पर्यावरण मुद्दे पर गरीब बच्चों के लिए चित्रकला कार्यक्रम

पेट्रोलियम कंसर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन - पी0सी0आर0ए0 द्वारा 15 दिन तक पर्यावरण एवं इंधन बचाने के विषय पर अनेकों गतिविधियाॅ हो रही हैं, जिनमें से एक हैः 22-24 जनवरी 2010 तक लखनऊ के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए इसी विषय पर चित्रकला कार्यक्रम आयोजित करना।

यह चित्रकला कार्यक्रम हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड - एच0पी0सी0एल0 द्वारा प्रायोजित किया गया है जो इस्माइलगंज, गाॅंधी नगर, मड़ियावॅं, दुबग्गा एवं जानकी प्लाज़ा के झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब बच्चों के लिए समर्पित आशा सामाजिक विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रमः
...................................
समयः 12 बजे दोपहर
स्थानः आशा सामाजिक विद्यालय, इस्माइलगंज झुग्गी-झोपड़ी
- राम मनोहर लोहिया अस्पताल, गोमती नगर
तिथिः शुक्रवार, 22 जनवरी 2010

वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीटेल श्री सिद्धार्थ मिश्रा, पी0सी0आर0ए0 के प्रदेश समन्वयक श्री वेंक्टेश द्विवेदी, और एम0आई0एस0 अधिकारी एच0पी0सी0एल0 श्री अर्विन्द लाल इस तीन-दिवसीय चित्रकला कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

मैगसेसे पुरूस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ0 संदीप पाण्डेय, नर्मदा बचाव आंदोलन की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भोजन के अधिकार पर सुप्रीम र्कोट आयुक्त की प्रदेश सलाहकार अरूंधती धुरू, आशा परिवार कार्यकर्ता चुन्नीलाल, आदि भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करेंः
उर्वशी शर्मा 9793366667
चुन्नीलाल 9839422521

रक्त दान शिविर

प्रेस निमंत्रण

सेवा में, संपादक

मान्यवर,
स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस पर एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में, जयपुरिया इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ और विवेकानंद पॉलीक्लिनिक, एक रक्त दान शिविर का आयोजन कर रहा है.

तिथि: 12 जनवरी 2010
स्थान: जयपुरिया इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गोमती नगर, लखनऊ
समय: 10:30 बजे सुबह से आरंभ

मुख्य अतिथि लखनऊ के महापौर डॉ दिनेश शर्मा इस कार्यक्रम में, 1 बजे दोपहर में शामिल होंगे.

कृपया अपने संवाददाता दल को भेजने की कृपा करें.
सधन्यवाद

प्रोफ0  र. चटर्जी
अध्यक्ष - स्टूडेंट अफेर्स, जयपुरिया इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ

समन्वयक:
वसुशेन मिश्रा (9793762610)
विद्या भूषण सिंह (9450706298)

अफ्रीका में डायबिटीज़

अफ्रीका में डायबिटीज़

(ज़िम्बाबवे निवासी चीफ के मसिम्बा बिरिवासा के लेख का हिन्दी अनुवाद)

अफ्रीका में मधुमेह की बीमारी एक मौन हन्ता के समान है। एड्स ओर मलेरिया के समान इस रोग पर न तो मीडिया का ही ध्यान जाता है, न ही इससे जूझने के लिए कोई भी एजेंसी इस पर धन व्यय करने को प्रस्तुत होती है। परन्तु अफ्रीका में मधुमेह के रोगियों के आंकड़े यह बताते हैं कि स्थिति वास्तव में शोचनीय है, तथा जन स्वास्थ्य नीति निर्धारण में डायबिटीज़ पर उचित ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अफ्रीका में लगभग १ करोड़ व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित हैं। विकास शील देशों में यह रोग मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण माना जाता है, तथा २०२५ तक, मधुमेहियों की संख्या २ करोड़ तक पहुँचने की संभावना है।

इंटर नैशनल डायबिटीज़ फेडरेशन (आई.डी.ऍफ़.) का मानना है कि अफ्रीका में यह रोग एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है, और यदि समय रहते इसके निवारण हेतु ठोस कदम नहीं उठाये गए तो इसके कुप्रभावों से जूझना और भी कठिन हो जाएगा।
आई.डी.ऍफ़. का यह भी कहना है कि यदि वर्त्तमान स्थिति बनी रही तो २०१० के अंत तक इसकी प्रबलता में ९५% की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस महादेश में अनेको वयस्क एवम् बच्चे, इंस्युलिन की कमी के कारण मर रहे हैं, और ऐसा लगता है कि बहुत से रोगी तो इस रोग का निदान होने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं, उपचार होना तो दूर की बात है। जो बच भी जाते हैं, वे इस रोग से जनित अंधेपन अथवा विकलांगता का शिकार हो जाते हैं।

इस महादेश के अधिकाँश नागरिकों को इस रोग के बारे में समुचित जानकारी नहीं है। अत: वे इसकी भयावहता को समझ नहीं पाते। फलस्वरूप, इस रोग का समय रहते उपचार नहीं हो पाता, जिसके कारण रोगी को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तिस पर, अधिकाँश क्षेत्रों में, मधुमेह संबंधी औषधियों की आपूर्ति भी अपर्याप्त है।

वर्त्तमान परिपेक्ष्य में, डायबिटीज़ के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए, यह आवश्यक है कि सरकार, जन स्वास्थ्य उपक्रम, नीति निर्धारक, निधिकरण अधिकरण एवम् स्थानीय समुदाय डायबिटीज़ की समस्या पर अपना ध्यान शीघ्रता शीघ्र केन्द्रित करें।

सरकार को अल्प लागत वाली नीतियों को लागू करके इस रोग के आक्रमण को रोकना होगा. आई.डी.ऍफ़. के अनुसार, आहार में परिवर्तन लाकर, शारीरिक क्रिया कलाप बढ़ा कर, एवम् जीवन शैली में उचित परिवर्तन लाकर, न केवल डायबिटीज़ के संघात को कम किया जा सकता है, वरन अन्य रोगों पर भी काबू पाया जा सकता है।

वर्त्तमान समय में, सरकारों द्वारा इस दिशा में संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसका दीर्घ कालिक प्रभाव घातक होगा। जन स्वास्थ्य इकाइयों में, डायबिटीज़ शुरू होने के पूर्व निदान, निरंतर देखभाल से लेकर उसकी जटिलताओं से जूझने की क्षमता होना आवश्यक है। इसके अलावा, जन साधारण को, इस रोग से सम्बंधित सभी उपचार एवम् औषधियाँ, कम दामों पर सुगमता से उपलब्ध होने चाहिए।

इस दिशा में राजनैतिक सूझ बूझ एवम् मीडिया की भूमिका अहम् है। विशेषकर, रेडियो के माध्यम से डायबिटीज़ की रोकथाम, निदान एवम् उपचार से सम्बंधित सन्देश, दूर दराज़ के इलाकों में भी घर घर तक पहुंचाए जा सकते हैं।

हम सभी को एकजुट हो कर इस रोग से लड़ना ही होगा, क्योंकि यह हम सभी के स्वास्थ्य का मामला है।

२०१० : फेफड़े का वर्ष

२०१० : फेफड़े का वर्ष


फोरम फॉर इंटरनेशनल रेस्पिरेटारी सोसाईटी (ऍफ़.आई.आर.एस.) ने, हाल ही में, कैनकन ,मेक्सिको में संपन्न हुए ४० वें ‘यूनियन वर्ल्ड कॉन्फरेंस ऑन लंग हेल्थ’ में वर्ष २०१० को ‘ईयर ऑफ द लंग’ घोषित किया है। विश्व भर के लाखों लोग अनेक प्रकार के श्वास संबंधी जटिल रोगों से ग्रस्त हैं, जिनका उपचार संभव है तथा जिनकी रोकथाम करी जा सकती है।


यूनियन
की यह पहल इस बात का द्योतक है कि, मानव शरीर का एक अत्यावश्यक अंग होने के बावजूद, फेफड़े के स्वास्थ्य को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। अत: ऍफ़.आई.आर,एस. के अध्यक्ष, डा. नील्स बिल्लो का कहना है कि फेफड़े के स्वास्थ्य से जुड़े हुए विभिन्न समर्थक एवम् भागीदारों का एकजुट होना आवश्यक है। इस क्षेत्र में, ऍफ़.आई.आर.एस. की कुछ प्रमुख सहयोगी संस्थाएं हैं: इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट टुबर्कुलोसिस ( द यूनियन); अमेरिकन थोरैकिक सोसायटी (ऐ.टी.एस.); एशियन पेसिफिक सोसायटी ऑफ रेस्पिरोलोजी (ऐ.पी.एस.आर.); योरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी (ई.आर.एस.); पैन अफ्रीकन थोरैकिक सोसायटी; एवम् अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस (ए.सी.सी.पी.)।

हाल ही में, 'न्यूयार्क टाइम्स' समाचार पत्र में मनुष्य शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में एक लेख-माला छपी थी, पर उसमें फेफड़ों का कोई ज़िक्र न था। शायद हम यह भूल जाते हैं कि इस अंग के बगैर हम एक क्षण के लिए भी जीवित नहीं रह सकते हैं।

ऍफ़.आई.आर.एस. के सहयोगी भागीदारों द्वारा निम्न लिखित घोषणा पत्र हस्ताकक्षारित किया गया है:

हम सभी के लिए,यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि विश्व भर में करोड़ों व्यक्ति टी.बी., अस्थमा, निमोनिया, लंग कैंसर, एच.1.एन.1, एवम् श्वास संबंधी अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित हैं, जबकि इन सभी रोगों का उपचार एवम् रोकथाम संभव है। हम यह मानते हैं कि फेफड़े के रोग के कारण, बड़े पैमाने पर हो रही मौतों के बावजूद, जन स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेते समय, फेफड़े के स्वास्थ्य की उपेक्षा ही की जाती रही है। हम अपने सहयोगियों से अपील करते हैं कि वे धूम्रपान उन्मूलन क़ानून लागू करके, तम्बाकू जनित फेफड़े के रोगों की रोकथाम करने में, हमारी सहायता करें।


स्वास्थ्य एवम् पर्यावरण संबंधी अनेक कारक हमारे फेफड़ों को प्रभावित करते हैं, जैसे टी.बी., तम्बाकू का धुँआ, जैव ईंधन का धुँआ, दमा, निमोनिया, श्वास संबंधी जटिल रोग, इत्यादि। जन मानस के स्वास्थ्य पर इन सभी का बहुत बुरा असर पड़ता है। ये सभी रोग, प्राय: गरीब देशों में ही होते हैं, तथा धन ओर संसाधनों के अभाव में ये तेज़ी से पनपते हैं। अत: इनकी रोकथाम के लिए , स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रत्येक स्तर पर एक समायोजित प्रयास की आवश्यकता है।


आंकड़ों
के अनुसार, प्रत्येक १८ सेकण्ड में एक तपेदिक संबधी मृत्यु होती है; हर १६ सेकण्ड में एक एच.आई.वी. मौत होती है; प्रत्येक १५ सेकण्ड में एक बच्चा निमोनिया का शिकार होता है; तथा हर १३ सेकण्ड में एक व्यक्ति धूम्रपान जनित व्याधियों के कारण मृत्यु को प्राप्त होता है। तम्बाकू जनित रोग, एच.आई.वी.,तपेदिक और क्रोनिक ओब्स्त्रक्टिव पल्मनरी डिसीज़ की मिली जुली महामारी, हम सभी के लिए वास्तव में एक जबरदस्त चुनौती है।

विश्व की एक तिहाई जनता, यानी २ खरब व्यक्ति, माइको बैक्टीरियम तपेदिक से पीड़ित है। एड्स और मलेरिया के समान, तपेदिक का गरीबी से नजदीकी रिश्ता है। पिछले वर्ष, इस रोग के कारण विश्व भर में १८ लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फेफड़े के जटिल रोगों का सबसे प्रमुख कारण है तम्बाकू सेवन ओर धूम्रपान, जिनके कारण प्रति वर्ष, विश्व में ५० लाख मौतें होती हैं। सिगरेट पीने से, टी.बी. का खतरा दोगुना हो जाता है। तम्बाकू पीने वालों में तपेदिक से मरने की आशंका दोगुनी हो जाती है। तपेदिक के ३०% पुरुष रोगी तम्बाकू पीने के कारण ही मरते हैं। तम्बाकू का धुँआ, निमोनिया, मेनिन्जाईटिस और जुकाम-बुखार का खतरा भी बाधक होता है। और यदि तम्बाकू प्रेमी शराब भी पीने लगे तो टी.बी. का जोखिम और भी बढ़ जाता है।

डाक्टर डोनाल्ड इनार्सन का मानना है कि तम्बाकू नियंत्रण उपायों द्वारा ही जन स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। उनका इशारा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गयी एमपावर रिपोर्ट की तरफ था, जिसमें तम्बाकू नियंत्रण के ६ प्रमुख उपायों पर प्रकाश डाला गया है। किसी भी जन स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफलता के लिए तम्बाकू उन्मूलन अत्यंत आवश्यक है।


दमे
का रोग भी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस रोग में वायु/श्वास नाली में सूजन आ जाती है, जिसके कारण वो संकुचित हो जाती हैं, तथा फेफड़ों को कम हवा मिल पाती है। अत: रोगी को खांसी, छाती में तनाव, तथा सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। जब दमे का प्रकोप बढ़ जाता है, तो फेफड़ों को समुचित ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण, रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।


विश्व भर में लगभग ३० करोड़ व्यक्ति दमे के रोग से पीड़ित हैं, जिसका भार उनको, उनके परिवार को तथा समाज को उठाना पड़ता है। ‘ ग्लोबल बर्डन ऑफ अस्थमा रिपोर्ट’ के अनुसार, इस रोग के नियंत्रण हेतु उचित कदम नहीं उठाये जा रहे हैं, तथा इसकी रोकथाम में अनेक बाधाएं हैं। इस रोग का दीर्घ कालिक प्रबंधन करके, रोगी इस पर उचित नियंत्रण रख कर एक सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं। परन्तु, अधिकांशत: ऐसा न हो पाने के कारण रोगियों की सामान्य दिनचर्या भी अव्यवस्थित हो रही है। कुछ क्षेत्रों में, अस्थमा से पीड़ित ४ बच्चों में से १ बच्चा, इस रोग के कारण, स्कूल जाने में असमर्थ है। अनियंत्रित अस्थमा का दु:खद अंत मृत्यु ही है।


'ग्लोबल बर्डन ऑफ अस्थमा रिपोर्ट; के अनुसार, इस रोग के कारण होने वाली अधिकाँश मौतों को रोका जा सकताहै। आवश्यकता है तो केवल उचित निदान एवम् उपचार की। इस रोग के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त करके, रोगी इस व्याधि पर नियंत्रण रखते हुए एक सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

निमोनिया से ग्रसित, ५ वर्ष से कम आयु के, २० लाख बच्चे, प्रति वर्ष असमय ही मृत्यु का शिकार होते हैं, जबकि इस रोग का सस्ता और कारगर इलाज आसानी से उपलब्ध है। आवश्यकता है, उस इलाज को समय रहते उपलब्ध कराने की।

इन सबके अलावा, ऐसे अनेकों कारण हैं जो फेफड़ों को क्षतिग्रस्त करते हैं और जिनकी रोकथाम एवम् इलाज संभव है।

आशा है कि २०१० को ‘फेफड़े का वर्ष’ घोषित करने से, मानव शरीर के इस अत्यावश्यक, परन्तु उपेक्षित, अंग की उचित देखभाल पर हम सभी का ध्यान केन्द्रित होगा, ताकि इससे सम्बंधित रोगों का उचित नियंत्रण एवम् निराकरण करके अनेक व्यक्तियों को असामयिक मृत्यु से बचाया जा सके।



बॉबी रमाकांत