दांव केवल जनसांख्यिकीय नीति से कहीं आगे हैं: यह प्रक्रिया यह जांच करेगी कि क्या लंबी उम्र का मतलब स्वायत्तता, समानता, गरिमा और भेदभाव से मुक्ति के साथ जीना भी होगा — या क्या उम्र, मौजूदा असमानताओं को और बढ़ाती रहेगी, खासकर वृद्ध महिलाओं और अन्य हाशिए पर रह रहे समूहों के लिए.
खालिद हसीन, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय में वृद्ध व्यक्तियों के मानवाधिकारों पर अंतर-सरकारी कार्य समूह के सचिव हैं. उन्होंने बताया कि संधि प्रक्रिया एक गहरे जनसांख्यिकीय परिवर्तन के जवाब में उभरी है: लोग लंबे समय तक जी रहे हैं और समाज उम्रदराज हो रहे हैं।
उन्होंने प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित किया। अन्तर-सरकारी समूह की स्थापना संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा 2025 की शुरुआत में की गई थी और इसे एक कानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज (या संधि) तैयार करने का अधिदेश दिया गया है। हसीन सचिवालय का नेतृत्व करते हैं जो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र प्रक्रियाओं के नियमों के अनुसार अंतर-सरकारी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है।
ख़ालिद हसीन हाल ही में शी एंड राइट्स के वैश्विक सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हालांकि सरकारों ने पहले भी उम्रदराज़ जनसांख्यिकीय परिवर्तन का जवाब दिया है — जैसे मैड्रिड अंतरराष्ट्रीय उम्र बढ़ने की कार्य योजना 2002 में अपनाई गई, और उम्रदराज़ समाज पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह 2010 में स्थापित किया गया. अब सरकारों ने इस संरचनात्मक परिवर्तन के लिए मानवाधिकारों पर आधारित प्रतिक्रिया चुन ली है, जिसका उद्देश्य एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज विकसित करना है।
आबादी में बढ़ती वृद्धावस्था के चलते मानवाधिकार को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता

हसीन ने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की भूमिका राज्य-नेतृत्व वाली वार्ताओं को तटस्थ और निष्पक्ष समर्थन प्रदान करना है। यह अन्तर-सरकारी समूह के अध्यक्ष और ब्यूरो का समर्थन करता है, प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है और राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों तथा नागरिक समाज संगठनों सहित हितधारकों को, सहयोग देने का काम करता है।
लेकिन सचिवालय सरकारों की जगह नहीं ले सकता या मूल वार्ताओं को पहले से निर्धारित नहीं कर सकता। यह अंतर महत्वपूर्ण है क्योंकि संधि अंततः एक सरकारी-नेतृत्व वाली प्रक्रिया के माध्यम से ही आकार लेगी।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नागरिक समाज को किनारे पर रहना होगा या उनकी प्रतिभागिता नहीं होगी। वास्तव में, हसीन औपचारिक अन्तर-सरकारी वार्ता सत्रों के बीच नागरिक समाज की भागीदारी को संभावित रूप से निर्णायक मानते हैं। अन्तर-सरकारी समूह के प्रत्येक वर्ष दो सत्र आयोजित करने की उम्मीद है, लेकिन सत्रों के बीच की अवधि नागरिक समाज की भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। गठबंधन बनाना, राजनीतिक गति बनाए रखना, और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय एजेंडों पर वृद्ध व्यक्तियों के मानवाधिकारों को दृश्यमान रखना आवश्यक है। अनुसंधान, संधि भागीदारी, और यूनिवर्सल पीरियोडिक रिव्यू का रणनीतिक उपयोग — ये सब सदस्य राज्यों को यह परिभाषित करने के लिए सबूत जमा करने में मदद कर सकते हैं कि वृद्ध व्यक्तियों की मानवाधिकार स्थिति में क्या विशिष्ट और आवश्यक है।
उम्र बढ़ना जेंडर-तटस्थ नहीं है
सबसे स्पष्ट संदेशों में से एक यह है कि बढ़ती उम्र को जेंडर दृष्टि से अलग करके नहीं देखा जा सकता। इस प्रस्तावित संधि में बुज़ुर्ग महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि उन्हें अक्सर उम्र के आधार पर होने वाले भेदभाव और जेंडर असमानता - दोनों के मिले-जुले प्रभाव का सामना करना पड़ता है।
हसीन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा पर विशेष प्रतिवेदक रीम अलसलेम के काम में भी बुज़ुर्ग महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने विशेष रूप से बुज़ुर्ग महिलाओं की स्थिति को उठाया है। रीम ने अगस्त 2026 में बुज़ुर्ग महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक विशेष रिपोर्ट जारी की।
चुनौती यह सुनिश्चित करने की है कि बुज़ुर्ग व्यक्तियों के मानवाधिकारों पर बन रही और संभावित रूप से कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि ऐसे वैश्विक न्यूनतम मानक तय करे, जो सभी बुज़ुर्ग व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा कर सके। साथ ही, इसमें बुज़ुर्ग महिलाओं तथा अन्य वंचित और हाशिए पर रह रहे समूहों के साथ होने वाले भेदभाव और हिंसा के विशेष रूपों को भी मान्यता दी जाए।
लोगों के अपने अनुभवों को केंद्र में रखना और नारीवादी दृष्टिकोण अपनाना
शोभा शुक्ला, जो स्वयं उम्रदराज़ नारीवादी कार्यकर्ता हैं और "डेवलपमेंट जस्टिस फॉर ऑल्डर पर्सन" की अध्यक्षता करती हैं, का कहना है कि बढ़ती उम्र, जेंडर समानता और विकास न्याय के बीच के संबंध को संधि में शुरुआत से ही शामिल किया जाना चाहिए, न कि बाद में औपचारिकता के तौर पर 'नाम-मात्र' जोड़ा जाए।
शोभा शुक्ला ने पहले भी अंतर-सरकारी कार्य समूह की बैठकों में भाग लिया है। उन्हें उम्मीद है कि यह कानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज़ नारीवादी दृष्टिकोण और विकास न्याय के सिद्धांत पर आधारित होगा। इसमें विकासशील देशों के बुज़ुर्ग लोगों तथा वंचित और कमजोर समुदायों के बुज़ुर्ग लोगों के अनुभवों और अधिकारों को केंद्र में रखा जाएगा - खासकर महिलाओं, अलग-अलग लैंगिक पहचानों वाले लोगों, आदिवासी लोगों और दिव्यांग व्यक्तियों के।
यह ज़ोर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बुज़ुर्ग लोग कोई 'एक जैसे अनुभवों वाला' समूह नहीं हैं। जीवन के शुरुआती वर्षों में महिलाओं को जिन असमानताओं का सामना करना पड़ता है, उनका असर उम्रदराज़ होने तक बना रह सकता है और अधिक संगीन भी हो सकता है। गरीबी, स्वास्थ्य सेवाओं तक असमान पहुंच, भेदभाव, हिंसा, बिना वेतन का देखभाल संबंधी काम और निर्णय लेने की प्रक्रिया से बाहर रखा जाना - ये सभी बातें इस बात को प्रभावित कर सकती हैं कि किसी व्यक्ति की ज़िंदगी उम्रदराज़ होने पर कैसी होगी.
शोभा शुक्ला ने ज़ोर देकर कहा कि अधिकारों पर आधारित कोई भी व्यवस्था इन वर्षों से चली आ रही असमानताओं को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती। अगर कोई संधि इन अंतर और असमानताओं को ध्यान में नहीं रखती, तो वह उन्हीं असमानताओं को और मजबूत कर सकती है जिन्हें खत्म करने के लिए वह बनाई जा रही है।
दान और देखभाल नहीं अधिकार चाहिए
बुजुर्गों को लेकर हमारी पारंपरिक सोच को सबसे बड़ी चुनौती शायद शोभा शुक्ला की इस बात से मिलती है कि बुज़ुर्ग लोगों को केवल देखभाल या दया पाने वाले लोगों के रूप में देखना बंद करना होगा।
शोभा शुक्ला कहती हैं, “हम दया नहीं मांग रहे हैं। हम उन अधिकारों की मांग कर रहे हैं जो हमें बहुत पहले मिल जाने चाहिए थे। बुज़ुर्ग लोगों को बोझ के रूप में नहीं, बल्कि अधिकार रखने वाले और परिवारों, समुदायों, अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले लोगों के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए।”
लंबे समय से बुज़ुर्ग लोगों को ऐसे लोगों के रूप में देखा जाता रहा है जिन्हें पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार के सहयोग और/या सामाजिक सुरक्षा की ज़रूरत होती है। ये ज़रूरतें वास्तविक हो सकती हैं, लेकिन अधिकार-आधारित दृष्टिकोण केवल यह नहीं पूछता कि “बुज़ुर्ग लोगों को क्या चाहिए?” बल्कि यह भी पूछता है कि “बुज़ुर्ग लोग किन अधिकारों के हकदार हैं?”
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का अर्थ केवल उन्हें मां, देखभाल करने वाली या परिवार की सदस्य के रूप में देखना नहीं है। उन्हें अपने पूरे जीवन में अधिकार रखने वाले और अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले व्यक्ति के रूप में पहचानना ज़रूरी है। महिलाओं के उम्रदराज़ होने पर भी यही सिद्धांत लागू होना चाहिए।
शोभा शुक्ला ने कहा, “उम्र कभी भी किसी व्यक्ति की पहचान, अपने जीवन पर अधिकार या गरिमा खोने का कारण नहीं बननी चाहिए।”

हालांकि प्रस्तावित संधि पर बातचीत सरकारों के नेतृत्व में हो रही है, फिर भी नागरिक समाज के पास इसकी दिशा को प्रभावित करने के कई रास्ते हैं। अन्तर-सरकारी समूह के औपचारिक नियमों के तहत सदस्य देश, पर्यवेक्षक देश, विशेषीकृत एजेंसियां, अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन, राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाएं और गैर-सरकारी संगठन इसमें भाग ले सकते हैं।
लेकिन ख़ालिद हसीन ने ज़ोर दिया कि नागरिक समाज के लिए औपचारिक रूप से बैठक में शामिल होना ही प्रभाव डालने का एकमात्र तरीका नहीं है।लिखित सुझाव और प्रस्तुतियां भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। जुलाई 2026 में हुई पिछली अन्तर-सरकारी बैठक के दौरान विभिन्न पक्षों की ओर से 200 से अधिक लिखित प्रस्तुतियां प्राप्त हुई थीं - जिनमें शोभा शुक्ला की लिखित प्रस्तुति के साथ उनको अंतर-सरकारी समूह को संबोधित करने का भी मौक़ा मिला था। इन सुझावों को बातचीत में शामिल किया जा रहा है और अलग-अलग विषयों पर काम कर रहे प्रतिनिधियों को भी इनसे जानकारी मिल रही है।
हसीन ने नागरिक समाज संगठनों से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी सरकारों, संबंधित मंत्रालयों और राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ सीधे संवाद करें। उन्होंने कहा, "किसी देश का राष्ट्रीय रुख तय करने में योगदान देना, केवल औपचारिक बयान देने से अधिक प्रभावी हो सकता है।" नागरिक समाज संगठन मंत्रालयों और राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ मिलकर जमीनी स्तर के अनुभवों और वास्तविक मामलों को सरकारी नीतियों और रुख में शामिल कर सकते हैं।
हसीन ने बुज़ुर्ग व्यक्तियों के अधिकारों पर अफ्रीकी मानव और जन अधिकारों के चार्टर के कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रोटोकॉल के लंबे अनुमोदन प्रक्रिया का उदाहरण दिया। यह प्रोटोकॉल 2016 में अपनाया गया था और 2024 में लागू हुआ। यह उदाहरण दिखाता है कि समन्वित प्रयास क्यों महत्वपूर्ण हैं।
अक्टूबर में आगे की गति बनाने का अवसर
बुज़ुर्ग व्यक्तियों के मानवाधिकारों पर अंतर-सरकारी कार्य समूह की अक्टूबर 2026 में होने वाली अगली बैठक इस कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि का मसौदा तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। हसीन के अनुसार, अध्यक्ष से उम्मीद है कि वे आगे की प्रक्रिया को आम सहमति और समावेश के आधार पर आगे बढ़ाएंगे, जिसमें गैर-सदस्य देशों की भागीदारी भी शामिल होगी।
1 अक्टूबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस इस मुद्दे पर बातचीत को और व्यापक बनाने का एक और अवसर देता है। इस वर्ष की थीम "दीर्घायु का युग: लंबी ज़िंदगी के लिए व्यवस्थाओं पर नए सिरे से विचार" सरकारों, नागरिक समाज, शोधकर्ताओं, बुज़ुर्ग लोगों के संगठनों और समुदायों के लिए यह देखने का अवसर देती है कि क्या हमारी मौजूदा व्यवस्थाएं लंबी होती ज़िंदगियों के लिए तैयार हैं।
लेकिन हमें एक और बुनियादी सवाल भी पूछना चाहिए: लंबी ज़िंदगी किसके लिए और किन शर्तों पर?
गरिमा के बिना लंबी ज़िंदगी प्रगति नहीं है। ऐसी लंबी ज़िंदगी, जिसमें गरीबी, भेदभाव, हिंसा, सामाजिक बहिष्कार या अपने जीवन पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता का खो जाना शामिल हो, उसे मानवाधिकारों की सफलता नहीं माना जा सकता।
हसीन ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया कि वे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उपयोग केवल दीर्घायु की थीम पर चर्चा करने के लिए ही न करें, बल्कि ऐसे प्रमाण और अच्छे उदाहरण भी एकत्र करें और साझा करें, जो संधि की प्रक्रिया को मजबूत कर सकें।
व्यापक मानवाधिकार एजेंडा से मिलने वाली सीख स्पष्ट है: सिर्फ संधियां और घोषणाएं होना पर्याप्त नहीं है। इन वादों को वास्तविक बदलाव में बदलने के लिए उनका सही तरीके से लागू होना और जवाबदेही तय होना ज़रूरी है।
बुज़ुर्ग व्यक्तियों के मानवाधिकारों पर प्रस्तावित संधि इस दिशा में सही कदम उठाने का एक और अवसर है। इसकी सफलता केवल इस बात पर निर्भर नहीं करेगी कि सरकारें अंततः संधि में क्या भाषा अपनाती हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करेगी कि उस भाषा को तय करने में किन लोगों के अनुभवों को जगह मिलती है।
अगर बुज़ुर्ग महिलाएं, दिव्यांग व्यक्ति, आदिवासी लोग, अलग-अलग लैंगिक पहचानों वाले समुदाय और अन्य वंचित बुज़ुर्ग लोग इस प्रक्रिया में दिखाई दें; अगर समुदायों से मिले प्रमाण और अनुभव बातचीत का आधार बनें; अगर नागरिक समाज राष्ट्रीय नीतियों और सरकारी रुख को प्रभावित कर सके; और अगर बुज़ुर्ग लोगों को स्वयं अपने अधिकारों के हकदार व्यक्तियों के रूप में मान्यता मिले—तो यह संधि केवल एक और अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ बनकर नहीं रह जाएगी बल्कि असरकारी साबित होगी.
यह दुनिया के सामने बढ़ती उम्र और बुज़ुर्ग लोगों को देखने और उनके प्रति अपनी सोच और व्यवहार को बदलने में मदद कर सकती है।
बॉबी रमाकांत - सीएनएस
(सिटीज़न न्यूज़ सर्विस)
14 सितंबर 2026
प्रकाशित:
- सीएनएस
- द लीजेंड न्यूज़, मथुरा, उत्तर प्रदेश