर मुलायम सिंह इस बात से पीछे हटते दिखे। उधर लालू यादव ने उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रपति पद के लिए रख दिया। लालू यादव कांग्रेस के इतना नजदीक हैं कि ऐसा प्रतीत हुआ कि कांग्रेस की पसंद भी हामिद अंसारी ही हों। पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी, ए.के. एंटनी, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे और यहां तक कि डॉ मनमोहन सिंह,के नाम भी चर्चा में आए। किन्तु अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणव मुखर्जी के नाम पर सहमति बनती दिखाई पड़ रही है। पक्ष-विपक्ष के कई दलों को अभी तक चर्चा में आए सभी नामों में से सबसे स्वीकार्य नाम यही मालूम पड़ रहा है।

       किन्तु कांग्रेस के ही कुछ नेताओं, जैसे, सलमान खुर्शीद व रेणुका चौधरी, के बयानों से यह भी लगता है कि शायद कांग्रेस पार्टी, जो वर्तमान समय में विश्वसनीयता के गम्भीर संकट से गुजर रही है, के लिए प्रणव मुखर्जी जैसे संकट मोचक व्यक्ति की सेवाओं की पार्टी को ज्यादा जरूरत है। यह प्रणव मुखर्जी का दुर्भाग्य ही है कि नरसिंह राव के समय से प्रधान मंत्री पद के दावेदार होते हुए भी हमेशा उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने व्यक्तिगत हित को पार्टी हितों के आधीन ही रखेंगे।

       वैसे राष्ट्रपति पद की गरिमा और इस पद पर रहने वाले के लिए तटस्थता बनाए रखने की अवाश्यकता को देखते हुए यह व्यक्ति किसी मुख्य धारा के दल से न ही जुडा़ हो तो अच्छा रहेगा। लेकिन अब्दुल कलाम जैसा एकदम अराजनीतिक व्यक्ति भी ठीक नहीं है क्योंकि उसे देश की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति की ठीक-ठीक समझ तो रखनी चाहिए।

       देश की राजनीतिक स्थिति की अच्छी समझ रखने वाले एक व्यक्ति जो दलीय राजनीतिक के दायरे से बंधे नहीं हैं और जो शायद इस समय देश के सबसे लोकप्रिय जन नायक हैं वे है अण्णा हजारे। उन्होंने लोकतंत्र में संसद की ताकत से सम्प्रभु जनता की ताकत है यह देशवासियों को दिखाया है। संसद ने भी उनको वो सम्मान दिया है जो किसी युग पुरुष को मिलना चाहिए। कायदे से तो सभी दलों को अण्णा के लिए सर्व सम्मति से राष्ट्रपति पद छोड़ देना चाहिए। किन्तु अण्णा ने किसी संवैधानिक पद को न ग्रहण करने का अपना फैसला पहले ही सुना दिया है। वैसे अण्णा हजारे के राष्ट्रपति बनने से उस प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती थी जिसके लिए देशवासियों की अपेक्षा उनके आंदोलन से जग गई है - यानी भ्रष्टाचार से मुक्ति की।

       इस कड़ी में एक अन्य नाम है न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर का। दिल्ली उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश होने की वजह से संविधान एवं विधि के ज्ञाता होने के साथ-साथ राजिन्दर सच्चर समाज की भी बहुत गहरी समझ रखते हैं जैसा उन्होंने मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर अपनी अध्यक्षता में बनी समिति की रपट प्रस्तुत कर दिखाया है। आजादी के पहले, 1946, में ही वे सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गए थे और डॉ राम मनोहर लोहिया के साथ काम करने का उनको बहुमूल्य अनुभव प्राप्त है। उनके पिता भीमसेन सच्चर अविभाजित पंजाब में मंत्री तथा आजादी के बाद भारतीय पंजाब के पहले मुख्य मंत्री रहे। इसलिए राजिन्दर सच्चर को राजनीति को काफी करीब से देखने का मौका मिला है। राजिन्दर सच्चर उस दौर के व्यक्ति हैं जब लोग अपने राजनीतिक मूल्यों में निष्ठा की वजह से अपने को राजनीतिक प्रलोभन से दूर रखना जानते थे।

       भारतीय राजनीति में जो सबसे बड़ा क्षरण हुआ है वह है मूल्यों का। जिस किस्म की अवसरवादी राजनीति हमारे देश पर हावी है उससे किसी का भला तो नहीं हो सकता। इस देश की राजनीति को पटरी पर लाने का महत्वपूर्ण काम अण्णा हजारे और राजिन्दर सच्चर जैसे व्यक्ति ही कर सकते हैं जिनकी देश के संविधान में निहित मूल्यों में गहरी आस्था हो। कोई मुख्य धारा की राजनीति से आया हुआ व्यक्ति तो यह काम नहीं कर सकता न हम आज दावे के साथ यह कह सकते हैं कि उसकी संवैधानिक मूल्यों में आस्था ही है।

       राजिन्दर सच्चर का इस देश के लिए सबसे बड़ा योगदान यह रहा कि जब आतंकवाद की राजनीति ने इस देश को सशंकित कर दिया था और मध्य वर्ग और संचार माध्यम देश के हरेक मुसलमान में आतंकवादी की छवि देखने लगे थे तो मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वास्तविक चित्रण जनता के सामने रख इस देश को बताया कि मुसलमान दोषी नहीं बल्कि पीड़ित है। रातों-रात देश के मन में मुसलमान का चित्रण बदल गया। इससे राजिन्दर सच्चर ने न सिर्फ मुसलमानों का भला किया बल्कि देश का भी भला किया। समस्या को ठीक से समझे बिना उसका हल नहीं खोजा जा सकता है। अब देश ने यह समझ लिया है कि आंतकवाद का किसी धर्म विशेष से ताल्लुक नहीं है और मुसलमानों का पिछड़ापन उनकी असुरक्षा का कारण बनता है।

       यह राजिन्दर सच्चर की अध्यक्षता वाली रपट का ही परिणाम है कि मुस्लिम आरक्षण का सवाल अब भाजपा को छोड़ लगभग सभी दल उठा रहे हैं। बल्कि इस बात की होड़ लगी है कि कौन मुसलमानों का ज्यादा भला कर दे। इस दृष्टि से राजिन्दर सच्चर का योगदान ऐतिहासिक है।

       यदि सभी दल मिल कर न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर का चुनाव राष्ट्रपति पद के लिए करते हैं तो इस देश में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो सकती है जिसमें वे मूल्य पुनः स्थापित होंगे जिनके बिना हमारे लोकतंत्र का लाभ आम इंसान को नहीं मिल पा रहा। राजनीतिज्ञ न होते हुए भी गहरी सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक समझ रखने वाला और जीवन में सादगी के मूल्य को जीने वाला व्यक्ति भारतीय राजनीति को वह दिशा दे सकता है जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देखा था।

डॉ संदीप पाण्डेय
(लेखक, मग्सेसे पुरुस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। संदीप जी, लोक राजनीति मंच के अध्यक्षीय मंडल के सदस्य हैं. वें पूर्व आई.आई.टी. कानपुर और आई.आई.टी. गांधीनगर में पढ़ा चुके हैं, और जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय के समन्वयक हैं)