देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उ०प्र० में जहाँ नौकरशाही की भी सबसे भारी भरकम फ़ौज है। जो बुरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में नकारा साबित हो रही है। इसका ज्वंलत उदाहरण है। मुख्य सचिव उ०प्र० के आदेश को ग्राम पंचायत अधिकारी / सचिव द्वारा न मानना यूँ तो सूचना अधिकार अधिनियम २००५ को भी लागू हुए पांच वर्ष पूरे हो गये और ठीक उ०प्र० की भारी भरकम नौकरशाही की तरह ही यहाँ भी देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा ११ मा० सूचना आयुक्त पदासीन है। और ये भी नौकरशाही की तरह अधिनियम को कारगर तरीके से अनुपालन कराने में पूरी तरह से विफल हुए है पिछले पांच वर्षों में बल्कि उ०प्र० देश का पहला ऐसा राज्य होने का गौरव भी प्राप्त किया है जहां के मुख्य सूचना आयुक्त को कदाचार के आरोप में निलम्बित किया गया है। इसी से आयोग की कार्य प्रणाली व साख का अंदाज लगाया जा सकता है।
फिर भी दायित्वशील नागरिकों द्वारा रस्सी की तरह पत्थर पर निशान डाल देने की कर्मठ जिजविषा के साथ सूचना अधिकार को मजबूती देने के लिए राज्य के मऊ जिले के विकास खंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत साहूपुर के अरविन्द मूर्ति व मऊ जिले के विकास खंड-फतेहपुर मड़ाव की आंबेडकर ग्राम सभा-कटघरा शंकर के निवासी कृष्ण मोहन मल्ल द्वारा अपनी-अपनी ग्राम पंचायतो से सम्बन्धित सूचना जन सूचना अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी से सूचना मांगते-मांगते प्रथम अपील करते आयोग आते और सूचना नहीं पाते हुए भी निराश होकर बल्कि अधिनियम की धारा ६(३) का उपयोग करते हुए अपनी-अपनी ग्राम पंचायत से सम्बन्धित सूचना मुख्य सचिव उ०प्र० शासन से दिनांक १३-०३-१० को रजिस्ट्रर्ड डाक द्वारा भेज कर मांगी गई तद्क्रम में मुख्य सचिव कार्यालय उ०प्र० द्वारा अपने पत्र दिनांक १८ मार्च १० पंत्राक सं० ८९०/मु.स./सू.का.अ.अ./०९ के द्वारा आवेदक को कहा गया कि आपका पत्र कार्यालय को १६.०३.१० को प्राप्त हुआ और आपका आवेदन धारा ६(३) के तहत ग्राम पंचायत सचिव को अंतरिम कर दिया गया आप उन्ही से सम्पर्क कर सूचना प्राप्त करे, इस पत्र प्राप्ति के पश्चात इसकी छायाप्रति के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी क्रमश: साहुपुर के श्री कृष्ण कुमार राम व कटघरा शंकर के ग्राम पंचायत अधिकारी श्री सुरेश यादव से आवेदन कर्ता मिले परन्तु उक्त ग्रा०प०अ० / सचिवों ने पत्र लेने से स्पष्ट इनकार कर दिए तब दिनांक ११.५.१० को सहायक खंड विकास अधिकारी के यहाँ प्रथम अपील गई, प्रथम अपील के समय सीमा पूरी होने के बाद राज्य सूचना आयोग में अपील हुई आयोग में मा० आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य के यहाँ अपील संख्या एस-११-११५१/सी/१० व एस-११-११५२/सी०/१० में दिनांक २.११.१० को प्रथम सुनवाई हुई शासन का कोइ भी प्रतिनिधि नहीं उपस्थित हुआ वादी अरविन्द मूर्ति उपस्थित हुई मा० आयुक्त ने मऊ जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस भेजने के आदेश के साथ अगली तिथि २१.१२.१० निर्धारित की २१.१२.१० की तिथि पर सुनवाई के दौरान पंचायत राज विभाग के प्रमुख सचिव कार्यालय से प्रतिनिधि सुनवाई पर उपस्थित हुआ और शासन को मुख्य सचिव कार्यालय को सुनवाई से हटाने की सिफारिश की जिसे मा. आयुक्त ने तुरन्त स्वीकार कर ली इस पर सुनवाई के समय उपस्थितवादी अरविन्द मूर्ति ने आपत्ति करते हुए सवाल उठाया कि जब मुख्य सचिव का आदेश ग्राम सचिव नहीं मानता है तो मुख्य सचिव कार्यालय को कैसे प्रतिवादी से हटाया जाएगा परन्तु मा० आयुक्त ने इनका पक्ष न सुनते हुए प्रशासन से आये प्रतिनिधि के सुझाव पर जिलाधिकारी मऊ को नोटिस भेजने के आदेश के साथ अगली तिथि १ मार्च ११ निर्धारित की मा. आयुक्त अधिनियम के प्राविधानों के तहत अपने कर्त्तव्यों और अधिकार का उपयोग न करके बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के सुझावों के तहत कभी डी.पी.आर.ओ. को तो कभी डी. एम. को पिछली दो सुनवाईयों में सिर्फ नोटिस भेजने की खाना पूर्ति का रहे। जिससे सूचना अधिकार अधिनियम की मूल भावना समयबद्ध सूचना मिलने की धोर उपेक्षा मा० आयुक्तगणों के उदासीन व प्रशासनिक अधिकारियों / जनसूचना अधिकारियों के पक्ष में तटस्था के कारण हो रही है। जिससे एक अति प्रभावशाली कानून की साख पर बट्टा लग रहा है। और अगर आयुक्त गणों ने अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया तो वह दिन दूर नहीं जब लोकायुक्त जैसे शक्तिशाली संवैधानिक संस्था के कार्यालय पर धुल जमी पड़ी रहती है । और आम नागरिक उसे सिर्फ भ्रष्टाचार रोकने की सफ़ेद हाथी समझते हुए नकारा मान चुका है। वही हश्र सूचना आयोग का भी न हो।
अरविन्द मूर्ति
''अयोध्या फैसला : लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ''
वाराणसी २८ नवंबर १०/अयोध्या फैसला लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ विषय पर मैत्री भवन में हुए सम्मलेन में लोकतंत्र के चारों स्तंभों के भूमिका और उनकी गैरजिम्मेदारी पर सवाल उठाए गए। जहाँ प्रथम सत्र में इतिहास के आइनें में कानून की भूमिका पर बात हुयी तो वहीं द्वितीय सत्र में लोकतंत्र के धर्मनिरपेक्षता जैसे बुनियादी मूल्य के प्रति मीडिया और राजनीतिक दलों की प्रतिबद्धता पर भी सवालिया निशान लगाए गए।
अयोध्या फैसला कानून का मजाक और सांप्रदायिक राजनीति से प्रेरित है। यह बात इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रविकिरण जैन ने कहते हुए कहा कि न्यायपालिका में बढ़ता राजनीतिक हस्तक्षेप लोकतंत्र के भविष्य के लिए खतरनाक है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल चमड़िया ने सांप्रदायिकता को बढ़ाने में संविधानिक संस्थाओं की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या फैसले को सिर्फ मंदिर - मस्जिद तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए बल्कि इसके बहाने राज्य स्वयं अपने घोषित लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त करने का अभियान चलाएगा।
पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने कहा कि इस फैसले पर कथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के रवैये के कारण मानवाधिकार संगठनों की भूमिका बढ़ गयी है। सम्मलेन की अध्यक्षता करते हुए गाँधी संस्थान के अध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि इस फैसले से न्यायपालिका ने भविष्य के विध्वंसक राजनीति और सांप्रदायिक कत्लेआम के लिए रास्ते खोल दिए है।
मैग्सेसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय ने कहा कि सांप्रदायिक तत्वों को पूरी व्यवस्था संरक्षण दे रही है जबकि पूरे देश में लोकतान्त्रिक आवाज उठाने वालों का दमन किया जा रहा है। लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता मों.शोएब ने कहा कि अगर अब आस्था के आधार पर ही फैसले होंगे तो कोई भी कही भी आस्था के आधार पर दावा कर सकता है, इससे न्यायिक अराजकता फ़ैल जाएगी। सुनील सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि न्यायालय सांप्रदायिक तत्वों के आस्था को कानूनी वैधता तो दे रहा है लेकिन आदिवासियों की आस्था और मान्यताओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें उनके जल-जंगल-जमीन से उजाड़े जाने पर न्यायपालिका क्यों चुप रहती है।
डिबेट सोसाइटी द्वारा आयोजित सम्मलेन में मों.आरिफ, जहांगीर आलम, प्रशां शुक्ला, चित्रा सहस्त्रबुद्धे, आनंद दीपायन आदि ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में शाहनवाज आलम, अंशु माला सिंह, मनीष शर्मा, राजीव यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, बलबीर यादव, तारिक शफीक, आनंद, गुरविंदर सिंह, ताबीर कलाम, शशिकांत, युसूफ, ज्ञान चन्द्र पाण्डेय, विनोद यादव, मसिहुद्दीन संजरी आदि मौजूद रहे। सम्मेलन के प्रथम सत्र का संचालन एकता सिंह और द्वितीय सत्र का संचालन गुंजन सिंह ने किया और रवि शेखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
गुंजन सिंह और रवि शेखर

मेरी तुर्की यात्रा
मैं पहले भी डॉ बार तुर्की जा चुका हूँ। इस बार मैं तुर्की के अन्ताल्या शहर मे ‘‘राईटर्स एंड जर्नलिस्ट्स फाउंडेशन’’ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने वहाँ गया था। तुर्की के अलावा, करीब 60 अन्य देशों से आए 600 प्रतिनिधियों ने 26-27 नवंबर 2010 को आयोजित इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया। संगोष्ठी का विषय था, ‘‘इस्लाम और परिवार’’ परंतु इस संगोष्ठी के संबंध में मैं बाद में कुछ कहूँगा।
अपनी पूर्व तुर्की यात्राओं में, समयाभाव के चलते, इस्ताबूल से बाहर नहीं जा सका था। मेरी पहली इस्तांबूल यात्रा सितंबर 2002 में हुई थी। तब मैं ‘‘वैश्वीकरण की नैतिकता’’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने गया था। दूसरी बार मैं हैनरिच बॉल फाउंडेशन द्वारा ‘‘ इस्लाम और राज्य’’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सेदारी के लिए इस्तांबूल गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में तुर्की महिलाओं ने भाग लिया था। मजे की बात यह है मेरे द्वारा हिजाब का मुद्दा उठाने के बाद, लगभग सभी महिला वक्ताओं ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उनमें से कुछ को छोड़कर सभी ने हिजाब का विरोध किया। यही स्थिति आज भी है।
तुर्की के इस्तांबूल, अन्ताल्या व अन्य शहरों में अधिकांश महिलाएं पश्चिमी परिधान पहनती हैं परन्तु कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में हिजाब ज्यादा दिखलाई पड़ता है। अलबत्ता, बुर्के से सिर से पैर तक ढंकी हुई और अपना चेहरा छुपाए कोई महिला मुझे नहीं दिखी। अरब देशों व भारत के विपरीत, तुर्की महिलाएं केवल काले रंग के कपड़ों से स्वयं को नहीं ढंकती। वे रंग-बिरंगे कोट व स्कार्फ पहनती है और सुंदर दिखती हैं।
तुर्की के लोग श्वेत हैं और वहां का जीवन स्तर जल्दी ही यूरोप के समकक्ष हो जावेगा। तुर्की पहँच ऐसा लगता है मानो हम किसी यूरोपीय देश में पहुंच गए हों। वहां की जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है साफ-सफाई का उच्च स्तर। क्वोनिया जैसे छोटे से शहर और अन्ताल्या के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी मैंने किसी को सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकते नहीं देखा। इसके विपरीत, हमारे देश में साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। मुंबई शहर में भी जगह-जगह कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। यह सचमुच शर्मनाक है कि तुर्की से आर्थिक व तकनीकी के क्षेत्र में बहुत आगे होने के बावजूद हमारे देश का साफ-सफाई का स्तर इतना निम्न है।
यद्यपि तुर्की की सौ प्रतिशत आबादी मुस्लिम है तथापि वहां धार्मिक अतिवाद ना के बराबर है। इसका एक कारण तो मुस्तफा कमाल अतातुर्क की विचार धारा का प्रभाव है परंतु इसके पीछे आधुनिक कारक भी हैं। फैतुल्लाह गुलैन, सबसे महान आधुनिक इस्लामिक आंदोलन के प्रणेता हैं। एक अमरीकी सर्वेक्षण के अनुसार वे दुनिया के दस सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने इस्लामिक दुनिया में यह संदेश फैलाया कि इस्लाम और विज्ञान परस्पर विरोधी नहीं है और मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर विज्ञान के क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ना चाहिए। उनकी प्रेरणा से हजारों आधुनिक शिक्षा केन्द्र स्थापित हुए हैं।
अन्ताल्या में मेरी मुलाकात जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के पश्चिम एशिया अध्ययन केन्द्र के प्रोफेसर अनवर जमाल से हुई। वे इन दिनों तुर्की में रहकर फैतुल्लाह गुलैन के आंदोलन का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि भारत में ऐसा कोई आंदोलन नहीं उभर सका। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि तुर्की में समाज विज्ञानों के अध्ययन व शोंध का स्तर बहुत ऊँचा है परंतु वहां केवल तुर्की भाषा का इस्तेमाल होता है, अंग्रेजी का नहीं। इस कारण, दुनिया उनकी उपलब्धियों से अनभिज्ञ है।
प्रो. अनवर ने मुझे यह भी बताया कि तुर्की में धार्मिकता की वापसी हो रही है परंतु अब तक, धार्मिकता ने अतिवादी स्वरूप् अख्तियार नहीं किया है। तुर्की में धार्मिकता की वापसी आश्चर्यजनक नहीं है। किसी भी आंदोलन, विचार या विचारधारा को कुचलना कतई व कभी संभव नहीं होता। इसमें कोई संदेह नहीं कि कमाल अतातुर्क का आंदोलन अत्यंत प्रभावी व सफल था। कमाल अतातुर्क ने सन 1920 के दशक में तुर्की को आधुनिक बनाने का पुरजोर प्रयास किया था। परंतु यह आधुनिकता समाज पर जबरदस्ती लादी गई थी। सरकार ने धार्मिक गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया, धार्मिक रूढ़ियों को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया और जनता को यूरोपीय परिधान पहनने के लिए मजबूर किया गया। नतीजतन, तुर्की में धर्मनिरपेक्षता व आधुनिकता ने तो जड़ें जमा लीं परंतु धार्मिक कट्टरता को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सका। आज के तुर्की में आधुनिकता व धार्मिक कट्टरता का सहअस्तित्व है परंतु दोनों के बीच के संघर्ष ने विस्फोटक स्वरूप नहीं लिया है।
जब यूरोपीय व अमरीकी राष्ट्रों में, जहां धर्मनिरपेक्षता की जड़ें कहीं अधिक गहरी हैं, धार्मिकता की वापसी हो रही है तब हम तुर्की जैसे देशों से क्या अपेक्षा कर सकते हैं। तुर्की में धार्मिक दकियानूसीपन व कट्टरता को कुचला गया था। यूरोपीय देशों की तरह, आधुनिकता के प्रभाव से धार्मिक कट्टरता कमजोर नहीं हुई थी। इस तथ्य के प्रकाश में यह प्रंशसनीय है कि तुर्की में धार्मिक कट्टरता का पुनरूथान नहीं हो रहा है। ‘‘इस्लाम व परिवार’’ सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण मिलने पर मैंने ‘‘इंडियालोंग’’ के श्री बिलाल से संपर्क किया। ‘‘इंडियालोंग’’ भारत में कार्यरत एक तुर्की संस्था है जो कई शहरों में स्कूल चलाती है व अंतर्धार्मिकि संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित करती है। मैंने श्री बिलाल से अनुरोध किया कि वे मेरी क्वोनिया यात्रा का प्रबंध करवा दें। क्वोनिया में मौलाना जलालुद्दीन रूमी की कब्र है। मैं मौलाना रूमी का जबरदस्त प्रंशसक हूं और मेरी हमेशा से यह इच्छा रही है कि मैं उनकी समाधि दर्शन करूं। ‘‘इंडियालोंग’’ ने कृपापूर्वक न केवल मेरी क्वोनिया यात्रा का प्रबंध करवाया वरन मेरे साथ तुर्की जाने के लिए श्री यासर सुसाकेन को पाबंद भी किया। श्री सुसाकेन मेरे साथ मुबंई से इस्तांबूल, वहां से क्वोनिया व अन्ताल्या गए और फिर मुंबई वापस आए। उनका साथ मेरे लिए बहुत उपयोगी रहा। तुर्क होने के नाते, उनके कारण मुझे भाषा की कोई समस्या नहीं हुई। इसके अलावा तुर्की में उनके व्यापक संपर्क-संबंध भी मेरे बहुत काम आए।
क्वोनिया एक छोटा परंतु बहुत सुंदर शहर है। तुर्की के अन्य हिस्सों की तरह, क्वोनिया भी बहुत साफ-सुथरा है। इस शहर में तेजी से नए भवन व संस्थाएं बन रहीं हैं। यहाँ इस्तांबूल व अन्ताल्या की तुलना में कहीं अधिक महिलाएं हिजाब पहने नजर आई। मुझे यह कहना होगा कि भारत की तरह, तुर्की के लोग भी अत्यंत मेहमाननवाज हैं। कम से कम इस मामले में वे यूरोपीय नहीं बने हैं ! हम लोग इस्तांबूल से हवाईजहाज द्वारा क्वोनिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर हमारा स्वागत, यासर के साथी ओजर ओजसेलिक ने किया। उन्होंने हमें मुंह में पानी लाने वाला शानदार तुर्की डिनर करवाया और अगले दिन क्वोनिया के विभिन्न इलाकों में घुमाया ।
हम मौलाना जलालुद्दीन रूमी की कब्र पर पहुंचे। यह मेरे लिए बरसों पुराने सपने के सच होने जैसा था। मैंने रूमी की मस्नवी (फारसी का कई खंडों का महाकाव्य) सन 1950 के दशक के मध्य में पढ़ी थी। तब मैं मेट्रिक में था। यह मस्नवी इतनी असाधारण कृति है कि उसे फारसी में कुरान भी कहा जाता है। आज भी यह विश्व की महानतम साहित्यिक कृतियों में से एक मानी जाती हैं। मौलाना रूमी अत्यंत उदारमना व व्यापक दृष्टिकोण वाले साहित्यकार थे। वे सारी दुनिया से प्रेम करते थे। धार्मिक भेदभाव उन्हें छू तक नहीं गया। उनकी कब्रगाह के मुख्य द्वार पर लिखा है ‘यह प्रेमियों का काबा है’। प्रेम उनके दर्शन का केन्द्रीय तत्व था। अगर उनके दर्शन को एक पंक्ति में व्यक्त किया जाए तो वह होगी कि ‘प्रेम के बिना मानव हृदय, मुटठी भर धूल से ज्यादा कुछ नहीं है।’
रूमी की कब्रगाह की यात्रा ने मुझे गहरे तक प्रभावित किया। मैं कुछ क्षणों तक शांत खड़ा रहकर उनके प्रेम के शान्ति दर्शन के बारे में सोचता रहा और उनकी मस्नवी के हिस्सों को याद करता रहा। उस स्थल की गरिमा को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। और जिस ढंग से आगन्तुक उस स्थल की गरिमा बनाए रखते है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। वहां न तो खुद्दाम (सेवक) हैं ओर न ही भेंट चढ़ाने की परंपरा। वहां मुझे एक भी दानपेटी नजर नहीं आई। प्रशंसक वहां आते हैं, शान्तिपूर्वक प्रार्थना करते हैं और चले जाते हैं। भवन का अंदर का हिस्सा इतना सुंदर है कि वहां से बाहर निकलने को जी नहीं करता। वहां बाँसुरी सहित विभिन्न वाद्ययंत्र भी प्रदर्शित किए गए हैं जो कि महफिले समा (संगीत की महफिल) में इस्तेमाल किए जाते थे। मौलाना रूमी की मस्नवी की शुरूवात बाँसुरी के उदास स्वरों से होती है। वहां मौलाना के वस्त्र और उनकी अन्य चीजें भी प्रदर्शित की गई है।
मौलाना रूमी की दरगाह की गरिमा व शाँति की तुलना हमारे देश की सूफी दरगाहों के शोर-शराबे व गंदगी से करने से मैं स्वयं को रोक न सका। हमारे देश में सैकड़ों खुद्दाम हर आगंतुक के पीछे लग जाते हैं और तब तक उसका पीछा नहीं छोड़ते जब तक वह कुछ भेंट नहीं चढ़ देता। कहने की जरूरत नहीं कि यह भेंट सीधे खुद्दामों की जेब में जाती हैं। कई बार तो रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से ही खुद्दाम आपके पीछे पड़ जाते हैं। वे बेहद लालची और बेशर्म होते है।
मौलाना रूमी का उर्स हर वर्ष दिसंबर के महीने में मनाया जाता है पर इस मौके पर चादर चढ़ाने की परंपरा नही है। मुझे बताया गया कि हर दो-तीन साल में, जब चादर गंदी हो जाती है तब उसे बदल दिया जाता है। वहां किसी को भी कब्र को छूने या चूमने की इजाजत नही है। यहां तक कि कब्र पर फूल तक नहीं चढ़ाए जाते। काश, ऐसा ही गंभीरता, शांति व गरिमा का वातावरण हमारे देश की सूफी दरगाहों में होता।
और अब अन्ताल्या में आयोजित ‘इस्लाम व परिवार’ सम्मेलन के बारे में कुछ सम्मेलन, समुद्र के किनारे स्थित एक लुभावने होटल में आयोजित था। यद्यपि सम्मेलन में 60 देशों के 600 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे तथापि पूरी कार्यवाही अत्यंत अनुशासित तरीके से संचालित की गई। सम्मेलन के विषय के रूप में ‘परिवार’ को चुना गया था क्योंकि तुर्की सहित पूरी दुनिया में परिवार की संस्था कमजोर हो रही है। मुझे एक सत्र की अध्यक्षता करने के लिए निमंत्रित किया गया और उस सत्र में मैं ही मुख्य वक्ता था। मैंने ‘कुरआन, इस्लाम व महिलाएं’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। परिवार संस्था के कमजोर होते जाने के कारणों को विश्लेषण करते हुए मैंने कहा कि इसके लिए मुख्यत: पितृसत्तात्मक मूल्य जिम्मेदार हैं। जब तक महिलाओं पर पितृसत्तात्मक मूल्य लादे जाते रहेंगे, तब तक परिवार, मजबूत व स्थिर नहीं बन सकेगा।
आज की महिला पढ़ी-लिखी व अपने अधिकारों के प्रति जागृत हैं। अगर उसके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं किया गया तो वह पुरूषों के आगे झुकेगी नहीं। कुरआन इस तथ्य से अच्छी तरह से वाकिफ थी और इसलिए वह महिलाओं को न केवल समान अधिकार देती है वरन पुरूषों से जोर देकर यह कहती है कि ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले, जिसका प्रभाव उनके परिवार पर पड़ने वाला हो, अपनी पत्नी की सलाह अवश्य लें । हमारे देश में भले ही प्रजातंत्र हो परंतु परिवारों में आज भी प्रजातंत्र नहीं है। वहां तो पुरूषों का बोलबाला है। सारे महत्वपूर्ण निर्णय पति लेते है और महिलाओं से यह अपेक्षा की जाती है कि वे उन निर्णयों को चुपचाप स्वीकार करें। कुरआन में जोर महिलाओं के अधिकारों पर है जबकि शरीयत कानून में केवल उनके कर्तव्यों पर जोर दिया गया है। कुरआन व शरीयत के इस विरोधाभास को खत्म किया जाना चाहिए।
आज महिलाएं कमातीं है और पारिवारिक आय में योगदान देती है फिर भला क्यों वे पुरूषों के आगे झुकें ? पारिवारिक मसलों में एक-दूसरे की भूमिका का पतियों को सम्मान करना चाहिए। पैगंबर साहब ने पुरूषों से आव्हान किया है कि वे आदर्श पति बनें और अपनी पत्नियों को तलाक का डर दिखाने से बाज आवें। कुरआन कहती है कि तलाक के पहले, पति-पत्नी के बीच मेल-मिलाप कराने के प्रयास अवश्य किये जाने चाहिए। इसके विपरीत, आज तलाक के मामले में पुरूष अंतिम व एकमात्र निर्णायक बन बैठा है। यह कुरआन के विरूद्ध है। कोई भी आधुनिक, पढ़ी-लिखी व अपने अधिकारों के प्रति जागृत महिला, इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगी।
सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए सभी शोधपत्रों को एक पुस्तक के रूप में संकलित कर प्रकाशित किया गया हैं। इस पुस्तक का शीर्षक है ‘परिवार’। इस पुस्तक में चार सौ से अधिक पृष्ठ है। इन शोधपत्रों के प्रस्तुतकर्ताओं में शिक्षाविद, विभिन्न धर्मों के धर्मशास्त्री व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। सम्मेलन में सभी प्रमुख धर्मों- ईसाई, यहूदी व इस्लाम- के धर्म शास्त्रियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन काफी दिलचस्प था। अलबत्ता एक शिकायत मुझे है और वह यह कि शोध पत्रों के प्रस्तुतिकरण में ही सारा समय निकल गया और आपसी चर्चा व बहस के लिए बचा ही नहीं।
डॉ. असगर अली इंजीनियर

विश्वशक्ति बनते भारत की कुपोषित-बीमार आबादी
पूरी दुनिया में यह अभियान जोर-शोर से चल रहे है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त भोजन का क़ानूनन अधिकार मिले। हमारे देश में भी लोगों ने इस बाबत कमर कस ली है। सरकार की नीति तो यह है कि गरीबी रेखा के नीचे जी रहे परिवारों को प्रतिमाह पैंतीस किलोग्राम अनाज सस्ते दर पर उपलब्ध करायी जाए पर इस सरकारी नीति को ज़मीनी हकीकत में तब्दील करते वक्त अगर नौकरशाही और ठेकेदारों की सेंधमारी न हुई होती तो शायद नज़ारा कुछ और ही होता। गौरतलब है कि सरकारी योजनाकारों द्वारा गरीबी की रेखा व प्रति परिवार सस्ते दर पर अनाज की मात्रा का आकलन भी बेहद अदूरदर्शी और मनगढ़ंत लगता है। बहरहाल, तक़रीबन ११० करोड़ की आबादी वाले देश में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के मुताबिक सन २००६ तक २५.१५ करोड़ लोग यानी आबादी का कम से कम बीस फीसदी हिस्सा भीषण रूप से कुपोषित था। यह हालात कमोबेश बरकरार है। जाहिर है इसका प्रमुख कारण खाने-पीने की चीज़ों का लोगों की पहुँच से बाहर होना है क्योंकि शौकिया तो कोई भूखा नहीं ही रहेगा।
जून २०१० में जारी विश्व बैंक का रपट कहता है कि भारत में जनवरी २०१० तक भोजन के थोक मूल्यों में वित्तीय वर्ष २००८-०९ के बनिस्बत जो बदलाव आए हैं, उससे भोजन तक लोगों की पहुँच मुश्क़िल हुई है। चीनी की कीमत ४२ फीसदी बढ़ी है और अनाज १४ फीसदी महँगे हुए हैं। दालों की कीमत में औसतन २८ फीसदी का उछाल आया है जबकि दूध, अंडे, मछलियों और सब्जियों के भाव भी मई तक ३५ फीसदी बढ़कर आसमान छूने लगे हैं। हालाँकि दूसरी ओर देखने वाली बात यह है कि इसी वक्त भारतीय खाद्य निगम के पास गेहूँ और चावल का ४७५ लाख टन भंडारण हो चुका था, जो कि बफ़र स्टॉक से २७५ लाख टन फ़ाज़िल है। यानी खेती-किसानी की खस्ताहाल स्थिति के बावज़ूद भी सरकारी गोदामों में इतना अनाज तो है ही कि लोग भूखों न मरें। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में उनकी क्षमता से अधिक अनाज ठूँसे पड़े हैं और लोग भूखों मर रहे हैं। भूखे लोगों तक अनाजों को मुहैया कराने के बजाए विडंबना यह है कि या तो इन्हें चूहें हज़म कर जाते हैं या सड़ने के बाद इसे पानी में बहाया जा रहा है। अफ़सोस कि आज तक इन अनाजों के समुचित वितरण का सटीक और असरदार तरीका नहीं ढ़ूँढ़ा जा सका है। सरकार के लिए अब सिर्फ़ योजनाएँ बनाना नाकाफी है, ज्यादा ज़रूरी यह है ऐसी वितरण प्रणाली खड़ी की जाए जिससे ज़रूरतमंद लोगों का पेट आसानी से भर सके और हमारा समाज लंबे समय से चले आ रहे कुपोषण से मुक्त हो पाये।
२०१० के अंतरराष्ट्रीय भूख सूचकांक के मुताबिक "सबसे भूखा कौन ?" के मुकाबिले में भारत अपने पड़ोसी देशों-चीन, पाकिस्तान और नेपाल से बहुत आगे है। कुल १२२ देशों में हुए अध्ययन में भारत ५५वाँ सबसे भूखा देश है। एक दूसरे स्रोत से पता चलता है कि दुनिया के कुल ९२.५ करोड़ लोगों की भूखी आबादी में से ४५.६ करोड़ लोग भारत में रहते हैं। क्या कारण है कि करीबन साढ़े आठ फीसदी की दर से तरक्की करने वाली इस देश की अर्थव्यव्स्था पर आश्रित आबादी में दो-तिहाई महिलाओं के शरीर में खून की कमी एक आम बात बन कर रह गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने भले ही, अस्थाई ही सही, सदस्यता हासिल की हो, लेकिन एक सवाल फन काढ़े खड़ा है कि जब इसके पाँच साल से छोटे बच्चे की लगभग आधी आबादी दिल दहलाने वाली कुपोषण का शिकार है तो भविष्य में इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किनके कंधों पर होगी ? याद रहे, बचपन में मनुष्य का विकासशील शरीर अगर पर्याप्त पोषण जुटा नहीं पाता है तो इसका खामियाजा उसे ताउम्र भुगतना पड़ता है। भारतीय बच्चों में व्याप्त कुपोषण दरअसल देश की इंसानी नस्ल को शारीरिक और मानसिक तौर पर लाचार और कमजोर बना रहा है और इस कारण देश की सुरक्षा ही क्या, अब उसके पूरे अस्तित्व पर मंडराते ख़तरे को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि देश में होने वाली कुल बीमारियों में से २२ फीसदी बचपन में हुए कुपोषण के कारण होती हैं। सोचिए अब ऐसे हालात हैं तो क्या है इस देश का भविष्य ? यही नहीं, कुपोषण का मामला इतना सपाट भी नहीं है, समाज के अलग-अलग तबकों की अलग-अलग कहानी है। ग़ौर करने वाली बात है कि देश में बच्चियाँ बच्चों से अधिक कुपोषित हैं और अनुसूचित जातियों व जनजातियों में कुपोषण का आँकड़ा सामान्य से कहीं अधिक है।
देश में भूख की इस गंभीर स्थिति के बाद भी सरकार के जानिब से बार बार इस तरह की बयानबाज़ी सुनने को मिलती रहती है कि हिंदुस्तान एक ताक़तवर मुल्क बनने की राह में बड़ी तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। इन सरकारी दावों को विश्व अर्थव्यवस्था के नुमाइंदे भी खूब हवा देते हैं। मीडिया का एक धड़ा भी इनके हाँ में हाँ मिलाता है। वाकई भारत की अर्थव्यवस्था मज़बूती के पायदानों पर नित नई ऊँचाईयाँ हासिल कर रही है और इसके मद्देनज़र इस तरह की बातों का होना लाज़िमी भी है। लेकिन, आश्चर्य यह है कि आँकड़े तो कुछ और ही हाल बयान करते हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पाँच साल पहले तक देश की ४१.१ फीसदी आबादी दिन भर में एक डॉलर याने चालीस-पैंतालिस रूपये से अधिक कमा नहीं पाती थी। यह स्थिति कमोबेश बरकरार है।
मगर, गौरतलब है कि अब भारत सरकार की बढ़ती कूवत की कई उदाहरण मिलने लगे हैं। ताजा उदाहरण राष्ट्रमंडल खेलों का है, जिसमें सरकार लाखों करोड़ों रूपयों की अकूत धनराशि और संसाधन खर्च कर रही है। किंतु, भारत की तुलना एक ऐसे परिवार से की जा सकती है, जहाँ बच्चे भूख से बिलख रहे हों और पिता अतिथियों को आमंत्रित करके स्वागत में राजसी भोजन परोस रहा है। हालाँकि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत के राजसत्ता की हैसियत पिछले दशकों के बरअक्स बहुत बढ़ी है, पर इसका फायदा अधिकतर जनता के नसीब में नहीं है। देश की ज्यादातर जनता अकाल जैसी स्थितियों में अपनी ज़िंदगी को बचाए रखने के लिए कोल्हू का बैल बनी हुई है। जाहिर है उस देश की अमीरी का क्या मतलब, जिस देश में लोगों का स्वास्थ्य विश्व मानकों से बहुत नीचे हो। यह तो बिल्कुल वही बात हुई कि महँगे कपडों से अपने कोढ़ को छुपाने की कोशिश की जा रही हो।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस साल जारी किए आँकड़ों से पता चलता है कि आज भी भारत में बच्चे को जन्म देते वक्त हर एक लाख माँओं में से साढ़े चार सौ माँएँ स्वर्ग सिधार जाती हैं। लेकिन ऐसी स्थिति जलवायु के कारण नहीं है, क्योंकि अपने पड़ोस में बसा देश श्रीलंका प्रसव के दौरान एक लाख में केवल अठावन माँओं की जान को बचा पाने में चूकता है। यही संख्या पाकिस्तान में तीन सौ बीस माँएँ प्रति लाख माँ है, जो अधिक होने के बाद भी भारत से कम ही है। चीन में भी एक लाख माँओं में से पैंतालिस माँएँ मरने को विवश हैं, याने यह दर भारत में मरने वाली माँओं का दसवाँ हिस्सा मात्र है। खाद्य एवं कृषि संगठन से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक सन २००७ में हुई गणना में यह पाया गया कि भारत में दस हज़ार बच्चों में से औसतन ५४३ बच्चे जन्मते ही मर जाते हैं और ७१८ बच्चे पाँच साल की उम्र भी पार नहीं कर पाते हैं। यह सारे आँकड़े देशभर का औसत हैं और गाँवों की स्थिति तो और भी विभत्स है।
स्वास्थ्य संबंधी तकनीकियों का तड़ित गति से विकास होने के बाद भी यह सवाल क्यों खड़ा है कि देश में कुपोषण, बीमारियों और देखभाल की कमी के कारण अकाल मृत्युओं की संख्या आसपास के अन्य देशों से अधिक है ? जवाब जाहिर है कि भारत में विदेशियों को भले ही स्वास्थ्य पर्यटन पर आने के लिए रिझाया जा रहा हो, आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएँ या तो नदारद हैं या नाकाफी। मौज़ूदा दशक पर एक नज़र दौड़ाए तो पायेंगे कि शहरी और ग्रामीण इलाकों को एक साथ मिलाकर भारत में औसतन १६६७ लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी एक चिकित्सक पर हैं। औसत का गणित यह है तो कहना न होगा कि ग्रामीण इलाकों मे जहाँ चिकित्सकों की कमी जगजाहिर है, वहाँ इस औसत से कितने अधिक लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा एक चिकित्सक पर होगा। याद रहे कि विश्वशक्ति बनने के होड़ में शामिल चीन और पाकिस्तान की स्थिति इस मामले में भारत से बेहतर ही है।
देश में आमजन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के कमी के क्या कारण है ? सरकार जहाँ सैन्यीकरण पर पानी की तरह पैसा बहा रही है, वही विश्व स्वास्थ्य संगठन के रपट के मुताबिक देश के सकल घरेलू उत्पाद का ४.१ फीसदी खर्चा स्वास्थ्य पर किया जाता है। स्वास्थ्य पर होने वाले कुल खर्च का २६.2 फीसदी बोझ ही सरकारी ख़जाने पर पड़ता है बाकी ७३.८ फीसदी देनदारी जनता की होती है। कुल मिलाकर देखे तो भारत में स्वास्थ्य के लिए सालाना १०९ डॉलर प्रति व्यक्ति खर्च किए जाते हैं और इसमें भी सरकारी हिस्सेदारी अत्यल्प है। चीन में स्वास्थ्य पर होने वाले प्रति व्यक्ति खर्च के २३३ डॉलर की राशि की भारत की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। अरे ! भारत से अधिक तो भूटान स्वास्थ्य मद में १८८ डॉलर प्रति व्यक्ति खर्च करता है।
कुल मिलाकर देखें तो एक बड़ा सवाल उभर के सामने आता है कि जहाँ की बीस फीसदी आबादी कुपोषित हो और बीमारियों का गिरफ़्त इतना विभत्स हो, वह देश किन आधारों पर किन लोगों के हित में विश्वशक्ति बनने के दावे पेश कर रहा है ?
देवाशीष प्रसून

आदर्श-भ्रष्टाचार और भगवान
२०१० का साल ख़त्म होने को है, देश और दुनिया नये साल का जश्न मनाने को बेताब है तो देश के बाहर यूरोप और अमेरिका में प्रकृति का कहर बर्फ और बरसात ग्लोब वार्मिंग के खतरे की प्रतिछाया बनकर आया हुआ है। अपने देश में घोटालों की अभूतपूर्व बाढ़ आई हुई है एक घोटाले २-जी स्पेक्ट्रम की राशि का आकलन है लगभग १,७६,००० करोड़ रूपये और यह राशि कितनी बड़ी है कि एक समय ४०० सांसदों के बहुमत वाली राजीव गांधी की सरकार को ध्वस्त करने वाले बोफोर्स टॉप घोटाले से लगभग २,७५० गुनी बड़ी है। लेकिन क्या राजीव गाँधी की विधवा पत्नी और देश की अघोषित महारानी यूपीए की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी और उनके प्यादे प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह की लगड़ी सरकार को यह घोटाला ट्स से मस कर पाया है ? पूरी मुख्यधारा की विपक्षी राजनीतिक ताकते नंपुसक विरोध के सिवाय कुछ कर सकी है ? और नहीं तो पार्टी महाधिवेशन के बहाने महारानी, युवराज, और प्यादे देश, समाज को आर्दश और नैतिकता का पाठ पढ़ा है।
ये बेईमान घोटालेबाज "शब्दों" का भी मखौल उड़ा रहे और गैर कानूनी हाऊसिन्ग सोसाइटी तक का नाम "आदर्श" रख कर अत्यंत अपराधिक कुकृत्य किया है। अब सवाल यह नहीं है कि २-जी स्पेक्ट्रम अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। और घोटालो का जिक्र में नहीं कर रहा हूँ।
सवाल है लोकतंत्र में स्थापित और मर्यादित उन सारी संस्थाओं का इस बाढ़ में शामिल होना सेना, मुख्यमंत्री, मंत्री, शक की सुई प्रधानमन्त्री तक जा रही है उद्योगपति, मीडिया, खुद न्यायपालिका की ओर भी न्यायपालिका के अंदर से ही उंगुलिया उठ रही है। ये जो सारे स्तंभ है, देश समाज राज को चलाने वाली सारी मिशनरी में ही बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। और अब सड़न के प्रभाव में सब आ गये है। पूरा का पूरा मामला सारी मुख्यधारा की राजनीति शक्तियों में नैतिक मूल्यों, आदर्शों के पूर्ण स्खलन को साफ़-साफ़ दिखाता है।
अब किया क्या जाए कुछ लोगों का मानना है कि धार्मिक शिक्षाओं और ईशभय से ही इसे रोका जा सकता है और कुछ धार्मिक वस्त्रधारी लोग इस प्रयास में लगे भी है। लेकिन मेरा मानना है कि धर्म और भगवान् में वो आग बची नहीं है जिसको लेकर भगवान् और धर्म को ईजाद किया गया आज उसके मूलतत्व और वास्तविक शिक्षाओं, नैतिकता, ईमानदारी, मानवीय मूल्य सिरे से गायब है। आज जो जितना अधार्मिक कुकृत्य करता है, उतना ही धार्मिक आचरण (कर्मकांड) का दिखावा करता है। बल्कि भ्रष्टाचार की मूल जड़ भगवान् है एक मिनट अगरबत्ती घुमाओ और तेईस घंटा उनसठ मिनट चोरी, मक्कारी करो, बस भगवान् को लडडू, पेठे, स्वर्ण मुकुट, यज्ञ, प्रवचन, मंदिर, मस्जिद, गिरजा, गुरुदारे में मंथा टेक लूट की कमाई में से कुछ दान (घुस) दे दो सब ठीक। भ्रष्टाचार को इससे बल मिलेगा, लौकिक जीवन और राजनीतिक व्यवस्था दृढ राजनीतिक इच्छा शक्ति के नैतिक मूल्यों से संचालित होगी इसके लिए समाज में वैज्ञानिक चेतना स्वस्थ राजनीतिक चेतना की जागरूकता के साथ प्रत्येक नागरिक को लोभ रहित लाभ से जीवन को चलाना होगा। उम्मीद है नये वर्ष में हम इस तरफ बढ़ेगें क्योंकि उम्मीद एक ज़िंदा शब्द है कवि सुरेश नारायण कुसून्बी वाल की कविता की इन पंक्तियों "उम्मीद है कि/कुछ भी हो जाए/न छूटे उम्मीद का दामन / हमारे हाथ से क्योंकि / उम्मीद पर ही टिकी है दुनिया" नये वर्ष की सभी को दिली मुबारकबाद ..................

महानरेगा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी न देने के मुद्दे पर देश के प्रमुख न्यायाधीशों एवं वकीलों को खुला वक्तव्य
भारत सरकार एवं राज्य सरकारों को न्यूनतम मजदूरी कानून का सम्मान करना चाहिए और महानरेगा श्रमिकों से कम मजदूरी देकर जबरन काम करवाना रोकना चाहिए। भारत ने एक उल्लेखनीय कानून, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी कानून-2005 पास करके ग्रामीण भारत के परिवारों को एक न्यूनतम स्तर की आय प्रदान की है और साथ ही विभिन्न प्रकार के कानूनी हकों को देकर सशक्त किया है। मजदूरी पर 100 दिन काम का अधिकार मिला है। यह कल्पना से भी बाहर है कि सरकार अपने ही काम में न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी दे। एक असंवैधानिक व जानबूझ कर लिया गया निर्दयतापूर्ण निर्णय के तहत भारत सरकार ने महानरेगा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी से अलग करके न्यूनतम मजदूरी कानून की महत्ता को नष्ट किया है और जिस चीज को सर्वोच्च न्यायालय ने बेगार या जबरन मजदूरी कहा उसे कानूनी जामा पहनाने का प्रयास किया है। जनवरी 2009 में एक नोटिफिकेशन से भारत ने इस कानून के तहत मजदूरी को 100 रू. पर रोक दिया। धीरे-धीरे कई राज्यों में महानरेगा में मजदूरी कानूनी रूप से मान्य मजदूरी से भी कम होती गई। पिछले साल में खाद्यान की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से यह मजदूरी और ज्यादा कम हो गई। बहुत सारी राज्य सरकारों ने, केन्द्र ने जो दिया है उससे ज्यादा मजदूरी देने से इन्कार कर दिया और अब कई राज्य जैसे-आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखण्ड व राजस्थान नरेगा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी का भुगतान कर रहे है। अभी राजस्थान में एक अचम्भित करने वाला मामला उजागर हुआ है जिसमें टोंक जिले में 99 श्रमिकों को 11 दिन काम करने पर 1 रू. रोज के हिसाब से मजदूरी का भुगतान हुआ है। न्यूनतम मजदूरी कानून (१९४८) राज्य सरकारों व केन्द्र सरकारों को यह अधिकार देता है कि वे अधिसूचित रोजगारों में न्यूनतम मजदूरी तय करे। कानून यह कहता है कि 5 साल के अन्दर-अन्दर न्यूनतम मजदूरी में बदलाव होना चाहिए। 15वें राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन (१९५७) में न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए जरूरत आधारित फार्मूला ईजाद किया गया जो न्यूनतम भोजन आवश्यकता, कपड़े की आवश्यकता जीवन यापन की न्यूनतम जरूरते व ईंधन के खर्चें को ध्यान में रखकर दिया गया। इन सिफारिशों को सर्वोच्च न्यायालय ने यूनियन बनाम केरल सरकार (1961) के मामले में बाध्यकारी बनाया और कामगार बनाम मेनेजमेन्ट ऑफ़ रेप्टोकोस बेट 2005 कम्पनी लिमिटेड (१९९२) के मामले में इन जरूरतों को विस्तार करके सर्वोच्च न्यायालय ने न्यूनतम मजदूरी के आधार को व्यापक व बाध्यकारी बनाया। इससे भी आगे बढ़कर सर्वोच्च न्यायालय ने इन सब आदेशों में यह साफ कहा कि न्यूनतम मजदूरी न देगा बेगार व जबरन श्रम की श्रेणी में आता हैं। जो संविधान की धारा 23 में प्रतिबन्धित है। इससे भी आगे सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जबरन श्रम कई तरीकों से माना जा सकता है जिसमें गरीबी व जरूरतों का पूरा न होना शामिल है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि 1 जनवरी, 2009 के सरकारी नोटिफिकेशन को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है परन्तु भारत सरकार इसे पूरे देश में न मानने पर अड़ी हुई है। आज जब उत्पादकता दर 8 से 10 प्रतिशत है और गरीब व अमीर के बीच अन्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक मात्र महानरेगा ही ऐसा कानून है जो समाज में सबसे नीचे बैठे लोगों को मूलभूत अधिकार देता है। न्यूनतम मजदूरी को न मानना पूरी तरह असंवैधानिक है। यह भारत के मानवीय अधिकारों व मूल्यों का खुला उल्लंघन है। भारत सरकार को तुरन्त इस असंवैधानिक नोटिफिकेशन को वापिस लेना चाहिए और साथ ही सभी राज्य सरकारों को इस बात के लिये आश्वस्त करना चाहिए कि भारत में हर मजदूर को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान होगा। इस खुले वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख लोग निम्न हैं-
1. न्यायाधीश एस.एन. वेंकटचलैया (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश),
2. न्यायाधीश जे.एस.वर्मा (भारत के पूर्व मुख्यन्यायाधीश),
3. न्यायाधीश वी.आर. कृष्णा अय्यर (भारत के पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय),
4. जस्टिस पी.बी. सावन्त (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश),
5. जस्टिस के रामास्वामी (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश),
6. जस्टिस सन्तोष हेगड़े (लोकायुक्त कर्नाटक व पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय),
7. जस्टिस ए पी शाह (पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय),
8. जस्टिस वी एस दवे (पूर्व जज, राज, उच्च न्यायालय),
9. डॉ. उपेन्द्र बक्शी (एमरीटस प्रोफेसर ऑफ़ लाव, दिल्ली विद्यालय),
10. डॉ. मोहन गोयल (पूर्व कानून के प्रो. लाव स्कूल ऑफ़ इण्डिया, बेंगलोर),
11. फली एस नरीमन (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय),
12. कमिनी जायसवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय),
13. डॉ. राजीव धवन (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय),
14. प्रशान्त भूषण (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय),
15. वृन्दा ग्रोवर (अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय)।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)