दिनांक ०१.०१.१० के पूर्व वेतनमानों से सेवानिवृत्त सिविल पेंशनरों / पारिवारिक पेंशन का अभिनवीकरण संबंधित कोषागारों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। श्री पी लाल अनुसचिव एवं जनसूचना अधिकारी उ.प्र. शासन वित्त सामान्य अनुभाग-३ संख्या सा-३- १६४० /दस- २०१०-८६ सूचना /२०१० दिनांक- १४/०९/२०१० द्वारा कोषागार देवरिया के पेंशनर का व्यास मुनि मिश्र का संशोधित यह सूचना उपलब्ध कराई गई है शासन का कार्यालय ज्ञाप संख्या सा- ३-१३५८ -दस - २०१० दिनांक -१९.०७.१० द्वारा प्रतिस्थापित व्यवस्था के आधार प्र दिनांक -०१/०१/२००६ के पूर्व सेवा निवृत राज्य सरकार के सिविल पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के २१ वेतनमानों के पेंशन / पारिवारिक पेंशन का अभिनवीकरण दिनांक - ०१-०१-०६ से किया जाएगा।
यह ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व इसी जनसूचना अधिकारी श्री पी लाल द्वारा उत्तर प्रदेश शासन वित सामान्य अनुभाग -३ के संख्या सा-९९ सूचना-/ दस -२०१० -८६ सूचना / २०१० दिनांक ०९-०८-१० द्वारा श्री मिश्र को सूचना उपलब्ध कराई गई थी उसमें उल्लेखित है कि वांछित सूचना, सूचना के अधिकार अधिनियम २००५ की धारा-२ च के परिभाषा से आच्छादित नहीं है के विरुद्ध है । श्री मिश्र ने लोक प्राधिकारियों के बाध्यकारी कर्त्तव्यों / दायित्तवों की की धारा -३,४,६ व ७ में निहित प्राविधानों का सही अनुपालन न किये जाने के कारण आवेदक को सूचना के अधिकार से वंचित रखने वाली सूचना पुष्ट करते हुए अपनी आपत्ति दिनांक २४-०८-१० प्रस्तुत किया था साथ ही साथ धारा - धारा परिभाषाएं को उद्धत कर उससे आच्छादित सिद्ध किया था।
यह उल्लेखनीय है कि का व्यास मुनि मिश्र ने सूचना उपलब्ध कराने के आवेदन पत्र दिनांक २७-०१-१० द्वारा राज्य सरकार के सिविल पेशनरों के पेंशन / पारिवारिक पेंशन के अभिनवीकरण हेतु अनुमन्य एवं उसके सुचारू रूप से क्रियान्वयन और आवश्यक स्पष्टीकरण के संबंध में जारी शासन देशों के विषय वस्तु का उल्लेख करते हुए कोषागार देवरिया से ४ बिन्दुओं पर संदर्भ के सर्वथा अपेक्षित सूचना की जो मांग की थी उसके स्थान पर वरिष्ठ कोषाधिकारी देवरिया के पत्रांक १६०९ दिनांक ११-०२-१० द्वारा अपना प्रतिवाद उपलब्ध कराया गया। इस प्रतिवाद के बिंदु -४ में यह उल्लेख किया गया है कि क्रम सं० ४ में अंकित पेंशन निर्धारण का विवरण शासना देश दिनांक ०७-०१-०९ के पैरा -२ के अनुसार त्रुटिपूर्ण है कि छाया प्रति संलग्न करते हुए का मिश्र ने त्रुटि- सुधार हेतु वित सामान्य अनुभाग -३ उत्तर प्रदेश शासन को संदर्मिकर दिया था।
का० व्यासमुनि मिश्र एन.ए.पी.एम. द्वारा सूचना जानने का हक के प्रचार-प्रसार चलाये जाने वाले जागरूकता अभियान से जुड़े हैं।
-केशव चन्द्र बैरागी
आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की शहादत को श्रद्धांजलि
देश भर में लगातार हो रही आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की ह्त्या व उत्पीड़न के मामलों में खासी वृद्धि हुई है। एक तरफ जहाँ सरकार सूचना अधिकार अधिनियम कों फैलाने और विभागों में पारदर्शिता लाने की नसीहत दे रही है। वही दूसरी ओर आम जनता को किसी भी मामलें में सूचना न देकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। बीते कुछ महीनों में आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की ताबड़तोड़ हुई हत्यों से देश भर के सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है की अहमदाबाद के आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं ने गिरी के जंगलो में हो रही अवैध कटान के खिलाफ आर.टी.आई. का इस्तेमाल कर एक जन आन्दोलन खड़ा किया। जो कटान माफियाओं को नागवार गुजरा ओर २० जुलाई २०१० को इस आर.टी.आई. कार्यकर्ता अमित जाठवा की अहमदाबाद हाई कोर्ट के सामने गोली मारकर ह्त्या कर दी गई। वहीं मराठवाड़ा में काम कर रहें आर.टी.आई. कार्यकर्ता रामदास पाटिल जो वहन पर अवैध बालू खनन ओर सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आर.टी.आई. का इस्तेमाल कर एक जन संघर्ष चला रहे थे, उनकी भी हाल ही में २७ अगस्त २०१० को मुम्बई में ह्त्या कर दी गई। दिन पर दिन सूचना मांगने पर मिलती मौत साथ ही उत्पीड़न के खिलाफ दिन पर दिन सूचना मांगने पर मिलती मौत साथ ही उत्पीड़न के खिलाफ और RTI कार्यकर्ताओं की शहादत कों याद करते हुए आज ६ सितम्बर २०१० कों शाम ५ बजे गाँधी प्रतिमा फूलबाग में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज की शहादत श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत २ मिनट का मौन रखकर शुरू की गयी। इसके बाद अपना घर के बच्चों ने गायेगा गायेगा ज़माना गायेगा गीत गाकर गोष्ठी की शुरुआत की गोष्ठी के दौरान सरकार और जन प्रतिनिधियों से ये अपील की गई कि हत्यारोपियों को कठोर से कठोर सजा दिया जाय और देश हित में जान गंवाने वाले इन शहीद आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय। साथ ही ये भी मांग की गई कि आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की ह्त्या और उत्पीडन रोकने के लिए सरकार कोई गंभीर कदम उठाये जिससे सूचना अधिकार अधिनियम का इस्तेमाल आम आदमी बेखौफ होकर कर सके। सभा में कुलदीप सक्सेना ने कहा कि आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की ह्त्या सिर्फ व्यक्ति की ह्त्या नही बल्कि ये लोकतंत्र की ह्त्या है और हम सभी इसका पुरजोर विरोध करते है। दीपक मालवीय जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की शहादत की सच्ची श्रद्धांजलि सही अर्थों में तभी होगी जब इस दश का हर व्यक्ति आर.टी.आई. का इस्तेमाल करेगा। विजय चावला जी ने कहा कि ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। हमें इन साजिशों के अन्य तथ्यों को भी समझना पड़ेगा तभी हम इन ताकतों के खिलाफ सही तरीके से लड़ सकेंगे। आर.टी.आई. कार्यकर्ता नरेश ने कहा कि अमिज जाठवा और रामदास पाटिल की शहादत को हम बेकार नही जाने देंगे। इनकी खून की एक एक बूंद भ्रष्टाचार की ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।
गिरिराज किशोर जी द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं कों सच्चें अर्थों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोमबत्ती जलाने के कार्यक्रम के दौरान जगदम्बा भाई ने गाँधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।
आज के इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गिरिराज किशोर, कुलदीप सक्सेना, विजय चावला, विष्णु शुक्ला, दीपक मालवीय, आर.के. तिवारी शंकर सिंह, नीरजा, डॉ. ए. सिद्दकी, इस्लाम आजाद, विष्णु अग्रवाल, नरेश, दीनदयाल, महेश पाण्डे आदि ने शिरकत की। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सूचना का अधिकार अभियान उत्तर प्रदेश जन चेतना कला मंच, लोक सेवक मडंल, जन सूचना जागृति मिशन, सूचना जनहिताय जागरूकता केंद्र, सोवियर, एन.ए .पी.एम, आशा, श्रामिक भारती, चित्रगुप्त सभा और अन्य मजदुर संगठन तथा जन सगंठनों ने प्रमुख रूप से भागीदारी की।
महेश

भारत-पाक शान्ति कारवाँ-२०१० (अमन के बढ़ते कदम )
इतिहास गवाह है कि आजादी से पहले भारत पाकिस्तान की सरजमीं एक थी. फिर बंटवारा तो आजादी के बाद हुआ है। बंटवारे के बाद आज लगभग ६३ साल बीत जाने पर भी दोनों देशों की ओर से बंदूकें ताने वीर सिपाही खड़े हैं, जो एक-दूसरे पर वार करने को तत्पर हैं, जबकि आम-जनता ऐसा नहीं चाहती है। आम-जनता को तो केवल शान्ति चाहिए। जिस प्रकार से शान्ति के लिये जर्मनी की जनता बर्लिन दीवार को तोड़कर संगठित हो गयी थी उसी प्रकार से भारत पाकिस्तान की आम जनता को भी चाहिए कि वह संगठित होकर बिना किसी राजनैतिक सहायता के स्वयं पहल करे ।
इसी भारत-पाकिस्तान को एक करने के सपने को अपना उद्देश्य बनाकर मैग्सेसे पुरस्कार विजेता, आशा परिवार के संचालक तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में 'अमन के बढ़ते कदम' नामक एक सामूहिक पहल कि गई । इस यात्रा का शुभारम्भ भारत में २८ जुलाई को मुंबई के 'मणिभवन' नामक स्थान से हुआ। यह यात्रा दोनों देशों के बीच शान्ति व आपसी-प्रेम को बढाने के लिये थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित चार मुद्दों पर जनता व सरकार का ध्यान केन्द्रित करना था-
१)-भारत- यात्रा के लिए वीसा व पासपोर्ट की आवश्यकता समाप्त हो जाए और जिस प्रकार से भारत के सम्बन्ध नेपाल से हैं उसी प्रकार पाकिस्तान से भी हो जाए।
२)-भारत-पाकिस्तान के किसी भी मसले का हल आपस में बैठकर मैत्रीभाव से निकाला जाए।
३)-कश्मीर के मसले का हल किसी भी देश की सरकार या कोई भी राजनैतिक पहलू को न अपनाकर वहां की जनता पर ही छोड़ दिया जाए ।
4)-भारत-पाकिस्तान की सीमा से परमाणु हथियार तथा बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया जाय।
अतः समाज हित, व एक नेक उद्देश्य लेकर यात्रा मुंबई से बस द्वारा रवाना हुई और कई शहरों व कई गाँवों से गुजरते हुए भाई-चारे की भावना को बढ़ावे व शान्ति का सन्देश देते हुए १० अगस्त को दिल्ली पहुँची।
जैसी यात्रा इस देश में मुंबई से निकली थी वैसी ही यात्रा पाकिस्तान में कराची से निकली थी। इन दोनों यात्राओं के साथ में एक-एक कलश था जिसमे इस यात्रा में चलने वाले लोगों द्वारा अपने-अपने देशों में विभिन्न राज्यों व गाँवों से गुजरते हुए वहाँ की थोड़ी सी मिट्टी डाल दी जाती। और यह दोनों देशों द्वारा कलश में मिट्टी लाने का उद्देश्य केवल इतना था कि जो भी कलश में इन दोनों देशों द्वारा लायी गयी मिट्टी है उसको मिलाकर सीमा पर एक पीपल का वृक्ष लगाया जाएगा जो 'शान्ति' का प्रतीक है ।
भाई-चारे का ही बड़ा सन्देश यह था कि हमारे समूह में जो भी कार्यकर्त्ता इस कारवां में चल रहे थे वे अलग-अलग प्रान्तों व अलग-अलग धर्मों के होते हुए भी कोई उनमे जाति व धर्म के विषय में कोई मतभेद नही था । यात्रा के दौरान सभी लोग विभिन्न धर्मों के देवस्थानों जैसे मंदिरों, मस्जिदों व गुरुद्वारों में रात्रि विश्राम करते, व वहां का प्रसाद ग्रहण करते हुए यात्रा के सफल होने की मंगल कामना करते हुए आगे बढ़ते। जब सभी का उद्देश्य एक ही है -- 'भारत-पाक की शांति'-- फिर हम जाति-धर्म के नाम पर क्यूँ लड़े ? यदि ऐसे ही लड़ते रहे तो शायद भारत-पाकिस्तान को एक होने में बहुत समय लगेगा। यही विचारधारा थी यात्रा में उपस्थित लोगों की जो 'इंसानियत' को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे ।
इस यात्रा में जो साथी कुछ उम्रदराज थे उनमें जो उत्साह दिखाई पड़ रहा था वह युवा यात्रियों से किसी भी मायने में कम नही आँका जा सकता जिसमे सरदार गुरुदयाल सिंह, शीतल जी व मो. हनीफ गांधी जैसे लोग शामिल थे । सभी लोग एक नए उत्साह, उमंग व जोश के साथ बस में बैठकर व पैदल मार्च करते हुए और नारे लगाते हुए, जन-जन तक अपना सन्देश पहुँचाते हुए आगे बढ़ते ।
जब बस दिल्ली से सोनीपत के लिये रवाना हुई तो रास्ते से गुजरते हुए जिस भी व्यक्ति की नजर इस कारवाँ की बस पर पड़ती वह आश्चर्यचकित व अचंभित होकर तब तक देखता रहता जब तक की बस उसकी नजरों से ओझल नही हो जाती । आश्चर्य क्यूँ न हो, आखिर आश्चर्य जनक बात ही थी ।
आखिर ६३ सालों के गुजर जाने के बाद भी हम एक होते हुए भी एक क्यों नही हो पाए ? कितनी दयनीय स्थिति है यहाँ के जागरूक लोगों की जो अपने देश के लिये थोडा सा समय नही निकाल पा रहे हैं । जो भी लोग जानकार हैं उन्हें लोगों को ऐसी बातें बतानी चाहिए कि आखिर देश का विकास हो तो कैसे हो ? सरकार का लगभग ६०% का खर्चा तो सुरक्षा व्यवस्था पर ही जाता है. यदि भारत-पाकिस्तान के सम्बन्ध आपस में मधुर हो जाएँ तो यही पैसा विकास के कार्यों में लगाकर एक सम्रद्ध राष्ट्र बनाया जा सकता है।
हमारे भारतीय लोग तो पहले से ही रेलगाड़ी के डिब्बे की भांति हैं। उनको इस रेलगाड़ी के इंजन की आवश्यकता पहले भी थी और आज भी है । यदि हम लोग यह सोंचे कि राजनैतिक मसले से कोई हल निकलने वाला है तो यह संभव नही है । हमको इसके लिये स्वयं को तैयार करना होगा। यदि ऐसे खयालात से डॉ संदीप पाण्डेय जी ने पहल की है तो हमें उनका कदम- कदम पर साथ देना चाहिए । धन्य हैं वो लोग जो भारत में निकली इस यात्रा के लिये थोडा सा समय निकाल कर यात्रा में शामिल हुए।
अमृतसर के गाँधी परेड ग्राउंड में जो सेमिनार आयोजित हुआ उसमे पाकिस्तान के भी कुछ साथी सम्मिलित थे। भारत के लोगों ने उनका बड़ी ही प्रसन्नता से स्वागत किया और ऐसा माहौल बन गया कि लगता था जैसे हम सब मिलजुल कर कोई त्यौहार मना रहे हैं। कितना मनोरम दृश्य था ।
वहां पर पाकिस्तान से आये हुए लोगों की बातें व सीमा से सटे हुए राज्यों के लोगों की बातें सुनकर हमें ऐसा लगा कि कितनी गंभीर स्थिति है इन लोगों की। भारत और पाकिस्तान को एक करने के लिये हमें और मजबूती से पहल करनी चाहिए। इसके लिये चाहे सैंकड़ों यात्राएँ क्यूँ न निकालनी पड़ें । इसके और भी विकल्प ढूढें जाय कि जिससे सर्व समाज तक हम अपनी बात पहुंचा सकें। हम सब को मिलकर यही प्रतिज्ञा लेनी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में जो जाति-द्वेष, हिंसा, भेद-भाव, अहं की लकीर खिंची है उसको मिटाना है और इस जहाँ को और भी सुन्दर बनाना है ।
आनंद पाठक

नहीं लौटेंगे गाँधी, हमें ही कुछ करना होगा
इक्कीसवीं सदी में जिस प्रकार की हिंसा का हमारी दुनिया को सामना करना पड़ रहा है वह एक बिलकुल अलग प्रकार की हिंसा हैं । ९/११ के बाद से दुनिया इसे "आतंकी हिंसा " कहने लगी है । वैसे, हिंसा तो हिंसा है चाहे हम उस पर कोई भी लेबल चस्पा कर दें ।
उन्नींसवीं सदी में युद्ध तब होते थे जब अपने साम्राज्य का विस्तार करने के लिए कोई देश, किसी दूसरे देश पर हमला करता था । कभी-कभी दो देश आपस में किसी और कारण से उन्हे लड़ थे। आतंकी हिंसा दो दृष्टियों से युद्ध की हिंसा से अलग हैं । पहली यह कि आंतकी हमलों का किसी देश के विरुद्ध युद्ध की घोषणा करने जैसा औपचारिक स्वरुप नहीं होता और दूसरी यह कि आतंकी हिंसा अक्सर प्रतिक्रिया स्वरुप होती है । आतंकी हिंसा की तुलना गुरिल्ला युद्ध से भी नहीं की जा सकती ।
हाल में, नक्सलियों या माओवादियों जो भी नाम हम उन्हें देने चाहें की हिंसा ने पूरे देश कों झकझोर कर रख दिया है । इसी तरह, जिस क्रूरता से पाकिस्तान में जिहादी, निर्दोषों का खून बहा रहे हैं, वह भी बहुत दु:खद है । शुक्रवार २८ मई को लाहौर की अहमदी मस्जिदों में हुए हमले जिनमें सत्तर से अधिक नमाजी मारे गए-ने पूरी मानवता को कलंकित किया है ।
भारत ने पिछली सदी में अहिंसा के अनन्य पुजारी महात्मा गाँधी को जन्म दिया , जिन्होंने अहिंसक तरीकों से देश को ब्रिटिश गुलामी से मुक्ति दिलाई । आतंकवादियों की बेजा हिंसा के चलते, कई लोग यह प्रश्न उठा रहे हैं की हमारे युग में गाँधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की तनिक भी प्रासंगिकता बची है ? क्या महात्मा गाँधी अप्रासंगिक हो गए हैं ? क्या गाँधी जयंती और शहीद दिवस पर उन्हें औपचारिक श्रद्धांजली देना ही गाँधी जी से हमारा एक मात्र रिश्ता रह गया है ?
गांधीवादी विचारकों की यह जिम्मेदारी है की वे इन प्रश्नों के उत्तर दें और इन शंकाओ का समाधान करें । जो लोग स्वयं को गांधीवादी कहते हैं, क्या वे भी गाँधी जी और उनके चिंतन को गम्भीरता से लेते हैं ? या फिर गाँधीवाद एक तरह का धर्म बन चुका है जिसके अपने कर्मकांड हैं, आश्रम है और संग्रहालय हैं । आखिर गाँधीवादी कहाँ हैं ? वे क्या कर रहे हैं ? हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि गाँधी जी की अहिंसा केवल दर्शन नहीं थी । उनके लिए अहिंसा एक पवित्र धर्म था जिसकी रक्षा के लिए वे अपनी जान तक देने के लिए तैयार रहते थे । वे हिंसा के विरुद्ध सडकों, चौराहों और दूर-दराज के गाँवों में संघर्ष करते थे ।
सन १९८० के दशक में मैं गुजरात गया था । उस दौर में वहाँ जातिगत व साम्प्रदायिक हिंसा को बोलबाला था। मुझे गाँधी के प्रदेश में और अहमदाबाद तक में जहाँ साबरमती आश्रम है एक भी ऐसा गांधीवादी नहीं मिला जो फिरका परस्तों के सामने हिम्मत से खड़ा हो सके। या कम से कम साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ आमरण अनशन कर सके । आमरण अनशन एक ऐसा प्रभावी तरीका था जिसका गाँधी जी ने साम्प्रदायिकता की आग को बुझाने के लिए कई बार इस्तेमाल किया। कटु सत्य तो यह है कि सन २००२ में साबरमती आश्रम के कर्ताधर्ताओ ने मेधा पाटकर और अन्य शान्ति कार्यकर्ताओं को आश्रम में शान्ति सभा तक आयोजित नहीं करने दी थी। उन्हें डर था कि राज्य सरकार उन्हें मिलने वाला अनुदान बंद न कर दे। इसे गांधीवादी किस काम के जिन्हें गाँधी के सिद्धांतों से ज्यादा प्यारा सरकारी अनुदान है ?
आईये, सबसे पहले हम गांधीजी के अहिंसा के सिंद्धांत के मुख्य तत्वों कों समझें। गाँधी जी सत्यग्रह और अहिंसा अटूट आस्था रखते थे। वे सत्य और अहिंसा दोनों के पुजारी थे सत्य और अहिंसा कों एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। सत्य के बिना अहिंसा बेमानी है और अहिंसा-विहीन सत्य, अर्थहीन है।
सत्य और अहिंसा अविभाज्य इसलिए हैं क्योंकि सत्य ही अहिंसक हो सकता है और अहिंसा केवल सीटी पर आधारित हो सकती है । सत्य कभी जोर-जबरदस्ती से लादा नहीं जा सकता । सत्य एक आंतरिक भावना हैं और किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती सत्य को प्रदूषित कर देगी। दूसरी और हिंसा, जोर जबरदस्ती का चरम स्वरुप है । हिंसा के जरिए लोगों को वह मानने पर मजबूर किया जाता है जो वे नहीं मानना चाहते। हिंसा के कारण लोगों को वह स्वीकार करना पड़ता है जो उन्हें अस्वीकार्य है। अत: सत्य और अहिंसा परस्पर विरोधी हैं।
अहिंसा प्रत्येक व्यक्ति को अंत:करण की आजादी की पूर्ण गारंटी देती है । हर व्यक्ति अपनी आस्था व विश्वास के अनुरूप कार्य और व्यवहार करने के लिए स्वतंत्र रहता है । स्वहित के लिए किया जाने वाला कार्य, सत्य को प्रदूषित करता है और इससे प्रेरित व्यक्ति नकली व्यवहार करता है जो अंतत: हिंसा का कारण बन सकता है । इस तरह अहिंसक व्यवहार के मुख्यत: तीन लक्षण हैं-
१. वह सच्ची आस्था व विश्वास पर आधारित होना चाहिए ।
२.वह सत्याचरण पर आधारित होना चाहिए और
३. वो अंत: करण की आवाज पर आधारित होना चाहिए ।
ऐसा व्यवहार, जिसमें इनमें से एक भी लक्षण कम है, का अंतिम नतीजा हिंसा भी हो सकती है।
डॉ. असगर अली

प्रो० (डॉ) रमा कान्त को झारखण्ड अध्यक्षीय ओरेशन अवार्ड २०१०
हजारीबाग, झारखण्ड में प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त को २४ अक्टूबर को झारखण्ड ओरेशन अवार्ड २०१० से नवाज़ा गया. प्रो०(डॉ) रमा कान्त ने 'पैरों के मधुमेह/ डाईबीटीस' पर अपना अध्यक्षीय व्याख्यान दिया. प्रो०(डॉ) रमा कान्त, वर्तमान में इंदिरा नगर सी-ब्लाक चौराहे स्थित 'पाइल्स टू स्माइल्स' क्लिनिक के महानिदेशक एवं शाहमीना रोड स्थित 'सिप्स' अस्पताल के प्रोफेसर-निदेशक हैं, और छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जरी विभाग के से०नि० अध्यक्ष हैं.
प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त के अनुसार “मधुमेह के रोगी के शरीर के स्नायुओं के क्षतिग्रस्त होने की भी सम्भावना होती है। कुछ रोगियों मे इस क्षति के कोई बाह्य लक्षण नहीं दिखाई देते, परन्तु कुछ रोगियों को हाथ-पैरों में दर्द, झंझनाहट या संज्ञा शून्यता महसूस होती है। मधुमेही के गुर्दों पर भी इस रोग का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गुर्दे शरीर को साफ़ रखने मे असमर्थ होते जाते हैं और अंतत: कार्य करना बंद कर देते हैं। इस स्थिति को ‘क्रोनिक किडनी फेलियर' कहते हैं।”
प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त का कहना है कि मधुमेह का एक सबसे भयानक प्रभाव है ‘डायबेटिक फुट’ अथवा ‘मधुमेही पाँव'। अधिक समय तक मधुमेह रोग होने से पांवों की धमनियों और स्नायुओं मे विकार हो जाता है, जिसके चलते न केवल रोगी के पैर को, वरन उसके जीवन को भी खतरा हो सकता है। ‘ मधुमेही पाँव’ से पीड़ित होने पर रोगी को लंबे समय तक अस्पताल मे रहना पड़ सकता है तथा उसके परिचार मे भी बहुत सजगता बरतनी पड़ती है।
मधुमेही के पाँव काटने की स्थिति आने के दो मुख्य कारण हैं---लंबे समय तक चलने वाले अनियंत्रित मधुमेह की वजह से पैर के स्नायुओं का संज्ञाशून्य हो जाना अथवा पाँव के तलवों मे ‘हाई प्रेशर पॉइंट' बन जाने से वहां घाव हो जाना। और यदि रोगी धूम्रपान भी करता हो तो स्नायु क्षतिग्रस्त होने से पैरों मे रक्त संचार कम हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ साथ रोगी के पैरों मे रक्तसंचार बाधित होने से और संज्ञाहीनता बढ़ने से पाँव मे संक्रमण की सम्भावना बढ़ जाती है।
प्रोफेसर (डॉ) रमा कान्त जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने २००५ के अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा, उनके अनुसार मधुमेह के रोगियों को अपने पाँव की रक्षा हेतु निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिये —
(१) पैरों को नियमित रूप से धो कर साफ़ रखें।
(२) केवल गुनगुने पानी का प्रयोग करें---गर्म पानी,आयोडीन, अल्कहौल या गर्म पानी की बोतल का प्रयोग न करें।
(३) पैरों को सूखा रखें---विशेषकर उँगलियों के बीच के स्थान को. सुगंधहीन क्रीम /लोशन के प्रयोग से त्वचा को मुलायम रखें।
(4) पैरों के नाखून उचित प्रकार से काटें---किनारों पर गहरा न काटें।
(५) गुख्रू को हटाने के लिए ब्लेड, चाकू , ‘कॉर्न कैप' का प्रयोग न करें।
(६) नंगे पाँव कभी न चलें, घर के अन्दर भी नहीं. हमेशा जूता/चप्पल पहन कर ही चलें।
(७) कसे हुए या फटे पुराने जूते/चप्पल न पहनें. आरामदेह जूते/चप्पल ही पहनें।
(८) स्वयं ही अपने पाँव की जांच नियमित रूप से करें और कोई भी परेशानी होने पर तुंरत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
(९) केवल चिकित्सक द्वारा बताई गयी औषधि का ही प्रयोग करें —घरेलू इलाज न करें।
‘मधुमेह का रोग केवल धन ही नहीं, और भी बहुत कुछ गंवाता है।’

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सम्भव
17 सितम्बर को अयोध्या विवाद पर सम्भावित फैसले के मद्देनजर हिन्दुत्व साम्प्रदायिक ताकतों ने पुन: अयोध्या में राम मन्दिर का राग अलापना शुरू कर दिया है। 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस व राम मंदिर निर्माण के मुद्दे ने देश की राजनीति को बहुत नुकसान पहुंचाया है। आम जनता के मुद्दों, जैसे गरीबी, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, संसाधनों की कमी, भ्रष्टाचार आदि को काफी पीछे ढकेल दिया। इस भावनात्मक मुद्दे में लोगों को उलझा कर जन विरोधी आर्थिक नीतियां लागू कीं गईं जिसका फायदा पूंजीपति वर्ग व देशी-विदेशी कम्पनियों को हो रहा है किन्तु आम जनता परेशान है। यह तो गनीमत है कि 2004 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन चुनाव हार गया व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनी, नहीं तो हालत और भी खस्ता होती। कम से कम सूचना के अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी, वन अधिकार व आने वाले खाद्य सुरक्षा अधिनियमों से ऐसा प्रतीत तो होता है कि सरकार आम जनता के मुद्दों के प्रति भी थोड़ा-बहुत सोचती है। वर्ना राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की सरकार तो शायद हमें राम मंदिर व राम सेतु के अलावा कुछ सोचने ही नहीं देती।
दूसरी तरफ बाबरी मस्जिद ध्वंस के बाद ही इस देश में श्रृंखलाबद्ध बम धमाके व आतंकवादी कार्यवाईयों को अंजाम दिया जाने लगा। इस लिहाज से बाबरी मस्जिद ध्वंस भारत में आतंकवादी घटनाओं की जननी है। वैसे भी संविधान की रक्षा की शपथ खा कर तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लोकतंत्र की खुले आम धज्जियां उड़ाईं। हालाँकि बीच में ऐसा भ्रम फैलाया गया था कि इस्लामिक संगठन भारत में आतंकवादी कार्यवाइयों को अंजाम दे रहे थे किन्तु अब जब कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बन्धित अभिनव भारत का नाम मालेगांव, हैदराबाद की मक्का मस्जिद, अजमेर व समझौता एक्सप्रेस जैसे बम कांडों में आ रहा है तो ऐसा प्रतीत होता है कि भारत को इस्लामिक से ज्यादा हिन्दुत्व आतंकवाद ने क्षति पहुंचाई है। शक की बुनियाद पर तमाम मुस्लिम नवजवान जेलों में कैद हैं किन्तु दिन दहाड़े बाबरी मस्जिद गिराने वाला एक भी व्यक्ति जेल में नहीं है। यह विभिन्न सरकारों व शासन-प्रशासन के साम्प्रदायिक चरित्र का भी द्योतक है।
असल में साम्प्रदायिक विचारधारा का लोकतंत्र से कोई तालमेल हो ही नहीं सकता चूंकि यह विचारधारा संकीर्णता की परिचायक है। बल्कि साम्प्रदायिकता की परिणति सिर्फ फासीवादी सोच में ही हो सकती है। यह खुशी की बात है कि जनता ने साम्प्रदायिक विचारधारा को उ.प्र. में नहीं बल्कि पूरे देश में नकारा है। हम उम्मीद करते हैं कि जनता दोबारा साम्प्रदायिक शक्तियों के झांसे में नहीं आएगी। राजनीतिक उद्देश की पूर्ति के लिए धार्मिक भावनाओं का दोहन पूर्णतया अनैतिक है।
देश के नागरिकों को अयोध्या विवाद पर न्यायालय का जो भी फसला आए उसका सम्मान करना चाहिए। जो पक्ष फैसले से संतुष्ट नहीं है वह सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है। किन्तु सड़क पर उतर कर किसी भी किस्म का शक्ति प्रदर्शन या लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश असंवैधानिक कार्यवाही होगी। मंदिर निर्माण को लेकर संघ परिवार से जुड़े संगठनों ने तमाम किस्म की कवायदें शुरु कर दी हैं। अयोध्या के मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ हो रहे हैं। मोबाइल फोन पर एस. एम. एस. भेजे जा रहे हैं। हिन्दुत्ववादी संगठनों के नेताओं के बयान आ रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अशोंक सिंघल का कहना है कि अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में मंदिर निर्माण हेतु पत्थर तराशे जा रहे हैं। कायदे से अभी जबकि न्यायालय का फैसला भी नहीं आया है और यह तय नहीं है कि मंदिर बनेगा भी अथवा नहीं इस किस्म की कार्यवाईयां व बयान तो न्यायालय की अवमानना माने जाने चाहिए व न्यायालय को इनका संज्ञान लेना चाहिए।
देश व अयोध्या की आम जनता के लिए बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि कोई मुद्दा ही नहीं है। यह संघ परिवार ने जबरदस्ती देश के ऊपर थोपा है। अयोध्या के आम लोगों से बातचीत कर पता चलता है कि यहां लोग इस मुद्दे से कितने परेशान हैं। अयोध्या का आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। लगातार सुरक्षा बलों की उपस्थिति से यहां तनाव बना रहता है। जब-तब कर्फयू लगने की आशंका अलग रहती है। विवादित स्थल के राम लला को छोड़ अन्य मंदिरों में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है जिससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका मंदिरों पर निर्भर है। इनमें चढ़ने वाले फूलों की खेती से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री के निमार्ण के काम में लगे तमाम लोग शामिल हैं जिनमें कुछ मुसलमान परिवार भी हैं।
हम उ.प्र. सरकार से उम्मीद करते हैं कि जो भी इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करे उसके साथ सख्ती से पेश आएगी। हम यह खतरा नहीं मोल उठा सकते कि संघ परिवार के लोगों को देश में दंगे भड़काने की छूट दी जाए। देश में धर्मनिर्पेक्ष लोग व मुसलमान, जो भी फैसला आएगा उसे मानने को तैयार बैठे हैं। किन्तु संघ परिवार के अचानक सक्रिय होने से ऐसा मालूम पड़ता है कि यदि फैसला इनके अनुकूल न गया तो वे उसे नहीं मानेंगे। यदि केंद्र व राज्य सरकार इनके साथ सख्ती से निपटती है और आम हिन्दू इन्हें अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने देता है तो देश का महौल शांत बना रहेगा व साम्प्रदायिक सदभावना सुरक्षित रहेगी।
असल में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा संघ परिवार के गले की हड्डी बन गया है। इस मद्दे का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को बढ़ाने के लिए ही किया गया। यदि संघ परिवार का उद्देश्य वाकई में मंदिर निर्माण होता तो वह उस किस्म की राजनीतिक दृढ़ता दिखा सकता था जैसी मायावती ने दिखाई है, जिन्होंने राज्य की राजधानी में सरकारी जमीन पर, पेड़ काटकर, जनता के धन से, कानून बन कर दलित स्मारकों का निर्माण करा दिया है। परंतु संघ परिवार का उद्देश्य कभी मंदिर निर्माण रहा ही नहीं है। उन्हें तो सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिक दोहन करना है, जो मंदिर बन जाने पर संभव न होगा। यदि संघ परिवार वाकई में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहता है तो वह इसे कारसेवकपुरम की भूमि पर क्यों नहीं बना लेता ? क्या जरुरी है कि मंदिर विवादित स्थल पर ही बने ? विश्व हिन्दू परिषद के स्वामित्व वाली जमीन पर राम मंदिर बना कर इस विवाद को भी हमेशा -हमेशा के लिए विराम दिया जा समता है।
लेखक : संदीप, पता: ए-893, इन्दिरा नगर, लखनऊ -226016, उ.प्र., फोन: 0522 2347365, मोबाइल: 9415022772, ई-मेल: ashaashram@yahoo.com

सामाजिक संगठनों ने हिंदुस्तान टाईम्स पर पुलिस के हमले की निंदा की: बच्ची के लिये न्याय की मांग
जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, आशा परिवार और लोक राजनीति मंच के कार्यकर्ताओं ने कानपुर के हिंदुस्तान टाईम्स कार्यालय पर पुलिस के हमले की निंदा की, और कानपुर में दस-वर्षीया बच्ची के साथ हुए यौनिक शोषण और अंतत: मृत्यु के लिये जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ करवाई करने में ढिलाई की भी आलोचना की. दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के बजाय पुलिस हिंदुस्तान टाईम्स जैसे अख़बारों पर हमला बोल रही है जिन्होंने निडर हो कर जिम्मेदारी से पत्रकारिता के जरिये बच्ची के लिये न्याय की मांग की.
अख़बारों और कानपुर के निवासियों से जो पता चला है, उससे ये साफ़ ज़ाहिर है कि बच्ची के साथ यौनिक हिंसा और उसकी हत्या के मामले में पुलिस इमानदारी से जांच नहीं कर रही है. रपट है कि बच्ची के परिवारजनों तक को परेशान कर रही है और पुलिस का कथन बच्ची के हुए चिकत्सकीय परीक्षण की रपट से बिलकुल भिन्न है. जब अख़बारों जैसे कि हिंदुस्तान टाईम्स और दैनिक हिंदुस्तान ने इन तथ्यों को जागरूक किया और बच्ची के लिये न्याय की मांग की, तब पुलिस ने उनके कार्यालय पर धावा बोल दिया.
कानपुर पुलिस के इस रवैये से हम सब बेहद चिंतित हैं - और प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि जो लोग बच्ची के साथ इस जघन्य कृत्य के लिये जिम्मेदार हैं, उनको पुलिस के कार्य में दखलंदाज़ी नहीं करने दी जाए, और उनके खिलाफ सख्त कारवाई हो.
डॉ संदीप पाण्डेय, अरुंधती धुरु, एस.आर.दारापुरी, किरण जैसवार, देवेश, आशीष श्रीवास्तव, अरविन्द मूर्ति, राजीव यादव, शाहनवाज़ आलम, केशव चाँद, महेश कुमार पाण्डेय, नन्दलाल, बाबी रमाकांत, एवं अन्य लोग जो आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय एवं लोक राजनीति मंच से जुड़े हैं.

फ़ोन: २३४७३६५, ९४१५०२२७७२ (अरुंधती धुरु/ डॉ संदीप पाण्डेय), ९८३९० ७३३५५ (बाबी)
ईमेल: ashaashram@yahoo.com
ईमेल: ashaashram@yahoo.com
सूचना या समय बद्ध सही सूचना का अधिकार
सूचना के अधिकार को लागू हुये लगभग 5 वर्ष हो गए, किन्तु विदित है कि अभी तक उच्च पदों पर आसीन जिम्मेदार लोग यहाँ तक की कुछ अधिवक्ता यह समझते है, कि यह अधिकार केवल सरकारी विभागों में उपलब्ध दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने या उनका मुआइना करने या किसी वस्तु का नमूना प्राप्त करने तक ही सीमित है। यदि सूचना अधिनियम 8, 9 और 10 (१), २४ बाधित न हो।
इस अधिनियम की धारा 4 (१) घ के अनुसार प्रत्येक लोक प्राधिकारी को अपने हर निर्णय का कारण चाहे वो प्रशासनिक हो अथवा अर्द्ध न्यायिक, प्रभावित व्यक्तियों को बताना होगा। यह सबसे महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी धारा हैं इस धारा तथा 8 (१) घ ने प्रशासन को आम आदमी के प्रति उतना ही जवाब देह बना दिया है जितना वह सांसद, विधायक के प्रति है। इसने तो मालिक और नौकर का समीकरण ही बदल दिया है। इसने सही माने में सत्ता जनता के हाथ में दे दी है अब कोई भी जागरूक नागरिक नियम या कानून तोड़ने वाली किसी भी प्रशासनिक या अर्द्ध न्यायिक संस्था के मनमाने कामों पर अंकुश लगाकर, सही तरह से काम करने को बाध्य कर सकता है । गलत निर्णयों को बदलवा सकता है, उसके अपने हित में हो या जनहित में हो।
चूँकि एस अधिनियम के अनुसार केवल सूचना मांगी जा सकती हैं, प्रार्थी को सम्पूर्ण विवेक का प्रयोग करना होगा ताकि प्रशासन को उसका काम करने के अलावा कोई विकल्प न बचे । और उसे न्यायालय की शरण न लेनी पड़े । यदि जरूरी है । तो किसी विषय के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टीकरण हेतु अनेक प्रार्थना पत्र देते रहना चाहिए । यह कानून सिर्फ सरकारी विभागों पर ही लागू नहीं होता बल्कि धारा २ ज की उपधारा (ब) के अंतर्गत किसी प्राइवेट संस्था से सम्बन्धित ऐसी सूचना, जिस तक किसी अन्य कानून के जरिये किसी लोक प्राधिकारी की पंहुच हो, पर भी लागू होता है ।
धारा २ झ के अंतर्गत अभिलेख, कोई दस्तावेज पाडुलिपि और फाइल माइक्रोफिल्म, माइक्रोफिशे या प्रतिकृत, कम्प्यूटर द्वारा या किसी अन्य युक्ति द्वारा उत्पादित कोई अन्य सामग्री इस प्रकार वीडियों कैमरा और माइक्रोफोने द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली सूचना भी इस कानून के दायरे में आती है । धारा ४ (१) क में लोक प्राधिकारियों कों निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपने सभी अभिलेख कों सूचीबद्ध इस प्रकार करे कि वे आसानी से अपने संसाधनों के अनुसार कंप्यूटर नेटवर्क पर देश भर में उपलब्ध हो सकें । तथा यह अपेक्षा की गयी है कि सभी जनसूचना अधिकारी अधिनियम के लागू होने के १२० दिनों के भीतर धारा ४ (१) ख के तहत वर्णित सोलह बिन्दुओं पर स्वत :
सूचना प्रकाशित करेगा व प्रत्येक वर्ष अघतन करेगा ।
धारा ४ (२) में सभी सूचना स्व प्रेरणा से सभी संचार माध्यमों समेत पर उपलब्ध कराई जाय ताकि जनता कों इस कानून का कम से कम इस्तेमाल करना पड़े। धारा ४ (४) के तहत इस अधिनियम में किसी भी घटना का वीडियों ऑडियों मीडिया ब्राडकास्ट्स इन्टरनेट आदि का उल्लेख है । ब्राडकास्ट्स टी.वी. /इन्टरनेट पर पाना भी अधिकार है । यदि धारा ८ का उल्लंघन न होता हो, अत : जिस प्रकार देश की संसद की कार्यवाही की सूचना टेलीविजन पर प्रसारित की जाती है । उसी प्रकार राज्यों की विधान सभाओं न्यायालयों, उच्च कार्यालयों व अन्य सरकारी अर्द्धसरकारी या निजी संस्थानों जहाँ नियम कानून के उल्लंघन की सम्भावना है और जहाँ महत्वपूर्ण काम होतें है कि कार्यवाही की सूचना टी.वी./इन्टरनेट पर उपलब्ध कराई जाय । इससे उनकी जवाब देही स्वत: सुनिश्चित हो जाएगी । यदि सरकार के पास इस काम के लिए संसाधनों का अभाव है तो निजी क्षेत्र का स्वेच्छा से इस क्षेत्र में आवाहन किया जाय और उन्हीं टैक्स में छुट दी जाय ताकि अपराधों और कुशासन से देश कों राहत मिल सके ।
यह खेद की बात है कि एक न्यायालय ने इस अधिनियम की अनदेखी कर एक अधिवक्ता कों इसलिए सजा दी क्योंकि उसके पास कैमरा मोबाइल था । जबकि न्यायालय में जन सुनवाई होती है और उसकी कार्यवाही धारा ८ में नही आती इससे स्पष्ट होता है कि न्यायाधीश सूचना के अधिकार की समुचित जानकारी नही रखते । मेरे एक मित्र जो हाई कोर्ट जज ने स्वीकारा की कई जजों ने तो आर.टी.आई. कों पढ़ा ही नहीं है यदि सभी न्यायालयों, अर्द्धन्यायिक संस्थाओं में हो रही कार्यवाही इंटरनेट पर उपलब्ध करा दी जाय तो आम आदमी सही अधिवक्ता का चुनाव कर सकेगा, सभी मौखिक तर्क और बयान सही रिकार्ड हो सकेगे और सही न्याय सुनिश्चित हो सकेगा । इससे विधि के विधार्थियों और नए अधिवक्ताओं कों भी लाभ होगा ।
कई सरकारी कार्यालयों भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गढ़ हैं के बाहर नोटिस देखा जा सकता है कि वहाँ कैमरा मोबाइल ले जाना वर्जित है । वे भी धारा 8 में नहीं आते और इस प्रकार के नोटिस गैर कानूनी है। यदि सभी जेलों और पुलिस स्टेशनों में हो रहे कृत्य इन्टरनेंट पर देखे, सुने जा सके तो सर्वाधिक मानव अधिकारों का हनन एवं नियम, कानूनों का उल्लंघन रोका जा सकता है। यदि सभी पुलिस कर्मियों को कैमरा मोबाइल उपलब्ध हो तो बहुत कम खर्च पर सही विवेचना होगी और उनकी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।
दुनिया के सबसे धनी और शक्ति शाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन को वाटर गेट घोटाले के उजागर होने पर अपना पद छोड़ना पड़ा था क्योंकि उनके सरकारी आवास व्हाइट हाउस में जगह-जगह माक्रोंफोने लगे हुए थे ताकि सभी वार्तालाप रिकार्ड किया जा सके और उसके ऊपर उनका कोई नियंत्रण नहीं था। वही के राष्ट्रपति बिल किंलटन भी अपना जुर्म कबूल नहीं किया जब तक मोनिका लेविस्की की पैन्टी के डी.एन.ए. टेस्ट से सब कुछ साबित नहीं हो गया। यदि व्हाइट हाउस में वेब कैमरा माइक के साथ इन्टरनेट से जुड़े होते तो न्यायिक प्रक्रिया में इतना विलम्ब न होता और उनका निष्कासन तुरन्त हो गया होता जैसा विकसित देशों में दुकानों में चोरी आदि को सी। सी. टी. वी. कैमरा द्वारा उजागर हुए मामलों में हुआ है।
धारा ८(३) में २० वर्ष तक पहिले की सूचना प्राप्त की जा सकती है । अत: किसी हो रही घटना का सजीव इलेक्टिकल मीडिम द्वारा पा सकना भी इसके अन्तर्गत आता है । यदि धारा ८ (१), ९ और १० (१) व २४ में न पड़ता हो सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सूचना का अधिकार मौलिक अधिकार है अत: इसे सीधे हाई कोर्ट या सुप्रीम भी ले जाया जा सकता है । धारा २२ के अनुसार यह कानून सभी कानूनों के ऊपर प्रभावी है धारा ६ (२) के अनुसार सूचना पाने के लिए कारण नहीं देना होगा । धारा ७ (९) के अनुसार साधारणतया सूचना उसी प्रारूप में दी जाएगी जिसमें मांगी गई है । धारा ७ (१) के अनुसार जन सूचना अधिकारी को निर्धारित फीस जो अधिकतर संस्थानों में १० रुपया है और दस्तावेजों की प्रतियों पर २ रुपया प्रति पेज प्रति कापी है फलापी आदि पर ५० रूपये की दर से और सी.डी. २० रुपया प्रति की दर से मिलेगी मुआइना करने पर समयावधि के अनुसार प्रथम एक घंटे का दस रुपया व अगले एक घंटे का बीस रूपये देना होगा ।
मांगी गई सूचना ३० में देनी होगी या न देने का कारण बताना होगा। यदि मांगी गई सूचना किसी व्यक्ति की जिन्दगी या स्वतंत्रता से सम्बन्धित है तो ४८ घंटों में देनी होगी । यदि इस अवधि में सूचना नही दी गई तो वो मुफ्त में देनी होगी धारा ७ (६) के अनुसार वैसे भी धारा ७ (५) के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे व्यक्तियों कों मुफ्त सूचना का प्रावधान है । धारा १८ (१) में दी हुई किसी भी परिस्थिति के लागू होने पर कोई व्यक्ति सीधे सूचना आयोग में शिकायत कर सकता है । यदि आयोग संतुष्ट होगा कि समुचित कारण विद्यमान है तो धारा १८ (२) में वह उस सम्बन्ध में युक्ति-युक्ति आधार पाता है तो जाँच कर सकता है । जाँच के दौरान आयोग को सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत सिविल कोर्ट कों प्रदत्त धारा १८ (३) व १८ (४) में वर्णित अधिकार प्राप्त होगे।
धारा १९ (१) के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति को जन सूचना अधिकारी द्वारा ३० दिन में सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती या वह जनसूचना अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है या उसे अतिरिक्त देय फीस नही बताई जाती तो वह उनके ऊपर के अपीलीय अधिकारी को प्रथम अपील उक्त अवधि में कर सकता है। अपीलीय अधिकारी को धारा १९ (६) के अनुसार अपील प्राप्त होने के ३० दिन या अधिकतम, ४५ दिन कारण बताने पर के अन्दर निस्तारण करना होगा। धारा १९ (३) के अनुसार अपीलीय अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध द्वितीय अपील आयोग में ९० दिन उस तारीख से जब तक निर्णय ले लेना चाहिय था अथवा जब निर्णय प्राप्त हुआ हो, में की जा सकेगी।
धारा २० (१) के अनुसार यदि सूचना आयोग किसी शिकायत या अपील पर निर्णय लेते समय यह मानता है कि जनसूचना अधिकारी ने अकारण सूचना हेतु कोई प्रार्थना पत्र लेने से मना किया है या सूचना धारा ७ (१) में निर्धारित अवधि में उपलब्ध नही कराई या द्वेष वश सूचना देने से मना किया या जान बुझकर गलत, अधूरी या भ्रामक सूचना दी या मांगी हुई। सूचना नष्ट कर दी या किसी प्रकार सूचना उपलब्ध कराने में बाधा डाली तो वो २५० रूपये प्रति दिन की दर से जुर्माना लगाएगा जब तक प्रार्थना पत्र स्वीकार न हो जाय या सही सूचना उपलब्ध न करा दी जाय। जुर्माने की रकम २५००० रूपये से अधिक नहीं हो सकेगी । जुर्माना लगानें के पूर्व जन सूचना प्राधिकारी को सुनवाई का अवसर देना होगा। यह साबित करने का दायित्व उसी पर होगा की उसने सम्बंधित कानूनों और नियमों के अनुसार सही सूचना समय पर दी है। धारा २० (१) में वर्णित किसी भी कारण के पाए जाने पर आयोग सेवा नियमावली के अनुसार जन सूचना प्राधिकारी पर धारा २० (१) के अंतर्गत अनुशासनात्मक कारवाही की संस्तुति करेगा ।
धारा १९ (८) ख में आयोग कों यह अधिकार है की वो वादी कों हुई हानि या अन्य नुकसान की क्षति पूर्ति दिलाए। वादी कों चाहिए की वो आयोग कों अपने आवेदन में बताए कि धारा १९ (८) ख में किन किन मदों में वो कितनी राशि की मांग कर रहा है। क्षति पूर्ति में आने जाने का खर्च अतिरिक्त रहने खाने का खर्च सुनवाई पर उपस्थित होने के कारण दैनिक कमाई का हर्ज, सूचना न देने या गलत, अधूरी भ्रामक सूचना पाने या सूचना नष्ट किये जाने का हर्ज यदि कोई वकील किये हो तो उसकी फीस, डाक टाइप आदि कराने का खर्च, मानसिक उत्पीड़न की क्षति पूर्ति आदी सम्मलित है। वादी उपस्थित न होने का भी विकल्प चुन सकता है उस स्थिति में आयोग कों प्रस्तुत अभिलेख पर एक पक्षिर्य निर्णय देना होगा। ऐसे में कई में मदों में देय क्षति पूर्ति भी बचेगी।
कोई भी आरोप सही पाए जाने पर आयोग का धारा २० (१) में वर्णित दंड देना होगा। आयोग न तो उससे कम और न उससे अधिक दंड दे सकता है। आयोग कों धारा २० (२) में भी कारवाही करनी होगी सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश संख्या २० नियम संख्या ४ (२) के अंतर्गत उठाए गए सभी बिन्दुओं पर कारण सहित निर्णय देना होगा। मांगी गई क्षति पूर्ति दिलाने का आदेश देना होगा या न दिलाने का कारण बताना होगा ।
यदि कोई सूचना आयुक्त इस प्रक्रिया का पालन नहीं करेगा तो धारा १४/१७ में राष्ट्रपति /राज्यपाल से उसी सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाँच में दोषी पाए जाने पर अक्षमता के आधार पर पदमुक्त कर सकता है। राष्ट्रपति /राज्यपाल से उसे भारतीय दंड संहिता की धारा १६६, १६७, २१९ में मुकदमा दायर करने की अनुमति भी मांगी जा सकती है। इससे गलत प्रक्रिया द्वारा नियुक्त अक्षम और संभवत: भ्रष्ट सूचना आयुक्तों से शीघ्र छुटकारा मिल सकेगा और योग्य, कर्मठ लोग ही भविष्य में इस पद कों स्वीकारेंगे।
इससे उन अक्षम सूचना आयुक्तों पर तुरंत अंकुश लग सकेगा जो इस प्रकार के निर्णय देते है कि प्रतिवादी का कहना है कि उसने मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दी है। वादी का कहना है कि उसे कानून और नियमों के अनुसार गलत सूचना दी गई है। वादी सूचनाओं से संतुष्ट न हो तो किसी सक्षम फोरम की शरण ले सकता है। वाद निस्तारित किया जाता है। यह दायित्व सुचना आयुक्त का है की वो दोनों पक्षों की दलीलें पढ़ने सुनने के बाद निर्णय दे कि दी गई सूचना गलत, अधूरी या भ्रामक है या नही । यदि इतने उच्च पद पर आसीन अधिकारी उदघृत कानूनों, नियमों आर. टी. आई. के प्रावधानों तक कों समझने में अक्षम हैं या जान बुझकर उनकी अनदेखी करते है
चन्द्र प्रकाश महलवाला

राजनीति, इसी से चलती है हमारी सासें ।
व्यक्ति स्वभाव से अपने निजी संरक्षण और सुख की दिशा में निर्दिष्ट होता है । वह उनकी प्राप्ति के अलावा और कोई उद्देश्य नहीं रखता है । प्राकृतिक अवस्था में प्रत्येक व्यक्ति अपने जैसे से ही युद्ध की स्थित में रहता है । जिससे सभी का जीवन खतरे में अकेला,असहाय, पशुवत और अल्पकालिक होता है । जीवन का भय उसे राजनीतिक एकता में बंधने कों विवश करता हैं । किसी विचार पर सहमति या असहमति जाहिर करना ही राजनीति हैं । चाहे विचार हमारी जिंदगी और हमारी हिस्सेदारी कों ही लेकर क्यों न हो ।
क्या इस असहमति या विद्रोह के माध्यम से व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि की जा सकती है । राजनीति की वर्तमान धारणा जो शक्ति, सामूहिक निर्णयों की निर्मात्री, भय संसाधनों के बंटवारे, छल, चालबाजी ऐसे बहुत सारे गुणों से युक्त हैं । इससे स्पष्ट होता है कि व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि नहीं की जा सकती हैं जिसका कारण इसके पीछे एक या दो नहीं बल्कि दिमागों के हुजूम का काम करना हैं ।
रोचक बात है कि असहमति के द्वारा जन्मी विरोध के साथ ही सहयोग की भी संगिनी है। जहाँ किसी मत या आवश्यकता से असंतुष्ट होकर तोड़ने का काम करती है। वही एक जैसे लोगों को जोड़ने का काम करती है। राजनीतिक विचार पूरी तरह परिवेश या समाज की प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर नहीं आते हैं। इसमें प्राकृतिक पोषण का भी योगदान होता है। यानी परिवेश साथ-साथ संरचना भी महत्वपूर्ण होती है।
राजनीति का एक मात्र उद्देश्य सत्ता पाना है। इसकी प्राप्ति के दो ही रास्ते है। किसी राजघरानें में जन्म हो यदि यह, किस्मत में नहीं हैं। तो पगडंडिया चुननी पड़ेगी। जिन पर चलने के लिये कोई नियम कानून नहीं होता है। बस आगे रहने के लिये तेज दौड़ये या फिर तेज दौड़ने वाले को बाहर कर दीजिये। सत्ता के लिये परिवारों में ही बहुत सी हत्याये हुई इसलिये सत्ताधारी परिवार का सदस्य हमेशा भय के साये में जीता हैं। हमेशा कमजोर शिकार और ताकतवर शिकारी होता हैं। इससे स्पष्ट है कि राजनीति जो परिवार जैसी संस्था से उपजी, उसी को कमजोर किया।
हमें जितनी सरकारों की जानकारी है सभी ने जनता के पीछे उदासीन होकर ही शासन किया हैं । यह सभी राजनीतिक रूप से सचेत अल्पसंख्यक सरकारें ही हैं । अरस्तु ने कहा हैं राजनीति पर सभी हितों के लिए काम करने वाले कुछ चुनिन्दा लोगों का अधिकार होता हैं । चुनिन्दा शब्द आते ही राजनीति को शक की नजरों से देखा जाने लगता हैं । भारत में चाणक्य नीति ही राजनीति का मुख्य वाहक बनी हुई है । इसलिए आज देश में विचारों के लिए जीने-मरने और राजसत्ता के विरोध में खड़े होकर लोकतंत्र बहाली के लिए काम करने वाले राजनेताओं का अभाव हैं । यही अभाव देश में भ्रष्टाचार के रास्तों को और सुदृढ़ कर रहा हैं ।
हिटलर ने अपने मित्र से कहा था "राजनीति में यदि झूठ बोलना हो तो उसकी घोषणा करनी पड़ती है । यही एक मात्र सत्य है यह राजनीति का नियम है । मैं उसका पालन करता हूँ । इस दुनिया में शायद ही कभी राजनीति में नीति रही हों । लेकिन व्यावहारिक स्तर पर राजनीति सदा अनीति पर आधारित रहती है। और घोषणायें सदा नीति की होती है । इन घोषणाओं के आधार पर ही राजनेताओं कों चुन लिया जाता है । जो राजनेता जितना अधिक कुशल एवं प्रभावशाली होता है । नीति की घोषणाएं करने में उतना अधिक सफल होता है ।" आज देश के अधिकतर लोग राजनीति से अपने कों अलग रखते हैं । उनको देश से कोई लेना देना ही नहीं हैं । जब कि राजनीति हमारा भविष्य तय करती है । तो हमें भी भविष्य की राजनीति तय करनी चाहिए । हम सभी को अच्छी राजनीति के लिए निस्वार्थ, ईमानदारी और नैतिकता कों ध्यान में रखना होगा । अभिभावक वर्ग को इस भ्रम से बाहर आना होगा कि हमारे पड़ोसी के घर भगत सिंह जन्म लेगा और पूरी व्यवस्था को सुधार देगा । जब जनता जागेगी तो उसकी मर्जी लागू होगी देखने योग्य बात है कि यह समय से जागेगी या नहीं।
आज हमारी आजादी के ६३ वर्ष बीत चुके है । हमारी विचार धारा और इतिहास भी धूमिल हो चुका है । भ्रष्टाचार की नाव अबाध रूप से बहती जा रही हैं । इन विषम परिस्थितियों में हमे अपने ही बीच वो नेतृत्व तलाशना हैं । जो हमें ऊर्जा दे और आगे बढ़ने कों प्रेरित करे। सपने हमें जीवित रखते है और चुनौतियाँ हमारे जीवन में अनिश्चितता लाकर आगे बढ़ने में सहयोग करती हैं । अभी-भी जीवन में बहुत कुछ बचा है जिसे हासिल कर समाज कों सुन्दर बनाया जा सकता है । यह सिर्फ राजनीति से ही सम्भव है चाहे लोकतंत्र हो या मानवाधिकार।
-देवेश पटेल

एक मासूम बच्चे का खौफ से सामना
(कश्मीर के जाने माने पत्रकार जनाब अर्ज़िमंद हुसैन तालिब द्वारा लिखे गए लेख का हिंदी अनुवाद)
कश्मीर में इस बार की ईद बेहद संजीदा थी। माहौल दर्द से भरा था, त्यौहार की उमंग गायब थी। मेरी याद में पहली बार, ईद पर न तो खिलौने ही बिके, न ही कोई आतिशबाजी हुई। सभी लोग ग़मज़दा दिखे ।
मेरे लिए तो यह ईद बहुत ही ख़ास थी। इस ईद पर, मेरी डेढ़ साल की बेटी हिबा बे मुझे पहली बार 'बाबा' कहकर पुकारना शुरू किया था । यह उसकी पहली ईद थी जब उसने मेरा हाथ पकड़ कर मुझसे बाहर घुमाने ले चलने का इशारा किया था। मैं भी बहुत खुश था। अपने काम के सिलसिले में एक महीना चीन में बिता कर मैं अपने वतन वापस लौटा था और अपनी बेटी को साथ लेकर घूमने के लिए बेकरार था ।
घर से बाहर निकलने पर मुझे लगा कि जैसे श्रीनगर एक बारूद के ढ़ेर पर बैठा हुआ है, और किसी भी वक़्त फट सकता हैं । हफ़्तों की बेबसी के बाद, लोगों का हुजूम गाँवों से चलकर शहर की ओर आ रहा था। फिजाओं में गुस्से और बदले की आग भड़क रही थी। इस सबसे बेखबर, मेरी बच्ची हिबा, कार में सीट बेल्ट बांधे, मज़े में बैठी हुई चिड़ियों, गायों, गली के कुत्तों और बच्चों की बातें कर रही थी।
मगर पुराना श्रीनगर कुछ ज्यादा ही तनाव ग्रस्त लग रहा था। सड़कें गंदी थीं, चेहरों से मुस्कराहट गायब थी, और शायद ही कोई ऐसा घर रहा होगा जिसकी खिड़कियों के शीशे पैरामिलिटरी फोर्सेस ने तोड़ न दिये हों । रिश्तेदारों से ईद मिल कर हमने शाम होते ही कार जल्दी ही घर की तरफ वापस मोड़ दी। अलूची बाग़ पहुँचते ही हमारे आगे की गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गयी । लग रहा था कि कुछ गड़बड़ ज़रूर है । तभी, अचानक ही न जाने कहाँ से दर्जनों सिपाही बंदूकें और लाठियां लिए हुए वहां आ पहुंचे और हर गाडी के शीशे तोड़ने लगे। मैंने हिबा को सीट पर से उठा कर अपने दोनों बाजुओं से ढँक दिया। अब वापस गाड़ी मोड़ लेना तो मुमकिन ही न था ।
अपने वहशीपन में, सिपाही कारों में बैठे लोगों को बेवजह ही मार रहे थे। मेरा मन कह रहा था कि कार को पीछे घुमा लूं । पर भागने का कोई रास्ता नहीं था। मेरे पीछे वाली गाड़ियाँ भागने की कोशिश में एक दूसरे से टकरा रही थीं। मुझे कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि मैं क्या करूँ ।
जल्द ही सिपाही मेरी कार तक भी आ पहुंचे। तभी हमारी कार के शीशे के टूटने की आवाज़ आयी। हिबा डर कर चिल्लायी और मुझ से चिपट गयी। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। मेरा सारा ध्यान हिबा की तरफ था। मुझेअपनी जान की परवाह न थी। तभी मेरे आगे की गाड़ियाँ एक तरफ को हो गयीं। मुझे सामने कुछ खुली जगह मिल गयी। एक हाथ से हिबा को संभालते हुए, मैं वहाँ से गाड़ी निकालने की कोशिश करने लगा। तभी गाडी का एक और शीशा तड़ाक से टूटा। मैं और तेज़ गाड़ी चलाने लगा। मैं सोच रहा था कि बस इन सिपाहियों के हुजूम से निकल जाने के बाद मैं खैरियत से रामबाग की तरफ जा सकूँगा। पर मेरा यह ख़याल बिलकुल गलत निकला । मैंने दहशत से देखा कि बंदूकों और लाठियों से लैस तकरीबन १०० सिपाही मेरी कार की ओर बढ़ कर मुझे रुकने का इशारा कर रहे हैं । उस वक़्त सड़क पर सिर्फ हम दो ही सिविलियन थे, और सिपाही गुस्से से भरे थे । मुझे पता था कि अगर मैं वहां रुक गया तो वे मुझे मार ही डालेंगें। वो मुझे रुकने का इशारा करते रहे , पर मैं बेतहाशा तेज़ कार चलाते हुए वहाँ से भागने की कोशिश में लगा रहा । सिपाहियों को शायद यह लगा कि मैं उन्हें कार से कुचलने की कोशिश कर रहा था । जल्दी ही कुछ बंदूकें मेरी कार की तरफ तन गयीं । मैं दहशत से काँप उठा । मैं वैसे ही तेज़ रफ़्तार से कार चलाता रहा । शायद उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे को देखकर गोली नहीं चलायी । उस जगह से रामबाग़ पहुँचने तक सिर्फ दो बार ही हमारी गाड़ी पर गोली लगी, पर हम दोनों में से किसी को भी चोट नहीं लगी । हिबा अभी भी रो रही थी ।
मैं बघात में रुका। मैं अभी भी सकते और सदमे की हालत में था। हिबा की आंसू भारी आँखें देख कर मेरे भी आंसूबह रहे थे। कुछ राह चलतों ने हमें पानी पिलाया और हमारी खैरियत पूछी। उनका शुक्रिया अदा करके मैं अपने घरकी तरफ बढ़ा ।
आज यह सब कुछ लिखते हुए मेरा ध्यान बार बार उन ७० लडके और लड़कियों की तरफ जाता है, जो ११ जून से अब तक,कश्मीर में सिपाहियों की गोली का शिकार हो चुके हैं । उनके माँ-बाप की दर्द भारी दास्ताँ को कौन लिखेगा ?
हिबा तो अभी बहुत छोटी है। शायद वो यह सब भूल जाय। पर क्या उसके ज़ेहन से खौफ की ये तस्वीरें पूरी तरह मिट पाएंगी ? हज़ारों बदनसीब कश्मीरी बच्चों की तरह, हिबा भी उस कश्मीर में पैदा हुई है जहाँ सिपाहियों को आम जनता को गोली मारने का लाइसेंस मिला हुआ है, जो किसी को भी एक इज्ज़तदार और आज़ाद ज़िंदगी नहीं जीने देना चाहते। और सबसे बड़ी विडम्बना तो यह है, कि जब हम अपने दर्द का बयान करते हैं, तो उसे हिंसा का नाम दिया जाता है।
(अनुवादिका: शोभा शुक्ला )

सदस्यता लें
संदेश (Atom)