शिया महिला ने सुन्नि जोड़े का निकाह सम्पन्न करवाया

शिया महिला ने सुन्नि जोड़े का निकाह सम्पन्न करवाया

लखनऊ में सुन्नि महिला एवं पुरूष का निकाह एक शिया महिला काज़ी ने सम्पन्न करवाया।

प्रदेश की प्लानिंग कमीशन की सदस्य, डॉ सईदा हमीद, जो एक शिया महिला हैं, उन्होंने महिला काज़ी के रूप में, लखनऊ स्थित सुप्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता
नईश हसन का निकाह अलीगढ़ से पी.एच.डी प्राप्त इमरान के साथ सम्पन्न करवाया।

इस निकाह का निकाहनामा भी भारतीय मुस्लिम महिला आन्दोलन ने लिखा था जिसको महिला और पुरूष दोनों के लिए बराबर संवेदनशील तरीके से लिखा गया था।

लखनऊ विश्वविद्यालय की आचार्य डॉ.सबरा हबीब इस निकाह में 'विटनेस' या गवाह थीं।