चुनाव के बाद पंचायत

उत्तरप्रदेश में पंचायती राज का निर्वाचन चार चरणों में संपन्न हो गया, लेकिन रक्त रंजित पंचायत चुनाव अपनेपीछे लोकतंत्र के उस कुहासे को छोड़ गया है, जिसके छंटने या गहरा होने के तमाम आकलन पंचायती राजव्यवस्था के औचित्य पर भारी पड़ रहे हैं। चुनाव में इस्तेमाल हुए धनबल और बाहुबल ने स्थानीय स्तर परप्रत्यक्ष लोकतंत्र की दिक्कतों को उजागर कर दिया है।

पंचायतों चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में एक सा हाल दिखा। चुनाव जीतने के तरीके और भविष्य का संकट एकजैसा ही दिखाई दिया। मतदाताओं को अपने वादों और सक्रियता से पक्ष में करने के उदाहरण सीमित दिखाईदिये,जबकि साम-दाम-भेद-दंड की कूटनीति अपनाने वाले उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। ऐसे में वे लोगहारते दिखाई दिये, जो धनबल से वोट नहीं खरीद सकते थे। पूर्व प्रधान हरीराम कहते हैं कि प्रधान बनने केलिए इतनी भीड़ जुटी है,लेकिन अगर किसी से पूछ लिया जाये कि प्रधान क्यों बनना चाहते हो तो शायद हीकोई जवाब हो। जबकि एक और पूर्व प्रधान बाबूराम तिवारी का कहना है कि क्या करें,शराब गोश्त का प्रचलनइतना ज्यादा बढ़ गया है कि अगर जीतना है तो लोगों को खिलाना पिलाना पड़ेगा। कहने का मतलब है कि इसबार पंचायत चुनाव में वह सब कुछ हुआ जो कहीं से इस प्रत्यक्ष लोकतंत्र के लिए जायज नहीं था।

हालांकि पूरी चुनावी प्रक्रिया में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल के पीछे कई कारण बहुत ही स्पष्ट हैं। पिछली पंचायतों के कामकाज में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त भ्रष्टाचार देखा गया। लाखों और करोड़ों में घोटाले उजागर हुए। पदाधिकारियों ने नरेगा(मनरेगा) से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभार्थी चुनने तक में पैसा बनाया। उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में करोड़ों का पेंशन घोटाला इसका सबूत है। जहां निर्वाचित प्रतिनिधियों और नौकरशाही के बीच तालमेल करके एक कल्याणकारी योजना का बंटाधार कर दिया। ध्यान रहे कि आर्थिक कदाचार की बनती जगह ने स्थानीय शासनतंत्र को धन निवेश करने और भ्रष्टाचार के जरिए पैसा उगाहने का उपक्रम बना दिया है। यही वजह है कि चुनाव पूर्व और चुनाव के दौरान खिलाने-पिलाने का एक लंबा दौर देखा गया। आलम यह रहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी भी की गई। हालांकि प्रशासन ने अपनी खाल बचाने के लिए सक्रियता दिखाते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की। पंचायत चुनावों में हुए खर्च का सटीक आकलन मुश्किल है,लेकिन लाखों रूपये खर्च करने वाले प्रत्याशी चर्चा में रहे हैं। चर्चा ऐसे प्रत्याशियों की भी रही,जो अपनी जमीनें बेंचकर मतदाताओं को लुभाने में खर्च कर रहे थे। जनता की राजनीतिक चेतना भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई है। क्योंकि मतदाताओं के बीच से उम्मीदवारों के गुणों-अवगुणों और चरित्र को केंद्र में रखकर बात करने क्षमता में कमी देखी गई है। यही वजह है कि ज्यादा खिलाने पिलाने वाले उम्मीदवारों ने ही बाजी मारी है। जबकि विकसित राजनीतिक चेतना पर ऐसे उम्मीदवारों का खुला बहिष्कार होना चाहिए था,जो पूरे प्रदेश में देखने को नहीं मिला। पंचायत चुनावों को लंबे समय से देखने वाले पत्रकार संजीव श्रीवास्तव बताते हैं कि लोगों ने गन्नों के खेतों छिपा-छिपाकर शराब बांटी गई है। वे ताज्जुब करते हैं कि अचानक इतने पीने वाले लोग कहां से आ गये हैं ? गांव के स्तर पर चुनाव बाद यह चर्चा आम है कि जीतने वाले उम्मीदवार ने कितने लाख रुपये खर्च किये हैं। ऐसे हालात में इस नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में होने वाले आर्थिक कदाचार का महज अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि ये जनप्रतिनिधियों ने लाखों का निवेश कर ब्याज सहित उगाही की मंशा से ही इस लोकतंत्र का हाथ थामा है।

खर्चें के बलपर जन समर्थन हासिल करने की मंशा दरअसल अवसरवादी राजनीति की परवरिश का असर है। पंचायतों को रातों रात जिस मात्रा में धनापूर्ति की गई है,वह भी अवसरवादी राजनीति के जरिए लाभ लेने की कोशिश भर है। चुनावी लाभ लेने के लिए रातोंरात नरेगा जैसी योजनाओं का विस्तार कर दिया जाता है,जबकि काम को करने वाली मशीनरी न केवल प्रशिक्षण की कमी से जूझ रही है,बल्कि स्थानीयता की समस्याओं का शिकार है। ग्राम स्तर पर धनप्रबंधन की कमजोर प्रणाली ने पूरे मामले को भ्रष्टाचार में तब्दील कर दिया है। आज परिणाम सबके सामने हैं,नरेगा का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचारियों खाते में गया है। पैसे को तमाम गैर जरूरी मदों में खर्च करते हुए भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।उदाहरण के लिए ग्राम सभा के स्तर पर वानिकीकरण का काम या फिर मिट्टी पटाई जैसे कामों तरजीह दी गई है। क्योंकि पेड़ों की खरीद से लेकर उसकी बाड़ बनाने तक में पैसा चुराने के काफी विकल्प मौजूद है,तो मिट्टी पटाई के काम में मानकों की अनदेखी और एक बरसात के बाद दोबार उसी काम को कराने का अवसर भी बना रहता है। कुल मिलाकर पंचायतों ने अपने कामकाज से स्थानीय अपढ़ जनता को भी भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने की परवरिश दे डाली है। जिसका इस बार के पंचायत चुनाव में साफ रहा है। लोगों ने अपनी सारी पूंजी लगाकर चुनावों में शिरकत की है।

धन बल और बाहुबल के बोलबाले के बीच चुनावों सामंती मानसिकता भी पूरी तरह से हावी रही। चुनाव प्रचार के पोस्टर इस बात का सबूत हैं,कि महिला प्रत्याशियों का सहारा लेकर पति या पुरूष संबंधियों ने ही चुनाव लड़ा है। पोस्टर में पति या पुरूष सगे-संबंधी हाथ जोड़कर समर्थन और वोट मांग रहे थे। जबकि कई पोस्टर तो ऐसे जिसमें महिला प्रत्याशी की फोटो या तो छोटी रखी गई थी या फिर रखी ही नहीं गई थी। यही वजह है कि महिला आरक्षित सीटों पर चुनाव जीतने वाली महिलाएं घरों चूल्हा फूंक रही हैं,जबकि पति या पुरूष सदस्य आम सभा की बैठक में हिस्सा लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद पति ही प्रधान के संबोधन से नवाजे जा रहे हैं। गांवों के हालात देखकर कह सकते हैं कि महिला सशक्तिकरण दूसरे दावों की तरह कागजी ही साबित हुआ है। लगभग यही हाल जातीय आरक्षण का हुआ है। थोड़े बहुत फेरबदल के साथ आरक्षण के सहारे सामाजिक परिवर्तन की पूरी योजना वर्गीय चेतना के अभाव में बेसहारा साबित हुई है। स्थानीय स्तर पर अस्मिता की लड़ाई को अवसरवादी और सामंती असर के लोगों ने अपहृत कर लिया है। चुनाव प्रचार को देखने के दौरान गुजरा एक वाकया हैरतंगेज था। बहराइच जिले में वार्ड नंबर 24 से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार का पति चुनाव प्रचार करते हुए दावा कर रहा था कि कि आप हमें वोट दीजिए,हम आपकी एक आवाज पर “एक हाथ में माल और दूसरे हाथ में तलवार” लेकर हाजिर रहेंगे। जबकि प्रचार करने वाला व्यक्ति कई संज्ञेय मामलों में न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है। “माल और तलवार” का दावा व्यक्तिवादी राजनीति की तरफ इशारा करती है, जो सीधे-सीधे राजनीति की सामूहिक भावना से कोसों दूर है।

स्थानीय स्तर पर पैदा हुए इस माहौल के लिए राजनीति की अनिवार्य शर्त का उल्लंघन जिम्मेदार है। पंचायत चुनावों में राजनीति दलों को सीधी भागीदारी नहीं दी गई है। जिसकी वजह से न केवल राजनीतिक माहौल से व्यक्तिवादी असर कम हो पाता है और न ही राजनीतिक विपक्ष ही खड़ा हो पाता है। जिसकी वजह से पूरा चुनाव व्यक्तिगत क्षमताओं और प्रतिबद्धताओं के बल पर लड़ा जाता है और विपक्षी स्वर को व्यक्तिगत विरोध मानते हुए उससे निपटा जाता है। पंचायत चुनावों में हिंसा और मार-काट के पीछे वर्तमान में यही सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा है। दलीय भागीदारी न होने की वजह से आज स्थानीय निकाय अपनी सफलता को लेकर चौतरफा दबाव में हैं। सवाल है कि जब तमाम चीजों को अनिवार्य बनाया गया तो राजनीतिक दलों की भागीदारी को क्यों वैकल्पिक बना दिया गया ? इसकी वजह से स्थानीय निकाय गैर-राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्र के रूप में बदल जाता है,जहां त्वरित व सीमित लाभ के लिए तर्क बनाये और बिगाड़े जाते हैं। जिसके चलते वे बातें सहज स्वीकार्य हो जाती हैं,जिन्हें बड़े स्तर पर राजनीतिक गलत माना जाता है। हालांकि इसे स्थानीय शासन व्यवस्था की रूपरेखा तय करने में चूक और मंशा दोनों कह सकते हैं। क्योंकि भारतीय संविधान में 73वें व 74वें संविधान संशोधन के समय राजनीतिक दलों की भागीदारी का निर्णय राज्य सरकारों को दे दिया गया। जिसे परिस्थितियों का आकलन करने में चूक भी कह सकते हैं और राज्य सरकारों को कटघरे में खड़ा करने की मंशा भी,क्योंकि इसी विकल्प के सहारे राज्य सरकारें राजनीतिक दलों की भागीदारी को खारिज कर रही हैं। जिसका सीधा मकसद जनता से उचित और कम से कम दूरी बनाये रखने की मंशा है। राज्य सरकारें जानती हैं कि अगर राजनीति दलों की भागीदारी आयी,तो उन्हें अपनी नीतियों को लेकर राजनीतिक दल के रूप में जनता के बीच जाना पड़ेगा। जहां उसकी नीतियों को मिलने वाला जनादेश ही अगले राजनीति कार्यकाल का फैसला करेगा, यानी जनादेश की कसौटी पर किसी भी रूप में जाने से बचने की कोशिश में राज्य सरकारें राजनीतिक दलों की भागीदारी को तवज्जो नहीं दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए कह सकते हैं कि माहौल ईमानदार और ईमानदारी दोनों के खिलाफ बन चुका है। क्योंकि अब लाखों के निवेश का उपक्रम साबित हुए चुनाव और उसकी उगाही के बीच में आने वाले सीधे तौर पर निशान बनाये जायेंगे। इसके लिए राजनीतिक अवसरवाद सीधे तौर पर जिम्मेदार है। जिसने प्रतिबद्धताओं की राजनीति को पटरी से उतारकर सत्ता की राजनीति बना दिया है। जहां राजनीति का उद्देश्य जनकल्याण की जगह उगाही का औजार बना दिया गया है। केंद्र और राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार के मामले उदाहरण हैं,तो स्थानीय निकाय इस असर से अपने को कब तक बचाये रख पाते,यह सिर्फ एक सवाल है ?

-ऋषि कुमार सिंह

लोकतंत्र ओर सपनों का झारखंड ...कैसे ?

प्रिय नागरिकों, जिंदाबाद । लोकतंत्र और आज की परिस्थिति में शान्ति और विकास का निरंतरता कैसे कायम रहे !!!

शिक्षा
विद्यालय, राशन-दुकान, वन, रोजगार, भूमि, राजनीति गाँव का दीवाल, एक हजार से पांच सौ के बीच आबादी वाले गांवों में एक व्यक्ति एक पद, आधा महिला के सिंद्धांत पर समिति का चुनाव कराने सरकारी, पुलिस, राजनीतिक दल, कोई वर्ग ऐसा करा कर उनका नाम दीवाल पर लिखवा दे। आज एक छोड़कर मतलब कोई राजनीतिक दल कहे हम झारखंड में सरकार बना के छ: महीना में पंचायत चुनाव करा देंगे और छ: महीना में न चुनाव करा सके जनता को यह कानूनी अधिकार रहना चाहिए उसे हटा दे ओर यही कहने वाले राजनीतिक को बैठा दे, और अगर झारखंड के ३२ हजार गांवों में १०-१० व्यक्ति का नाम राजनीतिक समिति में गाँव के दीवाल पर लिखा दो, अगर कोई राजनीतिक दल ऐसा न कहे तब भी झारखंड के ३ लाख २० हजार जनता ३०० किलोमीटर लाइन में खड़ा होकर यह कानूनी अधिकार जनता को संसद दे इस प्रकार आवाज उठा सकते हैं। बाकी सूचना कानून जवाबदेही और पारदर्शिता के लिये और मनरेगा सार्वजनिक प्रवृत्ति का योजना, जिसका जनता जाँच कार्यवाई जनता करेगा, जनता को कानूनी हथियार मिल गया है। घनी-धरती, गरीब-लोग, यही आजादी-गुलामी को न जानना, समझना, ''सबसे खतरनाक होता है हमारे सपनों का मरजाना'' हमारा किसी से कबीर खड़ा बाजार में मांगें सबकी खैर, ना काहु से दोस्ती ना काहु से बैर" प्रिय नागरिकों का आत्मा उद्वेलित हो सोंचे।

राशन :- अगर १५ सदस्यीय राशन निगरानी समिति का नाम राशन दुकान पर लिखा है तब अभी मनातू - प्रखंड के ८८ डीलर कुछ का लाइसेंस रद्द है एक डीलर जिनके १५० राशनकार्ड है, मई, जून २०१० का राशन दे दिए कार्ड पर चढ़ा दिए और पीला कार्ड वाले का ६९.९८० किलोग्राम और लाल कार्ड वाले का ६५.९६० किलोग्राम में से ३० किलोग्राम दे दिए बाकी अनाज अगर १८ रूपये प्रति किलोग्राम मूल्य है ३० किलोग्राम का दाम ५४० रूपये हुआ, ३० की जगह 60 रू. डीलर के लेने के बाद भी एक कार्ड पर ४८० की लुट हुआ तब ७२ हजार रू. अनाज से भूख का लुट लिया जाता है और एक लाख आबादी से ६८ लाख २६ हजार रू. भोजन का अनाज लुटा जा रहा हो इंसान अपराधी, उग्रवादी बनेगा ही। लेकिन नाम लिखा है। तब जिस तरह एक सांसद 10 लाख एक विधायक 2 लाख औसत जनता का मालिक होते है उसी तरह १५०-३०० का ये मालिक होंगे, जनता जानेगा, तब वह आंवटित सूचि दुकान पर आवंटन के बाद तुरंत सटवाएगा, रसीद पर भुगतान देकर, सही तौल, उचितदाम में, कार्ड किसी के पास है या नही, अगर सारे लोगों का अनाज यहीं पैदा होने लगेगा, अनाज का मांग नही करेगा सारे बातों का जिम्मेदार होगें अगर महाराष्ट्र के वर्धा के बारबड़ी गांव में गांधी के छाती पर प्लांट लग गया तब अहमद नगर का हिबरे बाजार पंचायत जहां ५० ग्राम भोजन का छूट नही है सब उदाहरण है, प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी जन सूचना अधिकारी है जिन्हें मार्च २००६ में ही कार्यालय के दीवाल पर यह लिख देना था, लेकिन आज तक जो नहीं लिखे अब लिखवा दे सूचना कानून द्वारा जब हमारा राशन लुटा जा रहा है जानेगें आजादी के ६२ वें साल में हमारा प्रशासन समाज भोजन के लुट को रोक नहीं पा रहे हैं रोक सकते हैं सोंचे ??? !!!

मनरेगा-सूचना:- मनरेगा ०२-०२-०६ से देश के २०० जिलों में लागू होकर आज पूरे देश में जनता को
कानूनी अधिकार के रूप में मिला है। सूचना कानून १३-१०-०५ से पूरे देश जम्मू-कश्मीर को छोड़कर में लागू है। इन दोनों कानूनों के बाद मार्च २००६ में पंचायत कार्यलय में जन सूचना अधिकारी कौन हैं किस दिन कब से कब तक बैठते हैं। पंचायत की दीवाल में लिखना था इससे पंचायत कार्यालय नियमित खुला रहता, पलामू जिला में प्रखंड सप्ताह में एक दिन चलता है वहाँ जनसूचना अधिकारी कौन है, प्रखंड के अन्य विभागों में जनसूचना अधिकारी कौन हैं प्रखंड के कार्यलयों में सूचना कानून द्वारा अध्ययन की व्यवस्था बनाना है सब अब भी दीवाल पर लिख दें आज दो लाख आबादी के दो प्रखंड में ११ से १५ क्लास तक पढ़ने वाले १० हजार छात्र प्रखंड के कॉलेज में पढ़ते हैं। ४० पंचायत में १००-१०० छात्र नियमित रूप से साल भर राशन कार्ड मनरेगा का जॉबकार्ड जाँचना नियमित कर दें। आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, नैतिक सातों आयामों को छुकर सम्पूर्ण क्रांति ला सकते हैं किसी गांव में अगर १५० परिवार रोजगार कार्डधारी, जॉबकार्ड धारी हैं, ३० जॉबकार्ड पर एक-एक हाजिरी, पानी स्वास्थ्य कर्ता जो १५ सदस्यीय रोजगार समिति होगा चुनाव कर इनका नाम गांव के दीवाल पर लिख दिया जायें आज २००५-०६ से २००९-१० तक का जॉबकार्ड का समय खत्म हो चुका है किस कार्डधारी को ५ सालों में किस साल कितना मजदूरी मिला रिकार्ड गांव की दीवाल पर लिख दिया जाय। ३० वर्ग फिट दिवाल पर १५० का ५ साल का रिकार्ड लिख और १०१०-११ से २०१४-१५ तक का नया फोटो युक्त नवीनीहत जॉब कार्ड दे दिया जाय। पंचायत कार्यालय मनरेगा के ५ साल का आमद-खर्च सार्वजनिक कर दे, सार्वजनिक प्रवृत्ति का कानूनी योजना है, ५ साल छोड़ नया सोचे गुनाह माफ़ के आज एक पंचायत में ५ हजार आबादी है, मनरेगा में पंचायत के खाता में एक करोड़ एक साल में फंड है। पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बी.पी.ओ., बी.डी.ओ., डी.सी., सांसद, विधायक, जिला परिषद, मुखिया, वार्ड इनके उम्मीदवार पुलिस उग्रवादी, मीडिया है, सार्वजनिक प्रवृति के कानूनी योजना में एक पंचायत में २७ बिचौलिया है अभी जनता जाँच प्रक्रिया पलामू में चल रहा है जनता के लुटेरे जांचकर्ता चुना गए यही सरकारी सेवक समाज का चालान बिना कार्य स्थल पर बोर्ड लगाए काम करा रहे हैं खुद मजदूरों का हाजिरी पर ठेपा हस्ताक्षर कर हाजिरी बना रहे है और एक पंचायत में एक डाक घर है मजदूरों का फर्जी ठेपा हस्ताक्षर कर भुगतान ले रहे हैं २७ बिचौलिया १००० जॉब कार्ड रखे हैं समाज का कोई भी पुलिस उग्रवादी, नेता बिचौलिया से कार्ड दूसरे का रखने के जुर्म में कार्ड धारी को एक हजार दंड दिला सकते है, वित्तीय संस्थान फर्जी भुगतान आज तक सिर्फ मनरेगा में कर रहा है । प्रशासन रुकावाएं, कहा हैं समाज अगर कार्यस्थल पर बोर्ड हो, मास्टर रोल, पानी, छाँव, दवा का व्यवस्था हो पंचायत में जन सूचना अधिकारी का नाम लिखा हो गाँव का ही कोई मास्टर रोल स्थल पर देखता तब गाँव का आदमी, अन्याय नहीं करता ७ दिन में सूचना देना है ७ दिन में पूरी योजना का कागजात निकलवाकर मौलिक सत्यापन करा सकता है। आज १७६ जिलों में माओवादी हैं ६ अप्रैल २०१० को ७६ सुरक्षाबलों को मार दिए लेकिन एक पंचायत में २७ बिचौलिया पालकर सार्वजनिक प्रवृति के कानूनी मामूली सुधार नहीं कर रहे हैं। इंसानों १७६६ में स्वीडन में सबसे पहले सूचना कानून लागू हुआ वहां हर सरकारी कार्यालय के बारे में ७५ प्रतिशत जनता हर वक्त हर स्थिति से
वाकिफ हैं इसी लिये आजादी का आलम यह है कि वहां के केन्द्रीय मंत्री पत्नी के साथ बिना सुरक्षा के फ़िल्म देखकर आवास पर आते हैं। और यहाँ विधायक २२ फ़ौज लेकर चलते हैं हमारे अधिकारी ५ साल में १ प्रतिशत जनता को सूचना नही दिया लेकिन भविष्य के लिये आजादी के लिये सूचना दें ४५६२ पंचायत कार्यालय में जन सूचना अधिकारी का नाम दीवाल में लिखवा दें।

अत: मनरेगा में ०५-०६ से ०९-१० तक में किस कार्डधारी को कितना मजदूरी मिला रिकार्ड लिखवा दें, गाँव में जिस दिन जन सुनवाई है उस दिन सार्वजनिक कर दें १०-११ से १४-१५ का नया फोटो युक्त जॉब कार्ड दे दें या नए जॉब कार्ड के लिए पंचायत में मजदूर आवेदन करें, पंचायत में जन सूचना अधिकारी कौन हैं पंचायत सप्ताह में कितने दिन कब से कब तक और कौन रहेगें जानकारी में दीवाल में लिख दें, अब ३० मजदूर एक साथ काम मांग सकते है
कम्पयुटराइज फार्म है उस पर हाजिरी, पानी, स्वास्थ्य का चुनाव कर १५० जॉब कार्ड धारियों के गांव में १५ सदस्यीय रोजगार समिति का चुनाव कर नाम दीवाल में लिखवा दें अब फार्म पर १४ दिन लगातार काम का आवेदन दें, ४.४.४ का स्वीकृत रसीद लें कार्य का आदेश लें, कार्यस्थल पर बोर्ड हो, कार्य का आदेश लें, कार्यस्थल पर बोर्ड हो, मास्टर रोल, पानी, दवा, छांव हो काम करें। १४ दिन लगातार काम कर हाजिरी बनाएँ, १५ वाँ दिन मास्टर रोल जमा कर दें इसके बाद १५ वें दिन खुद डाकघर में जाकर भुगतान लें, कार्ड, पासबुक कानूनी दस्तावेज है किसी को न दें काम वही मांगे जो काम कर सकते हैं वरना कार्य आदेश मिला हो काम नहीं किए बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा अगर मास्टर रोल जमा स्वीकृत करा कर रहे है १५ दिन तक मजदूरी नहीं मिला, सरकारी सेवक के वेतन से दो हजार दंड के साथ मजदूरी मिलेगा तब आज कोई राजनीतिक दल पहल नहीं कर रहे है अफसोस !!! अगर भारत सरकार १०० की जगह २०० दिन मजदूरी कर दे, शिक्षा, उद्योग या दूसरी जगह भी मजदूरी बढ़ाकर काम लिया जा सकता है जहां हमारा लोकतंत्र जो सरकारी सेवकों या आज ३० छात्र पर एक शिक्षक की आवश्कयता है इस योजना से पूरा हो सकता है अगर पंचायत में एक करोड़ फंड है, तब अभियंता या समाज से आग्रह है कि साल में ८० लाख मजदूरी का क्या योजना हैं समझ के भाषा के अगर हजार जॉब कार्ड धारी या ३५ हाजिरी बनाने वाले समझ रहे है मनरेगा सफल हो सकता है।

ज्ञान, शक्ति, इंसान के अन्दर प्राकृतिक है झारखण्ड में अगर ४५६२ मुखिया ४५० जिला परिषद, ८२ विधायक, २०४ शहरी निकाय इन्हें अगर एक बैनर, झंडा, सिद्धान्त के नीचे राजनीतिक शिक्षा दिया जाय, सूचना, मनरेगा, स्वायतता, संधि को पढ़ाकर चुनाव लड़ाया जाय, झारखण्ड में 1 कडढा जमीन की कीमत १० हजार से एक लाख समझ रहे है भूल है आपके भूमि की कीमत अगर नीचे खनिज है। 1 करोड़ कडढा हो सकता है आप नहीं जान रहे है कोई जान रहा हैं इस प्रकार एक अलग सपनों का झारखण्ड बन सकता है !!! मन का मरहम अगर दोस्ती है तब लोकतंत्र का मरहम जनता को शब्दों द्वारा राजनीतिक बनाने है। लहरें क्या गिनते हो चलो उठो प्रवाह बदलने हैं। पतवार बदलकर देख चुके अब मल्लाह बदलने है !!

इन्द्रनाथ सिंह

देश की शान शर्मिला

दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश के करीब छठे भाग पर गैर लोकतांत्रिक सैन्य शासन लगभग पिछले ५० सालों से लागू है ओर इस तथाकथित लोकतंत्र में जो भी संवैधानिक अधिकार एक नागरिक को है वह सब छीन लिए गए हैं। यूँ तो ये सारे अधिकार रोजमर्रा की जिन्दगी का हर क्षण नौकर शाही - शासन सत्ता द्वारा रौंदे जाते हैं पर इसका अहसास सबको गहरे तक नहीं होता और जिसे इसका अहसास गहरे तक हो जाता है । वह इसके प्रतिरोध में उठ खड़ा होता है। ऐसा ही एक नाम है - इरोम चानू शर्मिला का जो देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से जिससे शेष भारत अनजान सा रहता है। वैसे तो यह विस्मयकारी विशिष्टताओं वाला इलाका माना जाता रहा है । उत्तर-पूर्व क्षेत्र में इस समय आठ राज्य है-असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर। वह मणिपुर की रहने वाली एक साधारण लड़की आज दुनिया में अहिंसात्मक प्रतिरोध की प्रतीक बन चुकी है। सन १९५८ से मणिपुर में लागू आमर्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट का विरोध तो इसके लागू होने के साथ ही शुरू हुआ क्योंकि एक पन्ने का यह कानून इतना खतरनाक है कि अपने पूरे संविधान की धज्जियां उड़ा देता है।

भारत में ऊर्जा परिदृश्य एवं बिजली परियोजनाएं अवधारणा एवं रणनीति

आज भारत को भावी सुपर पॉवर कहकर प्रचारित किया जा रहा है और इसके साथ ही ऊर्जा की आवश्यकता भी अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ रही है। भारत विश्व का ६ वां सबसे बड़ा ऊर्जा का उपभोक्ता है, जो कि विश्व की कुल ऊर्जा उपभोग का ३.४ फीसदी खर्च करता है। भारत के आर्थिक विकास के कारण, ऊर्जा की मांग पिछले ३० सालों में ३.६ फीसदी सालाना दर से बढ़ी है। मार्च २००९ में, भारत की स्थापित क्षमता १,४७,००० मेगावाट थी, जबकि प्रति व्यक्ति बिजली का उपभोग ६१२ किलोवाट था। भारत का सालाना बिजली उत्पादन सन १९९१ में १९० अरब किलोवाट था, जो कि सन २००६ मे बढ़कर ६८० अरब किलोवाट हो गया। भारत सरकार ने अपनी क्षमता में सन २०१२ तक करीब ७८,००० मेगावाट अतिरिक्त बिजली जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बनायी है। जबकि योजना आयोग का कहना है कि सन २०३२ तक यह मांग बढ़कर ३,००,००० मेगावाट हो जाएगी (यदि ९ फीसदी के दर से वृद्धि होती है तो, जबकि ८ फीसदी के दर से वृद्धि होती है तो २,००,००० मेगावाट होगी)।

भारत में स्थापित ऊर्जा के अंतर्गत ६४ फीसदी ताप बिजली संयंत्रों से, २३ फीसदी पनबिजली संयंत्रों से, ३ फीसदी परमाणु बिजली संयंत्रो से एवं १० फीसदी नवीनेय ऊर्जा स्त्रोतों से उत्पादित होता है। भारत के ५० फीसदी से ज्यादा व्यावसायिक ऊर्जा की मांग की पूर्ति देश के विशाल कोयला भंडार से होती है। भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ में तो बहुत सारे अनुमान मौजूद है जबकि वही ऐसी बिजली आधारित अर्थव्यवस्था एवं विकास तय करने की जरूरत पर कोई सवाल नहीं उठाता है। नियोजक एवं नीति निर्धारक यह बेहतर जानते हैं कि ऐसे मॉडल को कायम रखना कठिन है लेकिन बड़े लीग में शामिल होने के अपने पागलपन में भारत ऐसी चेतावनी को नजरअंदाज कर रहा है। कागजों में भारत की ऊर्जा नीति चार प्रमुख निर्धारकों के बीच तालमेल से निर्धारित होती है :

. बिजली, गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की विश्वसनीय एवं भरोसेमंद आपूर्ति की जरूरत सहित, तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था से,
. बिजली स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन की सस्ती एवं पर्याप्त आपूर्ति की जरूरत सहित, घरेलू आमदनियों को बढ़ाने से,
. जीवाश्म ईंधनों की सीमित घरेलू भंडारण, एवं गैस, कच्चे तेल एवं पेट्रोलियम उत्पादों की जरूरतों के विशाल हिस्से के आयात एवं हाल ही में कोयला आयात की जरूरत से,
. स्वच्छ ईंधन एवं स्वच्छ तकनीकों को अपनाने की जरूरत को लागू करतें हुए आंतरिक, शहरी एवं क्षेत्रीय पर्यावरणीय असरों से।

इन तालमेंलों को हासिल करना अक्सर मुश्किल होता है। उदाहरणतया, पर्याप्त एवं सस्ती बिजली का उत्पादन एवं उपयोग लगातार एक चुनौती है क्योंकि आपूर्ति का प्रसार, एवं स्वच्छ तकनीकों को अपनाना, खासकर नवीनेय ऊर्जा के मामलों में, यह अक्सर समझा जाता है कि ये बिजली खासकर ग्रामीण इलाकों सहित बहुत सारे भारतीयों के लिए काफी महंगी होती है। हाल के सालों में, इन चुनौतियों के फलस्वरूप लगातार तमाम सुधार एवं पुनर्गठन हुए है।

हालांकि, इन चुनौतियों को पूरा करने के लिये, भारत सरकार ने पूरे देश भर में काफी संख्या में ताप बिजली एवं पनबिजली संयन्त्र एवं कुछ परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। हमने बड़े बांधों, ताप एवं परमाणु ऊर्जा संयंत्रो के लगातार विरोध एवं पिछले अनुभवों से जाना है कि यदि ये योजना पूरी होती हैं तो इसकी व्यापक सामाजिक एवं पर्यावरणीय लागत आएगी। जिन बांधों को वास्तव में पहले सिंचाई के उद्देश्य पूरा करने के लिए बनाया गया है, उनके पानी को अब नदी के किनारों पर प्रस्तावित ताप बिजली एवं परमाणु बिजली संयंत्रों के लिए मोड़ा जा रहा है।

हम महसूस करते हैं कि अपने पूर्व प्रयासों को जारी रखते हुए बढ़ा चढ़ाकर पेश की गई ऊर्जा की मांग, ऊर्जा खपत वाले औद्योगिकीकरण, शहरीकरण व समाज के निर्माण एवं नवीनेय ऊर्जा स्त्रोतों पर जोर न दिये जाने को चुनौती देना व उन पर सवाल उठाना जरूरी है। इसी उद्देश्य के लिये हम आज देश भर में जारी विभिन्न संघर्षें के समर्थन में, भारत में ऊर्जा परिदृश्य एवं बिजली परियोजनाएं : अवधारणा एवं रणनीति विषय पर एक निरंतर अभियान छेड़ने का प्रस्ताव कर रहे हैं इस सन्दर्भ में पहली गोष्ठी १ -२ अगस्त २०१० को भोपाल में आयोजित की जा रही है। हमने निम्न पांच मुद्दों पर चर्चा की योजना बनायी हैं :
1. आज की ऊर्जा परिस्थिति (ताप एवं पनबिजली) को समझना एवं समीक्षा करना।
2. असर एवं चुनौतियां
3. नवीनेय ऊर्जा स्त्रोतों की समझ
4. ऊर्जा का अर्थ शास्त्र
5. भावी रणनीति एवं संघर्ष।

इस गोष्ठी में हमारा मुख्य फोकस ताप एवं पनबिजली संयंत्रों पर रहेगा जबकि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर थोड़ा कम होगा। इस गोष्ठी में आंदोलन समूह, सहयोगी शोधार्थी, और विभिन्न कार्यरत एवं प्रस्तावित बिजली संयंत्रों के खिलाफ संघर्ष में लगे लोग शामिल होंगे। कुल मिलाकर उद्देश्य यह है कि ऊर्जा की जरूरतों, उत्पादन एवं वितरण के बहस के संदर्भ को एक योजना इकाई के तौर पर ग्राम/ग्राम सभा सहित जन संदर्भ की ओर ले जाया जाए। जबकि आज पूरा बहस शहरीकरण एवं औद्यागिकीकरण के संदर्भ पर फोकस किया जाता है।

मधुरेश

जिला जज मेरठ के ज0सू0अ0 पर जुर्माना लगा, हटा और अब पत्रावली गायब

लखनऊ, मेरठ के 85 वर्षीय लोकतान्त्रिक सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना नें ‘सर्वोदय मण्डल’ के माध्यम से मेरठ के जिला जज के अधीन अदालतों में पेशकारों व अहलकारों द्वारा प्रतिदिन ली जा रही रिश्वत की रोकथाम करने हेतु 66 पत्र लिखे, जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने आर.टी.आई. के तहत दि. 14.05.07 को इसी आशय की चार-सूचनाएं माँगी, पंजीकृत डाक से भेजे गये निवेदन को जिला जज के जनसूचना-अधिकारी बच्चू लाल ने लेने से ही मना कर दिया।

कृष्ण कुमार ने सूचना आयोग में शिकायत दाखिल करके जुर्माना लगाने व सूचनाएं दिलाने की प्रार्थना की, सुनवाई की आधा दर्जन तिथियाँ लगी, जिसमें जिला-जज के जन सूचना अधिकारी या उनके प्रतिनिधि एक बार भी आयोग में उपस्थित नहीं हुये तो दि0 11.01.08 को सूचना आयुक्त डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने रू0 २५०००/- का जुर्माना लगाया, सुनवाई जारी रही। आयोग की अनुमति दि0 16.04.08 को परिवादी कृष्ण कुमार आयोग में नहीं आये तो उसी दिन एक पक्षीय फैसला देकर लगाये गये जुर्माने को हटा दिया। इस पर परिवादी कृष्ण कुमार ने सूचना-आयुक्त डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को पुनर्विचार का प्रार्थना-पत्र दिया जिसे दि0 03.११.09 को स्वीकार कर लिया गया किन्तु लगाये जुर्माने के बारे में कुछ नहीं कहा तथा सुनवाई की अगली तिथि दि0 30.12.09 लगा दी।

अब सुनवाई, सूचना आयुक्त ज्ञानेद्र शर्मा के समक्ष हुई जिसमें परिवादी कृष्ण कुमार के साथ नामचीन आर0टी0आई0 एक्टिविस्ट प्रोफेसर देवदत्त शर्मा व अखिलेश सक्सेना उपस्थित हुवे तथा विपक्षी ज0सू0अ0 या उनकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। सुनवाई के बाद सूचना आयुक्त ज्ञानेद्रशर्मा ने अन्तिम आदेश को सुरक्षित कर लिया और शीघ्र ही घोषित करने को कहा।

खास बात यह है कि लगभग एक वर्ष छ: महीने गुजरने के बाद भी अन्तिम आदेश अभी सुरक्षित ही है तथा अब फाईल ही नहीं मिल रही है। परिवादी के प्राधिकृत प्रतिनिधि प्रो0 देवदत्त शर्मा का कहना है कि लगभग एक वर्ष तक अन्तिम आदेश को सुरक्षित रखना और अब पत्रावली का न मिलना, विधि से खुला खिलवाड़ है। प्रो. शर्मा ने माँग की है कि राज्यपाल महोदय को दोषी आयुक्तों व सचिव के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये।

देव दत्त शर्मा

आतंकवाद, भ्रष्टाचार का सफाया सिर्फ अहिंसा-सत्य के द्वारा होगा

आज दुनियां हिंसा आतंकवाद की चपेट में आ चुका है। और मनुष्य का अस्तित्व खतरे में है। कई दशक पहले पू0 विनोवा भावे ने कहा था कि अगर हिंसा का रास्ता लोगों ने अपनाया तो सर्वनाश होगा और अगर अहिंसा सत्य का रास्ता अपनाया तो सर्वोदय होगा। अब सवाल उठता हैं कि आखिर हिंसा की यह दुनिया को तबाही में डालने वाली आग पर कैसे काबू किया जायें ?

यह बात सभी समझदार लोग स्वीकार करते है कि हिंसा-आतंकवाद की जड़ें शोषण व अन्यायकारी नीति-रीतियों में छिपी होती है। इसलिये आतंकवाद की पैदा करने वाली-कुरीनियों, भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली नीतियों को मिटानें पर सबसे पहले जोरदार पहल करनी चाहिये। जिसे कारगर बनाने के लिये देश के ऊँचे पदों पर विराजे माननीय लोग ही ज्यादा परिणामकारी भूमिका निभा सकते हैं। इस संदर्भ में लोक नारायण का मार्मिक वक्तव्य ज्यादा ध्यान देने लायक है। उनका साफ कहना था कि हमारे राजनेता व लोक सेवकों (सरकारी कर्मचारियों) को सिर्फ ईमानदार होना ही नहीं चाहिये बल्कि दिखना भी चाहिये। इस पवित्र उद्देश्य को सिद्ध करने के लिये अहिंसा सत्य की सर्वोदयी-व्यवस्था को सारे समाज की राजनैतिक व प्रशासनिक व्यवस्था में किस तरह व्यवहारिक बनाया जा सकता है ? इसका सुन्दर उपाय गांधीजी के प्रिय साथी प्रकाण्ड विद्वान श्री किशोर भाई मसरूवाला ने बड़ी सुस्पष्टता से निम्न- शब्दों में बतलाया था।

‘‘इज्जत-प्रतिष्ठा कई कारणों से हो सकती है और दी जा सकती है। इसे मान्य करने के लिये दूसरे चाहे जितने तरीके हो सकते हैं। लेकिन, पैसों के इनाम के जरिये वह नहीं दी जानी चाहिये। बुजुर्ग-व्यक्ति को उसकी दराज उम्र के लिये, स्त्री को उसकी निर्दोषता और मधुरता के लिये, ज्ञानी को उसके ज्ञान के लिये, सिपाही को उसकी बहादुरी के के लिये, नेताओं को उसके नेतृत्वता के लिये और उनकी कर्ण शक्ति के लिये, संत को उसके श्रेष्ठ चरित्र के लिये और अधिकारी को व्यवस्था बनाये रखने के लिये अगर इज्जत सम्मान मिले तो उसमें कोई दोष नहीं है। लेकिन इस इज्जत-सम्मान की कदर पैसे देकर नहीं की जानी चाहिये। आप उन्हें इज्जत-सम्मान दीजिये। ऊँजी जगह (आसन) दीजिये। जैसे ठीक लगे उन्हें नमस्कार या प्रणाम कीजिये। फूल-माला और सिर पेंच, सरोपा दीजिये। मगर उसके लिये उन्हें ज्यादा मेहेनताना देने या सोना-चाँदी की कीमती चीजें या दौलत इक्ठ्ठी करने की सुविधा देने की जरूरत नहीं है। अगर, अलग-अलग मेहेनताना देना ही हो। तो सबसे ज्यादा मेहेनताना अनाज की खेती करने वाले या पानी की खेती करनेवाले को (लेखक की दृष्टि से बदबूदार मैला कचरा साफ करने वाले मेहतर को) मिलना चाहिये। राजा (आज के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री) का भी एक दिन का मेहेनताना खेती के मजदूर संघ मंत्री की अपेक्षा कम होना चाहिये। भले ही उसके लिये उसे देश की परिस्थिति के अनुसार पर्याप्त सुविधायें दी जायें।’’

उपरोक्त-विचारों की रोशनी में हमारे देश के शुभ चिन्तकों से गुजारिश है। कि देश की गरीबी व कर्ज तथा भूख से बिलबिलाती जनता के दर्द को समझते हुए तथा निर्दयता पूर्ण-विषमता से क्षुब्ध अपराधों की अंधेरी राह में जा रहे नौजवानों को सद-मार्ग-अच्छे रास्ते पर लाने के लिये सभी माननीय जन-प्रतिनिधि व सरकारी अधिकारी-कर्मचारी गण स्वेच्छा से अपनी-अपनी तनख्खाहें, व पेंशनें, मेहनतें कश किसानों व मेहतरों कें बराबर ही सुनिश्चित कराने हेतु आगे आयें। जैसा कि गांधी जी भी यहीं चाहतें थे। अगर, उपरोक्त महानुभाव खुद ही पहल करके अपनी जरूरत के मुताबिक सम्पत्ति के मालिक के बजाय ट्रस्टी बनकर (क्योंकि धार्मिक सिद्धान्त के अनुसार भी सब सम्पत्ति रघुनाथ की कही गयी है और ऐसा मानने में ही सबकी भलाई हैं।) आम जनता के समतुल्य स्वेच्छा से संयमपूर्वक, नम्रतापूर्वक सादगी से जिन्दगी जीते हुए, फालतू विलासिता वैभव के दिखावा की बरबादी से ईष्र्या-द्वेष पैदा करने वाली सम्पत्ति बचाकर, उस सम्पत्ति को देश की गरीब शोषित जनता भलाई में खर्च करकें सच्ची राष्ट्रभक्ति का परिचय दे सके तो कुंठा निराश व आक्रोश में भटकते आतंकवाद की राह में जा रहें नौजवानों को सुधारने का और खुद को यश कमाने का बड़ा ही अच्छा और कारगर कदम होगा।

पिछले विगत ‘‘स्वतंत्रता-दिवस’’ पर महामहिम राष्ट्र प्रमुख श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश में ‘‘आतंकवाद को मिटाने के लिये आतंकवाद में हिस्सा लेने वाले नौजवानों के दिलों से नफरत के भाव मिटाने की दिशा में काम करना चाहिये।’’ तथा महामहिम की दल को चीन यात्रा में भारतीय जनता की तरफ से बुद्ध भगवान की मूर्ति को भेंट में देने से उनकी व्यवहारिक सोच में उच्च-मानवतावादी कदम साफ महसूस होता है, और उनका वक्तव्य व कत्र्तव्य यह साबित करता है कि हमारे देश का शीर्ष-नेतृत्व वर्ग ने भी आतंकवादियों को लाइलाज न समझकर गौतम-गांधी की सुदीर्घ व नेक दृष्टि से अच्छे नतीजे हासिल करने की श्रद्धा के जरिये समाधान निकालना नि’िचत समझ लिया है। यह एक बहुत ही शुभ लक्षण है। हमारे धर्म -प्रधान देश की जनता महावीर गौतम व गाँधी के आदर्शों को सम्मान देने वाली होने के नाते भारत के संविधान से मृत्युदण्ड समाप्त करके, भ्रष्टाचार मुक्त, शोषण मुक्त अहिंसक समाज रचना की मजबूती देने वाले नियम कानूनों को कारगर रूप देना चाहिये। इसी आशय का वक्तव्य परम पावन दलाई लामा ने गतवर्ष पुणे में आयोजित सर्वोदय-सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की जनता को सम्बोधित करते हुए कही थी। यहीं वक्त की आवाज है। इससे देश की निराशा-असंतोष में जी रही गरीब जनता को मानवीय मूल्यों की प्राण वायु मिलने लगेगी और अविश्वाश घृणा निराशा से उबर कर शान्ति भाईचारे का मानस तैयार होगा। आशा ही नहीं विश्वाश है कि इस आत्मघाती दौर में गौतम-गाँधी का जीवन दर्शन हमारे अग्रणी कर्णधारों कों प्रेरणा देकर आचरण की दिशा में सार्थक पहल कराएगा।

विनीत-सुरेश भाई सर्वोदीय

सूचना के अधिकार के पांच साल और गैर-सरकारी संगठनों के पारदर्शिता पर एक सवाल

देश के तमाम गैर-सरकारी संगठन आम लोगों के बीच हर तरह के मुद्दों पर काम कर रही हैं और उनके काम-काज का सीधा वास्ता आम जन से है। कुछ संगठन ऐसे भी हैं जो सूचना के अधिकार जैसे कानून पर काम कर रहे हैं। यहां एक अहम सवाल उठता है कि आम लोगों के बीच और आम लोगों के लिए काम करने वाले संगठनों के पारदर्शिता व जवाबदेही तय किया जाना चाहिए। मैंने इस दिशा में एक शुरूआती प्रयास करते हुए दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में सूचना के अधिकार के अधिकार कानून पर काम कर रहे संगठनों से उनके आय-व्यय का ब्यौरा तथा काम-काज से संबंधित जानकारी मांगी ताकि जो सूचना के अधिकार कानून पर काम करने वाले संगठन हैं, उनके काम-काज को समाज के सामने लाया जा सके, जिससे लोगों को बताया जा सके कि हम न सिर्फ पारदर्शिता की वकालत करते हैं, बल्कि अपनी निजी जीवन और काम-काज के मामलों में भी पारदर्शी हैं। सर्वप्रथम सूचना के अधिकार कानून पर काम करने वालों को अवार्ड देने वाली संस्था पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दिया। 30 दिन के तय सीमा के बाद भी जब सूचना प्राप्त नहीं हुई तो प्रथम अपील किया। प्रथम अपील के बाद जो सूचना प्राप्त हुई उसमें पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन ने आधी-अधूरी सूचना देते हुए बताया कि हमारी संस्था सूचना के अधिकार के दायरे में नहीं आती हैं।

इसके बाद हमने सूचना के अधिकार कानून पर काम कर रहे अन्य संगठनों से उनके आय-व्यय का ब्यौरा तथा काम-काज से संबंधित जानकारी मांगी।

सर्वप्रथम जोश नामक संस्था ने आय-व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए वर्ष 2008 और वर्ष 2009 का बैलेंस सीट और सूचना के अधिकार कानून के धारा-4 के तहत 17 बिन्दुओं पर सूचना उपलब्ध कराई। उसके बाद नेशनल कैम्पेन फॉर पीपुल्स राईट टू इन्फोर्मेशन ने भी सम्पूर्ण सूचना उपलब्ध कराई।

उसके बाद राजस्थान का मजदूर किसान शक्ति संगठन ने समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए बताया कि हमारी सूचनाएं बिना आवेदन के भी सबके लिए खुली है। दिल्ली की पारदर्शिता ने दस रूपये का पोस्टल ऑर्डर लौटाते हुए बताया कि हम पब्लिक ओथिरिती नहीं हैं। लेकिन हम सूचना के अधिकार पर कार्य कर रहे हैं और पारदर्शिता की वकालत करते हैं। इस प्रकार इन्होंने भी समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराई, पर कुछ जानकारी आधी-अधूरी रही। प्रिया नामक संस्था ने बताया कि हम पब्लिक ओथिरिती नहीं है, क्योंकि राज्य केंद्र सरकार से फंड नहीं लेते। इसलिए आपको सूचना देने सक्षम नहीं हैं। आगे उन्होंने अपनी आय-व्यय का ब्यौरा देखने हेतु वार्षिक रिपोर्ट भेजने की बात कही, पर अब तक कोई रिपोर्ट उन्होंने नहीं भेजी है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राईट्स इनीशिएटिव ने बताया कि हम स्वतंत्र, अलाभकारी गैर सरकारी संगठन हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत हम पब्लिक ओथिरीटी नहीं हैं। हमारे काम और हमारे पब्लिकेशन में दिलचस्पी दिखाने के लिए शुक्रिया। इसके अलावा इन्होंने सूचना के अधिकार पर अपनी पब्लिकेशन की कई पुस्तकें भी भेजी।

कबीर नामक संस्था ने बताया कि कबीर की पूरी टीम पारदर्शिता में विश्वास रखती है और हमारा ये मानना है कि पारदर्शिता किसी कानून के प्रावधानों से ऊपर है। इस प्रकार उन्होंने अपने लगभग डेढ़ करोड़ रूपये आय का ब्यौरा तो दे दिया, पर खर्च का ब्यौरा उपलब्ध न करा सके। बाकी प्रश्नों का जवाब देना भी इन्होंने मुनासिब नहीं समझा।

सतर्क नागरिक संगठन का कहना है कि सतर्क नागरिक संगठन एक गैर सरकारी संगठन है, जो सूचना के अधिकार की धारा-2 (ज) के तहत ‘लोक प्राधिकारी’ नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह संगठन सरकार द्वारा वित्तपोषित नहीं है। लेकिन इसके बावजूद इस संस्था ने समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराईं। बस धारा-4 पर सूचना उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर इनका कहना है कि हम पर धारा-4 लागू नहीं होता।

आवेदन देने के लगभग 60 दिनों के बाद सबसे आखिर में परिवर्तन ने अपनी सूचना उपलब्ध कराई। इनका कहना था कि सूचना का अधिकार हम पर लागू नहीं होता। परिवर्तन एक जन आन्दोलन है जो कि एक रजिस्टर्ड एन.जी.ओ. भी नहीं है। परिवर्तन को कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलता है। इसके बाद आधी-अधूरी सूचना उपलब्ध कराकर अपनी पारदर्शिता दिखा दी।

इस प्रकार जहां कुछ संगठनों ने आधी-अधूरी जानकारी दी है, वहीं कुछ संगठनों ने सूचना देने से एकदम से इंकार कर दिया है और कुछ ने अपनी पूरी पारदर्शिता भी दिखाई है। आज सूचना के अधिकार कानून को नाफिज हुए पांच साल मुकम्मल हो चुके हैं। इस अवसर पर भारत सरकार से अनुरोध है कि कृपा करके इन गैर-सरकारी संगठनों को भी सूचना के अधिकार कानून के दायरे में लाया जाए और सूचना का अधिकार पर कार्य करने वाले गैर-सरकारी संगठनों से भी अनुरोध है कि वो स्वयं को सूचना के अधिकार के दायरे माने ताकि सूचना का अधिकार कानून और व्यापक व प्रभावशाली बन सके।

अफरोज आलम ‘साहिल’

फैसला न्याय व संविधान की भावना के अनुरूप नहीं

अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। चारो तरफ सराहना हो रही है कि बहुत अच्छा फैसला है। किसी को निराश नहीं किया। सबसे बड़ी बात कि जो शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा था व शासन-प्रशासन की किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी थी, वैसी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। शांति व्यवस्था बनी रही। लोगों ने बड़ी संजीदगी से फैसले को सुना और मामले की नजाकत को समझते हुए जिम्मेदारी का परिचय दिया।

सभी मान रहे हैं कि फैसला आस्था के आधार पर हुआ है। न्यायाधीशों की यह मंशा थी कि विवाद का हल निकल आए। यह फैसला सभी पक्षकारों को समाधान हेतु प्रेरित करने की दृष्टि से तो बहुत अच्छा है। किंतु यदि संविधान की भावना या कानून की दृष्टि से देखेंगे तो इस फैसले में दोष हैं। इस फैसले का एक खतरनाक पहलू यह भी है कि भविष्य में इस किस्म के नए विवाद खड़े होने की सम्भावना पैदा हो गई है।

भारत के संविधान में भारत को स्पष्ट रूप से एक धर्मनिर्पेक्ष देश के रूप में परिभाषित किया गया है। हम किसी एक धर्म को मानने वालों की भावनाओं को किसी अन्य धर्म को मानने वालों की तुलना में अधिक महत्व नहीं दे सकते। किंतु अयोध्या विवाद फैसले में ऐसा प्रतीत होता है कि हिन्दुओं की आस्था, कि भगवान राम ठीक बाबरी मस्जिद की बीच वाली गुम्बद के नीचे पैदा हुए थे, को ही फैसले का आधार बना लिया गया है। कानून की दृष्टि से तथ्य हमेशा महत्वपूर्ण होता है। परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में खड़ी बाबरी मस्जिद जिसको 6 दिसम्बर, 1992, को सबने ढहते देखा व जिसमें 1949 तक नमाज अदा की जाती रही हो को हिन्दुओं की आस्था के मुकाबले कम महत्व दिया गया है।

एक तरफ प्रत्यक्ष बाबरी मस्जिद थी तो दूसरी तरफ आस्था के अलावा न्यायालय के आदेश पर 2003 में विवादित स्थल पर करवाई गई खुदाई में निकले एक मंदिर के कुछ अवशेष। वैसे पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिर्पोट में मंदिर के अवशेषों के अलावा भी खुदाई में पाई गई तमाम चीजों का जिक्र है। किंतु निष्कर्ष में मस्जिद निर्माण के पहले इस स्थल पर एक मंदिर होने की बात कही गई है जो पूर्वाग्रह से ग्रसित लगती है। वैसे यदि मान भी लिया जाए कि बाबरी मस्जिद बनाए जाने के पहले उस स्थल पर एक मंदिर था, फिर भी ठीक यही जगह राम जन्म भूमि ही है इस बात का क्या प्रमाण हो सकता है ? न्यायालय ने भी इस बात को आस्था के आधार पर ही माना है। किन्तु सवाल यह है कि क्या किसी न्यायालय का फैसला आस्था के आधार पर हो सकता है ?

अपने देश में यह व्यवस्था है कि आजादी के दिन जो धार्मिक स्थल जैसा था उसे वैसा ही स्वीकार किया जाए। लेकिन अयोध्या विवाद के फैसले में करीब 500 वर्षों से भी पहले बने एक मंदिर, जिसके सबूत अस्पष्ट ही हैं, को हाल तक अस्तित्व में रही मस्जिद की तुलना में ज्यादा तरजीह दी गई है।

एक न्यायाधीश महोदय ने तो अपने फैसले में यहां तक कह दिया है कि अब विवादित भूमि पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। ज्ञात हो कि मूल विवाद स्वामित्व का है। न्यायालय को २२/23 दिसम्बर, 1949 की रात जो राम लला की मूर्तियां राम चबूतरे से मस्जिद के अंदर रखी गईं उस पर भी निर्णय सुनाना था। विवादित स्थल पर राम मंदिर बने या न बने इस पर न्यायालय को कोई निर्णय ही नहीं करना था। वैसे भी राम मंदिर बनाने की बात तो अस्सी के दशक में पहली बार की गई थी। यह कितनी मजेदार बात है कि जिन बिन्दुओं पर न्यायालय से निर्णय की अपेक्षा थी उन पर कोई निर्णय न देकर वह अपने कार्यक्षेत्र ये बाहर जा कर कुछ निर्णय सुना रही है।

विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने की बात कर न्यायाधीश महोदय ने 6 दिसम्बर, 1992, को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की कार्यवाही, जिस पर अभी एक आपराधिक मुकदमा चल रहा है, को एकाएक जायज ठहरा दिया है। क्योंकि यदि न्यायालय यह मानती है कि हिन्दुओं की आस्था के अनुसार विवादित स्थल ही राम जन्म भूमि है तथा एक न्यायाधीश को यह लगता है कि वहां राम मंदिर भी बनना चाहिए तो यह राम मंदिर वहां से बाबरी मस्जिद को बिना हटाए तो बन नहीं सकता। यह रोचक होता यदि बाबरी मस्जिद अभी भी खड़ी होती तो न्यायाधीश महोदय क्या फैसला देते ?

इस फैसले से भविष्य में नए विवाद खड़े हो सकते हैं। आस्था के आधार पर कोई गैर-कानूनी कार्यवाही कर किसी जगह पर दावा कर सकता है। ऐसी कार्यवाही सामूहिक हो और विशेषकर बहुसंख्यक समाज का समर्थन उसे हासिल हो तो न्यायालय के लिए उचित निर्णय लेना मुश्किल हो जाएगा। फिर अयोध्या फैसला तो एक नजीर बन जाएगा।

इस विवाद ने देश की राजनीति को बहुत पीछे ढकेल दिया है। मंहगाई, खाद्य निगम के गोदामों में सड़ता अनाज, कृषि मंत्री का यह कहना कि भले ही यह अनाज सड़ जाए किंतु गरीबों को नहीं दिया जा सकता, पहले आई.पी.एल. घोटाला व फिर राष्ट्रमण्डल खेलों में भी शर्मनाक घोटाला, जम्मू-कश्मीर में लोगों का असंतोष और भारत सरकार की स्थिति से निपटने में नाकामी, कारपोरेटीकरण के दौर में जगह-जगह छिड़े लोगों के अपनी जमीनों को बचाने के संघर्ष, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीशों का भ्रष्टाचार - ऐसे सारे मुद्दें जिनसे इस देश की जनता का सरोकार है दब गए और जन मानस में अयोध्या फैसले कर भय व्याप्त रहा। यह तथ्य कि फैसला आने से ही शांति भंग की आशंका थी साबित करता है कि इस मुद्दें में हिंसा के बीज छुपे हैं। पहले ही देश इस मुद्दें की वजह से हुई हिंसा से काफी खामियाजा भुगत चुका है।

असल में बाबरी मस्जिद के बीच वाले गुंबद के ठीक नीचे राम जन्म भूमि बताना ही झगड़ा खड़ा करने वाली बात है। यदि आम हिन्दू जिसकी आस्था के नाम पर फैसला हुआ है से पूछा जाए तो शायद वह यह कहे कि उसका कोई ऐसा दुराग्रह नहीं है और न ही वह कोई झगड़ा चाहेगा। यदि हिन्दुत्ववादी संगठन राम मंदिर बनाने को इतना ही इच्छुक हैं तो वे इस मंदिर को अयोध्या स्थित विश्व हिन्दू परिषद के स्वामित्व वाली कारसेवकपुरम की भूमि पर क्यों नहीं बना लेते ? क्या भगवान राम को इस बात का मलाल रहेगा कि उनका भव्य मंदिर ठीक जन्म भूमि वाले स्थान पर नहीं बना ? या इसे हिन्दुओं की आस्था, जो फिलहाल हिन्दुत्ववादी संगठनों ने अपहृत कर ली है, में कोई कमी माना जाएगा ? मुख्य सवाल यह है कि धर्म के नाम पर राजनीति को भारत के आधुनिक लोकतंत्र में कितनी जगह दी जाएगी ? यह बात हम कब कहेंगे कि धर्म और राजनीति का घालमेल नहीं होना चाहिए।

अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला संविधान के धर्मनिर्पेक्षता के मूल्य और कानून व न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। इससे भारत के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।

संदीप पाण्डेय

बढ़ते दामों की चुनौती, भुखमरी और हमारे समाज का भविष्य

खाद्य पदाथों के दाम आसमान छू रहे हैं, और अर्थ शास्त्रियों व आंकड़ाविदों को अर्थ व्यवस्था पर मुद्रास्फिती के प्रभाव की चिन्ता है। 10-20 प्रतिशत तक की खाद्य दामों में बढ़ौतरी हफ्ते दर हफ्ते चली आ रही है और विशेषज्ञों का अन्दाजा है कि यह सिलसिला साल के अन्त तक ही थमेगा, वह भी अगर इस वर्ष मानसून मेहरबान रही तो पिछले वर्ष देश में व्यापक स्तर पर सूखे की स्थिति रही है और वह फिलहाल जारी हैं। दामों के मद्देनजर केन्द्रीय मन्त्रीमण्डल ने गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों (बी.पी.एल.) के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रतिमाह 10 किग्रा अनाज की बढ़ौतरी मंजूर की है। परन्तु आने वाले महीनों में भूख व भूखमरी, कुपोषण व बढ़ती शिशु मृत्युदर का मण्डराता साया सामाजिक चिन्तन में कहीं नजर नहीं आ रहा। या यू कहें कि वह चर्चा का विषय नहीं बना है, शायद इसलिये कि हम 8-9 प्रतिशत वृद्धि दर के साकार होते सपने को धुंधला होता नहीं देखना चाहते।

नैशनल न्यूट्रीशन माँनिटरिंग ब्यूरों के अनेक सर्वेक्षण व अन्य सर्वे सभी दिखाते हैं कि देश में 50-60 प्रतिशत 0-5 वर्ष के बच्चे मध्यम और गम्भीर स्तर के कुपोषण से ग्रसित है । 30-40 प्रतिशत व्यस्कों में भी यह कभी पाई जाती है यानि इन परिवारों में मूल खाने की कमी हैं। ऐसी परिस्थिति में जब जमीन में पानी के भण्डार और घरों में खाद्यान्न के भण्डार विलीन हों रहे है, और बाजार में दाम अधिकांश की जेब के बाहर होते जा रहे हैं, तब यह बताने के लिये किसी भविष्यवाणी की आवश्यकता नहीं कि गरीबी रेखा के नीचे की 30-40 प्रतिशत आबादी व उसके बस ऊपर झूलती अन्य 30-40 प्रतिशत आबादी और भुखमरी बढ़ेगी ही। देश के कई इलाकों से, अखबारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से, भूख से मौतों की इक्का-दुक्का रिपोर्ट आने लगीं हैं। छत्तीसगढ़ के दो-तिहाई जिलों में पिछले दो साल में बच्चों में कुपोषण बढ़ने के आँकड़े सरकारी स्त्रोत से मिलते हैं। अन्य स्थानों से भी स्वास्थ्य कर्मियों को बढ़ते कुपोषण के लक्षण मिलने लगे हैं। यह केवल संकेत भर है कि स्थिति किस ओर बढ़ सकती है। अगर जल्द ही अनेक ठोस व कारगर कदम नहीं उठाये गए तो अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल नवम्बर के बाद से भुखमरी बेतहाशा बढ़ेगी। ऐसे भी कई इलाके/जिले हैं जहाँ स्थिति में सुधार होता दिख रहा है, बच्चों में कुपोषण की दर घटी है। परन्तु गैरबराबरी की खाई भी बढ़ी है और हर इलाके में कुछ तबके व अनेक इलाकों में व्यापक तौर पर, घरों में खाने की मात्रा व गुणवत्ता में गिरावटा आई है। शहरी गरीब को विकास के फायदे भी मिले हैं परन्तु दाम की मार भी उनको ज्यादा परेशान कर सकती है। अच्छा हो अगर भूख और भुखमरी की परिस्थिति उतनी व्यापक व गंभीर न हो जितनी उसकी सम्भावना है। परन्तु अभी से इस समस्या की रोकथाम की कोशिश होनी आवश्यक है, और साथ ही गंभीरतम परिस्थिति का सामना करने की तैयारी भी।

यह स्पष्ट है कि दीर्घकालिक हल आर्थिक नीतियों की पुनरर्चना व ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा जैसी प्रक्रिया बिना नहीं निकल सकते। समग्रता से खाद्यान सुरक्षा, छोटे किसान, भूमिहीन मजदूर व कारीगरों के रोजगार, स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल खेती, और दामों पर नियन्त्रण की नीतियों को अपनानी होंगी। परन्तु इस सब के लिये बहुसंख्य जनता इन्तजार करती रही तो तात्कालिक संकट से कैसे जूझेगी ?

सम्भव तात्कालिक कारगर उपाय

1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा महीने का बी.पी.एल. परिवारों को 35 किलो. बेचने का प्रावधान था जिसको हाल में 45 किलो. किया गया। परन्तु यह अभी भी अपर्याप्त है और आवश्यकता है कि 100 किलो. अनाज दिया जाए ताकि 5 व्यक्तियों के परिवार को बाजार से खरीदना न पड़े। गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों के अलावा अन्य के लिये भी यह प्रावधान खोल दिया जाय। राजस्थान सरकार के एक सर्वेक्षण ने दिखाया था कि कुपोषण ग्रसित बच्चों में एक तिहाई ही बी.पी.एल. थे और दो तिहाई तो गरीबी रेखा के ऊपर वाले थे। (ए.पी.एल.) हालांकि बी.पी.एल. में 80 प्रतिशत कुपोषित थे और ए.पी.एल. में लगभग 20 प्रतिशत ही।

२. जिला का प्रशासन भुखमरी से हुई मौत के प्रमाणित होने पर मृतक के परिवार को मुआवजा, खाद्यान अथवा रोजगार देता है। हालांकि प्रमाण इकट्ठे करना जो प्रशासन को मान्य हो, यह अक्सर विवादित रहता है।

3. सूखा ग्रस्त जिलों को चिन्हित कर प्रशासन उनमें रिलीफ का काम चालू करता है। परन्तु यह खाद्यानों के दाम बढ़ने पर लागू नहीं होता, जब तक भुखमरी से मौत का प्रमाण न मिलें।

4. आमतौर पर भी पर्याप्त खानों के दाम 30-40 प्रतिशत आबादी की क्रय शक्ति के बाहर रहते हैं। ऐसे में करोड़ों भारतीय भूखे ही सो जाते है, बहुसंख्य बचपन से ही छोटे कद के व दुर्बल रह जाते है। ऐसे दुर्बल बच्चे व बुजुर्ग बढ़ती खाद्यान की कमी के सबसे पहले शिकार बनते हैं। इस समस्या के हल के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा खाद्यान्न का प्रावधान है, और बच्चों व गर्भवती माँओं के लिये आँगनवाड़ी पर पोषण की व्यवस्था है।
स्पष्ट है कि यह उपाय कितने अपर्याप्त साबित हो साबित हो रहे हैं।

ऐसी परिस्थिति में ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान की सम्भावना

- नागरिक प्रशासन को 9 प्रतिशत की आर्थिक बढ़ोतरी के फल को बांटना पड़ेगा, कम से कम हर परिवार को न्यूनतम भोजन मौहयया कराने के लिये।

- कुपोषण और भुखमरी बढ़ाने के संकेत शुरू में ही पहचानने की व्यवस्था बनानी होगी, ताकि कारगर कदम उठाकर भूख की व्यापकता कम की जा सके।

- चिन्हित इलाकों, समुदायों व परिवारों के लिये, परिस्थिति अनुरूप, कम दरों पर खाद्यान्न, रिलीफ के लिये मजदूरी के काम और समुदायिक रसोई जैसी व्यवस्थाऐं करी जाये।

- स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी (आई.सी.डी.एस.) के कार्यकर्ता लगभग हर गाँव व कस्बे में तैनात हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के तहत हर 1000 या उससे भी कम की आबादी पर एक ‘आशा’ है-आठवीं पास गाँव की बहू जिसकों ट्रेनिंग देकर स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ानें एवं प्राथमिक उपचार देने के लिये तैयार किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा को मिलकर माह में एक दिन ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाना होता है। वहीं बच्चों का वजन मापा जाता है। ए.एन.एम. (डेढ़ साल की ट्रेनिंग पाई नर्स) गर्भवती महिलाओं की जाँच और माँओं व बच्चों का टीकाकरण भी करती है। खेद की बात है कि पोषण पर ध्यान घटता जा रहा है। बच्चों के वजन द्वारा कुपोषण मापने पर कारगर कदम उठाना तो दूर, कुपोषण दर्ज करने पर ही पाबन्दी हैं। अब स्वास्थ्य मंत्रालय व महिला व बाल विकास डिपार्टमेंट के अफसर और नीतिनिर्थाक भी इससे चिन्तित है, और कुछ कारगर उपाय खोज रहे हैं। पोषण व स्वास्थ्य के काम में तालमेंल बढ़ाना इसका एक तरीका है।

- इस संयुक्त काम को इस साल अगर मुहिम के तौर पर उठाया जाए तो प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा व आई.सी.डी.एस. तीनों को कुपोषण की समस्या पर फिर ध्यान केन्द्रित करना होगा। सरकार व राजनैतिक पार्टियां लोगों की एक प्रमुख समस्या पर कुछ ठोस काम करती नजर आएंगी।

- बच्चों के वजन पर महीनेवार सख्त निगरानी रखने से पता लगाया जा सकता है कि किस इलाके या आबादी में 20 प्रतिशत से अधिक बच्चों का वजन घटा है। इसकों समुदाय में बिगड़ती खाद्य परिस्थिति और सम्भावित भुखमरी का द्योतक माना जा सकता है। ऐसी स्थिति की रिपोर्ट तुरन्त पंचायत व जिला कलेक्टर को दी जाए, और वह उपरोक्त कदम लेने के लिये तैयार रहें, तो भुखमरी के कारण मौतों की रोकथाम हो सकती है।

-जहाँ अब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ज्यादा कुपोषण रिपोर्ट न करने की मौखिक हिदायत दी जाती है, जरूरी है कि अब कुपोषित बच्चे चिन्हित करने पर उन्हें (व आशा को) इनाम दिया जाए।

- ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति व पंचायत मिलकर इसका ध्यान रखे कि क्या गाँव के परिवारों में खाने का अभाव है, और यदि हाँ तो कौन भूख का शिकार हैं। इसका वह प्रशासन से उपाय मांगें। इससे आगे, वह सरकार द्वारा दिया सालाना रू. 10,०००/- व अन्य चन्दा इकट्ठा करके ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान चला सकते हैं।

- स्वयंसेवी व विभिन्न आंदोलन समूह भी इस काम में जुड़े। सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें जोड़ा जाए ताकि ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छा समिति कारगर बनें, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के काम में मजबूती लाएं। परन्तु सरकारी कार्यक्रम हो या न हो, स्वयंसेवी आन्दोलन समूह अगर अपने-अपने क्षेत्र में अपने ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह कार्य शुरू कर दें और गाँव व मौहल्ले के स्तर पर ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान चालू कर दें तो उसका कुछ तो असर होगा।

- मन्दिर-मस्जिद-गुरूद्वारे, व्यापारी मण्डल और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंन्सिबिलिटि निभाने वाले समूह सभी इस बुनियादी अभाव को दूर कर देश को इस कलंक से मुक्ति दिलाने के लिये एक लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

इसके लिये राजनैतिक संकल्प की आवश्यकता है और ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों की जो समाज की त्रासदी और लोगों की पीड़ा के कारगर निदान के लिये कदम लेने को तत्पर हो। अगर हम अभी बड़े पैमाने पर ऐसे कदम नही उठाएंगे तो देश ‘मिलेनियम डिवेल्पमेन्ट गोल्ज’ व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लक्ष्यों की चुनौती से और दूर चला जाएगा।

आज हमारा देश और समाज जिस चौराहे पर खड़ा है, हमारे भविष्य की शक्ल ऐसी चुनौतियों से ही निर्णायक रूप लेगी। हम सब एक जुट होकर कैसे इस चुनौती का सामना करते है, उससे तय होगा कि हमारा समाज एक जिंदा, मजबूत, संवेदनशील और मानव अधिकारों को मानवीयता और जरूरतमंद की सेवा से जोड़ने वाले समाज के रूप में उभरेगा, या अपने सदस्यों को भूख से तड़पने को छोड़ बेमुरव्वत, गैरजिम्मेवार, बंटा हुआ व संवेदनशून्य समाज बनेगा।

डॉ. रितु प्रिया

अयोध्या और पाकिस्तान

-हामिद मीर, इस्लामाबाद से

बाबरी मस्जिद विवाद के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले पर किसी पाकिस्तानी मुसलमान के लिये निष्पक्ष टिप्पणी करना बेहद मुश्किल है। पाकिस्तान के अधिकांश मुसलमान मानते हैं कि यह ‘कानूनी’ नहीं ‘राजनीतिक’ फैसला है। फैसला आने के तुरंत बाद मैंने अपने टीवी शो ‘कैपिटल टॉक’ के फेस बुक पर आम पाकिस्तानी लोगों की राय जानने की कोशिश की।

बहुत से पाकिस्तानी इस फैसले से खुश नहीं थे लेकिन मैं एक टिप्पणी को लेकर चकित था, जिसमें कहा गया था कि “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय मुसलमानों को बचा लिया।” कुछ पाकिस्तानियों ने मुझे लिखा कि “यह उचित फैसला है।” इन ‘अल्पसंख्यक’ लेकिन महत्वपूर्ण टिप्पणियों ने मुझे एक भारतीय समाचार माध्यम के लिये लिखने को प्रेरित किया।

पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंड़ा
सबसे पहले तो मैं अपने भारतीय पाठकों को साफ करना चाहूंगा कि पाकिस्तानी मीडिया ने कभी भी इस फैसले को लेकर हिंदूओं के खिलाफ नफरत फैलाने की कोई कोशिश नहीं की। पाकिस्तान के सबसे बड़े निजी टेलीविजन चैनल जिओ टीवी पर इसका कवरेज बेहद संतुलित था। जिओ टीवी ने मुस्लिम जज जस्टिस एसयू खान के फैसले को प्रमुखता दी, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों कौमों को अयोध्या की जमीन बराबरी से देने पर सहमत थे।

पाकिस्तानी मुसलमानों में अधिकांश सुन्नी बरेलवी विचारधारा के लोग हैं। सुन्नी बरेलवी मुसलमानों में सर्वाधिक सम्मानित विद्वान मुफ्ती मुन्नीबुर रहमान 30 सितंबर की रात 9 बजे के जीओ टीवी के न्यूज बुलेटिन में उपस्थित थे। उन्होंने फैसले पर अपनी राय देते हुये कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय का यह फैसला राजनीतिक है लेकिन उन्होंने भारतीय मुसलमानों से अपील की कि “उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिये और इस्लाम के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा से उन्हें दूर रहना चाहिए।

मैं 1992 में बाबरी मस्जिद के गिराये जाने के बाद पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर किये गये हमले को याद करता हूं। पाकिस्तान में चरमपंथी संगठनों ने उस त्रासदी का खूब फायदा उठाया। असल में चरमपंथी इस विवाद के सर्वाधिक लाभ उठाने वालों में थे, जो यह साबित करने की कोशिश में थे कि भारत के सभी हिंदू भारत के सभी मुसलमानों के दुश्मन हैं, जो सच नहीं था। 2001 तक बाबरी मस्जिद विवाद बहुत से लेखकों और पत्रकारों के लेखन का विषय था।

९/११ की घटना ने पूरी दुनिया को बदल दिया और पाकिस्तानी चरमपंथी गुटों की निगाहें भारत से मुड़कर अमरीका की ओर तन गईं। २००७ में पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्लामाबाद के लाल मस्जिद पर किये गये हमले के बाद तो बाबरी मस्जिद विवाद का महत्व और भी कम हो गया। अधिकांश पाकिस्तानी मुसलमानों की सही या गलत राय थी कि अपदस्थ किये गये पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश के पक्ष में वकीलों के आंदोलन से ध्यान हटाने के लिये यह परवेज मुशर्रफ द्वारा खुद ही रचा गया ड्रामा था। मुझे याद है कि 2007 में बहुत से मुस्लिम विद्वानों ने यह कहा था कि हम उन अतिवादी हिंदुओं की भत्र्सना करते हैं, जिन्होंने बाबरी मस्जिद पर हमला किया लेकिन अब पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्लामाबाद में एक मस्जिद पर हमला किया गया है, तब हम क्या कहें ?

लाल मस्जिद ऑपरेशन ने पाकिस्तान में ज्यादा अतिवादिता फैलाई और वह एक नये दौर की शुरुवात थी। चरमपंथियों ने सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले शुरु कर दिया और कुछ समय बाद तो वे उन सभी मस्जिदों पर भी हमला बोलने लगे, जहां सुरक्षा बल के अधिकारी नमाज पढ़ते थे। मैं यह स्वीकार करता हूं कि भारत में गैर मुसलमानों द्वारा जितने मस्जिद तोड़े गये होंगे, पाकिस्तान में उससे कहीं अधिक मस्जिदें तथाकथित मुसलमानों द्वारा तोड़ी गयी।

मेरी राय में किसी भी पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ या मजहबी गुट को बाबरी मस्जिद विवाद का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिये। इस विवाद को भारत के मुसलमानों को और हिंदुओं पर छोड़ देना चाहिये, जो अपने कानूनी प्रक्रिया से इसे सुलझायेंगे। सुन्नी वक्फ बोर्ड फैसले से खुश नहीं है लेकिन आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की पृष्ठभूमि में सुलह की उम्मीद देख रहा है। एक पाकिस्तानी के तौर पर हम क्या कर सकते हैं ?

मैं सोचता हूं कि बतौर पाकिस्तानी हमें अपने मुल्क के अल्पसंख्यकों को और अधिक कानूनी, राजनीतिक और नैतिक संरक्षण दें। सत्ता और विपक्ष में शामिल अपने कई मित्रों को मैंने पहले भी सुझाव दिया है कि हम पाकिस्तानी हिंदुओं, सिक्खों और इसाईयों के हितों का और ख्याल रखें। वो जितने मंदिर या चर्च बनाना चाहें, हम इसकी अनुमति उन्हें दें। हमें पाकिस्तान के ऐसे भू-माफियाओं को हतोत्साहित करने की जरुरत है, जो सिंध और मध्य पंजाब के हिंदू मंदिरों और गिरजाघरों पर कब्जे की कोशिश करते रहते हैं। जब हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को अधिक से अधिक संरक्षण देंगे तो भारतीय भी ऐसा ही करेंगे और वे अपने मुल्क के अल्पसंख्यकों की ज्यादा हिफाजत करेंगे.

पाकिस्तानियों को अपने मस्जिदों की हिफाजत करनी चाहिये। आज की तारीख में हमारे मस्जिद हिंदु अतिवादियों के नहीं, मुस्लिम अतिवादियों के निशाने पर हैं। अतिवाद एक सोच का तरीका है-- इनका कोई मजहब नहीं होता। लेकिन कभी ये इस्लाम के नाम पर, कभी हिंदु धर्म के नाम पर तो कभी इजराइयल के नाम पर हमारे सामने आते हैं। हमें इन सबकी भत्र्सना करनी चाहिए.

ग्राम स्वराज पर यकीन रखने वाले प्रत्याशियों का चुनावी घोषणा पत्र

अभी कुछ महीनों पहले, हरियाणा के बेवल गांव से एक ३४ वर्षीय स्वामी संजय ब्रह्मचारी प्रधानी का चुनाव जीते। सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले इस स्वामी ने चुनावी प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था, ''अगर मैं जीता तो सभी निर्णय खुले में सारे गाँव की जनता के साथ ग्राम सभा में लिया करूंगा।'' जीतने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि पिछले प्रधान से चार्ज वह सारे गाँव के सामने खुले में लेंगे। उनके इस ऐलान ने सारे प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। अगर स्वामी जी खुले में चार्ज लेंगे तो पुरानी सारी चोरियों का भंडाफोड़ हो जाएगा। एक दिन जब कुछ अधिकारी चार्ज देने आये तो गाँव के लोग सारे बही खाते लेकर बैठ गये। कुछ घंटों में ही ढेरों गडबडिया सामने आ गई।

- अगर मैं जीता तो मैं भी शपथ लेता हूँ कि हरियाणा के स्वामी जी महाराज की तरह मैं भी सभी निर्णय जनता के सामने, जनता के साथ मिलकर, सारे गाँव की खुली बैठक में ही लिया करूंगा। मैं वचन देता हूँ कि अपने से कोई निर्णय नहीं लूंगा।
- सबसे पहले मैं हरियाणा के स्वामी जी महाराज की तरह पुराने प्रधान से चार्ज सारे गाँव के सामने लूंगा।
- कानूनन साल में चार बार गाँव की खुली बैठक होनी चाहिए । मैं कम से कम हर महीने में एक बार जरुर गाँव की खुली बैठक बुलाऊंगा । जरूरत पड़ने पर महीने में अधिक बैठक भी बुलाऊंगा।
- पंचायत के सारे रिकार्ड और कागजात जनता के लिये हमेशा खुले रहेंगें। कभी भी किसी भी दिन जनता का कोई भी व्यक्ति पंचायत के सारे रिकार्ड देखकर उनकी प्रतियाँ ले सकता है। आपको सूचना के अधिकार के तहत आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये आपके रिकार्ड हैं। मेरा इन पर कोई अधिकार नहीं है । जनता मालिक है। मालिक कभी भी आकर अपने रिकार्ड देख सकता है।
- गाँव में वही काम और वही कार्यक्रम चलाए जायेंगे जो जनता मालिक खुली बैठकों में तय करेगी । ये जनता की देख-रेख और संचालन में चलाए जायेंगें।
- सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची केवल और केवल खुली बैठकों में ही बनेगी।
-यदि कोई सरकारी अधिकारी गाँव के संबंध में पैसा या कार्य मंजूर करने के लिए रिश्वत मांगेगा, तो मैं यह बात सारे गाँव की खुली बैठक बुलाकर सबके सामने रख दूंगा। गाँव वालों से चंदा इकट्ठा करके रिश्वत के पैसों का जिला क्लैक्टर के नाम डिमांड डाट बनवा कर उन्हें भिजवाया जाएगा और उनसे निवेदन किया जाएगा कि वे अपने उस अधिकारी कों रिश्वत के पैसे भिजवा दें और हमारा काम करवा दें। यह बात सभी स्थानीय अखबारों में छपवा दी जाएगी । मुझे उम्मीद है कि इसके बाद किसी की गाँव वालों से रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं होगी ।

देश
की पार्टियों ने देश को जाती और मजहब के नाम पर बाँट कर रोटियाँ सेकी। हमें गाँव को इकट्ठा करना होगा। अब हमारे गाँव को गाँव की ग्राम सभा चलाएगी। इस सभा में सभी जाति और धर्म के लोग बैठेंगे। औरत और मर्द बैठेंगे। जवान और बूढ़े बैठेंगे । १८ वर्ष की आयु से बड़ा हर व्यक्ति वहाँ बैठेगा ? ऐसा नहीं कि गाँव सभा में विवाद नहीं होंगे। बिल्कुल होंगे। हम लड़ेंगे, झगड़ेंगे पर अंत में निर्णय भी होंगे। हमारे गाँव कों हम चलायेंगे। बाहर के अफसरों और नेताओं का हमारे गाँव में हस्तक्षेप बिल्कुल बंद हो। देश, प्रांत, जिला और गाँव की राजनीति दूषित हो चुकी है। इसे तुरन्त नहीं सुधारा गया तो न गाँव बचेगा न देश। राजनैतिक शुद्धिकरण की दिशा में मैं आपका सहयोग चाहता हूँ।

सरपंच के ब्यौरे से लेकर प्रधानमन्त्री की कार्यवाई तक का खुलासा

मुझे याद है जब मैं पहली बार १९९९ में अपनी ग्राम पंचायत मल्हनी देवरिया के विकास सम्बन्धी खर्चों की जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी श्री मुकेश मेंश्राम जी को आवेदन किया था, तब के उ.प्र. में सूचना के अधिकार का कानून नहीं था लेकिन पंचायतराज कानून के तहत हमने जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया था लेकिन मुझे बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जानकारियाँ नहीं उपलब्ध कराई गई, पर संघर्ष जारी रहा, यह जान कर काफी ख़ुशी हुई कि देश में जगह जगह इस तरह के संघर्ष चल रहे हैं जिसमें तमाम जाने - माने नागरिक अपनी भूमिका में लगे रहे हैं। समय बीतता गया संघर्ष अपनी मजबूती की तरफ बढ़ता रहा, जनता ने अपने हक को जानने के लिए नये - नये तरीके ईजाद कर एक जन अभियान का शक्ल देने लगी, इस पूरे जन अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने में श्रीमती अरुणाराय व उनके साथी मजदूर किसान शक्ति संगठन के वैनर तले राजस्थान से शुरू कर पूरे देश में फैलाते रहे, राष्ट्रिय स्तर पर एक मंच एन. सी.आर.आर.आई. भी कार्य करने लगा, २००२ के बाद यह जन अभियान जैसे दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल उ.प्र. डॉ. संदीप पाण्डेय व महाराष्ट में श्री अन्ना हजारे जी एवं तमाम अन्य व्यक्ति, संगठन इस जन अभियान को जनता के साथ मिलकर बढाने लगे, जगह - जगह सूचना पाने के लिए लड़ाईयां तेज होने लगी तथा लोग कहाँ क्या हो रहा है जानने के लिए संघर्ष करने लगे।

संघर्ष का ही परिणाम रहा कि २००५ में उपरोक्त अधिनियम को इस देश की संसद ने जन दबाव में जनता के लिए जनता के सामने कानून के रूप में रखा एवं उसकों कानूनी शक्ल दिया। यह वो समय था जब पहली बार लगा कि देश में आजादी का भी एक मतलब होता है वही दूसरी तरफ वषों से जनता का खून चूस रहे था शहीदों को अप्रत्यक्ष गाली देने वाले नौकरशाह इससे बचने के लिये नये - नये तरीके ढूढने लगे, जनता - नौकरशाह के इस खेल की कुछ वानगी पर आईए गौर करते हैं - पहला ग्राम औराखोर वि० ख० - फालिका नगर जिला कुशीनगर निवासी कन्हैया पाण्डेय ने अपने गाँव के विकास कार्यों की जानकारी के लिए अधिनियम के तहत आवेदन किया।

सूचना नहीं मिली तो विकास खंड मुख्यालय पर ग्रामीण धरने पर बैठ गये पाँच दिन के धरने के बाद पूरा समूह जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर धरना शुरू किया, आश्वासन मिलने के बाद धरना तो ख़त्म हो गया लेकिन सारी जानकारियाँ उपलब्ध नहीं कराई गयी तथा प्रधान और उसके गुंडों के द्वारा उनको बेरहमी से मारा पिटा गया फर्जी मुकदमों में फंसाकर उनको जेल में डाल दिया गया, ऐसे बुजर्गो तक पर मुकदमा डाला गया जो ७० वर्षो के ऊपर में थे, सब जमानत पर छुट कर बाहर है।

और आज भी उसी दिल्लगी से संघर्ष के तूफानों में लगे है। दूसरी तरफ नजर दौड़ाते है तो मिलता है कि देश में तमाम कार्यकर्ताओं की ह्त्या तक करा दी गयी है। जो आवेदन लगातें हैं या सूचनायें निकालकर पर्दाफाश करते है । पर एक बात स्पष्ट है कि एक आम आदमी आज डी.एम. से उसके सभी सरकारी कार्यों का हिसाब मांगता है, प्रधानमन्त्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय के संवाद तक भी प्रतियाँ निकाली जा रही है तथा आज पूरा देश इन सब चीजों कों देखता व परखता है आजादी के एक लम्बे अंतराल के बाद मिला यह अधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार हैं।

हजारों लोगों के रुके हुए पासपोर्ट बने, हजारों के राशन कार्ड बने, पेंशन मिली, बहुत सारी चीजें खुली जिसका कि हम सपना देखते थे, अभी सबसे बड़ी जरूरत है जन भागीदारी कों बढ़ाना ज्यादा से ज्यादा आवेदन लगाना, जब तक आम जनता आगे नही आएगी तब तक इस अधिनियम का सपना साकार नही हो सकता है आज एक द्वन्द सा बना हुआ है जनता एवं अफसर शाही में और इसमें नेताओं की तीसरी भूमिका भी बड़ी ही संदेहास्पद है इस द्वन्द कों जनता ही तोड़ेगी, जब यह टुटेगा वह दिन गाँधी के सपनों का दिन होगा आइये हम सब मिलकर इस दिशा में जनसहभागिता कों मजबूत करने का प्रयास करें । जिससे कि इस लोकतंत्र में आम आदमी की भूमिका सुनिश्चित हो सकें ।

-केशव चन्द वैरागी