(तम्बाकू) से आजादी की ओर

(तम्बाकू) से आजादी की ओर
‘
तम्बाकू अथवा स्वास्थ्य ' का चौदहवाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन ८ मार्च को मुंबई के ‘नेशनल स्कूल ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स ’ में प्रारंभ हुआ। इस ६ दिवसीय सम्मलेन का उदघाटन करते हुए, मुंबई के राज्यपाल, श्री जामीर ने बच्चों को तम्बाकू के जानलेवा खतरों से बचाने का आहवाहन किया। उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व एशिया में ९०% मुंह के कैंसर तम्बाकू के सेवन के कारण ही होते हैं।

भारत
में तम्बाकू प्रकोप की समस्या और भी जटिल है। हमारे देश में तम्बाकू का प्रयोग केवल सिगरेट के रूप में ही नहीं वरन गुटखा, पान मसाला, खैनी आदि के रूप में भी प्रचलित है। कुछ लोगों की भ्रामक धारणा है कि तम्बाकू उद्दोग हजारों लोगों को रोज़गार देता है, अत: इसको समाप्त नहीं होना चाहिए। परन्तु सच तो यह है कि तम्बाकू उद्दोग में काम करने वाले पुरूष, महिलायें एवं बच्चे, सदैव गरीब ही रहते हैं तथा तम्बाकू जनित अनेक बीमारियों के शिकार भी होते हैं। पनपते हैं तो केवल तम्बाकू उद्योगपति । तम्बाकू कंपनियाँ नित नए, लुभावने तरीकों से विशेषकर युवा वर्ग को धूम्रपान की ओर आकर्षित करतीं हैं ताकि वो अधिक से अधिक सिगरेट पी कर जल्द से जल्द मृत्यु को प्राप्त हों, या फिर असाध्य रोगों से ग्रसित हों। राज्यपाल महोदय ने खेलकूद संस्थाओं से अपील करी की वे तम्बाकू कंपनियों से खेल स्पर्धाएं प्रायोजित न कराएँ।

अपने
युवा दिनों के तम्बाकू विरोधी अभियानों को याद करते हुए, श्री जामीर ने स्कूल कॉलेज में ‘टेम्पेरेंस कमेटी ’ बनाने का सुझाव दिया। ये संगठन, युवाओं में, न केवल धूम्रपान के विरुद्ध प्रचार करें, वरन अन्य विवेकहीन व्यसनों के ख़िलाफ़ भी आवाज़ उठाएं। सिगरेट पीना, शराब पीना, अपशब्द बोलना, आवश्यकता से अधिक खाना अथवा सोना--- ये सभी बुराइयाँ हमें शारीरिक और मानसिक रूप से निर्बल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओंको ‘ यह मत करो’ के स्थान पर ‘ इस प्रलोभन से बचो’ की शिक्षा देनी चाहिए। निषेध आज्ञा का उल्लंघन करना युवा स्वभाव होता है। अत: उन्हें प्रेम से समझाना होगा।

स्वास्थ्य
एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर अंबुमणी रामादोस ने इस अवसर पर yyyबोलते हुए बताया कि भारत उनगिने चुने देशों में से एक हैं जिन्होनें सर्वप्रथम विमान यात्रा में धूम्रपान पर निषेध लगाया था। उन्होंने कहा कि भारत ‘तम्बाकू रहित समाज’ की स्थापना के लिए कटिबद्ध है। यहाँ सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है एवं तम्बाकू पदार्थों के बेचने पर भी कुछ प्रतिबन्ध हैं। परन्तु उनके अनुसार लोगों को केवल क़ानून के भय से नहीं वरन जनहित में स्वेच्छापूर्वक तम्बाकू सेवन का त्याग करना चाहिए. तम्बाकू उद्दोग की भर्त्सना करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर तो यह उद्दोग युवा वर्ग को आकर्षक विज्ञापनो द्बारा तम्बाकू की और आकर्षित कर रहा है, और दूसरी ओर अन्य तम्बाकू निषेध क़ानून पारित करने में अड़चनें पैदा कर रहा है ।

यह
अत्यन्त
खेद का विषय है कि ४०% स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण तम्बाकू सेवन होने के बावजूद हमारा युवा वर्ग तेज़ी से धूम्रपान एवं गुटखा/पान मसाला की ओर आकर्षित हो रहा है। अत: साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना कर युवाओं को तम्बाकू एवं शराब के चंगुल से छुडाना ही होगा।
डॉक्टर रामदौस ने भारतीय फ़िल्म उद्दोग को भी आड़े हाथों लिया। फिल्मों में धूम्रपान
के दृश्य, युवा वर्ग को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। पिछले दशक तक बनी भारतीय फिल्मों में अधिकतर खलनायक को ही धूम्रपान करते हुए दिखाया जाता था। परन्तु अब तो ७६% फिल्मी हीरो ही सिनेमा के परदे पर सिगरेट पीते हुए दिखाए जाते हैं। इसका सीधा प्रभाव बाल मन पर पड़ता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, ५२% बच्चे सिगरेट का पहला कश अपने मनपसंद हीरो के फिल्मी परदे पर धूम्रपान से प्रेरित होकर लेते हैं, १८% माता पिता को देख कर , और १५% अपने साथियों से प्रभावित होकर। भारतीय फिल्मों में धूम्रपान दिखाने के विरुद्ध, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जा चुकी है। आशा है की परिणाम जन स्वास्थ्य के हित में ही होगा।

प्रसिद्द
रचनाकार मार्क ट्वैन ने कहा था कि , ‘भारत ऐसा देश है जिसे सभी देखने की इच्छा रखते हैं।’ इसी भारत देश में, विश्व के १८ वर्ष से कम आयु वाले बच्चे सबसे अधिक संख्या में रहते हैं। इनमें से अधिकतर निम्न वर्ग के हैं तथा तम्बाकू खरीदने और बेचने के व्यापार में लगे हैं। इन्हें अक्सर शुरू में पान मसाला और गुटखा के मुफ्त पैकेट देकर इस बुरी लत के जाल में फंसाया जाता है। पद्मिमी सोमानी के कुशल निर्देशन में, ‘सलाम बॉम्बे ' नामक संस्था ऐसे ही बच्चों के सुधार के लिए कार्य कर रही है तथा समाज के निर्धन वर्ग के लगभग १८० लाख बच्चों के जीवन को खुशहाल बना चुकी है।
इस सम्मलेन में १३० देशों से आए हुए २००० से अधिक भाग ले रहे डेलीगेटों का मुख्य उद्देश्य है तम्बाकू यानी मौत के सौदागरों के चंगुल से हमारे समाज को छुडाना। तम्बाकू सेवन को बढ़ावा देने वाली बहु राष्ट्रीय कंपनियों के नापाक इरादों को रोकना ही होगा। सभी समझदार व्यक्तियों को एकजुट होकर ऐसे निर्णय लेने होंगें एवं ऐसे सार्थक कदम उठाने होंगें जिससे हमारे बच्चों के भविष्य को सिगरेट का स्याह धुंआ निगल न सके।

शोभा शुक्ला
एडिटर
सिटिज़न न्यूज़ सर्विस

तम्बाकू उद्योग बिना विलंब स्वास्थ्य नीतियों का अनुपालन करे

तम्बाकू उद्योग बिना विलंब स्वास्थ्य नीतियों का अनुपालन करे

तम्बाकू उद्योग को 'रेगुलेट' करने के लिए अमरीका में अधिवेशन

चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन में अनेकों देशों की सरकारें एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने यह मांग की है कि तम्बाकू उद्योग अब स्वास्थ्य नीतियों का कड़ाई से अनुपालन करे।

एक लंबे समय से तम्बाकू उद्योग ने जन स्वास्थ्य नीतियों में हस्तक्षेप किया है और मुनाफे के लिए जन हितैषी नीतियों को दरकिनार कर रखा है। इस उद्योग ने 'उपहार' देने से ले के सरकार के साथ 'भागीदारी' तक का प्रस्ताव रखा है।

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संधि, जिसको World health Organization FrameworkConvention on Tobacco Control (WHO FCTC) कहते हैं, ने स्वास्थ्य नीतियों में तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप पर पाबन्दी लगा दी है। नवम्बर २००८ में, अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संधि को पारित करने वाले १६२ देशों ने जन स्वास्थ्य नीतियों में तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप पर रोक लगाने के लिए आर्टिकल ५.३ को पारित किया।

इस चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन में एक अभियान चल रहा है जहाँ अभी तक ५० देशों से अधिक आए लोगों ने हस्ताक्षर और फोटो-हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया है कि दुनिया की सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी स्वास्थ्य नीतियों में हस्तक्षेप करना बंद करे। यह सारे हस्ताक्षर और फोटो-हस्ताक्षर इस तम्बाकू कंपनी को उसके शेयर-धारकों की बैठक में दिए जायेंगे।

इस अधिवेशन में लगभग 2,४०० लोग दुनिया भर से भाग ले रहे हैं। यह लोग अपने-अपने देशों में किस प्रकार से तम्बाकू उद्योग जन-स्वास्थ्य नीतियों में हस्तक्षेप कर रहा है - इसको उजागर कर रहे हैं।

भारत में एक अप्रैल २००९ में होने वाली कांफ्रेंस से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपना सहयोग वापस ले लिया, क्योंकि यह आर्टिकल ५.३ का उलंघन कर रहा था।

हालाँकि अमरीका ने अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संधि को पारित नहीं किया है, उसने पिछले हफ्ते तम्बाकू उद्योग को 'रेगुलेट' करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है।

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन, सबसे पहली बार १९६७ में न्यू यार्क में आयोजित हुआ था। भारत, तम्बाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादककर्ता और सेवनकर्ता देश है। उम्मीद है कि इस अधिवेशन से भारत में और विश्व में तम्बाकू नियंत्रण नीतियों को लागू करने के लिए मदद मिलेगी।

शोभा शुक्ला
संपादक - सिटिज़न न्यूज़ सर्विस - सी.एन.एस

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन भारत में आरंभ

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन भारत में आरंभ
शोभा शुक्ला

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन के इतिहास में यह पहली बार है कि यह अधिवेशन भारत में आयोजित हो रहा है। १२ साल के बाद यह अधिवेशन किसी विकासशील देश में आयोजित किया जा रहा है।

चौदहवां अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन ८-१२ मार्च २००९ के दौरान मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का अधिवेशन, 'अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन: तम्बाकू नियंत्रण के लिए बहु-आयामी नज़रिया - नीतियाँ, रास्ते, भागीदार और लोग' के विचार पर आधारित है।

इस अधिवेशन के स्थानीय आयोजनकर्ता हैं: सलाम बॉम्बे फाउंडेशन, एक्ट इंडिया, हेअलिस सेखसरिया इन्स्तितुत फॉर पब्लिक हैल्थ, महाराष्ट्र प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य विभाग, भारत की केंद्रीय सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, और तम्बाकू सेवन को कम करने के लिए समर्पित ब्लूमबर्ग कार्यक्रम। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस अधिवेशन का तकनीकी प्रायोजक है और इस अधिवेशन के कई सत्र एवं परिचर्चाओं को वह सक्रिय रूप से संचालित करेगा।

यह अधिवेशन विकासशील देश में बड़े ही मौके से आयोजित हो रहा है क्योंकि इस समय तम्बाकू उद्योग विकासशील देशों में अपना बाज़ार मजबूत करने में लगा हुआ है। बहुराष्ट्रीय तम्बाकू कंपनियां हर सम्भव प्रयास कर रही हैं कि भारत में, हर साल १० लाख तम्बाकू जनित मौतों के बावजूद भी, उनका बाज़ार बढ़ता ही जाए।

तम्बाकू सेवन में चीन के बाद भारत का दूसरा नम्बर है। लगभग २३ करोड़ पुरूष और १०.२७ करोड़ महिलाएं भारत में तम्बाकू का सेवन करते हैं। १३-१५ साल के १७.३ प्रतिशत लड़के और ९.७% महिलाएं तम्बाकू का सेवन करते हैं। १८-४८ साल के ३२.७ प्रतिशत पुरूष और १०.४ प्रतिशत महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं।

भारत के युवाओं में खासकर, धूम्रपान और चबाने वाली तम्बाकू का सेवन तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है। १५ साल से कम लगभग ५० लाख बच्चे तम्बाकू सेवन से ग्रसित हैं। भारत में तम्बाकू सेवन ५-७% की वार्षिक दर से बढ़ रहा है।

उम्मीद है कि इस अधिवेशन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत तम्बाकू नियंत्रण कार्यकर्ता भारत में तम्बाकू नियंत्रण को भी प्रभावकारी तरीके से मजबूत करेंगे।

शोभा शुक्ला

(लेखिका, सिटिज़न न्यूज़ सर्विस की संपादिका हैं, वेबसाइट: www.citizen-news.org)

तम्बाकू विज्ञापनों का भ्रामक जाल


तम्बाकू विज्ञापनों का भ्रामक जाल

जहाँ कई देशों में एक तरफ़ तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादनों पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किए जा रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर तम्बाकू कम्पनियाँ तरह-तरह के लुभावने विज्ञापनों द्वारा युवाओं को इस नशीले पदार्थ की तरफ़ आकर्षित करने में जी-जान से जुटी हुई हैं। ग्लैमर, फैशन, लाइफस्टाइल आदि का झूठा प्रभाव दिखाने जैसे विज्ञापनों द्वारा तम्बाकू उत्पादों वाली कम्पनियाँ युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहीं हैं। यह बात निकल कर आई है मुंबई में चल रहे १४ वें विश्व स्वास्थ्य अथवा तम्बाकू सम्मलेन में।

सम्मलेन में आए विश्व स्वास्थ्य संगठन के पुरस्कार से सम्मानित श्री बाबी रमाकांत का कहना था, कि तम्बाकू कंपनिया अपने भ्रामक विज्ञापनों द्वारा युवाओं को अपनी और आकर्षित करती हैं, क्योंकि ये युवा ही इनके सबसे बड़े ग्राहक हैं।’

इस सम्मलेन का आयोजन ६ से १२ मार्च तक देश की आर्थिक महानगरी मुंबई में किया जा रहा है, जिसमे दुनिया भर के जन स्वास्थ्य संगठन संगठनो के प्रतिनिधि जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन , भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विश्व बैंक आदि भाग ले रहे हैं। सम्मलेन की खासियत यह है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवा वर्ग भी इसमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है।

इसका आयोजन गैर सरकारी जन स्वास्थ्य संगठन 'सलाम बॉम्बे' और 'ह्रदय- शान ' संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

पूनम

लेखिका वरिष्ट पत्रकार हैं और यह रिर्पोट उन्होंने सम्मलेन से लिखी है।

विटामिन 'ए' से बच्चों का मृत्युदर २० प्रतिशत कम हो सकता है

विटामिन 'ए' से बच्चों का मृत्युदर २० प्रतिशत कम हो सकता है

नवजात शिशुओं को और बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक देने से उनमें मृत्यु दर २० प्रतिशत से भी अधिक कम हो सकता है, कहना है हॉवर्ड बी शिफ्फेर का, जो विटामिन-अन्जेल नामक अंतर्राष्ट्रीय समूह के संस्थापक-अध्यक्ष हैं. हॉवर्ड, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विधान सभा से २५ किलोमीटर दूर एक ग्रामीण छेत्र में लोगों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में अपनी बात रख रहे थे - परन्तु उत्तर प्रदेश की विधान सभा में बैठे हुए राजनीतिज्ञों को इस बात का अनुमान है कि नहीं, कि विटामिन 'ए' की खुराक से बच्चों का मृत्यु दर २० प्रतिशत से भी अधिक कम हो सकता है, पता नहीं!

विटामिन 'ए' की कमी से सबसे अधिक कु-प्रभाव बचपन में पड़ता है और यह विटामिन 'ए' की कमी ही बच्चों में बीमारियों और मृत्यु तक का एक बड़ा कारण है. बच्चों में अंधापन होना या आंखों की देखने की छमता का ख़तम हो जाना विटामिन 'ए' की कमी का सबसे बड़ा लक्षण है. विटामिन 'ए' शरीर की प्रतिरोधकता के लिए भी आवश्यक है. इसीलिए अक्सर यह बच्चे जिनमें विटामिन अ की कमी होती है, वोह या तो अंधापन का शिकार हो जाते हैं या फिर उससे पहले ही प्रतिरोधक छमता के कम होने की वजह से संक्रामक रोगों का शिकार हो जातें हैं जैसे की मीसेल्स, दस्त या मलेरिया, कहा अरुल्मोनी ने, जो बेलिवेर्स चर्च के अध्यक्ष हैं.

विटामिन अन्जेल ने जब खासकर कि बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक देने का और इससे सम्बंधित जागरूकता बढ़ाने का कार्य शुरू किया था, तब यह विश्व स्तर पर ज्ञात नहीं था कि विटामिन 'ए' की खुराक से बच्चों के मृत्यु दर में इतनी भारी गिरावट आ सकती है (२० प्रतिशत से भी अधिक). विटामिन 'ए' को ले कर के अंतर्राष्ट्रीय मत कोपेनहागेन कंसेन्सस से बना.

कोपेनहागेन कंसेन्सस २००८ में, विश्व के ५० अर्थ-शास्त्री, वैज्ञानिक, और अन्य विशेषज्ञ जिनमें ५ नोबेल पुरुस्कार विजेता भी शामिल थे, ने सालों के अध्ययन का सार रखा जिसमें उन्होंने विश्व के समक्ष सब चुनौतियों पर गौर किया था और ३० सबसे प्रमुख चुनौतियों की सूंची बनाई जिससे कि सरकारों और गैर-सरकारी संगठन इन प्राथमिकताओं पर कार्य कर सकें और बदलाव ला सकें.

इस कोपेनहागेन कंसेन्सस २००८ के अनुसार कु-पोषणता सबसे बड़ी चुनौती है. विश्व में १४ करोड़ बच्चें हैं जो कु-पोषित हैं. इनमें से ८० प्रतिशत को पोषणता प्रदान करने में मात्र अमरीकी डालर ६ करोड़ प्रति वर्ष का व्यय आएगा और इस व्यय से सालों तक का लाभ मिलेगा - क्योंकि बच्चे स्वस्थ रहेंगे, उनकी मृत्यु दर २० प्रतिशत से भी अधिक गिर जाएगा, अंधापन के दर में भारी गिरावट आएगी, मंद-बुद्धि बच्चों के दर में भी गिरावट आएगी और अन्य लाभ भी मिलेंगे जो यह स्वस्थ बच्चे अपने-अपने देशों की अर्थव्यवस्था को देंगे. इस शोध के अनुसार यह ६ करोड़ का आर्थिक व्यय कम-से-कम १०० करोड़ का फायदा कराएगा. हर एक अमरीकी डालर के व्यय पर १७ अमरीकी डालर का लाभ मिलेगा.


विटामिन अन्जेल इस पृथ्वी से विटामिन 'ए' की कमी से होने वाले अंधापन को वर्ष २०२० तक समाप्त करना चाहती है - इसी अभियान को ऑपरेशन २०/२० कहते हैं.

विटामिन 'ए' की गोलियों के साथ-साथ बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दावा भी दी जा रही है क्योंकि पेट में कीड़े होने से विटामिन 'ए' की खुराक बच्चों के शरीर में नहीं लगती है, कहना है हॉवर्ड शिफ्फेर का.

[सिटिज़न न्यूज़ सर्विस - सी.एन.एस]

भारत एवं पाकिस्तान के मध्य संवाद जारी रहना चाहिए

भारत एवं पाकिस्तान के मध्य संवाद जारी रहना चाहिए

हमारा मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में जो समस्यां हैं, जिसमे आतंकवाद का खतरा भी शामिल है, वोह संवाद से ही सुलझाई जा सकती हैं. इसीलिए दोनों देशों के बीच संवाद को जारी रखना बहुत अहम् है.


पाकिस्तान के अन्दर लोकतंत्र और वहां पर चुनी हुई सरकार को मजबूत कर के ही यह संभव हो सकता है कि पाकिस्तानी सरकार अपने ही मुल्क में आतंकवादी ताकतों पर काबू पा सके.

दोनों ही देशों में सक्रिय आतंकवादी ताकतों के खिलाफ कारवाई करने की आवश्यकता है. भारत में जो आतंकवादी घटनाएँ हुईं हैं उसपर पाकिस्तानी सरकार को सख्त कारवाई करनी चहिये.

हाल ही में एक भारतीय शांति दल पाकिस्तान गया था जिसने पाया कि वहाँ पर मुंबई के आतंकवादी हमले के प्रति संपूर्ण और पारदर्शी जांच के लिए और बिना विलंब दोषियों को उपयुक्त सज़ा मिलने के लिए सहमती है. इसी के साथ पाकिस्तान की असल इच्छा है कि भारत के साथ शांति व्यवस्था कायम हो सके क्योंकि पाकिस्तान स्वयं ही आतंकवादी हमलों का शिकार हो रहा है.

'swat' या 'स्वाट' छेत्र और 'fata' या 'फेदेराली अड़मिनिसटेर्ड ट्राइबल ऐरेअस' या सरकार द्वारा नियंत्रित जन-जाति वाले छेत्र, पर पूरा नियंत्रण अब तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों ने ले लिया है. पाकिस्तानी लोग अत्यन्त चिंतित हैं कि यह आतंकवादी ताकतें अब पाकिस्तान में अन्य छेत्रों में भी घुसने लगेंगी, और एक समय पर भारत के लिए भी संगीन खतरा बन सकती हैं.

इस बात पर दोनों देशों में सहमती बनने लगी है कि आतंकवाद दोनों देशों को चुनौती दे रहा है और भारत एवं पाकिस्तान दोनों को इस चुनौती का सामना एक-साथ करना है.

हम लोग श्री लंका के क्रिकेट के खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं.

इस संकट की घड़ी में यह और भी जरुरी हो जाता है कि दक्षिण एशिया छेत्र में शान्ति और सौहार्द का मौहौल बना रहे. इसीलिए यह आवश्यक है कि वीसा-मुक्त और शांतिपूर्ण दक्षिण एशिया बनाने के लिए संघर्ष मजबूत करना चाहिए.

आतंकवादी ताकतें हमें इस छेत्र में शान्ति कायम रखने से भटकाने की कोशिश कर रही है, हम उनके खेल का शिकार होने को तैयार नहीं है.

हम लोकतंत्र, शांति और सामाजिक न्याय स्थापित करने में एकजुट लोगों का समर्थन करते हैं.

करामत अलि (PILER), डॉ संदीप पाण्डेय (मग्सय्सय अवार्डी २००२), मोहम्मद वासी सिदिकी, अरुंधती धुरु (नेशनल अलायंस of पीपुल'स मोवेमेंट्स - NAPM), इरफान अहमद (पाकिस्तान इंडिया पीपुल'स फॉरम फॉर पास एंड डेमोक्रेसी - PIPFPD, UP chapter)

भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रही शान्ति प्रक्रिया को खतरा

भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रही शान्ति प्रक्रिया को खतरा

पाकिस्तान के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शान्ति दूत करामत अली, जो पाकिस्तान इन्स्तित्युत फॉर लबोरएजूकेशन एंड रिसर्च (
Pakistan Institue for Labour Education and Research - PILER) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लखनऊ में भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रही शान्ति वार्ता पर व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

तिथि: ४ मार्च २००९, बुधवार

समय: ११ बजे प्रात: से १ बजे दोपहर

स्थान: मौलाना मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन
१६७/८, सेंट्रल होटल के निकट, अमीनाबाद

इसी वार्ता के बाद प्रेस से बातचीत होगी,

अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें:
मोहम्मद वासी सिद्दीकी, 9415023571
बोबी रमाकांत, 9839073355

लोक राजनीति मंच का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन

लोक राजनीति मंच का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश

५-६ मार्च २००९

देश में राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करने के लिए लोक राजनीति मंच को संगठित किया गया है जिससे कि लोगों के मुद्दों को केंद्रीय स्थान मिल सके और ऐसे मुख्यधारा के राजनीतिक दल जो शारीरिक ताकत, पैसे की ताकत और अन्य संदिग्ध तरीकों से चुनाव जीतने में लगे रहते हैं, उनको अस्वीकार किया जा सके.

लोक राजनीति मंच, धीमे ही सही पर निश्चित तौर पर मजबूत संगठन का रूप ले रहा है. ५-६ मार्च २००९ को इस लोक राजनीति मंच का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है. आप सब सादर आमंत्रित हैं कि इस अधिवेशन में सक्रिय भाग लें, और लोक राजनीति मंच को मजबूत करने में अपना योगदान दें.

५ मार्च २००९
--------------
जन सभा: गंगा प्रसाद स्मारक सभागार, अमीनाबाद, लखनऊ

६ मार्च २००९
--------------
कार्यकर्ताओं की बैठक: कॉमन हॉल, बी-ब्लाक, दारुल शफा, विधान सभा के सामने, लखनऊ

लखनऊ से बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने का इंतजाम 'कॉमन हॉल, 'बी' ब्लाक, दारुल शफा' में ही किया गया है.

अरविन्द मूर्ति, ९८३९८३५०३२
केशव चंद, ९८३९८८३५१८
एस.आर दारापुरी, ९४१५१६४८४५

डॉ संदीप पाण्डेय/ अरुंधती धुरु, फ़ोन: ०५२२ २३४७३६५, मोबाईल ९४१५०२२७७२, ईमेल: ashaashram@yahoo.com

*******************************
लोक राजनीति मंच
...............................
People's Politics Front (PPF)
*******************************

कृपया ‘फिलिप मौरिस इंटरनेशनल ’ को संदेश भेजें की वह जन स्वास्थ्य नीतियों से दूर रहे

कृपया ‘फिलिप मौरिस इंटरनेशनल ’ को संदेश भेजें की वह जन स्वास्थ्य नीतियों से दूर रहे
एवं
अंतर्राष्ट्रीय फोटो ज्ञापन में हस्ताक्षर करें, जो फिलिप मौरिस इंटरनेशनल को प्रेषित किया जायेगा


सेवा में,
श्रीमान लुई केमिलेरी,
चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर,
फिलिप मौरिस इंटरनेशनल ,
लौसें ,
स्विट्जरलैंड।


प्रिय श्री केमिलेरी,

मैं, चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय ‘तम्बाकू एवं स्वास्थ्य’ अधिवेशन' में एक प्रतिभागी होने के नाते से इस बात से अत्यन्त क्षुब्ध हूँ कि आपकी कंपनी का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी रोकी जा सकने वाली महामारी को फैलाना है जिसकी चपेट में आकर विश्व के ५० लाख व्यक्ति मौत के शिकार होने वाले हैं।

सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं जन अधिकारी, सर्व सम्मति से यह मानते हैं कि जन स्वास्थ्य नीतियों के निर्धारण में तम्बाकू उद्दोग का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिपादित ‘अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संधि’ में भी इस विचार को सम्मिलित किया गया है।

पिछले वर्ष, नवम्बर माह में दक्षिण अफ्रीका में हुए संधि सम्मलेन में, अनुमोदन करने वाले राष्ट्रों ने विशेष मानक तय किए थे कि किस प्रकार जनहित स्वास्थ्य नीतियों के निर्धारण में, फिलिप मौरिस और अन्य तम्बाकू कंपनियों का हस्तक्षेप न हो।

मेरा देश ‘भारत’, उन १६० से भी अधिक देशों में से एक है, जिन्होनें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू संधि का अनुमोदन किया है।

इस समय, जब आपकी कंपनी के बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य भागीदार, अपने वार्षिक सम्मलेन के लिए एकत्रित हो रहे हैं, तब मैं तथा विश्व के अन्य व्यक्ति आपको केवल एक सीधा और साफ़ संदेश देना चाहते हैं कि ‘आप कृपया जन स्वास्थ्य नीतियों से दूर रहें’।

भवदीय,
नाम ---------------
संस्था ---------------
देश ------------------



कृपया इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके ‘कारपोरेट अकाउंट बिलिटी
इंटरनेशनल ’ को भेजें।
अपनी फोटो प्रदर्शिनी स्थल पर ऍफ़ .सी ए . बूथ में खिंचवा लें।





मायावती जी, हमारे लिए घर के बदले बुलडोज़र क्यों?

मायावती जी, हमारे लिए घर के बदले बुलडोज़र क्यों?
दलित
हितैषी सरकार ने दलितों-गरीबों को बेघर किया


१९ फ़रवरी को बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक लखनऊ के डालीगंज छेत्र में गोमती नदी के तट पर नदवा बस्ती को तोड़ गिराया।

यह घटना प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार दोनों की ही हर-गरीब-को-घर देने की नीति पर सवाल खड़े कर देती है.
बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए हुए जिस बर्बरता एवं संवेदनहीनता के साथ प्रशासन ने बुलडोज़रों से घरों को तोड़ गिराया है, यह अमानवीय है। इन घरों को तोड़ने का और सैकड़ों लोगों को विस्थापित करने का जो कारण बताया जा रहा है कि गोमती नदी के तट पर निजी कंपनी द्वारा ‘विकास’ एवं सुन्दरीकरण आदि का कार्य कराया जाएगा, जिससे निजी कंपनियों को और पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा, यह विकास का तरीका हमें स्वीकार नहीं है।


इसी के विरोध में विस्थापित लोगों ने एवं शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधान सभा के सामने धरना प्रदर्शन किया है. इनकी मांग है कि विस्थापित लोगों को घर प्रदान किए जाएँ और इस तरह के 'विकास' को रोका जाए जिससे गरीब लोग विस्थापित होते हैं और सिर्फ़ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलता हो।

डॉ संदीप पाण्डेय, एस आर दारापुरी, अरुंधती धुरु, चुन्नी लाल, एवं आशा परिवार और जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय के अन्य लोग