जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय

आठवां द्विवार्षिक सम्मेलन
24-26 अक्तूबर, 2010, बड़वानी मध्य प्रदेश
आमंत्रण - सभी आमंत्रित हैं!
शांति, न्याय एवं लोकतंत्र की ओर ......
मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी के बडवाणी में आयोजित जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) के आठवें द्विवार्षिक सम्मलेन में आपकों आमंत्रित करते हुए खुशी हों रही है। इस सम्मलेन का मजेबान नर्मदा बचाओं आन्दोलन जो कि एनएपीएम के संस्थापक सगंठनों में से एक है और वह अपनें संघर्ष के २५ वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सन 1992 से शुरू हुई एनएपीएम की यात्रा ने 1996 में एक आकार लिया और आज एक अहम दारै में प्रवेश कर चुका हैं।

हमारी यात्रा तब शरू हुई जब उदारीकरण, निजीकरण एवं वैश्वीकरण की प्रक्रिया ने पैर पसारना शुरू किया, बाबरी मस्जिद ढहानें की आड़ में हिन्दूवादी ताकतों ने सिर उठाना शुरू किया और उस दौर में यह घोषणा कि गई कि कोई विकल्प मौजदू नही है। तब से अब तक हमने एक लम्बी यात्रा पूरी की है और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.), विश्व बैंक, एनरान, बड़े बांध, ग्रामीण एवं शहरी बेदखली व विस्थापन, महिलाओं, आदिवासियों के प्रति अत्याचार और दलित सांप्रदायिकता के खिलाफ कई अन्य आंदोलनों, स्वैच्छिक संगठनों, संघों एवं मंचों, संवेदनशील बुद्धिजीवियों, कलाकारों, छात्रों एवं अन्य के साथ कई महत्वपूर्ण संघर्षों का आयोजन किया है। सन 2003 में हमनें वैकल्पिक दुनिया के आदर्श का वास्तविकता में बदलनें के लिए एक राष्ट्रीय आन्दोलन विकसित करने लोगों के सामूहिक राजनैतिक ताकत के तौर पर मौजूदा गरीब विराधी एवं विकास विरोधी विकास प्रतिमान को बढ़ावा देने वाली राजनैतिक व्यवस्था को बदलने के उद्देश्य से एक देश व्यापी अभियान ‘‘देश बचाओ-देश बनाओ’’ शुरू किया। सन 2007 में कई अन्य समन्वयों मंचों एवं संघों कों समाहित करते हुए संघर्ष की प्रक्रिया शुरू की गई, जो कि एक बहेतर दुनिया हासिल करने की दिशा में एक अन्य कदम था।

एक दशक बाद हम घाटी में मिले, एक बार फिर हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जो कि सबसे अच्छे और सबसे बुरे समयों में से है। नव उदारवाद की जो प्रक्रिया तब शुरू हुई थी उसनें अब अपना असल रंग दिखाना शुरू कर दिया है, सार्वजनिक एवं निजी कार्पोरेशनों ही न सिर्फ संसाधनों कों हडप रहे है, बल्कि बाजार एवं सब सबंधित उपायों से राजनैतिक अवसर एवं सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं। राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने समाज, राजनीति एवं अर्थव्यवस्था के हर आयाम का ‘‘निजीकरण’’ कर दिया है। आज बदलाव कल्पना के प्रति एक बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग एवं ऊर्जा संकट और भी ज्यादा जाहिर हो रहा हैं। राज्य कल्याण एवं परोपकारी का चोला उतारकर मात्र बिचौलिया की भूमिका निभा रहा है, राजनैतिक वर्ग एवं ज्यादा मुखर मध्यम वर्ग बाजार की विचारधारा एवं अर्थव्यवस्था व विकास के नव-उदारवादी माँडलों के प्रति बिक चुकें है। हम श्रम के अनौपचारीकरण के गवाह है। जिसके परिणामस्वरूप आज 96 फीसदी कामगार असगंठित क्षेत्रों में कार्यरत है और अमीरों व गरीबों के बीच दूरी बढ रही है। इसके अलावा खाद्यान्न सुरक्षा की समाप्ति, कृषि पर हमला सहित खाद्यान्नों की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। राजनैतिक वर्ग लोगों के मुद्दें कों शायद ही कभी हल करतें है बल्कि उन्हें अधिकतर वोट बैकं की तरह इस्तेमाल करतें हैं। सार्वजनिक अवसर, सार्वजनिक हित, सार्वजनिक पटल एवं प्राथमिकताएं इतने कम हो रहे हैं कि वे बुनियादी जरूरतों की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है जो कि न सिर्फ वर्तमान को बल्कि भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। जबकि, हम यह भी नहीं भूल सकते कि सरकार द्वारा थोपे जाने वाले ‘‘आतंक के खिलाफ युद्ध,'' सैन्यीकरण एवं हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति से अहिंसक जन संघर्षों के लिए मुश्किलें बढ़ रही है, बल्कि साथ ही उन्हें ज्यादा महत्वपूर्ण भी बना रही हैं।

ये समय उतने निराशावादी नहीं हैं, हमारे सामूहिक प्रयासों से न सिर्फ सूचना का अधिकार कानून, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम आदि प्रगतिशील कानून लागू हुए हैं, बल्कि ऐसी परिस्थिति भी उत्पन्न हुई जहां लोगों ने जल, जंगल, जमीन एवं खनिज आदि के लूट के हर प्रयास को जमीनी स्तर पर चुनौती दी। हम सिंगुर, नंदी ग्राम, नियमगिरि, सोमपेटा, कारला, चेंगारा एवं संघर्ष के ऐसे कई जगहों में जीत के बीच खड़े हैं।
न्याय और समानता का सवाल पहले से कही ज्यादा सामने है एवं जनता, सरकार एवं कॉरपोरेशनों के बीच ‘प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार एवं नियंत्रण’ आज प्रतिवाद का केंद्र बिन्दु बन गया है। आज एनएपीएम सिर्फ समन्वय नहीं है और हमारे दायरे से बाहर भी बड़ी बिरादरी है जो कि विकल्पों के माध्यम से संघर्ष और पुनर्निर्माण में लगे हुए हैं, और सरकार एवं कॉरपोरेटों दोनों के भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियों एवं कठोरता के समक्ष निगमीकरण एवं वैश्वीकरण को चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने हमेशा उनके बीच अवसर तैयार करने एवं चर्चा और देश में मौजूद संघर्षों व विचारधाराओं की विविधता को पर्याप्त अवसर प्रदान करने की कोशिश की है।

एक सकारात्मक पक्ष के तौर पर इसे हमारी सामूहिक जीत समझा जा सकता है कि आज सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता सरकार एवं उनके द्वारा निर्मित डिजाइनों के लिए इतना अधिक खतरा बन गये हैं कि उन्हें झूठे तौर पर ‘माओवादी’ या ‘आतंकवादी’ कहा जा रहा है। सांप्रदायिकता का जहर विभिन्न तरीके से समाज व शासन के रगो में फैल चुका है और उनसे लड़ने के लिए अलग-अलग समझ एवं रणनीति की जरूरत है। सरकार द्वारा हम पर थोपी गई सशस्त्र युद्ध एवं गैर-सरकारी एवं निजी सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिहिंसा से ऐसी परिस्थिति पैदा हो रही है जिससे इस विकास प्रक्रिया में हाशिये में खड़े लाखो लोगों का जीवन व आजीविका को खतरा उत्पन्न हो रहा है। सांप्रदायिकता, निगमीकरण एवं अस्पष्ट जातिवाद एवं पितृसत्ता के तत्व एक साथ मिलकर न सिर्फ लोकतांत्रिक समाज के ढांचे के प्रति खतरा उत्पन्न कर रहे हैं बल्कि मौजूदा पारंपरिक लोकतंत्र के विरूद्ध लोगों के वास्तविक लोकतंत्र के सामूहिक प्रयास के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

आगामी दशक में अधिकार हासिल करने एवं जल, जंगल, जमीन एवं खनिज पर नियंत्रण के लिए जबरदस्त संघर्ष होने की संभावना है
और इस तरह दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यको, मजदूरों, भूमिहीन किसानों एवं विकास में पीछे छूट गये अन्य लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करना काफी कठिन होगा। हम सरकार के ‘‘सर्वोपरि के सिद्धांत’’ को चुनौती देते हैं और सत्ता को चुनौती देते हैं क्योंकि वह सिर्फ कोंरपोरेशनों की मध्यस्थ बन चुकी है और उनके पूंजीवादी हितों की रक्षा करने के लिए सेना का इस्तेमाल करती है। चाहे भूमि अधिग्रहण हो, विस्थापन या पुनर्वास के मुद्दें हो, आज ज्यादातर का राजनीतिकरण एवं ध्रुवीकरण हो रहा है, तो जरूरत इस बात की है कि आंदोलनों एवं समर्थकों के बीच शांति एवं लोकतंत्र के माध्यम से समानता एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए विकास नियोजन पर ... और इस तरह एक समन्वय के लिए सहमति बने !

ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में एनएपीएम आपको आठवें द्विवार्षिक सम्मेलन में विभिन्न जन आंदोलनों एवं संगठनों को एक मजबूत समन्वय के निर्माण के लिए आमंत्रित करता है।
सम्मेलन का उद्देश्य ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहां कि विभिन्न मुद्दों, आंदोलनों एवं नागरिक समाज के प्रतिक्रियाओं पर सामूहिक चर्चा किया जा सके और जनशक्ति एवं जन राजनीति के साथ अभिनव रणनीतियों सहित एक नयी राजनैतिक शक्ति शुरूआत करने की ओर काम किया जा सके। इसके लिए आपकी उपस्थिति एवं योगदान काफी महत्वपूर्ण है। कृपया सम्मेलन में अवश्य शामिल हों!

संभावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं, विस्तृत कार्यक्रम बाद में प्रेषित किया जाएगा:
24 अक्तूबर: उदघाटन समारोह, विषयपरक सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 अक्तूबर : विषयपरक सत्र
26 अक्तूबर : समन्वयकों के दल का चुनाव, प्रस्ताव

कार्यक्रम स्थल एवं सम्पर्क व्यक्ति के बारे में मार्गदर्शन निम्नलिखित है। कृपया किसी भी अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए नि:संकोच सम्पर्क करें। हमेशा की तरह हमारे साथ आकर ज्यादा समय बिताने, हमारे साथ काम करने, हमारे साथ वालंटियर बनने, हमें संसाधनो का सहयोग करने, या हमारे साथ यात्रा में शामिल होने के लिए आपका स्वागत है.....।

समारोह की शुरूआत नर्मदा घाटी में संघर्ष के 25 साल के कार्यक्रम के साथ होगा। उदघाटन कार्यक्रम महाराष्ट्र के धड़गांव में 22 अक्तूबर को एवं समापन मध्य प्रदेश के बड़वानी में 23 अक्तूबर 2010 होगा। इसके लिए अलग से आमंत्रण प्रेषित किया गया है। कृपया विस्तृत जानकारी के लिए लिखे:
-222464@ 09423944390 @ 09423965152 @ 09420375730 @ 02595.220620

कृपया अपने आगमन के बारे में हमें सूचित करें ताकि हम पर्याप्त व्यवसथा कर सकें...। आप हमें फोन या ईमेल से सम्पर्क कर सकते हैं
सादर,
एनएपीएम समन्वयक दल


दिल्ली कार्यालय:
द्वारा: ६/6, जंगपुरा बी, नयी दिल्ली, फोन- 011 - 2437 4535 / ९८१८९०५३१६/ 9868200316
राष्ट्रीय कार्यालय:
कमरा संख्या 29-30, प्रथम तल, ‘ए’ विंग, हाजी हबीब बिल्डिंग, नईगांव क्रास रोड, दादर (पूर्व), मुम्बई - 400014, फोन: 022-२४१५०५२९/9969363065
बड़वानी सम्पर्क:
नर्मदा बचाओ आंदोलन, 62 महात्मा गांधी मार्ग, बड़वानी, मध्य प्रदेश - 451551
फोन : 07290-222464, फैक्स : 07290-222549;
nba.badwani@gmail.com
अन्य सम्पर्क :
असम, अखिल गोगोई/अरूपज्योति सैकिया :9435054140 / 9435557483
आध्र प्रदेश, रामकृष्ण राजू : 9866887299
बिहार, आशीष रंजन : 9973363664
छत्तीसगढ़, गौतम बंदोपाध्याय : 9826171304
दिल्ली, राजेंद्र रवि / मधुरेश : 9868200316 / 9818905316
गुजरात, आनंद मझगांवगर /स्वाति देसाई : 02640 220629 /9429556163
कर्नाटक, सिस्टर सेलिया : 9945716052
केरल, लियो जोस/हुसैन मास्टर : ९४४६०००७०१/ 9445375379
मध्य प्रदेश, श्रीकांत : 07290.222464 /9179148973
महाराष्ट्र, सुनीति आर/सिम्प्रीत सिंह : 09423571784 /9969363065
उड़ीसा, प्रफुल्ल सामंत्रा : 9437259005
तमिलनाडु, गैबरियेल डेइटरिच : 09442511292
उत्तर प्रदेश, संदीप पांडेय/ अरूंधति धुरू : 05222347365 / 9415022772
पश्चिम बंगाल, देबजीत दत्ता : ०९४३३६०२८०८

कैसे पहुंचे बड़वानी ?
बड़वानी मध्य प्रदेश का एक जिला है जो नर्मदा किनारे और इन्दौर, खंडवा (म.प्र.), बड़ौदा (गुजरात) तथा धुले (महाराष्ट्र) से करीब 4 से 5 घंटे की दूरी पर है। इंदौर बस स्टैंड से पूरे दिन, भोपाल के नये बस स्टैंड से रात को 8 बजे, खंडवा से 4 बजे शाम तक एवं बड़ौदा से 2 बजे दोपहर तक बस मिलती है।
मुंबई/पुणे से
मुम्बई व पुणे बस मार्ग से इंदौर से जुड़ा हुआ है। लगभग सभी बसें रात को चलती हैं। बस के लिए :

1. http://www.holidayiq.com

2. http://www.prasannatours.com

3. http://www.makemytrip.com

4. http://www.redbus.in

यदि आप दिन के समय यात्रा कर रहे हैं तो इंदौर के बजाय जुलवानियां उतरें एवं बस व टैक्सी से बड़वानी पहुंचे।


1। मुम्बई-इंदौर ट्रेन से भी जुड़ा हुआ है: उपलब्ध ट्रेनें :
• 2961 अवंतिका एक्सप्रेस : मुम्बई (19:05)- इंदौर (09:२०)
2. पुणे-इंदौर भी ट्रेन से जुड़ा हुआ है: उपलब्ध ट्रेनें :
• 9311 पुणे इंदौर एक्सप्रेस (मंगल, शुक्र, शनि): पुणे (15:३०)(- इंदौर (09:५०)

इंदौर से बस पकड़कर बड़वानी पहुंचे (5 घंटे)
चेन्नई/हैदराबाद से
ट्रेन से भोपाल पहुंचे। बस/साझा टैक्सी लेकर इंदौर (4 घंटे) पहुंचकर बड़वानी के लिए बस बदलें ।

बंगलोर
/केरल से

ट्रेन से खंडवा पहुंचे एवं वहां से बड़वानी के लिए बस पकड़ें (4 घंटे)। उपलब्ध ट्रेनें :
• 2627 कर्नाटक एक्सप्रेस : बंगलोर (19:२०)- खंडवा (19:३५)
• 2617 मंगला एक्सप्रेस : एर्नाकुलम (10:४५)- खंडवा (22:४०)

पश्चिम बंगाल से
हावड़ा से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन है: उपलब्ध ट्रेनें :
• 9306 क्षिप्रा एक्सप्रेस (मंगल, गुरू, शनि) : हावड़ा (17:४०)- इंदौर (03:३०)
या हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर ट्रेन से खंडवा उतरकर बड़वानी के लिए बस (4 घंटे) ले सकते हैं।

दिल्ली से
दिल्ली से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन है। उपलब्ध ट्रेनें :
• 2416 निजामु द्दीन इंदौर एक्सप्रेस : निजामुद्दीन (22:१५) - इंदौर (11:४०)
• 2920 मालवा एक्सप्रेस : नयी दिल्ली (19:००) - इंदौर (12:४०)

इंदौर से बड़वानी बस द्वारा (4 घंटे)

जाति प्रमाण-पत्र : दलित यथास्थितिवाद

जाति प्रमाण-पत्र, आरक्षण और जातिवाद एक दूसरे से संबद्ध सच्चाई है। दलित जाति के चिन्तन का अन्तविरोध भी है। सच है, दलित जाति प्रथा को खत्म करना चाहता है। संघर्ष कर रहा है। डॉ. आम्बेडकर से पहले और उनके बाद भी लोग जाति की उत्पत्ति, संरचना और उसके विकास पर सोचते, लिखते और आन्दोलित होते रहे हैं। डॉ. आम्बेडकर ने १९१६ में ‘जाति प्रथा: उत्पत्ति, संरचना और विकास’ पर एक शोध पत्र प्रस्तुत किया। दलित जातियां इस शोध पत्र का अध्ययन लगातार कर रही है। १९३६ में आम्बेडकर ने ‘जाति प्रथा उन्मूलन’ लिखकर दलित जातियों को वैचारिक परिपक्वता प्रदान की। दलित जातियां जाति प्रथा उन्मूलन को पढ़कर आज भी तर्क प्रस्तुत करती है तथा जाति प्रथा उन्मूलन के लिये आन्दोलनरत रहती है। दलितों ने राजनैतिक समानता का अधिकार प्राप्त कर लिया है। राज सत्ता तक पहुँच कर राजनैतिक शोक्तियों शक्तिओं के “द्वारा वह जाति प्रथा की नींव कमजोर करना चाहता है एवं अपने समाज को बुद्धजीवी, शिक्षित तथा सुविधा सम्पन्न वर्ग बनाना चाहता हैं।

डॉ. आम्बेडकर ‘कम्युनल एवार्ड’ प्राप्त करना चाहते थे, जिससे दलित स्वयं अपना नेता विधान सभा और संसद में भेज सके। गांधी जी ने आमरण अनसन करके डॉ. आम्बेडकर को कम्युनल एवार्ड प्राप्त नहीं होने दिया। कम्युनल एवार्ड के बदले डॉ. आम्बेडकर को ‘आरक्षण नीति’ को स्वीकार करना पड़ा। आरक्षण ऐसी सुविधा का नाम है जिसने दलितों में एक स्वार्थी, अवसरवादी और कायर वर्ग को जन्म दिया। यह सही है कि आरक्षण ने दलितों को राजनीति और नौकरियों में जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व प्रदान किया। धीरे-धीरे यही आरक्षण दलित वर्ग के ‘नव-सुविधा सम्पन्न’ लोगों का हथियार बन गया, आदत में सुमार हो गया। बिना संघर्ष के सुविधा प्राप्त करना चरित्र हो गया है। दलितों का यह नव सम्पन्न वर्ग प्रचार करता है कि बिना आरक्षण के दलित पुन: दासत्व की पुरानी स्थिति में पहुंच सकता है। बिना आरक्षण के दलितों का उत्थान व कल्याण सम्भव नहीं है। यदि संविधान संशोधन द्वारा आरक्षण को सवर्ण जातियां खत्म कर ले जाती है तो मनुस्मृति दलितों पर पुन: लागू हो जायेगी। दलितों को नौकरी नहीं मिलेगी। दलित शिक्षा नहीं पायेगा। दलित तमाम राजनैतिक अधिकारों से वंचित हो जायेगा। अर्थात पुन: सम्पत्ति और शिक्षा से वंचित कर दिया जायेगा। दलितों का यह नव सम्पन्न अवसरवादी, स्वार्थी और कायर वर्ग एक ऐसी विचार प्रक्रिया का निर्माण करता हैं जिसके इसके इर्द-गिर्द के दलित एवं अलग धारा का निर्माण कर सकने वाला ‘दलित स्वार्थी वर्ग की विचारधारा’ के साथ गुमराह होकर उसी को सत्य मानता हुआ आरक्षण नीति से चिपका रहे। अलग कोई विचारधारा और आन्दोलन न विकसित कर सकें।

यदि दलितो का एक अलग वर्ग यह सोचने लग जाएं कि उसे आरक्षण नहीं चाहिये, तो उसको सामान्य वर्गों के साथ और मध्य प्रतियोगिता करनी पड़ेगी। चूंकि दलितों को शिक्षा प्राप्त करने में व्यवधान होता है। यह व्यवधान आर्थिक कमजोरी के कारण उत्पन्न होता है। आज भी दलितों की जिदंगी सुदृढ़ नहीं है। दूसरी तरफ सवर्ण जातियों के अमीर लोग है जो शिक्षा को खरीद सकते है, सम्पन्न होने के कारण सुचारू पढ़ लिख सकते है प्रतियोगिता लायक बनने में उन्हें आसानी होती है। हालांकि यह सभी सवर्णों के ऊपर लागू नहीं होता है क्योंकि सवर्णों में भी अधिकांश लोग (आर्थिक रूप से) गरीब ही है।

परिस्थितियां सच है, परन्तु किसी भी लड़ाई के लिये आरक्षण क्या, जीवन भी उत्सर्ग करना पड़ सकता है। हम, यदि इतने स्वार्थी बने रहेंगे, तो जाति प्रथा उन्मूलन के लिये स्वयं तथा परिजनों को अनिवार्यतय: बलिदान मार्ग के लिये कैसे प्रेरित करेंगे। अब दलित जातियों के इतने शिक्षित व सम्पन्न लोग हो चुके है कि जाति प्रथा उन्मूलन ही नहीं, शिक्षा, रोजगार एवं राजनीति के लिये एक बेहतर अगुवाई कर सकते है। दलित जातियों के विकास के लिये संवैधानिक प्रक्रिया के अनुपालन में सरकार और राजसत्ता को बाध्य कर सकते है। हाँ, संघर्ष की अनिवार्यता स्वीकार करनी पड़ेगी। संघर्ष को सतत प्रक्रिया में लाना होगा। पूरी ईमानदारी से ‘वैचारिक एकरूपता’ एवं ‘जनवादी केन्द्रीयता विकसित करते हुए मोनोलिथिक प्रणाली की तरह कार्य करना होगा। बिना नैतिक मूल्यों के अनुपालन के दलित अपनी लड़ाई जीत नहीं सकता हैं।

बहुत समय से यह विमर्श का विषय रहा है कि आरक्षण एक वैशाखी हैं वैशाखी को फेंके बिना सीधा नहीं हुआ जा सकता है। दुखद यह है कि दलितो का स्वार्थी, अवसरवादी और डरपोक वर्ग यह तर्क प्रस्तुत करने लगता है कि ऐसी विचारधारा दलितों के साथ पीठ में छूरा भोकने जैसा है। यह कम्युनिष्ट विचार धारा है। इसे ब्राह्मणवादी मानसिकता के लोग दलितों के मध्य उछालते रहते है। वे ब्राह्मणवादी व्यवस्था को बचाते हुए सवर्णों को राजनीति व रोजगार में बने रहने के पक्ष में चालबाजी करते है। किन्तु आज दलितों के गरीब पक्ष को यह समझने कि जरूरत है कि नव-सम्पन्न दलित वर्ग ऐसी विचारधारा के पक्ष में दलील देकर, न तो वह जाति प्रथा खत्म करना चाहता है, और न हीं दलितों के गरीब पक्ष को सुख-सुविधाएं दिलाना एवं शोंषण से मुक्त कराना ही चाहता है। यह आज दलितों के मध्य विमर्श का विषय होना चाहिए।

सच तो यह है कि दलितो के 24 करोड़ लोगों को न तो रोटी उपलब्ध है, और न ही शिक्षा। खेत-खिलायानों में काम करते हुए या तो वे खेत मजदूर हैं अथवा छोटे किसान। अधिकतर दलित आज भी भूमि हीन है। आज भी इन्हें सवर्णों के खेतों में बंधुवा मजदूर की तरह कार्य करना पड़ता है। दलितों की स्थिति गांव में बदतर है। वे अपनी जाति से अधिक गरीबी और भुखमरी से त्रस्त है। उनके पास उत्पादन के साधन नहीं है। न खेत है न खलियान, न बीज है न खाद, न शिक्षा है न नौकरी। रोज कुंआ खोदो-पानी पियों, जैसी परिस्थिति में दलित जातियां जीवित हैं। कहने को, दलित आज गांव में स्वत्रंत हैं तुलनात्मक आर्थिक स्थिति भी ठीक है। जातीय अस्मिता के मामले में बौद्ध धर्म और बसपा ने दलित जातियों के संस्कार, आत्मसम्मान और चिन्तन की दिशा बदल दी है। ये जातियां हित-अहित सोचने लगी है। संस्कार के नाम पर ब्राह्मणवादी संस्कारों के स्थानापन्न रूप में बौद्ध संस्कृति स्वीकार कर लिया है। ब्राह्मणों के स्थान पर दलित बुद्धिजीवी अथवा भिक्षु कर्मकाण्डों को सम्पन्न करवाता है। दलित ब्राह्मणों इस नियन्त्रण से दूर होकर खुश है। संस्कार और विचार के नाम पर दलित राम, कृष्ण, दुर्गा और भूतों, प्रेतों से मुक्त हुआ है। तीज त्यौहारों का रूपान्तरण हुआ है। आज राजनैतिक रूप से दलित जातियों का ध्रुवीकरण हुआ है। अन्ध भक्तों की तरह दलित बसपा व सुश्री मायावती को ही वोट देता है। सुश्री मायावती दलित जातियों की इसी जागरूकता की वजह से मुख्यमंत्री बनी एवं प्रधानमंत्री बनने की जुगत में हैं। अनेक धर्म परिवर्तन चक्रो, परिवर्तन स्थलों, आम्बेडकर ग्रामों, आम्बेडकर सड़कों आम्बेडकर पार्को, काशी राम परियोजनाओं के उपरान्त भी दलित जातियों की गरीबी उन्मूलन की कोई ठोस परियोजना व आन्दोलन का विकास सम्भव नहीं हो सका है। बस, केवल एक 'प्रश्नोत्तर’ कि दिल्ली की कुर्सी प्राप्त होने पर ही दलितो उत्थान हो सकता है। जाति प्रथा उन्मूलन तो दलित नेताओं के एजन्डे में अब रहा ही नहीं है। बहुजन से सर्वजन का सफर स्वार्थपरता का सफर है। यह राजनैतिक रणकौशल है। यह एक राजनैतिक गठबन्धन की राजनीतिक हैं।

यह दलित गरीब है तो उसका कारण है कि उसके पास उत्पादन के साधन नहीं हैं। दलितो की सरकार न तो उन्हें खेत दे रही है, और न संसाधन दे रहीं हे तो तमाम ये झूठी परियोजनाएं, जिससे दलित सिर्फ मुगालते में रहे, भ्रम में जिये। इन परिस्थितियों के लिये सिर्फ दलित राजनीति और दलित राजनैतिक दल ही जिम्मेदार नहीं है। दलितों को सिखाने वाले बहुत सारे दलित अधिकारी, दलित प्रबन्धन, दलित बुद्धिजीवी और दलित आन्दोलनकारी भी है, जो उनके हितों के लिये कोई भी ठोस कदम नहीं उठाते, और न ही सही आन्दोलन विकसित होने देते है। और तो और, ये दलित नेतृत्वकर्ता दलितो में क्रांति की चिन्गारी नहीं भरते तथा सही क्रांतिकारी लाइन पैदा होने से रोकते है। ऐसा इसलिये, क्योंकि सच्ची क्रांतिकारी लाइन सुश्री मायावती व बसपा का विकल्प तैयार करने की क्षमता रखती है तथा इन धोखेबाज, अवसरवाद, यथास्थितिवादी, स्वार्थी दलित नेतत्व व बुद्धिजीवियों को भी धूल चटा सकती है। सच्ची क्रांतिकारी लाइन के विकसित होने से दलित अपने दोस्त और दुश्मन को पहचान सकेगी। दलित जनता यह जान लेगी कि आरक्षण की पूरी सुविधायें नव-संभ्रान्त दलितों को ही मिलती है। इस अनुपातिक श्रेणी के लाभ से कुछ थोड़े से संभ्रान्त दलित ही पैदा होते है, जो खूबसूरती से अपने अवसर को बनाये रखने के लिये अपनी जातियों के गरीबों में भ्रम की स्थिति पैदा करते हुए उन्हीं के मध्य अपनी विचारधारा के अनुसार उन्हीं को गुमराह करने में लगे रहते है, जिससे गरीब वर्ग इनसे इतर कहीं जा न पाये। अब ऐसी परिस्थिति पैदा हो चुकी है और दलित वर्ग इतना तैयार हो चुका है कि वह अपना नेतृत्व पैदा कर सकता है तथा जाति प्रथा के साथ-साथ शोंषण मूलक व्यवस्था को भी उखाड़ फेक सकता है।

आरक्षण से ही जुड़ा एक दूसरा सवाल भी है, और बहुत महत्वपूर्ण भी है, वह है-जाति प्रमाण-पत्र। जाति प्रथा एवं जातिवादी व्यवस्था के पोषक ब्राह्मणवादी व्यवस्था को उखाड़ फेकने का दम भरने वाली दलित जनता खुद जाति प्रमाण-पत्र बनवा कर अपने दलित होने का प्रमाण देती है। कोई चमार, कोई पासी, कोई कोरी, कोई धोबी। यह प्रमाण-पत्र ही आरक्षण के मुख्य आधार हैं। बहुत खुशी -खुशी बड़े शौक से दलित अपने बेटे-बेटियों का जाति प्रमाण-पत्र बनवाता है। घर के अन्दर इनके बच्चे जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विरोध करते हैं। बच्चे स्कूल कॉलेजों में जाति नहीं बताना चाहते है। उन्हें जाति बताना बुरा लगता है। वे एस सी\एस टी तथा उपजाति लिखने या बताने के पक्ष में बिल्कुल नहीं होते है। एक तरह से, वे जाति प्रथा का विरोध कर रहे होते हैं। उम्मीद है कि यदि उन्हें बचपन से ही जातिप्रथा के विरोध में संघर्ष करने के तैयारी के लिये तैयार किया जाये, तो वे निश्चित रूप से अपने युवावस्था तक आते-आते जाति प्रथा उन्मूलन के लिये विगुल फूंक देगें। किन्तु हम जबरदस्ती जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिये उनसे कहते है कि इससे तुमको नौकरियों में छूट मिलेगी। जो पीढ़ी सही सीख देने से जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है, हम उसी के हाथ में आरक्षण की बैशाखी पकड़ा देते हैं। कुसंस्कृति का शिकार बना देते है। हीनता बोध से भर देते हैं। वह नौकरी और आरक्षण के मोह में संघर्ष की संस्कृति को त्याग देता है, अवसरवादी हो जाता है, लक्ष्य के प्रति सचेत नहीं रहता है, लापरवाही की लचर संस्कृति उसका पीछा करने लगती हैं। क्या दलित क्रांतिकारी, दलित चिन्तन, दलित बुद्धिजीवी, दलित संगठन व दलित आन्दोलनकारी अथवा दलित राजनीति के नेता यह बता सकने में समर्थ होंगे कि जब हम ब्राह्मणवाद का विरोध करते है, सोपानक्रम जाति व्यवस्था के खिलाफ है, ऊँच-नीच मिटाना चाहते हैं, गैर बराबरी की व्यवस्था खत्म करके डा.आम्बेडकर द्वारा उल्लिखित समता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व की ‘एक व्यक्ति-एक मूल्य के सिद्धान्त’ को लागू करना चाहते हैं तो खुद जाति प्रमाण-पत्र क्यों बनवाते है ? हम जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर खुद को शुद्र, चमार, धोबी, पासी, कोरी, खटिक, धानुक, भंगी क्यों साबित करते है ? क्या यह विचित्र नहीं है कि हम खुद अपने का चमार-धोबी होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें और सवर्ण जातियों से यह उम्मीद करे कि वे उन्हें धोबी, पासी, चमार और भंगी न कहे तथा स्वयं को भी ब्राह्मण -ठाकुर मानना या कहना छोड़ दें ? यदि सवर्ण जातियां ऐसा नहीं करती है तो दलित जातियों का आरोप रहता है कि ये परम्परावादी होते है, ये ब्राह्मणवाद छोड नहीं सकते है। यह है ‘दलितों का विचित्रवाद’। जिनको अपनी जाति से हीनता का बोध होता है, जाति की वजह से नीच समझे जाते है, उनसे छुआछूट किया जाता है, चमार व भंगी शब्द गाली सा प्रयोग किया जाता है, इन शब्दों को बहुत ही गलत अर्थों में प्रयोग किया जाता हैं। ऐसी घृणित स्थिति के उपरान्त भी ‘दलित यथास्थितवादी अवस्थिति’ से दूर नहीं हो पाता हैं। किसी जड़ता से दूर होना और दूर होने की सोचना एक दूसरे से संबन्धित तो है परन्तु क्रिया की स्थिति में एक दूसरे के विपरीत भी है। दलित आज अपने मूल चिन्तन के विरूद्ध क्रियाशील है। जहाँ उसे अपनी जाति छोड़ देनी चाहिए, वहीं वह अपनी जाति का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर दलित बना हुआ हैं।

यदि दलित बुद्धिजीवी इस सवाल को तत्काल हल नहीं करता है तो जाति प्रथा उन्मूलन के लिये न तो दलित जनता तैयार हो पायेगी और न ही जाति प्रथा उन्मूलन हो पायेगा। डॉ। आम्बेडकर यदि कम्युनल एवार्ड के स्थान पर आरक्षण लेकर अपना जंग हार गये थे, तो उस हारे जंग को दलित कब तक ढोता रहेगा। आरक्षण व जाति प्रमाण-पत्र दलित के जाति प्रथा उन्मूलन की लड़ाई में बाधक है। दलितों को आरक्षण पर आश्रित रहना और जाति प्रमाण-पत्र को पीठ व मस्तक पर चिपकाये घूमना बन्द कर देना चाहिए ।

मानता हूँ यह प्रश्न कठिन है। आरक्षण छोड़ देने पर आप विकल्पहीन महसूस करते हैं। ऐसा लगता है जैसे न आप घर के रहे न घाट के तो क्या, जाति पहचान-पत्र लिये हमें घूमते रहना चाहिए ? तो क्या, इस पर विमर्श नहीं हो सकता है ? क्या विमर्श विकल्प का आधार नहीं है ? मुख्य क्या है-जाति प्रथा उन्मूलन अथवा जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर आरक्षण ?

ब्राह्मणवादी व्यवस्था में बने रहकर आरक्षण से काम चल रहा , तो जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने की क्या जरूरत ? यदि स्वाभिमान चाहिए, पूंजीवादी शोषण से मुक्ति चाहिए तो जाति प्रथा से लड़ने की जागरूरकता दलितों में पैदा करना पड़ेगा। मुझे लगता है, यदि नव-सम्पन्न दलित व अवसरवादी नेतृत्व दलितों को गुमराह न करें, तो दलित शीघ्र अति शीघ्र वह जागरूकता हासिल कर लेगा, जिससे वह अपनी लड़ाई इन ब्राह्मणवादी शक्तिओं से जीत सकता हैं ।

आर. डी. आनंद

देश आर्थिक रूप से गुलाम हो गया है .............

एक आजाद देश की नदी, खदान जमीन, जंगल, जल, पहाड़, बीमा क्षेत्र बैंक और सार्वजनिक निगम तक को देशी-विदेशी कम्पनियों के हाथों बेचा जा रहा हैं। तब हम कैसे आजाद हैं ? एक समय इसे यह कहकर निजी हाथों से छिना गया कि यह 'राष्ट्र' की सम्पति है । इसी राष्ट्र की सुरक्षा के नाम पर हमने परमाणु बम तक बना डाला हमारी सैन्य शक्ति का आकार भी काफी बड़ा है। हमारा देश सैनिक व्यय के मामले में दुनिया में नवें स्थान पर है। जबकि मानव विकास सूचकांक में 134 वें स्थान पर है। जब हम सारे संसाधनों को बेच डालेगें तो हमारी आजादी, सम्प्रभुंता का मतलब ही क्या हैं ? फिर हम किसकी रक्षा करेगें। जो लोग सोचतें है कि गुलामी की घोषणा टी.वी. अखबारों से होगी अब ऐसा न ही होगा यह गुलामी अपने हुक्मरानों द्वारा लादी जायेगी।

इसी गुलामी के खिलाफ अपनी आजादी को बचाये रखने और अपने प्राकृतिक संसाधनों पर अपना अधिकार रखने के लिये देश भर में किसान, खेत मजदूर, आदिवासी जगह-जगह लड़ रहे हैं। 9 अगस्त 2010 को मऊ कलेक्ट्रट में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों को हक दो धरने को सम्बोधित करते हुए सच्ची मुच्ची के सम्पादक अरविंद मूर्ति ने कही उन्होंने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और जन संघर्षो को रोकने बचाने का एक मात्र तरीका है। स्थानीय संसाधनों स्थानीय लोगों का हक हो। परन्तु सरकार यह मानने को तैयार ही नही हैं। और वह इन सारे संसाधनों को दे
शी-विदेशी पूंजीपतियों को बेच रही है। इस पूरी लूट को देश की संसद के द्वारा वैधता दी जा रही है। जो खुद इनके हाथों बिक्री हुई हैं।

धरने को पी.यू.एच.आर. के जोनल सचिव वसन्त राजभर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक दे
श का प्रधानमंत्री जनता के द्वारा नहीं चुना जाता है। यह लोकतंत्र के लिये देश के लिये शर्म की बात है मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद की तनख्वाह देश से नहीं लेते बल्कि अमेरिका से पेंशन लेते है। धरने को विजय सिंह हैवी ने सम्बोधित करते हुए कहाकि आपरेशन ग्रीन हंट के नाम पर निर्दोष गरीब आदिवासियों का सरकार कत्ल कर रही है जबकि वे अपने संसाधनों पर अपने हक की मांग कर रहे है। यह पूरी व्यवस्था अमीरों दंबगों के पक्ष में खड़ी है इसका ताजा उदाहरण शहर के नर्सिंग होम के मैले के टैंक में मरे तीन गरीब सीवर सफाई कर्मियों की मौत का हैं। जब यह काम कानून अपराध है। तो इसे करवाने वालो पर आज तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई। धरने को हाजी अनवारूल हक, का रामनवल आदि ने भी सम्बोधित किया धरने में विनय कुमार, सुखराम राजभर, हाजरा खातून, अवधेश कुमार साहनी, राजकुमार, इनौस के का0 अर्जुन सहित कई प्रमुख साथी शमिल रहे धरने का आयोजन जन आन्दोलन का राष्ट्रीय समन्यव पी0यू0एच0 आर0 मूवमेंट फार राइट ने किया।

विनय कुमार मऊ

मेरी चीन यात्रा

(फैज जमाल द्वारा अंग्रेजी में लिखे गए लेख का शोभा शुक्ला द्वारा हिंदी अनुवाद)

18 जून 2010 की उस सुहानी सुबह को में किस तरह भूल सकता हूँ। में अपनी पहली विदेश यात्रा शुरू करने के लिए हौंग कांग हवाई अडडे पर खड़ा था। अप्रवास की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद में एक पब्लिक फोन बूथ की तरफ बढ़ा। मुझे शेन जेन निवासी अलेक्स से बात करनी थी, जिसे मेरे परम मित्र शुन मियां ने वहां मेरी अगवानी के लिए प्रयुक्त किया था। शुन मियाँ से मैं एक साल पहले मिला था। दिल्ली के हिन्दू कालेज में वह मेरे फिलोसोफी आनर्स क्लास का सहपाठी था। हम लोग शीघ्र ही अभिन्न मित्र बन गए थे। दशहरे की छुट्टियों में, मैं उसके गाइड और दुभाषिये के रूप में उसके साथ बनारस, सारनाथ, कोलकाता, पटना, बोध गया और लखनऊ घूमा। उसने मुझसे वायदा किया कि जब कभी भी मैं चीन आऊँगा तो वो भी मेरी मेजबानी करेगा। यह प्रस्ताव वाकई में आकर्षक था, और पहला मौका मिलते ही मैंने इसका लाभ उठाने का निश्चय हैं ।

हांग कांग हवाई अडडे से मैंने अलेक्स को फोन करने की कई बार नाकामयाब कोशिश की। पर फोन था कि लग ही नहीं रहा था और मेरा पर्स भी इस कोशिश में हल्का हो रहा था। मेरी इस परेशानी को वहां खड़ी एक काली महिला ने शायद भाँप लिया। उसने अपना मोबाइल फोन मेरी तरफ बढ़ा दिया। मैंने वाकई राहत की सांस ली, उस अनजान महिला का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और अलेक्स से बात करने में सफल हो गया। बात चीत के दौरान उस महिला ने बताया कि वो एक मेक्सिकन एयर लाइन में काम करती है। मुझे नौसिखिया जान कर उसने मुझे कुछ हिदायतें भी दीं। मसलन कि मुझे अपना पर्स सामने वाली जेब में रखना चाहिए, तथा सावधान रह कर यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि काले लोगों के लिए यह दुनिया बहुत बेदर्द है। शायद यह सच उसकी भी आपबीती थी।

मैं बस द्वारा शयूंग शुई पहुँच गया, जो हौंग कांग की ईस्ट रेल लाइन का एक रेलवे स्टेशन था तथा एअरपोर्ट से एक घंटे की दूरी पर था। सुबह की ठंडी हवा और ऊँची अट्टालिकाओं के पीछे पहाड़ियों के अदभुत नजारे ने मन को खुशी भर दिया। शयूंग शुई से मुझे हौंग कांग और चीन की सीमा पर स्थित लो वू नामक स्थान पर पहुँचने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। चीन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए लो वू काफी प्रचलित इमिग्रेशन कंट्रोल पाइंट है। अलेक्स ने मुझे बताया था कि शयूंग शुई से लो वू अगला स्टेशन है तथा वहां पहुँचने में मुझे केवल 6 मिनट का समय लगेगा। परन्तु मैं शायद गलत ट्रेन में बैठ गया था। जब मैं ट्रेन से उतरा तो वो तो कोई और ही स्टेशन निकला। मैं दुबारा जल्दी से उसी ट्रेन में, जो शयूंग शुई वापस जा रही थी, चढ़ गया। फिर सही ट्रेन में बैठ कर लो वू पहुंचा। वहां इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर मेरे पासपोर्ट पर स्टैम्प लग गया, और लो वू पुल पार करके मैं मेनलैंड चाइना में शेन जौन पहुँच गया ।

शेन जौन वास्तव में चीन के उदारीकरण काल का ज्वलंत उदाहरण है। विगत में मछुआरों का जो एक छोटा सा गाँव था, वो चीन का प्रथम विशेष आर्थिक जौन बन कर आज दुनिया का एक तेज रफ्तार महानगर है। इसके विस्तार के वर्णन में कहा जाता है कि ‘प्रतिदिन एक गगनचुम्बी इमारत, और तीन दिनों में एक मुख्या मार्ग’, इस शहर में २०० मीटर से अधिक ऊँची १३ इमारतें हैं, जिनमे से शुन हिंग स्क्वैर विश्व भर में नवीं सबसे ऊँची इमारत हैं , यहाँ विश्व की बड़ी बड़ी हाई टेक कंपनियों के दफ्तर हैं, तथा अनेकों विदेशी आई. टी. कम्पनियां भी यहाँ से कारोबार करती हैं। यहाँ मुझे कई भारतीय भी दिखाई पड़े, जिनमें कुछ तो पर्यटक थे और कुछ व्यापारी लग रहे थे। एक गुजराती व्यापारी श्री शंकर ने तो मुझसे मेरे बिजनेस के बारे में भी पूछा, जब मैंने उन्हें बताया कि मैं तो केवल घूमने और नए-नए लोगों से मिलने के उददेश्य से आया हूँ तो वे बहुत प्रभावित हुए, उनके अनुसार इतनी कम उमर में अकेले घूमने के लिए बहुत साहस चाहिए ।

अलेक्स ने फोन पर मुझे बताया कि चे मिन नामक व्यक्ति मुझे स्टेशन से ले जायेगा। कुछ समय बाद मुझे एक चीनी व्यक्ति किसी को ढूँढता हुआ सा दिखाई दिया, मेरे पास आकर उसने मुझसे पहले तो मेरे भारतीय होने की पुष्टि की, फिर बताया कि वो शुन मियाँ का दोस्त है तथा मुझे लेने के लिए आया है। मेरी संतुष्टि के लिए उसने शुन मियाँ का नाम और फोन नंबर अपने मोबाइल पर दिखाया। चे मिन के साथ बुलेट ट्रेन में बैठ कर हम 147 किलोमीटर की यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी करके अपने गंतव्य पर पहुंचे। चे मिन को अंग्रेजी न के बराबर आती थी, पर मैं यह तो जान ही गया कि वो भी एक महीने के बाद मेरे और शुन मियाँ के साथ भारत आकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला था।

स्टेशन से शुन मियाँ के घर तक पहुँचने में 2 घंटे लग गए। परन्तु शुन मियाँ तो नदारद थे, वे अपने होम टाउन गए हुए थे तथा 7 दिनों के बाद लौटने वाले थे। तब तक मुझे उनके बड़े भाई शुन हुआंग के साथ रहना था, जो बढ़िया अंग्रेजी जानते थे। हम सबने एक ढाबे में 700 युआन में भरपेट स्वादिष्ट कैंटोनिस स्टाइल सी फूड भोजन किया। अगली सुबह मैं प्रान्त की राजधानी इस शहर में घूमने निकला। मेरे गाइड शुन हुआंग थे। यह शहर पर्ल नदी (जो दक्षिण चाइना सी में जाकर मिलाती है) पर बसा हुआ एक मुख्य बंदरगाह है, मैंने कहीं पढ़ा था कि यह चीन का तीसरा सबसे घनी आबादी वाला शहर है, परन्तु सडकों पर ऐसी कोई भीड़ भाड़ नहीं थी, छुट्टी का दिन न होने पर भी सडकों पर बहुत कम यातायात था। दिल्ली के ट्रेफिक जामों से त्रसित होने के बाद यह मेरे लिए एक सुखद आश्चर्य था। सड़कें साफ सुथरी थीं। कहीं पर भी कोई कूड़ा करकट नजर नहीं आ रहा था। एक धनी महानगर होने के कारण आस पास के गाँवों से कई किसान यहाँ की फैक्टरियों में काम की तलाश में आते हैं, पर मुझे कोई भी शक्स मैले कुचैले कपड़े पहने नहीं दिखाई दिया, न ही कोई भिखारी या झुग्गी झोपड़ी दिखाई पड़े।

एक दिन के बाद शुन मियाँ अपनी माँ और एक चचेरी बहन के साथ वापस लौट आये। उनकी माँ को मैं बहुत पसंद आया, और वो मुझसे मिल कर बहुत खुश हुई। अगले 10 दिन मैंने इस हंसमुख और बातूनी महिला के साथ बहुत खुशगवार बिताये, वे खाना भी बहुत ही उमदा पकाती थीं, अंग्रेजी न जानते हुए भी वो लगातार मुझसे चीनी भाषा में बात करती थीं, और शुन मियाँ की बहन अनुवादक का काम करती थी। एक सच्चे पर्यटक की तरह मैं बरसाती और चिपचिपे मौसम की परवाह किये बगैर रोज नई-नई जगहों पर घूमने जाता। शुन मियाँ तो हमेशा अपने दोस्तों से घिरे रहते, क्योंकि वो दो साल बाद घर लौटे थे। एक दिन मैं उनके साथ उनके एक दोस्त के घर गया जो पुराने शहर की तंग गलियों के बीच था, जो मुझे चांदनी चौक की याद दिला रहीं थीं। परन्तु बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर पहुँचते ही नजारा बदल गया। घरों के दरवाजों पर इलेक्ट्रोनिक स्मार्ट कार्ड वाले ताले थे जैसे बड़े बड़े होटलों में हुआ करते हैं। नागरिक रख रखाव भी बहुत बढ़िया था।

मैंने यह भी पाया कि अधिकतर लोगों का आर्थिक स्तर उच्च मध्यम वर्गी अथवा उच्च वर्गी तथा न तो कोई भिखारी नजर आया न ही कोई आडम्बरपूर्ण धनाडय- अधिकतर लोग सरकारी आवासों में किराए पर रहते हैं। मेरे दोस्त के भाई के पास 3 बेडरूम का बड़ा मकान था जिसका किराया 700 रुपये मासिक था। मुख्य मेहमानों को पिलाना अपने लघु कालिक चीन प्रवास में मैं चायनीज चाय एवं उसको पेश करने की रोचक प्रणाली से अत्यधिक प्रभावित हुआ। चीन में चाय पीना एवं मेहमानों को पिलाना एक ललित कला ही है। किसी भी होटल में जाने पर, पानी के बजाय, पारंपरिक ढंग से चाय पेश की जाती है। पर यह बिना ढूढ़ की चाय होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है। इस चाय का इस्तेमाल, चीनी खाने में प्रयुक्त होने वाले बाउल और चौप स्टिक्स धोने के लिए भी किया जाता है। वहां की चायदानी का आकार हमारे यहाँ प्रयुक्त होने वाली शक्कर दानी से काफी मिलता जुलता है। खौलता हुआ पानी, चाय दानी में पड़ी चाय की पत्ती में डालने के लिए हमेशा तैयार मिलता है। चायदानी और हमारे यहाँ के मिटटी के कुल्लहड़ के आकार के छोटे प्याले एक विशेष प्रकार की लकड़ी की छिद्रित ट्रे में रख कर मेहमानों को परोसा जाता है। प्यालों को पहले ताजा तैयार हुई चाय से ही खंगाला जाता है। यह चाय ट्रे के छिद्र से बह कर, नीचे लगी हुई एक दूसरी ट्रे में एकत्रित करके फेंक दी जाती है। लकड़ी की ट्रे को कभी धोया नहीं जाता, क्योंकि चीन में यह मान्यता है कि जब उस लकड़ी में चाय की सुगंध आ जाती है तब वो बहुत शुभ हो जाती है। मेरे दोस्त ने मुझे भी, चाय पत्ती समेत, एक पारंपरिक टी सेट भेंट में दिया है, और मैं उस ट्रे के शुभ होने का इंतजार कर रहा हूँ ।

कभी कभी मैं केवल घर पर रह कर या तो कोई फिल्म देखता, या फिर शुन मियाँ की माँ से संकेत भाषा में बात करता। जब वो अपना हैण्ड बैग मेरे सामने लहरातीं तो मैं समझ जाता कि आज मुझे उनके साथ सब्जी और मछली खरीदने बाजार जाना है। सब्जी मंडी में भी वो मेरी पसंद पूछे बिना न रहती। ओ। के। शब्द का अर्थ वो समझती थीं- अधिकाँश चीनी बतख का गोश्त खाना पसंद करते हैं। परन्तु उन्हें पता था कि मुझे मुर्गी अधिक पसंद है। इसलिए वो मुर्गी और बतख दोने ही खरीदतीं ? इस प्रकार हम एक दूसरे की भाषा न जानते हुए भी मजे में सांकेतिक वार्तालाप का आनंद उठाते।

शुन मियाँ के दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से चाय के अनगिनत प्यालों के साथ बढ़िया गपशप होती। हमें एक दूसरे की संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को जानने समझने के अनेक अवसर मिले। भारत-चीन के राजनैतिक सम्बन्ध भले ही बहुत अच्छे न रहे हों, पर चीन के नागरिकों का व्यवहार हम भारतीयों के प्रति बहुत ही सहृदय एवं सम्मानजनक है। वे हमारे यहाँ के स्वामित्व अधिकार ढाँचे को समझने के लिए काफी उत्सुक दिखे। वे हमारी टाटा कम्पनी से बहुत ही प्रभावित थे, क्योंकि यह कम्पनी स्टील, मोटर कार और दूर संचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।

मुझे वहां एक और आश्चर्यजनक बात पता चली, पाश्चात्य देशों को भेजा जाने वाला चीनी सामान, भारत के बाजारों में बिकने वाले सस्ते और घटिया चीनी सामानों के मुकाबले कहीं अधिक उत्तम कोटि का होता है। यहाँ तक कि हमारे देश में बिकने वाले सस्ते चीनी मोबाइल फोन तो चीन में भी कहीं नहीं मिलते।

चीनवासियों के मन में भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस, (जो सन 1938 में दूसरे चीनी-जापानी युद्ध के दौरान चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के लिए चीन भेजे गए थे) के प्रति बहुत श्रद्धा है। वे एक अच्छे डॉक्टर होने के साथ साथ चीन भारत के बीच मैत्री सम्बन्ध एवं सहकारी को बढ़ावा देने में भी अग्रणी थे। अपने पर्यटन के दौरान मैंने एक पहाड़ी पर अनेकों लाल झंडे एक डंडे से बंधे हुए देखे जो चीनियों द्वारा अपनी मन्नत पूरी हों एक लिए बांधे गए थे। एक ट्रांसमिशन टोंवर के नीचे मैंने कई ताले भी बंधे देखे, क्योंकि स्थानीय मान्यता के अनुसार अगर नव विवाहित जोड़ा वहा ताला लगाता है तो उसका वैवाहिक जीवन सुरक्षित और दुरुस्त रहता हैं।

मैंने पर्ल नदी और guangzhou शहर में स्थित सन यात सेन विश्वविद्यालय और प्राणी उद्यान के भी दर्शन किये, इसी शहर में सोलहवें एशियन गेम्स आगामी 12-27 नवम्बर को होने वाले हैं, जो दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के करीब एक महीने बाद होंगे परन्तु जहाँ हम अभी तक सड़के बनाने, मलबा हटाने, एक दूसरे पर दोषारोपण करने और बाकी तैयारियाँ पूरी करने में लगे हुए हैं, वही guangzhou शहर बहुत पहले से ही पूरे साजो सामान के साथ नवम्बर आने की प्रतीक्षा कर रहा है। प्रत्येक स्पर्धा स्थल और भवन नए अंदाज में चमक रहा है, और फूल पौधे खिलाडियों के स्वागत में प्रतीक्षारत हैं- गेम्स का प्रतीक चिन्ह शहर के मुख्य केंद्र पर प्रदर्शित किया जा चुका है, और उसके पास एक डिजिटल घड़ी भी लगी है जो गेम्स के भव्य आरम्भ में बचे हुए समय की सूचना निरंतर दे रही हैं।

मेरा चीन का 15 दिवसीय प्रवास वास्तव में अद्वितीय एवं अविस्मरणीय था। मुझे एक स्नेही परिवार के मध्य रहने का मौका मिला, और यह सुखद अनुभव मैं जीवन पर्यंत नहीं भूलूंगा। वहां रह कर मैंने चीनी रहन सहन को बहुत बारीकी से देखा और परखा- जिस प्रकार वहां आधुनिकता और परंपरा का समन्वय किया गया है वह वास्तव में अनुकरणीय है। भारत और चीन का लक्ष्य तो कदाचित एक ही है, जन साधारण का कल्याण एवं समृद्धि, परन्तु शायद हमारे रास्ते अलग अलग हैं।

दोस्ती के अलावा विकल्प क्या ...?

मेरे परिवार में कुछ लोग बंटवारे के समय पाकिस्तान के कराची जा बसे। बंटवारे और हिंसक पलायन ने दोनों देशों के लाखों लोगों के दिलो-दिमाग पर गहरा प्रभाव भी डाला। मेरे माता-पिता परिवार वालों से मिलने भी गये। उस समय में छोटा था और तब मुझे पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन कोई नहीं मालूम होता था। मैं अपने पिता जी से कहा करता कि मैं कभी भी पाकिस्तान नहीं जाऊँगा, यह भी कोई जगह है ? लेकिन जब मैंने होश संभाला तो मालूम चला कि बंटवारे के जख्म दोनों देशों के अवाम के लिए कितने हरे हैं। धीरे-धीरे जब साहित्य में रूची हुई तो भारत- पाकिस्तान के बंटवारे पर कहानियां और उपन्यास पढ़ने को मिले, उन्हीं में से एक था ’दी ट्रेन टु पाकिस्तान’। यह कौन नहीं जानता कि अगस्त १९४७ के पहले भारत और पाकिस्तान एक देश थे।

अभी हाल ही में मुझे भारत-पाकिस्तान शांति कारवां में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। जब इस शांति कारवां के बारे में लोगों को मालूम होता तो वह यही कहते कि यह दोनों देश गु - लकड़ी करते रहेंगे। गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुआ यह कारवां गुजरात के वलसाड, नवसारी, सुरत, भरूच और नमक सत्याग्रह की सूचक रही दांडी और अन्य राज्यों से होते हुए वागाह बांर्डर तक जायेगा। जगह - जगह हमारे इस कारवां का रंगा-रंग कार्यक्रमों से स्वागत हुआ, उस मंजर को इतने कम शब्दों में बयां कर पाना कठिन है। अधिकतर लोगो ने इस कदम कि सराहना की लेकिन कुछ लोग ऐसे भी टकराए जो अमन के इस कदम में निराशा का भाव देख रहे थे।

गुजरात में मुझसे एक महोदय ने कहा कि इस कारवां की क्या जरूरत है, पाकिस्तान दाऊद को पाले हुए है। मैंने उन्हे समझाया कि देखिए महोदय भारत पाकिस्तान के बीच १९४७, १९६५, १९७१ और कारगिल मिलाकर चार युद्ध हुए हैं, पांचवा युद्ध किसे मंजूर है। अच्छे-बुरे लोग तो हर जगह हैं। वह जनाब स्कूटर स्टार्ट कर चलते बने। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हुए, कारवां आगे बढ़ता जा रहा था और हम भारत-पाकिस्तान के संबंधों और उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श कर रहे थे। जब हमारा पढ़ाव गुजरात के भरूच में हुआ तो मुझे वहां कि जनता से मुकातिब होने का अवसर प्राप्त हुआ। जब सगे संबंधियों के शरीर में रक्त एक है तो सरहदें क्यों, दोनों सरकारों की नीतियों में जनता क्यों पिसे। सीमा के आर-पार लोगों का आवागमन आसान हो जाए, न कोई पासपोर्ट हो और न ही कोई वीजा। कश्मीर के मसले को इससे जोड़ कर नहीं देना चाहिए।

एक दूसरे को नीचा दिखाने की चाहत और बदला लेने की भावना ने दोनों देशों की शांति को भंग कर दिया है। वास्तविकता तो यह है कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं, जैसा मैं समझता हुं, पड़ोसी कैसा भी हो उसके साथ रहना एक विश्वता है क्योंकि आप मित्र तो बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं बदला जा सकता। हमारा एक हजार साल से ऊपर का साझा इतिहास, संस्कृति और परंपरा है। हमें सोचना पड़ेगा कि इतना सब कुछ सांझा होने के बावजूद ऐसा क्या है जो हमें बांट रहा है। क्या हम अनंत काल तक एक दुसरे का खून बहाते या फिर चूस्ते रहेंगे। अगर उत्तर है नहीं तो प्रश्न यह उठता है कि फिर क्यों न एक अच्छे पड़ोसी की तरह रहा जाय। क्या यह संभव है। मुझे दोनों तरफ के राजनीतिज्ञों, सेना से कोई उम्मीद नहीं है। इस संबंध में दोनों देशों की सिविल सोसाईटी को पहल करनी होगी।

हाल ही में एस.एम. कृष्ण पाकिस्तान गये थे उन्होंने कहा था कि भारत एक स्थिर और मजबूत पाकिस्तान देखना चाहता है और मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे मगर आप सोच रहे होंगे कि रिश्ते तो वहीं हैं ढाक के तीन पात। चरमपंथी गुट हमेशा यही मनसूबे बनाएंगे कि दोनों देशों के हालात कभी बहतर न हों लेकिन लोकतंत्र में तय तो जनता को करना है। मैं इस यात्रा में बापू की सरजमीं दांडी, जहां से नमक सत्याग्रह शुरू हुआ था अपने साथियों के साथ मन में यह विश्वास और भरोसा लेकर आया हुं कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। तब न तो कोई आतंक फैलाने वाला होगा और न ही कोई बांटो और राज्य करो नीति के तहत नफरत का बीज बोने वाला।

हमें इतिहास की गठरी जो विरासत में मिली है उसे रददी की टोकरी में फेंकना होगा। एक दुसरे की इज्जत करना सीखना होगा। दोनों तरफ से बगैर किसी रूकावट के आवागमन होना चाहिए। साहित्य शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदान प्रदान होना चाहिए। कलाकारों, फिल्मों का आदान प्रदान होना चाहिए। दोनों देशों के बीच वाणिज्य का विस्तार होना चाहिए। मैं यह नहीं कहता की इन उपायों से सारी समस्याओं का हल निकल आएगा, लेकिन धीरे-धीरे आपसी समझदारी और सहयोग के लिए वातावरण का निर्माण हो सकता है जैसे युवा फिल्म निर्देशक संजय पुराण सिंह चौहान ने अपनी फिल्म ‘लाहौर‘ में कर दिखाया है। अमन के बढ़ते कदम ऐसे ही बढ़ेंगे, हो सकता है कभी निराशा हाथ लगे जैसे अब तक लगती आई है, कुछ लोग इस लेख को पढ़ने के बाद भी कहेंगे कि यह काम इतना आसान नहीं है, लेकिन मैं तो यही कहुंगा की हमारे पास विकल्प भी क्या है ?

लेखक सामाजिक कार्यकर्ता हैं
सैय्यद अली अख्तर

भ्रष्टाचार के जाल में फंसा राष्ट्र

आज इस संसार में चारों तरफ भ्रष्टाचार विद्यमान हैं। भ्रष्टाचार से हम अपने राष्ट्र को बचा नहीं सकते हैं। क्योंकि कुछ भ्रष्टाचार ऐसे है, जो लोग भ्रष्टाचार को रोकने वाले हैं, वो ही लोग भ्रष्टाचार करते है। पुलिस जब किसी आतंकवादी को पकड़ती है तो उससे रूपये या रिश्वत लेकर उसे छोड़ देती है और गरीब व्यक्ति को आतंकवादी बनाकर, उसे जेल में बन्दकर, उसे यातनायें देती है। इस जगह पर भ्रष्टाचार ने कार्य किया कि एक असली आतंकवादी रूपये या रिश्वत के कारण से सजा पाने से बच गया और एक गरीब व्यक्ति को सजा मिली। यह राष्ट्र की सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार है।

भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों के बीच भी भयंकर भ्रष्टाचार पनप रहा है। सरकारी अस्पतालों की दवाईया डॉक्टरों तथा अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों की जेबों में जा रहें हैं वे पैसा लेकर दवाओं को बेच रहें है। जब गरीब जनता दवा लेने सरकारी अस्पताल जाती है, तब वे लोग कहतें है कि दवा बाहर मैडिकल स्टोर से खरीद लो, सरकार, अस्पतालों को दवा नहीं भेज रहीं है। बताइये किसकी बात सत्य है क्योंकि लोहिया अस्पताल की दवाईया मैंने स्वयं डॉक्टरों साहब को अपनी जेबों में भरते देखा है, रोकने पर कहते है आप क्या कर लेगें। यह भ्रष्टाचार लगभग सभी सरकारी अस्पतालों में विद्यमान है। अगर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ तो आम गरीब जनता रोटी खरीदकर जिन्दा रहेगी या दवा खरीदकर। मुझकों यह जवाब गरीब जनता की सुरक्षा करने वाली सरकार दे। क्योंकि अधिकतर गरीब जनता के पास दवाईया खरीदने के रूपये नहीं होते और उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। जो कर्ज गरीब जनता के आत्महत्या का कारण बनता है। अस्पतालों की इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिये सरकार को उचित कार्यवाही करनी होगी क्योंकि ये भ्रष्टाचार गरीब बीमार लोगों की जान ले सकती है।

भ्रष्टाचार का यह रूप केवल यहीं तक सीमित नहीं है। जब आम जनता को यात्रा करने जाना होता है। सरकारी बसें, आटो, टैक्सी आदि चलाने वाले चालकों में भ्रष्टाचार अधिक पाया जाता है। आये दिन यात्रियों को भ्रष्टाचार से परेशान कर रहे है। सरकारी बसें, आटो, टैक्सी चलाने वाले लोग, सरकार द्वारा तय किये गये किराये से ज्यादा किराया लेते है, न देने पर लड़ाई उतर आते है। और यात्रा करना आम जनता की लिये मजबूरी है। और यदि आम जनता या सरकार द्वारा यात्रा के समय हुए भ्रष्टाचार को न रोका गया तो स्पष्ट हैं कि आम गरीब जनता का क्या होगा ? अगर गरीब जनता को अपने रोगी को दूर अस्पताल में ले जाना है तो उसको इस भ्रष्टाचार से कितनी मुश्किलें आती है। यह सरकार अच्छी तरह से जानती है।

भ्रष्टाचार केवल ज्यादा पढ़े लिखे लोग कर रहे है यह आपकी, हमारी एक प्रकार की भूल है अगर हम अनपढ़ लोगों के बीच जाकर देखे तो अनपढ़ लोगों में भी काफी भ्रष्टाचार विराजमान है भले ही इस भ्रष्टाचार से राष्ट्र के विकास में कोई प्रभाव नहीं पड़ता है,परन्तु अनपढ़ लोगों में जो भ्रष्टाचार है उससे उसके परिवार वालों का नुकसान निश्चित रूप से होता है। एक अनपढ़ व्यक्ति अगर दूध बेचता है एक लीटर दूध में दो लीटर पानी मिलाते हुए देखा गया है, और दूध को ऊँचे दाम पर बेचता है तो क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है एक अनपढ़ मजदूर अपने पैसे से शराब पीता है तथा पत्नी और बच्चों को मारता है तो क्या अनपढ़ व्यक्ति द्वारा भ्रष्टाचार नहीं है ? एक अनपढ़ व्यक्ति अपनी पत्नी तथा बच्चों का खाना छिन कर शराब पी जाता हैं, तो क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है ? और उस अनपढ़ व्यक्ति के बच्चे अनपढ़ रह जाते है। और इस भ्रष्टाचार से उन बच्चों का केवल पढ़ने लिखने का अधिकार ही नहीं बल्कि उनके खाना खाने का अधिकार भी छिन लिया जाता है। यह भ्रष्टाचार अनपढ़ गरीब लोगों में ज्यादा पनप रहा है, तथा परिवार के परिवार नष्ट हुए जा रहे है और हम इस भ्रष्टाचार को जानते हुए भी इसे भ्रष्टाचार नहीं मानते है तथा ऐसे अनपढ़ भ्रष्टाचारियों से उसके परिवार को बचा नहीं सकते है। उदाहरण के लिये मैंने तीन बच्चों को गुलाम हुसैन पूर्वा प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिला दिया १४ जुलाई २०१० को उन तीन बच्चों में से अर्चना (१३ वर्ष) नाम की लड़की के माता-पिता ने न केवल अर्चना को विद्यालय जाने से रोका बल्कि उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। मेर समझाने पर गरीबी का नाटक करते है। और अर्चना का पिता अवधेश वाल्मीकि 16 जुलाई 2010 को शराब पीकर सड़क पर गाली दे रहा था। जो अनपढ़ गरीब माँ-बाप अपने बच्चों को इसलिये नहीं पढ़ाते है क्योंकि वे गरीब है। परन्तु शराब पीने के लिये उनके पास पैसे है तो क्या यह बच्चों के प्रति भ्रष्टाचार नहीं हैं।

एक उदाहरण 16 जुलाई 2010 को एक माँ अपने एक बच्चे जिसका नाम मोना (7 वर्ष) था, उसको एक छोटी सी बात पर उठाकर जमींन पर पटक दिया, उसके मुँह से काफी खुन आधे घण्टे तक बहता रहा जब मैंने उसकी माँ से बच्चे को अस्पताल ले जाने को कहा तो वह बच्चे को मारने के लिये दौड़ाती है और कहती है, आपको इसको बचाने के लिए पैंसे मिलते होगे। तब मैंने उस बच्चे को बचाने के लिये चाइल्ड लाइन से मदद लेकर उसको लोहिया इमरजेंसी में इलाज कराया। उस बच्चे का मुँह इतना ज्यादा घायल है कि वह बच्चा लगभग एक सप्ताह तक खाना नहीं खा सकता। अब बताइये एक अनपढ़ माँ के द्वारा यह भ्रष्टाचार हैं कि नहीं, कि वे बच्चे को मार तो सकती है परन्तु विद्यालय नहीं भेज सकती है।

इसके अतिरिक्त अन्य रूपों में राष्ट्र में भ्रष्टाचार विद्यमान है। जैसे राशन की दुकान पर भ्रष्टाचार राशन कार्ड धारकों को समय पर राशन न देकर राशन को ऊँचे दामों पर बेचना है। और इस प्रकार पूरे राष्ट्र में भ्रष्टाचार विद्यमान है। अगर सरकार या जनता द्वारा भ्रष्टाचार को रोका नहीं गया तो आम गरीब जनता का क्या होगा।

इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिये कानून बनाना होगा, और अगर कानून है तो भ्रष्टाचार को रोका क्यों नहीं जा रहा है ? परन्तु क्या हम सभी ऊपरी पहल व दिशा निर्देश का ही इंतजार करते रहेंगे या फिर कई बातों को लेकर भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास भी शुरू करेगें जैसा कि कानून में वर्णित है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिये कानून समाज के प्रगतिशील मूल्यों को दर्शाता है। इन मूल्यो को बढ़ावा मिलना हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

किरन

एड्स के बारे में प्रचलित धारणाओं को दूर करने के प्रयास हेतु ‘‘शिफा’’ नाटक मंचन का आयोजन

इलाहाबाद, 28 अगस्त। ‘‘एड्स या एचआईवी प्रभावित व्यक्ति अपनी जिन्दगी की बाधाओं को कैसे पार कर सकता है और इस बीमारी से उनको किस-किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा इससे निजात पाने के लिए क्या-क्या कदम उठाना चाहिए।’’

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर त्रिपुरारी शर्मा ने आज यहां भारतीय विद्या भवन, इलाहाबाद में मीडिया नेस्ट के कार्यक्रम ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रेन’ में कहा कि इस भयंकर बीमारी, एड्स के बारे में प्रचलित धारणाओं को दूर करने के प्रयास के अन्तर्गत ‘रेड रिबन एक्सप्रेस’ का अभियान जारी है। इसी कड़ी में यूनीसेफ, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और भारतीय नाट्य अकादमी के सहयोग से तैयार ‘‘शिफा’’ नाटक मंचन का श्रीगणेश इलाहाबाद स्थित कला संगम सभागार में हुआ। अन्य पांच जिलों लखनऊ, बलिया, बरेली, वाराणसी व सहारनपुर में भी इस नाटक का मंचन किया जायेगा। जिसको नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। जनमानस को उद्धृत करने वाला यह नाटक एड्स प्रभावी व्यक्तियों के जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे ट्रेन यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में मंचित किया जायेगा। रेड रिबन एक्सप्रेस का अभियान विभिन्न शहरों में पहुंचकर एड्स रोगियों के बारे में जनसामान्य की अवधारणाओं को निर्मूल करना है ताकि प्रभावित व्यक्तियों को भी सम्मानित नागरिक की दृष्टि से देखा जाये और उपचार में किसी प्रकार की उपेक्षा न हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय विद्या भवन केन्द्र के निदेशक डॉ. रामनरेश त्रिपाठी ने की और विशिष्ट वक्ता यूनीसेफ के संचार विशेषज्ञ आगस्टीन वेलियथ थे। दोनों वक्ताओं ने एड्स जैसे भयावह रोग के प्रति जागरुकता वृद्धि में मीडिया नेस्ट के प्रयासों की सराहना की तथा ‘शिफा’ नाटक की सफलता की कामना की।

मीडिया नेस्ट की महामंत्री कुलसुम मुस्तफा ने ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रेन’ कार्यक्रम का संचालन करते हुए मीडिया नेस्ट के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वास्थ्य समूह बीमा, स्वास्थ्य शिविर एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में इण्डियन एक्सप्रेस के इलाहाबाद स्थित संवाददाता विजय प्रताप सिंह की बम विस्फोट में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 16 रेलवे स्टेशनों पर 29 अगस्त व 10 अक्टूबर के दौरान रुकेगी। अपनी 25 हजार किमी की यात्रा में यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के चोपन (सोनभद्र) में 17 जुलाई को आयी थी इसके पश्चात् झारखण्ड चली गयी थी। अब कल 29 अगस्त को इलाहाबाद पहुंचेगी और पुनः उत्तराखण्ड जायेगी। आज इलाहाबाद में नाटक का पहला मंचन हुआ।

इस अवसर पर एड्स प्रभावित बच्चों के लिए काम कर रही संस्था ‘उम्मीद’ ने एड्स से सम्बन्धित पोस्टर-प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया।

कुलसुम मुस्तफा
(लेखिका एक वरिष्ठ संवाददाता और मीडिया नेस्ट की महामंत्री हैं)

शांति कार्यकत्री का उत्पीडन

मई १९,२०१०

सेवा में,

श्रीमती हेलेना इकबाल सईद,

ए.आई.जी. पुलिस स्पेशल ब्रांच


विषय: विभिन्न ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा उत्पीड़न

महोदया,

मैं लाहौर में रहने वाली एक सामाजिक और शांति कार्यकर्ता हूँ, तथा' इंस्टिट्यूट फॉर पीस एंड सेकुलर स्टडीज़' की संस्थापिका भी हूँ। अत: पिछले १५ सालों से मैं अनेकों सामाजिक कार्य कलापों से जुड़ी रही हूँ। मेरे इन कार्यों में हमारे पड़ोसी देश भारत के साथ शान्ति स्थापित करने हेतु प्रयास करना भी शामिल है। हमारे समाज में अल्पसंख्यकों, औरतों, गरीबों और दलितों के साथ जो अन्याय किया जाता है, मैं उसके खिलाफ भी अभियान चलाती हूँ।

इनमें से कोई भी काम गैरकानूनी नही है। फिर भी, पता नहीं क्यों, यहाँ की ख़ुफ़िया एजेंसियां मुझे लगातार परेशां करती रही हैं। सन १९९९ में शांतिनगर में हुए जन संहार के विरुद्ध मेरा आवाज़ उठाना, भारत-पाकिस्तान के लोगों को एक दूसरे से जोड़ने की कोशिश में भारत कि यात्रा करना, कतिपय भारतीय शान्ति प्रतिनिधियों को अपने घर में ठहराना-- इन्हीं सब वजहों से शायद ख़ुफ़िया पुलिस मेरे पीछे पड़ गयी है।

मुझे परेशां करने की नीयत से कई बार पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, लाहौर प्रेस क्लब के सामने से पकड़ कर, लाहौर ज़ू के पास स्थित ख़ुफ़िया विभाग के दफ्तर के बाहर छोड़ गिया गया है, मेरे फोन पर लगातार किसी प्राइवेट कॉलर आई.डी. से धमकियां दी जाती रही हैं, और मेरे घर आकर भी मुझे अक्सर परेशान किया जाता है। मेरी डायरी और मेरा मोबाइल फोन भी चोरी हो गया है, इससे भी अधिक दु:ख की बात यह है कि मुझसे बार बार यही प्रश्न पूछे जाते हैं कि ' आपके पति का क्या नाम है ? आपके परिवार में और कौन है ? आप भारत से शान्ति सम्बन्ध क्यों चाहती हैं, जब वह हमारा दुश्मन है ? आपको पैसा कहाँ से मिलता है ?

मैं क़ानून की इज्ज़त करने वाली पाकिस्तान की एक नागरिक हूँ, और मेरा किसी भी धार्मिक संस्था अथवा राजनैतिक पार्टी से कोई सम्बन्ध नहीं है। मैं तो केवल जन साधारण की भलाई के लिए, कानून की हद में रह कर कार्य करती हूँ, और छुप कर कोई भी काम नहीं करती। यदि फिर भी ख़ुफ़िया विभाग को मुझसे कोई परेशानी है, तो मैं आपसे यह इल्तिजा करती हूँ कि आप उन्हें यह आदेश दें कि वे औपचारिक रूप से जांच पड़ताल करें, जिसमें मुझे भी सारे आरोपों के जवाब देने का मौका दिया जाय। यह मेरा मौलिक अधिकार है, और मैं आपसे यह अनुरोध करती हूँ कि मुझे इस अधिकार से वंचित न किया जाय।
पिछले कुछ हफ़्तों से ख़ुफ़िया विभाग के कर्मचारी मेरे घर के बाहर डेरा जमाये हुए हैं। कई बार उन्होंने मेरे घर के अन्दर भी घुसने की कोशिश करी, पर मैंने उन्हें बिना उचित परिचय-पत्र के अन्दर नहीं आने दिया। तीन अधिकारियों ने मुझे अपने पहचान पत्र दिखाए जो अनुमानत : आई.एस.आई., आई.बी. और स्पेशल ब्रांच द्वारा जारी किये गए थे, पर उन अधिकारियों के बात करने का तरीका बहुत ही अभद्रतापूर्ण, डरावना और धमकाने वाला रहा है।

मैं आपसे निम्न लिखित बातों पर विचार करने का निवेदन करती हूँ:-

  • क्या ये अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार परेशान कर रहे हैं, या फिर
  • उच्च अधिकारियों को इस बात का इल्म तक नहीं है कि एक अमन परस्त और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली औरत पर इस कदर ज़ुल्म ढाए जा रहे हैं।

मैं आपसे अपील करती हूँ कि मेरी शिकायत पर ध्यान दिया जाय, और इन अधिकारियों को मेरे साथ दुर्व्यवहार करने से रोका जाय। यदि इन्होनें अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है तो उन्हें इस गलती की वाजिब सजा मिलनी ही चाहिए। यदि इन अफसरों ने मुझे परेशान करना बंद नहीं किया तो मुझे उच्च न्यायालयों का दरवाज़ा खटखटाना पड़ेगा।

मुझे इस हद तक परेशान किया जा चुका है, कि न केवल मुझे अपनी जान का खतरा है, बल्कि मेरे बच्चों की जान भी खतरे में है। अत: मैंने अपनी याचिका की प्रतिलिपियाँ अपने वकील और मानवाधिकार संस्थाओं के पास भी सुरक्षित रखवा दी हैं, ताकि यदि कोई अनहोनी होती है तो उचित कारवाही की जा सके।
मैं आशा करती हूँ कि मेरी प्रार्थना पर आप शीघ्र ही सहानुभूति पूर्ण निर्णय लेंगी।

भवदीया,

सईदा दीप,

९१-जी जोहर टाउन, लाहौर

०३००-८४४-५०७२


प्रतिलिपि निम्न को प्रेषित:

राष्ट्रपति, पाकिस्तान

प्रधान मंत्री, पाकिस्तान

मुख्य मंत्री, पंजाब

गवर्नर, पंजाब

डी.जी. आई.एस.आई.

डी.जी. आई.बी.

डी.जी. ऍफ़.आई.ए.

डी.जी. एम.आई.

गरीबों को गरीबी रेखा के नीचे वाली सूची में स्वत : चयन का अधिकार मिले

प्रस्तावित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मुख्य बात कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन वाली सरकार की चुनाव पूर्व घोषणा है गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को रू. ३ प्रति किलो की दर पर २५ किलो अनाज। इस बात पर गरीब जश्न मनाए अथवा अपना सिर पीटे यह समझ में नहीं आता। इसमें पहली दिक्कत तो यह है कि गांव-गांव की यह कहानी है कि गलत लोगों के पास बी. पी. एल. कार्ड है तथा पात्र लोग छुट गए हैं। गरीबी रेखा के नीचे की सूची दुरुस्त करना बड़ा दुरूह कार्य है। पिछली बार जब उ. प्र. में मायावती सरकार ने अपनी बी. पी. एल. सूची सही करनी चाही तो जिन गलत लोगों ने न सिर्फ बी. पी. एल. सूचियों में घुसपैठ की हैं बहुजन समाज पार्टी में भी सेंध लगा ली है ने ऐसा हल्ला मचाया कि सरकार को अपना सर्वेक्षण रोकना पड़ा। दूसरी दिक्कत यह है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या के केंद्र सरकार ही तय कर देती है जिसके आधार पर गांव स्तर पर भी एक निश्चित संख्या में ही बी. पी. एल. बनाये जाते हैं ।

अत: राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम की तरह जिसमें किसी भी जरूरतमंद परिवार को अपना जॉब कार्ड बनवाने की छूट है किसी भी ऐसे परिवार को जो यह समझता है कि वह गरीब है को बी. पी. एल. कार्ड मिलना चाहिए व उस कार्ड पर कम दर का अनाज, चीनी, दाल आदि मिलना चाहिए। इसमें दुरूपयोग की सम्भावनाएं मौजूद है। यदि यह माना जाए कि गरीब का वास्तविक प्रतिशत 20 के करीब है तो दुरूपयोग अधिकतम २० प्रतिशत लोग ही करेंगे। इतना दुरूपयोग तो अभी हो ही रहा है जिसको रोकने में सरकार अक्षम है और न ही इसे रोकने हेतु उसकी कोई इच्छा शक्ति दिखाई पड़ती है। गरीब यदि बी. पी. एल. हेतु अपने खुद चिन्हित करता है तो कम से कम कोई पात्र परिवार छूटेगा नहीं।

जब तक पहले से मौजूद किसी व्यक्ति का नाम गरीबी रेखा से नीचे वाली सूची से निकलता नहीं तब तक किसी नए व्यक्ति का नाम उसमें जोड़ा नहीं जा सकता। हाल ही में योजना आयोग ने देश मे तेंदुलकर समिति की सिफारिश पर गरीबी रेखा के नीचे 37.2 प्रतिशत लोगों को माना है। एन.सी. सक्सेना समिति ने 49 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा के नीचे माना है। अर्जुन सेनगुप्ता समिति के अनुसार देश के 77 प्रतिशत असंगठित मजदूर प्रति दिन २० रूपये से कम खर्च करता है। गरीबों की वास्तविक संख्या तो काफी अधिक है। हम गरीबी का कोई भी मानदण्ड तय करें कुछ गरीब तो चयनित होने से रह ही जाएंगे।

अत: राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम की तरह जिसमें किसी भी जरूरतमंद परिवार को अपना जॉब कार्ड बनवाने की छूट है किसी भी ऐसे परिवार को जो यह समझता है कि वह गरीब है को बी. पी. एल. कार्ड मिलना चाहिए व उस कार्ड पर कम दर का अनाज, चीनी, दाल आदि मिलना चाहिए। इसमें दुरूपयोग की सम्भावनाएं मौजूद है। यदि यह माना जाए कि गरीब का वास्तविक प्रतिशत 80 के करीब है तो दुरूपयोग अधिकतम २० प्रतिशत लोग ही करेंगे। इतना दुरूपयोग तो अभी हो ही रहा है जिसको रोकने में सरकार अक्षम है और न ही इसे रोकने हेतु उसकी कोई इच्छा शक्ति दिखाई पड़ती है। गरीब यदि बी. पी. एल. हेतु अपने को खुद चिन्हित करता हैं तो कम से कम कोई पात्र परिवार छूटेगा नहीं।

तीसरी दिक्कत यह है कि राशन ठीक से मिलता ही नहीं । फरवरी २००६ में हरदोई जिले की संडीला तहसील पर कई ग्रामीण अपने बी.पी.एल. के खाली राशन कार्ड लेकर धरने पर बैठे थे इस मांग के साथ कि उन्हें पिछले पञ्च वर्षों का राशन दिया जाये । सूचना के अधिकार जैसे औजार का इस्तेमाल कर लोगों ने राशन व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया । अब जाकर कुछ राशन मिलने लगा है लेकिन पूरी माप व सही दर पर अभी भी नहीं।

रोजी - रोटी अधिकार अभियान की यह मांग है कि बजाये प्रति परिवार ३५ या २५ किलो अनाज के प्रति व्यक्ति १४ किलो अनाज, १.५ किलो दाल व ८०० ग्राम खाने का तेल आवंटित होना चाहिए। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बच्चों को बड़ों की संख्या में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि खाने की दृष्टि से वे बड़ों के बराबर ही खाते हैं।

गैर-चावल व गैर-गेहूं सेवन वाले इलाकों से मांग हैं कि स्थानीय स्तर पर पैदा किये जाने वाले अन्य अनाजों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, कोदो , कुटकी , सामा, आदि, को भी सावर्जनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था में शामिल किया जाये। बल्कि यदि सावर्जनिक वितरण प्रणाली में खरीद व वितरण की व्यवस्था विकेन्द्रित हो जाय तो यातायात व भडारण का खर्च कम होगा। सरकार चाहे तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र को पुनजीर्वित करने के लिए भी कर सकती हैं जो, सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कि नई आर्थिक नीति के दौर में लोग कृषि छोड़ उद्योग या सेवा क्षेत्र में जाय, अभी भी अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा क्षेत्र हैं।

सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि सारा कृषि उत्पाद सम्मानजनक न्यूतम समर्थन मूल्य पर खरीद लिया जाए तथा मजदूर, चाहे वह अपने खेत पर हो अथवा किसी अन्य के का पूरा भुगतान राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किया जाए। ऐसा करने से न सिर्फ कृषि पर छाया संकट कुछ हद तक दूर होगा बल्कि बेरोजगारी की स्थिति पर भी फर्क पड़ेगा । किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए कृषि सम्बन्धित सारे ऋण ब्याज रहित होने चाहिए । मजदूर के लिए यह सहूलियत हो जाएगी कि जो उसे अभी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अपने १०० दिनों का काम नहीं मिल पा रहा, वह अपनी क़ानूनी गारंटी हासिल कर पाएगा ।

सरकार की यह मंशा कि राशन की जगह नकद दे दिया जाए गलत हैं । नकद घर तक पहुंचेगा तथा भोजन के लिए ही खर्च होगा इसकी सम्भावना कम ही हैं। महिलाएं व बच्चें इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे । रोजी - रोटी अधिकार अभियान का एक अत्यंत रचनात्मक सुझाव यह है कि राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनाए जाएँ। राशन से ज्यादा भ्रष्टाचार नकद योजना में होगा। यह तो देखा ही जा रहा हैं कि पके - पकाए भोजन में अनाज देने की योजना से कम भ्रष्टाचार है।
अंत में यह सुझाव है कि सभी धार्मिक स्थलों पर गुरुद्वारों जैसी लंगर की व्यवस्था हो जिसमें बिना जाति या धर्म के भेदभाव के कोई भी जाकर भोजन प्राप्त कर सके। मंदिरों व मस्जिदों के बाहर भीख मांगने वाले लोगों को अंदर बैठा कर सम्मानजनक ढंग से भोजन करने की व्यवस्था होनी चाहिए। यह स्थिति दान देने वाले तथा भोजन पाने वाले दोनों के लिए ही उचित होगी। इस तरह के सामुदायिक भोजन कार्यक्रम की गुणवत्ता किसी भी सरकारी भोजन के कार्यक्रम से बेहतर होगी तथा उसमें भ्रष्टाचार की भी संभावना कम होगी।

- संदीप

बाल स्वास्थ्य पोषण माह: बच्चों के लिए आशा की एक किरण

ललितपुर, अगस्त २०१०: भारत जैसे विकासशील देश में भावी नागरिक बच्चे तथा उन्हें जन्म देने वाली महिलाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण उपयोगी योजनाएं सरकारी स्तर पर सतत् प्रयास, समुचित समीक्षा, विश्लेषण और अनुश्रवण (मानीटरिंग) के अभाव में या तो दम तोड़ देती हैं अथवा आंशिक सफलता ही प्राप्त कर पाती हैं। कार्यक्षेत्र में तैनात कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली उपेक्षा और लापरवाही भी अरबों खरबों रुपयों की अनेक योजनाओं को पानी की तरह बहा दी जाती हैं। सफल योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करना चाहिए तथा अच्छे कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रोत्साहन तथा पुरस्कार देने से भी स्थिति बदल सकती है।

परन्तु कभी-कभी आशा की किरण भी दिखायी दे जाती है। उत्तर प्रदेश के ७२ जिलों में २००६ से विटामिन ए पूरक खुराक योजना और २००८ से बाल स्वास्थ्य पो’ाण माह (बीएसपीएम) हर छमाही जून व दिसम्बर महीने में मनाया जाता है। इसके दौरान स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास सेवा एवं पु’टाहार निदेशालय मिलकर ०-५ वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए सघन स्वास्थ्य एवं पोषण कार्य करते हैं। इन माह में टीकाकरण और विटामिन ए की खुराक आंगनबाड़ी, आशा, आक्जीलरी नर्सिंग मिडवाइफ (एनम), बालबंधु आदि द्वारा पूर्व सर्वेक्षण के फलस्वरूप एकत्रित बच्चों को दी जाती है। इससे बच्चों की विभिन्न बीमारियों से रक्षा, स्वास्थ्य विकास और पोषण स्तर सुधारा जाता है। विटामिन ए की दो खुराकों के बीच छ: माह का अन्तराल होना चाहिए।

इस बार यह माह जून के स्थान पर १० जुलाई से १४ अगस्त २०१० तक आयोजित किया जा रहा है। इसका कारण देश में जनगणना और पल्स पोलियो अभियान है।

प्रारम्भ में योजनाओं की असफलता की संभावना और कारणों की चर्चा की गयी है। किन्तु अनेक क्षेत्र इसके अपवाद रहे हैं। उत्तर प्रदेश का सुदूर दक्षिण स्थित जिला ललितपुर अपवाद है। यहां बाल स्वास्थ्य पोषण माह पिछली छमाही में लक्ष्य का ८६ प्रतिशत पाने में सफल रहा था जबकि इस बार निर्धारित लक्ष्य ९० प्रतिशत रहा और इसे प्राप्त करने में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी जुटे हैं। अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनीसेफ इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान करती है। यूनीसेफ के झांसी मण्डल के समन्वयक डॉ. हरिशचन्द्र पालीवाल, एमडी ने बताया- ललितपुर जिले के छ: ब्लाकों के १९८ उपकेन्द्रों के १६८१ गांवों में लक्ष्य का ८० प्रतिशत प्रथम सप्ताह की समाप्ति तक प्राप्त कर लिया गया। इस संवाददाता ने स्वयं “शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ उपकेन्द्रों के भ्रमण के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों की जागरुकता तथा उत्साह को महसूस किया। “शहरी क्षेत्र रैदासपुरा उपकेन्द्र-१ हो अथवा ३० किमी दूर बिरधा क्षेत्र अन्तर्गत कपासी आदि गांव हों, टीका लगाने तथा विटामिन ए की खुराक पिलाने जैसी गतिविधियां देखी गयीं।

बीएसपीएम योजना का सर्वाधिक लाभ आदिवासियों तथा पिछड़ी जाति के लोगों को मिल रहा है। ललितपुर जिले में सहरिया जाति की बहुलता है जो मुख्यत: पत्थर तोड़ने का काम करती है। इस जनजाति के लोग जंगली इलाके अथवा बीहड़ों में रहते हैं और बहुत शांतिप्रिय तथा कट्टर धार्मिक परंपराओं के मानने वाले होते हैं। कपासी गांव में आबादी का आधा हिस्सा इनका है। लगभग ५० घर इन्हीं के हैं। यह मजदूरी ईमानदारी से करते हैं परन्तु ठेकेदार द्वारा मजदूरी न दिये जाने पर उन्होंने काम करना तक बन्द कर दिया। सूचना मिलने पर छोटे बच्चों को खुराक पिलाने व टीका लगवाने उपकेन्द्र में उपस्थित थे ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे। 

नौ वर्ष की मोहिनी अपने ढाई साल के भाई दीपक को दलिया दिलाने उपकेन्द्र में आयी और आगे के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के विकलांग कमलेश की पत्नी रामरती अपनी छोटी बच्ची को दवा पिलाने लायी थी। रामरती सर्वथा अभावग्रस्त है और गांव वालों ने बताया कि इसका भरण-पोषण इसके देवर व जेठ द्वारा किया जाता है। परन्तु टीकाकरण व विटामिन ‘ए’ खुराक पिलाने की जानकारी मिलने पर उपकेन्द्र पहुंची थी।

दुर्गेश नारायण शुक्ल

समाजवाद के अप्रतिम योद्धा : शहीद चंद्रशेखर आजाद

जुलाई महीने की २३ तारीख भारतीय समाजवादी आंदोलन और स्वतंत्रता संघर्ष के दृष्टिकोण से स्वर्णाक्षरों में रेखांकित करने योग्य है, इसी दिन 1906 में चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था। शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की शहादत और वीरता से जुड़े बहुआयामी पहलुओं से पूरी दुनिया अवगत है, इस पक्ष पर कई विद्वानों एवं इतिहासकारों ने काफी कुछ लिखा और विरोध किया है किन्तु समाजवादी आंदोलन एवं विचारधारा के सन्दर्भ में उनकी भूमिका और योगदान पर व्यापक चर्चा अभी भी वांछनीय है। उनके जीवन-चरित व सैद्धान्तिक आग्रहों की सूक्ष्म विवेचना का निष्कर्ष उन्हें एक प्रतिबद्ध समाजवादी सिद्ध करने के लिये पर्याप्त हैं ।

भारत का सुख व स्वर्णिम इतिहास साक्षी है कि प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी संगठन की स्थापना ८ सितम्बर 1928 को नई दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला के पुराने किले के परिसर में हुई थी जिसके अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद थे। इसका नाम हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन था, कहीं-कहीं एसोसिएशन की जगह आर्मी शब्द का भी उल्लेख मिलता है। चंद्रशेखर आजाद इसके मुखिया जीवन-पर्यन्त 27 फरवरी 1931 तक बने रहे। भगत सिंह, सुखदेव, शिवराम हरि राजगुरू, भगवती चरण वोहरा सरीखे क्रांतिकारियों वाले इस संगठन को ‘समाजवाद’ को नवीन आयाम देने और भारतीय राजनीति का सबसे आकर्षक शब्द बनाने का श्रेय जाता हैं ।

आजाद के नेतृत्व और भगत सिंह का प्रस्ताव पर ही रिपब्लिकन एसोसिएशन को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन के रूप में पुर्नगठित किया गया। पहली बार दृढ़तापूर्वक किसी संगठन ने समाजवाद को अपना अंतिम लक्ष्य घोषित किया। इसके घोषणा पत्र में स्पष्ट शब्दों में लिखा हैं। .... ‘‘ भारतीय पूंजीपति भारतीय लोगों को धोखा देकर विदेशी पूंजीपति से विश्वास घात कीमत के रूप् मे सरकार में कुछ हिस्सा प्राप्त करना चाहता है। इसी कारण मेहनतकश की तमाम आशाएं अब सिर्फ समाजवाद पर टिकी हैं और यही पूर्ण स्वराज्य और सब भेदभाव खत्म करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इस घोषणापत्र को 1929 में ब्रिटानिया हुकूमत ने जब्त किया था। आमतौर पर किसी भी संगठन का घोषणापत्र उसके मुखिया की सोच को ही प्रतिबिम्बित करता है। इससे पता चलता है कि आजाद और उनके साथियों की समाजवाद में गहरी निष्ठा थी। वे स्वयं को समाजवादी कहना और कहलाना पसन्द करते थे, यद्यपि उनके लिये समाजवाद एक रूमानी व भाव-प्रवण अवधारणा हैं ।

1955 में समाजवादी युवक सभा (समाजवादी युवाजन सभा) के सम्मेलन में बुद्धिदोष्-चरित्र दोष के अंतर को स्पष्ट करते हुये उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि समानता, अहिंसा, विकेंद्रीकरण लोकतंत्र और समाजवाद ये पाँचो आज भारत की समग्र राजनीति के अन्तिम लक्ष्य दिखाई पड़ते हैं। यदि बिना लाग-लपेट के कहा जाय क़ि चंद्रशेखर आजाद के समाजवाद की निर्गुण धारणा को डा. राममनोहर लोहिया ने सगुण व्याख्या करते हुए सैद्धान्तिक और बौद्धिक आधार दिया तो गलत न होगा।

आजाद व लोहिया में कई समानताएं दृष्टिगत हैं। एक ही कालखंड समान पृष्ठभूमि व समन्वय होने के कारण समान भावभूमि का होना स्वाभाविक हैं। लोहिया, चन्द्रशेखर आजाद से मात्र तीन साल व चार महीने छोटे थे। मणिकांचन संयोग है कि दोनों की जन्मतिथि एक ही है।
दोनों आयुपर्यन्त अपरिग्रही, अनिकेतन व फक्कड़ बने रहे। दोनों ने देश और समाज के लिये विवाह नहीं किया।आजाद मध्यप्रदेश के भवरा में पैदा हुए और इलाहबाद के एक पार्क में २७ फरवरी १९३१ को शहीदत का वरण किया। झाँसी, कानपुर, बंबई, वाराणसी समेत पूरे हिन्दुस्तान में वे भ्रमण कर क्रांति की अलख जगाते रहे ।

उनकी तरह डॉ. लोहिया को क्षेत्र विशेष की परिधि में कैद नहीं किया जा सकता । लोहिया ने भी शोषण व विभेद के खिलाफ उल्लेखनीय लड़ाईयाँ न केवल भारत अपितु नेपाल और अमरीका में भी लड़कर ' वसुधैव कुटुम्बकम ' की कल्पना को चरितार्थ किया । क्रांतिधर्मी और परिवर्तनकामी सोच कल्पना को चरितार्थ किया । क्रांतिधर्मी सोच होने के साथ - साथ दोनों अनावश्यक हिंसा के प्रबल विरोधी थे ।
चन्द्रशेखर आजाद का अपने साथियों को स्पष्ट निर्देश था कि किसी निर्दोष का बेमतलब खून न बहाया जाय । जहाँ तक सम्भव हो बम और तमंचे के अतिरंजित प्रयोग से बचा जाय । आजाद के लिये हिंसा अंतिम लक्ष्य न होकर एक नेक परिणाम तक पहुंचने का निमित्त मात्र थी।

भूमिगत
आन्दोलन में भी लोहिया ने हिंसा का सहारा नहीं लिया । गुप्त रेडियो और अन्य विधाओं से क्रांति तथा आजादी की लड़ाई को प्रखर बनाते रहे । सभी जानते हैं कि आजाद की
भांति लोहिया ने भी अंग्रेजों भारत छोड़ों 'आन्दोलन के दौरान ०९ अगस्त १९४२ से लेकर १९४४ तक पूरे २१ महीने तक भूमिगत रहते हुए 'आजाद दस्ता ' का सञ्चालन किया । इस दौरान लोहिया की तीन पुस्तकें 'क्रांति की तैयारी' और 'आजाद राज कैसे बने ' प्रकाशित हुई । इन्हें पढ़कर प्रतीत होता हैं कि लोहिया के विचार कई बिन्दुओं पर आजाद व भगत सिंह के करीब थे । संगठन चलाने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती थी । दोनों व्यकित्यों अथवा सेठ साहूकारों को लूटने के पक्षधर नहीं थे । अपितु सरकारी खजाने को लूटकर आम जनता की मदद करने और उस पैसे से क्रांति की व्यवस्था करने को सही मानते थे।

आजाद जहाँ काकोरी ट्रेन कांड से जुड़े थे वहीं माणिक तल्ला डाक खाने की लूट के प्रेरणा स्रोत डॉ. लोहिया को माना जाता हैं । दोनों की स्पष्ट मान्यता थी कि जनता के पैसे का उपयोग केवल जनहित से जुड़े कार्यों में होना चाहिए। १९२८ से १९३१ तक ब्रिटानिया हुकूमत और पुलिस के लिए आजाद और उसके साथी सबसे बड़ें सरदर्द थे । उसी तरह १९४२ से ४४ तक लोहिया और आजाद दस्ता के सिपाही अंग्रेजी पुलिस के निशाने पर । दोनों ने सामुदायिक प्रतिकार को नया आयाम दिया । मैक्स हरकोर्ट की शोधों एवं तत्कालीन वाइसराय के प्रतिवेदनों से पता चलता हैं कि कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट आर्मी की स्मृतियों को ताजा कर दिया। 'भारत छोड़ों ' आन्दोलन की सफलता डों. लोहिया, कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी व आजाद दस्ते को दिया जाना उचित ही होगा।

आजाद की तरह लोहिया ने सार्वजनिक धन का उपयोग कभी भी स्वयं पर और अपने परिवार पर नहीं किया। भगत सिंह ने एक बार चंद्रशेखर आजाद से उनकी माता का पता पूछा ताकि उन्हें कुछ पैसे देकर उनकी सेवा सुश्रुवा का प्रबंध किया जा सके। आजाद भगत सिंह पर भड़क उठे और यह कहते हुए चर्चा का रुख बदल दिया कि जब देश आजाद होगा तो भारत माता की तरह भी माँ की सेवा हो जाएगी । अभी हमें सिर्फ भारत माँ और उन माताओं के विषय में सोचना हैं जिनका कोई नहीं। ऐसे ही विचारों के पोषक लोहिया भी थे। उन्होंने कभी भी अपनी सुख - सुविधा पर ध्यान नहीं दिया । वे राजनीति में संत बने रहे । जब बीमार हुए तो मधु लिमये ने उन्हें विदेशी डॉक्टरों से इलाज करने की सलाह दी। डॉ. लोहिया ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनकी चिकित्सा के लिये अनावश्यक धन व्यय करने की आवश्यकता नहीं । डॉ. लोहिया की मृत्यु अंत में चिकित्सा के अत्याधुनिक साधनों के अभाव में हुई । लोहिया को आजाद की भांति मृत्यु की गोद में सोना कबूल था लेकिन सिद्धान्तों से विचलित होना नही ।

भगत सिंह के प्रति आजाद और लोहिया के मन में अगाध स्नेह और श्रद्धा थी । आजाद छापामार कर भगत सिंह को कारागार से छुड़ाना चाहते थे । जेल तोड़ने की कार्य योजना बन चुकी थी इसके पहले वे भगत को जेल से छुड़ाते स्वयं ही शहीद हो गये । जब भगत सिंह को फाँसी दी गई डॉ. लोहिया जर्मनी में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उन्होंने लीग ऑफ नेशंस की बैठक में अनिर्वचनीय जोखिम उठाकर भी भगत सिंह की फांसी का विरोध किया। उन्हें अध्यक्ष रूमानिया के टितेलेस्क्यू द्वारा दर्शक दीर्घा से बाहर निकाल दिया गया तो दूसरे दिन लू - तरावै- छ्यूमेनाईट नामक प्रतिष्ठित अखबार में अनावृत्त पत्र प्रकाशित कर वितरित किया। यूरोप में ब्रिटेन के खिलाफ भगत सिंह के लिये किया गया व्यापक विरोध प्रर्दशन लोहिया के मन में उनके प्रति सम्मान का परिचायक है। आजाद की तरह डॉ . राम मनोहर लोहिया भी नौकरशाही से चिढ़त थे। साण्डर्स को सजा देने के बाद नौकरशाही को आगाह करने के लिये 18 दिसम्बर 1928 को लाहौर में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोश लिस्ट आर्मी के कमाण्डर के हस्ताक्षर से पर्चा वितरित किया गया। इस पर्चा को आजाद के निर्देश पर छपवाकर बाँटा गया। लोहिया का बस चलता तो ‘कलक्टर’ संस्था ही समाप्त होती।

दीपक मिश्र

न्यायालय का निर्णय : केन्द्रीय सूचना आयोग की स्वंतत्रता का अतिक्रमण

प्रो० एस० एस० अंसारी
केन्द्रीय सूचना आयुक्त
केन्द्रीय सूचना आयोग
हाल में मीडिया ने केन्द्रीय सूचना आयोग जजों सहित सरकारी सेवकों की संपत्ति संबधी दिये गए निर्णय को काफी प्रचारित किया था। नागरिक समाज और मीडिया को ऐसे निर्णयों में न्यायपालिका और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर रोक लगने की संभावना की किरण दिखाई देती है। इसके विपरीत न्यायलय ने आयोग द्वारा अधिनियम के प्रावधानों को अब तक तरीके द्वारा लागू करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में डब्ल्यू पी सी १२७१४/2009 दिनांकित 12.5.2010 में दिए गए निर्णय के अनुसार अधिनियम की धारा 12 (4) के अन्तर्गत सरकार के क्रिया-कलापों के पारदर्शिता और उत्तर दायित्व को बढ़ावा देने के कर्तव्य के निर्वहन हेतु केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा बनाई गई प्रंबधन नियमावली को रदद कर दिया है। असल में केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा अपीलों के निस्तारण हेतु अपनाई गई प्रक्रिया को अवैध घोषित कर दिया गया है जिसका तात्पर्य यह है कि आयोग की सिंगल या डिवीजन बैंच पीठ अपने सामने प्रस्तुत अपील पर निर्णय नही दे सकता केन्द्रीय सूचना आयोग की कार्य करने की स्वतंत्रता का ही अतिक्रमण हुआ है बल्कि सूचना मांगने वालों के अधिकारों की सुरक्षा करने का मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है, जिससे नागरिक समाज तथा यू.पी.डा. सरकार द्वारा पूरी तरह समर्थित सूचना का अधिकार अभियान को भी धक्का लगा हैं ।

आर.टी.आई.एक्ट तथा उसकी धारा 27 के अधीन सक्षम सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में मामलों के निस्तारण हेतु बैंच बनाने का बिल्कुल कोई भी उल्लेख नहीं है। एक्ट की धारा 18 (३) के अंतर्गत
केन्द्रीय सूचना आयोग को सिविल कोर्ट की सभी शक्तियाँ उपलब्ध है। एक्ट की धारा 12 (४) के अन्तर्गत केन्द्रीय सूचना आयोग को किसी भी अन्य अथोरिटी के दिशा-निर्देशों से मुक्त रह कर स्वतंत्र रूप से अपनी शक्तियों का प्रयोग करने का अधिकार दिया गया है। तदानुसार, केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा प्रबंधकीय नियमावली अपनाई गयी थी। इस प्रकार आयोग न्यायालयों में चालू पद्धति का अनुसरण कर रहा हैं । आयोग में बैंच बनाने के बारे में अधिनियम में कोई स्पष्ट प्रावधान के न होने तथा सक्ष्म सरकार यानि कि डी.ओ.पी.टी. कार्मिक तथा प्रशिक्षण, विभाग द्वारा सुसंगत नियम न बनाने की स्थिति में आयोग द्वारा कार्य संचालन हेतु बनाए गए दिशा-निर्देशों को किस तरह के गैर कानूनी कहा जा सकता हैं । प्रसंगवश, आयोग द्वारा सुसंगत नियमों के अंतर्गत मामलों के निस्तारण संबंधी प्रक्रिया की वैधता का मुददा न्यायालय के समक्ष विचाराधीन भी नही था। केन्द्रीय तथा राज्य आयोगों के बहुत सारे निर्णयों को न्यायालयों के चुनौती दी जाती रही है। परन्तु दिल्ली हाई कोर्ट सहित किसी भी न्यायालय ने आयोग द्वारा अपनायी जा रही प्रक्रिया पर कभी भी सवाल नहीं उठाया था ।

अब क्योंकि न्यायालय ने आयोग द्वारा बैंच (पीठ) बनाकर मामलों का निस्तारण करने के तरीके को अवैध ठहरा दिया है अत: अब आयोग के सामने केंद्र तथा राज्य स्तर पर सभी आयुक्तों (1 मुख्य आयुक्त जोड़ 10 आयुक्त) को एक साथ बैठकर मामलों की सुनवाई करने के सिवाये कोई चारा नहीं हैं। क्योंकि आर. टी.आई . एक्ट तथा नियमों में बैंच बनाने का कोई प्रावधान नहीं हैं और विशेष करके उक्त निर्णय के अनुसार आयोगों को इस संबंध में नियमावली बनाने का कोई अधिकार नहीं है। क्या इस का यह अर्थ है कि जब तक आर.टी.आई.एक्ट में संशोंधन करके बैंच बनाने का प्रावधान न कर दिया जाए तब तक आयोग अपना काम बंद कर दें।
प्रश्न है कि क्या पूर्ण पीठ (फुल बैंच) द्वारा अपीलों का निस्तारण व्यवहारिक है ? पहली बात यह है कि केन्द्रीय सूचना आयोग (सी.आई.सी.) के पास भौतिक व्यवस्था जैसे कि हाल या बड़ा कमरा जिसके कि सभी सूचना आयुक्त एक साथ बैठ कर वादियों को सही प्रकार से सुन सके नहीं दूसरे सूचना मांगने वालों द्वारा बहुत बड़ी संख्या के दायर की गई अपीलों के सापेक्ष मामलों का निस्तारण बहुत धीमा हो जाएगा जिस के परिणाम स्वरूप बहुत अधिक मामले लंबित हो जाएंगे जो कि सूचना के स्वंतत्र और तेज प्रवाह के विचार पर धब्बा होगा।सूचना और नए ज्ञान द्वारा संचालित तेजी से बदल रहे समाज और अर्थव्यवस्था में 10 वर्ष या उससे देरी से मिली सूचना का कोई फायदा नहीं होगा बल्कि उल्टा होगा क्योंकि सूचना का समय से कोई उपयोग नही हो सकेगा।

नियम बनाने या आर.टी.आई. एक्ट बनाने वालों का मामलों के निस्तारण हेतु पूर्ण पीठ
(१ जोड़ 10 आयुक्त) बनाने पर बल देने का कभी भी मंशा नहीं रहा है। एक्ट तथा नियमों में स्पष्ट प्रावधान के अभाव में आंतरिक कार्य को चलाने हेतु दिशा-निर्देश बनाने को असंगत ठहराना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इस संदर्भ में उच्च न्यायालय द्वारा सी.आई.सी. के बैंच बनाकर काम करने को गलत ठहराने से एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसमें विकल्प सीमित हैं। जब तक आर.टी.आई. एक्ट में संशोंधन द्वारा बैंच बनाने का प्रावधान नहीं कर दिया जाता तब तक आयोग को फूल बैंच बनाकर ही अपीलों का निस्तारण करना पड़ेगा। ऐसा नहीं लगता है कि धारा 27 के अंतर्गत सरकार बैंच बनाने का सुसंगत प्राविधान कर पाएगी। फिर अब तक ऐसा क्यों नहीं किया गया है ?

कार्मिक एवं
प्रशिक्षण (डी. ओ. पी. टी.) में पहले विभागीय सरकारी वकीलों की राय से आयोग के सम्मुख कुछ मामलों के आपत्ति उठाई थी और आयोग द्वारा एक्ट की धारा 12 (4) के अंतर्गत बैच बनाने की अनुचित या अवैधानिक कहा था। यदि डी. ओ. पी. डी. ने एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत बैंच बनाने के बारे में नियम बनाने की शक्ति का प्रयोग किया होता तो वर्तमान संकट से बचा जा सकता था। यह डी. ओ. पी. डी ही था जिसने लोक प्राधिकारी एवं आर.टी.आई.एक्ट को लागू कराने वाले प्राधिकारी के रूप में बैंच बनाने पर आपत्ति की थी। बाद में बैंच बनाने को न्यायलय ही रदद कर दिया। सूचना के युग में लोक प्राधिकारियों को क्या कष्ट हैं। इसे सब लोग जानते है। सरकार और अब न्यायालय द्वारा आयोग के स्वतंत्र रूप से कार्य करने में दखल देना उसकी स्वंतत्रता का हनन है जबकि उसे सरकार के पास उपलब्ध सूचना प्राप्त करने के लोगों के अधिकार का सुनिश्चिनत कराने का अधिकार हैं ।

अत: एक्ट के
संशोंधन जरूरी है। नागरिक समाज को इस परिवर्तन का विरोध नहीं करना चाहिए। जैसा कि पूर्व में किया गया था। अन्यथा केंद्रीय सूचना आयोग का कार्य, दुरूह हो जाएगा। परिणाम स्वरूप, आम आदमी को तत्परता सूचना दिलाने के कार्य से होने वाला लाभ समाप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त सहभागी विकास और सुशासन को बढ़ावा देने हेतु जानने के अधिकार के औजार का इस्तेमाल करने पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। न्यायालय द्वारा उत्पन्न किये गए अवरोध को दूर करने के लिये सरकार द्वारा तेजी से कदम उठाने की आवश्यकता हैं ।

भोपाल से तुम सीख लो, मत विकास की भीख लो

26 वर्षों बाद आये भोपाल गैस काण्ड के फैसले ने देश के न्यायप्रिय नागरिकों के विकास को हिलाकर रख दिया। चारों ओर देश भर में सन्नाटा छाया रहा किसी भी मुख्य धारा के राजनीतिक दल ने इस फैसले पर कोई कठोर प्रतिक्रिया नही की, न ही कोई विरोध कार्यक्रम किया थोड़ी-बहुत चर्चा मीडिया ने फैसले के हल्के पन को लेकर शुरू की फिर कांग्रेस की अंदल्नी राजनीति ने वारेन एड़रसन को देश से भागने में मदद पहुंचाने के मुददों को उछाला न कि फैसले को उसमें भी राजीव गांधी का नाम जुड़ते ही सब कुछ शांत हो गया।

अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ मऊ शहर में जन संगठनों की तरफ से एक प्रतिरोध मार्च 10 जून 2010 को 11 बजे दिन में स्थानीय डी० सी० एस० के० पी० जीव० कॉलेज से शुरू हुआ जो रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिये नारे लगाते 26 वर्षों बाद यह कैसा इंसाफ, प्रधान मंत्री जवाब दो, वारेन एड़रसन को गिरफ्तार कर भारत लाओ, भोपाल से तुम सीख लो, मत विकास की भीख लों, परमाणु दायित्व विधेयक वापस लो, चल रहे थे जिनकी संख्या 70-80 के आस-पास थी पूरे शहर नारों को सुनकर लोग आश्चर्यचकित होकर देख रहे थे कि इस कड़कती धूप में कौन लोग है जो सड़क पर उतर आयें हैं। मार्च के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां एक सभा हुई।

चूंकि वहां पहले से समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त अम्बेडकर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का अपनी मांगों को लेकर धरना चल रहा था। वही पर हमारे पहुंचने पर सभा शुरू हुई सभा को सम्बोधित करते हुए पी० यू० एच० आर० के जोनक्त सचिव वंसत राजभर ने कहा कि 26 वर्षों बाद आये इस फैसले ने न्यायपालिका के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है कि न्यायपालिका भी गरीब विरोधी है। और इस फैसले के खिलाफ किसी भी मुख्य धारा के राजनीतिक दल ने विरोध करके यह साबित कर दिया कि सबकी विकास की विनाशकारी नीतिया एक हैं सभा को सच्ची-मुच्ची के सम्पादक अरविंदमूर्ति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 3 दिसम्बर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड के संयन्त्र से जो गैस रिसाव हुआ उसकी पूरी जानकारी संयन्त्र के प्रबन्धक वारेन एडंरसन को थी उसने जान-बुझकर लागत बचाने के भोपाल के कारखाने से सुरक्षा प्रणाली को हटा लिया था यहां तक कि किसी भी घटना के समय कारखानों में सामान्तया: बजने वाला अर्लाम भी उस समय नहीं बजा था। जब कि उसी कम्पनी की अमेरिका स्थित इकाई में सुरक्षा मानक के जो 30 बिन्दू थे उसका कड़ाई से पालन होता था। भोपाल में अपरीक्षित तकनीक को मंजूरी दिया जाना इस तबाही के लिये सीधे तौर पर जिम्मेदार चीजें थी। इस लिये वारेन एड़सरन के ऊपर इस गैस रिसाव से हुई प्रत्येक व्यक्ति मौत (हत्या) का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह देश की सम्प्रभुत्ता के खिलाफ है कि दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक नरसंहार का दोषी व्यक्ति देश से आसानी से बल्कि तत्कालीन सरकार की मदद से भाग गया और आज तक पकड़ से बाहर हैं। और हम उसकों सजा नहीं दे पाये जो लोग अफजल की फांसी के लिये इतने उतावले और चिंतित रहते है। उन्हें क्या यह बात कभी नही खटकती की 15 हजार भारतीयों को कीड़े-मकोड़ों की तरह मार डालने वाला और पीढ़ियों को बर्बाद करने वाले हत्यारे को सजा क्यों नहीं मिली, हमें यह याद रखना चाहिए कि यूनियन कार्बाइड कीड़े मारने वाली कीटनाशक दवाईयां बनाती थी और उसने भारत के इन्सानों को ही कीड़ा-मकोड़ा बना कर मार डाला उन्होंने भोपाल पर उसी दौर में लिखी राजेन्द्र राजन की कविता को सुनाया ‘‘यह कैसा विकास है, जहरीला आकाश है। साँप की फुँफकार की चल रही बतास है, आदमी की क्या बात पेड़ तक उदास है, आह सुन, कराह सुन, राह उनकी छोड़ तू। विकास की मत भीख ले, भोपाल से तू सीख ले, भोपाल एक सवाल है, सवाल का जवाब दो सभा को डिस्ट्रिक बार के महामंत्री एडोवोकेट सत्य प्रकाश सिंह जी ने भी सम्बोधित किया मार्च में एन० ए० पी० एम० मूवेमेंट फार राइटस, पी० यू० एच० आर० जनसेवाआश्रम, इनौस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रस्तति गुडडूराम सदस्य क्षेत्रपंचायत रतनपुरा-मऊ ।

इल्म की इबादत गाह है, मदरसे

‘‘आज के मौजूदा दौर में मदरसों में क्या और कैसे पढ़ाया जाता हैं। और मदरसों की शिक्षा प्रणाली क्या है ? यह सब आम लोगों को ठीक से मालूम नहीं है। और मदरसों को बुरा बताने वालो में ज्यादातर का मानना है कि चूंकि मदरसे इस्लामिक संस्थाएं है और वे अपने छात्रों को जेहाद के बारे में ही पढ़ाते होगें। आये दिन खबरों में इस तरह की खबर और कुछ संगठनों के बयान आते ही रहते हैं। इससे लगता है कि मदरसों के बारे में जानकारी [सच्चाई] कम और भ्रांतियां ज्यादा है। और आज के इस आयोजन का एक उदेश्य यह भी है कि लोगों के मन से ऐसी भ्रांतियों को दूर किया जाए।’’ उक्त बातें मदरसा दारूओलूम गर्ल्स कालेज-मऊ में मदरसा शिक्षकों के लिये 27 जून 2010 को आयोजित ‘‘गणित-विज्ञान’’ की एक दिवसीय कार्यशाला में ‘‘इल्म हासिल करने में मदरसों की भूमिका’’ विषय पर विचार करते हुए सच्ची-मुच्ची के सम्पादक और इस कार्यक्रम के संयोजक श्री अरविंद मूर्ति ने कही। उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला मदरसा पवित्र पैग्म्बर ने अपनी मस्जिद में स्थापित किया था, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के बतौर बोलते हुए श्री राकेश, जिलाधिकारी मऊ ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आप लोगों ने एक ऐसे विषय पर संगोष्ठी आयोजित की है जिसकी आज नितांत जरूरत है। और समाज यह जान सकेगा कि मदरसों की स्थापना का मूल उदेश्य क्या है ?

यह बड़ी विडम्बना है कि मदरसा का नाम आते ही मान लिया जाता है दीनी तालीम, बुनियाद परस्तीकी की तालीम, तरक्की की मुखालफत, जब कि मदरसो का मजहब से कोई लेना देना नहीं है। मदरसा एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है शिक्षा का स्थान अंग्रेजों के भारत में आने के बाद हालात बदले हैं, और भाषा ने यह बंटवारा पैदा किया है। पाठशाला शब्द पुराने लोगों की जुबान पर चढ़ता ही नहीं था। लोग मदरसा ही बोलते थे। दुनिया में ज्ञान-विज्ञान को बढ़ाने में मदरसों की ऐतिहासिक भूमिका रही है। मदरसों में तार्किक विज्ञान, भौतिकी, खगोल शास्त्र आदि पढ़ाये जाते है। यूरोप और यूनान में भी ज्ञान-विज्ञान मदरसों से फैला है। उन्होंनें कहा कि मदरसों की शिक्षा सिर्फ मजहबी शिक्षा नहीं है, और दीनी तालीम कोई बुरी चीज नहीं है। कोई भी दीन इंसानियत से मुहब्बत की ही तालीम देता है। और मदरसे इल्म की इबादत गाह हैं ।

संगोष्ठी को कार्यशाला के प्रशिक्षक दिल्ली आई.आई.टी.के प्रो. विपीन त्रिपाठी ने कहा कि ‘‘मैं सिर्फ एक उदाहरण आप के सामने रखूगां जिससे आप खुद अन्दाजा लगा सकते है कि मदरसों की शिक्षा कितनी तकनीकी और वैज्ञानिक है। आज दुनिया का जो आश्चर्यजनक इमारत, ताजमहल है, उसका नक्शा और निमार्ण कार्य मदरसा शिक्षकों और छात्रों ने कराया था। उस दौर में पूरी दुनिया में कोई भी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं थे। आज भी शिक्षा के क्षेत्र में मदरसों की बड़ी भूमिका है। पूरे देश में आई.ए.एस. परीक्षा टाप करने वाले डॉक्टर शाह फैसल की शुरूआती पढ़ाई भी मदरसे में ही हुई है। ’’


नसीम अख्तर

भारत पाकिस्तान शांति वार्ता की पेचीदिगियां

देखने से ऐसा नजर आता है कि जुलाई, २०१० की भारत व पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के स्तर की वार्ता विफल हो गई। किन्तु किन परिस्थितियों में यह वार्ता हुई उसकी पेचीदिगियों को समझ लेना जरूरी हैं । पहले तो मुम्बई हमले के बाद भारत ने ऐलान कर दिया कि दोनों देशो के बीच चल रही वार्ता तब तक दोबारा नहीं शुरू होगी जब तक पाकिस्तान मुम्बई हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता। फिर पता नहीं किन परिस्थितियों में वह वार्ता के लिए तैयार भी हो गया। कुछ लोग कहते हैं के यह अमरीका का दबाव था। या हो सकता है भारत का बड़प्पन हो। या फिर भारत को यह समझ में आ गया हो कि मुम्बई हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी वार्ता जरूरी ही हैं । हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी वार्ता जरूरी ही है।

भारत की इस वार्ता में पाकिस्तान से यह अपेक्षा थी कि वह मुम्बई हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही के कोई सबूत देगा। भारत मानता है कि मुम्बई हमले में लश्कर-ए-तोइबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार को कुछ करना चाहिए। दूसरे अमरीका में हैडली से बातचीत के बाद आई.एस.आई. की हमले में स्पष्ट भूमिका उजागर हुई है। किन्तु इससे पहले कि हम पाकिस्तान से कोई अपेक्षा करें हमें उसकी विशेष परिस्थिति पर एक बार गौर कर लेना चाहिए। पाकिस्तान में खुफिया संस्था आई.एस.आई. व वहां की सेना उस तरह से वहां की सरकार के अधीन नहीं हैं जैसा कि हमारे यहां। क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि पाकिस्तान की कोई चुनी हुई सरकार वहां आई। एस.आई. के खिलाफ कोई कार्यवाही करेगी ? इसी तरह आतंकवादी संगठनों के ऊपर भी पाकिस्तानी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं। यही वजह है कि पाकिस्तान की सरकार हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही। हाफिज सईद एक जमाने में पाकिस्तानी सत्ता तंत्र के काफी नजदीक रहा व्यक्ति है। यदि हाफिज सईद ने पाकिस्तानी शासक वर्ग के बारे में अपना मुंह खोला तो वहां बहुत से लोगों के लिए असुविधाजनक परिस्थिति पैदा हो जाएगी।पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मुल्तान में सूफी संत बहाउददीन जकरिया की मजार के सज्जादा नशीं भी हैं। एक बार 2005 में जब दोनों देशों के नागरिक समाज द्वारा निकाली गई दिल्ली से मुल्तान भारत - पाकिस्तान शांति पदयात्रा का वहां समापन हो रहा था तो उन्होंने ऐसी बात कह दी थी जो आम तौर पर पाकिस्तान में लोग कहने से बचते हैं। उन्होंने कहा था कि जिस तरह दोनों जर्मनियों के बीच दीवार गिर गई एक दिन भारत पाकिस्तान के बीच की दीवार भी गिर जाएगी। जिस मुल्क का जन्म व अस्तित्व दो राष्ट्रों के सिद्धांत व विभाजन की हकीकत पर टिका हो वहां इस बात को पचा पाना आसान नहीं। किन्तु मुल्तान में लोगों ने यह बात सुनी क्योंकि शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बड़े नेता हैं तथा एक मजार के सज्जादा नशीं भी।

यदि शाह महमूद कुरैशी को या फिर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को अपने विवेक से भारत-पाकिस्तान समस्या का हल निकालना होता तो उस हल का स्वरूप शायद कुछ और होता। किन्तु जब शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वार्ता में शामिल होते हैं तो उनके ऊपर सेना, आई.एस.आई. व यहां तक कि आतंकवादी संगठनों का भी दबाव रहता है। शायद उन्हें कड़ी हिदायत भी दी जाती हो कि भारत के सामने झुकना नहीं है। जब इतने वर्षों से दोनों देशों की आपसी विदेश नीति का आधार विश्वास के बजाए ईंट का जवाब पत्थर से देना रहा हो तो अचानक चीजें नहीं बदलने वाली। यदि भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान के ऊपर मुम्बई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का दबाव बनाते हैं तो पाकिस्तान की औपचारिक रूप से एक ही प्रतिक्रिया होगी, भारत के ऊपर किसी बात को लेकर उल्टा दबाव बनाना। पाकिस्तान के विभिन्न सत्ता केन्द्रों की नजर में अपनी हैसियत बनाए रखने के लिए शाह महमूद कुरैशी का भारत के सामने मजबूत दिखना उनकी मजबूरी थी।

लेकिन फरवरी, 2009 में एक अनौपचारिक वार्ता में आसिफ अली जरदारी की बहन और पाकिस्तान की सांसद फरयाल तारपुर ने कुलदीप नैयर से कहा कि पाकिस्तानी सरकार को अपने यहां स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए भारत सरकार की मदद चाहिए। पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी संगठनों ने हजारों की तादाद में लोगों को मार डाला है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि यह भारत के हित में है कि पाकिस्तान में एक मजबूत लोकतांत्रिक सरकार रहे। वह नहीं चाहेगा कि कभी उसे शांति के लिए सेना, आई.एस.आई. लश्कर - ए-तोइबा या फिर तालिबान के भरोसे रहना पड़े। इसलिए हमारे पास पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार के साथ वार्ता के सिवाए कोई विकल्प ही नहीं है। बस दुर्भाग्य यह है कि हम एक वैमनस्य का इतिहास ढो रहे हैं। एक दूसरे को शक से देखने की आदत छोड़ कर सहयोग का रवैया अपनाने में हमें डर लगता है कि हम कहीं कमजोर न मान लिए जाएं।

एक काम जो भारत और पाकिस्तान की सरकारों को करना चाहिए वह है दोनों देशों के बीच सामान्य नागरिकों के लिए यात्रा करना आसान बनाना। अभी भारत-पाकिस्तान की सीमा पार करना काफी कठिन काम है। यह दोनों तरफ के लोगों की एक लोकप्रिय मांग है। यदि यह काम हो जाता है तो भारत व पाकिस्तान को अपनी बाकी
समस्याओं को सुलझाने में भी काफी मदद मिलेगी क्योंकि इससे हमारा आपसी भरोसा बढ़ेगा। कुछ लोगों को यह डर है कि ऐसा करने से तमाम आतंकवादी हमारे यहां घुसे चले आएंगे। लेकिन आतंकवादी तो वैसे भी बिना पासपोर्ट-वीसा के आ-जा रहे हैं। तो आना-जाना कठिन बना कर हम उनको तो रोक नहीं पा रहे जिनको हम रोकना चाह रहे है। बदले में होता यह है कि जिन्हें हम रोकना नहीं चाहते वे परेशान होते हैं।

संदीप

प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स् ने मानद् एफ०आर०सी०एस० प्रदान किया

प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स् ने मानद् एफ०आर०सी०एस० प्रदान किया
प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त से पहले, मदर टिरेसा १९९४, नेलसन मन्डेला १९९५, भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जिमी र्काटर, आदि भी मानद् एफ०आर०सी०एस० आइरलैण्ड, से सम्मानित हो चुके हैं

रॉयल कॉलेज आफ सर्जन्स आइरलैण्ड ने छ०शा०म० चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त को मानद् एफ०आर०सी०एस० उपाधि से अलंकृत किया। यह रॉयल कॉलेज आफ सर्जन्स आइरलैण्ड का दीक्षान्त समारोह आइरलैण्ड की राजधानी में सम्पन्न हुया जहॉ अध्यक्ष डॉ० इलिस मेकगोवर्न ने प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त को मानद् उपाधि से सम्मानित किया।

बृहस्पतवार १५ जुलाई को आइरलैण्ड में भारतीय दूतावास ने भी प्रो० डॉ० रमा कान्त को आमंत्रित किया है।

प्रो० डॉ० रमा कान्त को वर्ष २००५ में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित किया था। प्रो० डॉ० रमा कान्त, एसोसिएशन आफ सर्जन्स् आफ इण्डिया के उ०प्र० इकाई के अध्यक्ष हैं, और लखनऊ कॉलेज आफ सर्जन्स् का भी नेतृत्व कर रहे हैं।

मानद् उपाधि के साथ प्रोफेसर डॉ० रमा कान्त १७ जुलाई को भारत वापस लौट रहे हैं।