क्यों जरूरी है, "केवल एक पृथ्वी" नारे की प्रति हमारी जागरूकता

प्रत्यक्षा सक्सेना
5 जून 2022, विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष

हर साल की तरह इस वर्ष भी पर्यावरण की तरफ़ आम जन की जागरूकता बढ़ाने के लिए, पर्यावरण दिवस ५ जून को पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है। वर्ष 1973 से शुरू हुए पर्यावरण दिवस में उस समय कुल 143 देशों ने भागेदारी की। इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग, सांसद, महापौर एवं अन्य प्रतिष्ठित लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या, समाधान आदि विषयों पर बात करते हैं। इस दिवस को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाना है जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन माना जाता रहा है। लोगों मे पर्यावरण के प्रति सजगता लाने के लिये एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर वर्ष एक थीम रखा जाता है।

एकीकृत स्वास्थ्य के बिना स्वास्थ्य सुरक्षा कैसी?

[English] इंडोनेशिया में ६-७ जून २०२२ को जी-२० (G20) देशों के स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक होगी। इस बैठक से पूर्व, एशिया-पैसिफ़िक देशों के अनेक शहरों के स्थानीय नेतृत्व ने (जिनमें महापौर, सांसद, आदि शामिल थे), एकीकृत स्वास्थ्य (One Health) प्रणाली की माँग की है जो मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के अंतर-सम्बंध को समझते हुए, साझेदारी में क्रियान्वित हो। अनेक स्थानीय प्रशासन के प्रमुखों ने स्थानीय स्तर पर एकीकृत स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर कुछ काम करना आरम्भ भी कर दिया है। क्या जी-२० देशों के प्रमुख, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूती से आगे बढ़ाएँगे?