दलित हितैषी सरकार ने दलितों-गरीबों को बेघर किया
नदवा झोपड़-पट्टी को प्रशासन के बुलडोज़रों ने तोड़ गिराया
आज बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने लखनऊ के डालीगंज छेत्र में नदवा झोपड़-पट्टी को बुलडोज़रों से तोड़ गिराया। २५० से भी अधिक लोग बेघर हो गए। यह घटना प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती के दावे पर सवाल खड़े कर देती है जो मायावती ने अपने जन्मदिन पर किया था - कि उत्तर प्रदेश के हर गरीब को घर मिलेगा।
जब वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता एवं रामों मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित डॉ संदीप पाण्डेय नदवा झोपड़-पट्टी की और जा रहे थे तब पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में ले लिए और नदवा जाने से रोका, और हसनगंज पुलिस थाने में रोक कर रखा।
'बेसिक सर्विसेस फॉर उर्बन पुअर' या BSUP के तहत जो मकान गरीबों को मिलने वाले थे, उनको पाने के लिए इस झोपड़-पट्टी में रहने वाले लोग पैसा इकठ्ठा कर रहे थे। इससे पहले कि BSUP वाले घर बन कर तैयार हों, प्रशासन ने इनको बर्बरतापूर्वक बेघर कर दिया। इस नदवा झोपड़-पट्टी में अधिकाँश लोग जो रहते हैं वोह दलित हैं।
जब दोपहर में डॉ संदीप पाण्डेय को हसनगंज पुलिस थाने से बहार जाने की अनुमति मिली, तब तक नदवा झोपड़-पट्टी को बुलडोज़रों ने पूरी तरह से तोड़ दिया था। जो २५० लोग बेघर हुए थे उन्होंने विधान सभा के सामने धरना देने के लिए प्रस्थान कर दिया कि उनको वैकल्पिक रहने की जगह मिले जबतक BSUP वाले मकान बन कर तैयार नहीं हो जाते।
परन्तु रास्ते में ही इन विस्थापित लोगों में से एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अपर जिला मजिस्ट्रेट ओ.पी.पाठक जी ने समय से एंबुलेंस बुला कर इस महिला को जिला अस्पताल में भिजवाया जिससे इसको उपयुक्त चिकित्सकिये सहायता मिल सके।
लखनऊ के नागरिक, तमाम सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने और जो २५० से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, उन्होंने प्रदेश सरकार से वैकल्पिक रहने के स्थान के लिए मांग की है, और जल्द-से-जल्द BSUP वाले मकानों को पूरा बनाने के लिए और इन लोगों को आवंटित करने के लिए भी मांग की है।
डॉ संदीप पाण्डेय, एस.आर दारापुरी, चुन्नी लाल, चंद्र भूषण एवं जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय (NAPM) एवं आशा परिवार के अन्य लोग
पुलिस की उपस्थिति में बसपा से जुड़े प्रधान के पति द्वारा लाठियाँ चलवाने व् मजदूरी न देने के मामले में अभी तक कार्यवाही नहीं
१४ जनवरी २००९ को हरदोई जिले के भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत एराकाकेमऊ में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व् ग्राम प्रधान के पति धनश्याम ने जो अनुसूचित जाति के मजदूरों पर लाठियाँ चलवाई उस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है . मजदूर ग्राम प्रधान के घर अपनी बकाया मजदूरी मांगने उपस्थित हुए थे।
लाठी चलने से एक अनुसूचित जाति के मजदूर मेदयी (पुत्र नारायण) व् आशा परिवार कार्यकर्ता राम भरोसे चोटिल हुए . यह घटना थानाध्यक्ष अतरौली व् उनके पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में हुई . इस घटना के एक माह बाद भी उपर्युक्त पंचायत के लालपुर गाँव के ४० से ऊपर मजदूरों को अभी पूरी मजदूरी नहीं मिली है जो राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना का उलंघन है।
प्रधानपति ने ग्राम पंचायत खाते से अवैध रूप से पैसे भी निकाले हैं जो बात जॉब कार्ड पर चढ़े फर्जी मजदूर दिवसों और भुगतान की गई राशि से स्पष्ट होती है।
पुलिस के सामने मजदूरों पर लाठी चलाने तथा ग्राम पंचायत के खाते से पैसा निकाल लेने की जाँच व् दोषी पाए जाने पर घनश्याम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर करीब १२५ ग्रामीण हरदोई जिला मुख्यालय पर १६/०२/२००९ से धरने पर बैठें हैं तथा आज से दो कार्यकर्ता मोह्हमद नसीम व् रामप्रकाश अनशन भी शुरू कर चुके हैं।
यह मुहीम राजनीति में अपराध व् भ्रष्टाचार जो एक दुसरे को पुष्ट करते हैं , key ख़िलाफ़ है. राजनीति में भ्रष्टाचार व् अपराध के हावी होने का खामियाजा आम नागरिक को ही उठाना पड़ता है kyonki वह अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हो जाता है।
एक दलित हितैषी सरकार जो भय मुक्त समाज बनाने का दावा करती है key साशन में ही खुलेआम भ्रष्ट व अपराधी तत्वों को राजनीतिक संगरक्षण प्राप्त है इससे ज्यादा खतरनाक बात लोकतंत्र के लिए नही हो सकती .
अपराध व् भ्रष्टाचार के विरुद्ध आशा परिवार व् जन आन्दोलनों के राष्ट्रीय समन्वय का संघर्ष जारी रहेगा .
मेदयी रामभरोसे संदीप पाण्डेय
निर्धन रोगियों के मसीहा - मनीष
यदि आज २७ वर्षीय मनीष लखनऊ में ज़रूरत मंद मरीजों की सेवा न कर रहे होते तो कदाचित अपने जन्म स्थानबलिया जिले में कपड़े धो रहे होते।
मनीष का जन्म धोबी जाति में हुआ, जो एक अनुसूचित जाति है। जब मनीष नवीं कक्षा में पढ़ते थे तब उन्हें अपने सहपाठियों के घर से धुलाई के लिए कपड़े लाने एवं धुले हुए कपड़े घरपहुँचाने पड़ते थे। यह कार्य उन्हें तनिक भी रुचिकर नहीं लगता था। स्कूल के अन्दर तो वे अपने मित्रों के समकक्ष थे। परन्तु उन्हीं मित्रों के घर जब वो धुलाई के कपड़े लेने जाते तो बराबरी का दर्जा ख़त्म हो जाता। उनसे एक धोबी की तरह व्यवहार किया जाता। जाँत- पात, धनी- निर्धन, का भेदभाव उन्हें दु:खी कर देता। जब कोईउनके पिता के साथ दुर्व्यवहार करता तो उनका मन क्षोभ से भर जाता। मनीष ने तय किया कि वो अपना पुश्तैनी धंधा छोड़कर कोई और सम्मानीय कार्य करेंगे। चार बार हाईस्कूल में फेल होने के बाद उन्होंने बिजनेस करने की ठानी। वो थोक में बिजली का सामान खरीद कर बेचने लगे। धीरे धीरे बिजली से सम्बंधित मरम्मत का काम भी सीख लिया।
सन् २००० में मनीष लखनऊ आकर एक स्वयं सेवी संस्था के ग्रामीण केन्द्र ‘आशा आश्रम’में कार्य करने लगे। यह केन्द्र लखनऊ से ६० किलोमीटर दूर हरदोई जिले के लालगंज गाँव में स्थित है। अपनी ईमानदारी के कारण मनीष को आश्रम के आय व्यय का हिसाब देखने का काम दिया
तब पहली बार लोगों ने मनीष के अन्दर छिपे हुए इस गुण को पहचाना। अब मनीष आशा परिवार के स्वास्थ्यसेवा स्वयं सेवक बन गए। उन्होंने लखनऊ को अपना कार्यक्षेत्र बनाया, क्योंकि आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर रोगी इलाज के लिए लखनऊ ही आते हैं। लखनऊ मेडिकल कालेज को केन्द्र बना कर वो निर्धन रोगियों की सेवा में जुट गए। शहरी अस्पतालों से अनभिज्ञ रोगियों को वे उचित सलाह देते हैं तथा सरकारी अस्पतालों में उन्हें नि:शुल्क अथवा कम दाम में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में तत्पर रहते हैं। अपने कार्य करने के दौरान मनीष ने देखा कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सा हेतु आए अनेक ग्रामीण रोगी दलालों के चक्कर में पड़ कर, प्राइवेट अस्पतालों में जाकर हजारों रुपये व्यय करने को बाध्य हो जाते हैं। मनीष को दु:ख है कि स्वास्थ्य परिचार को सेवाभाव से नहीं देखा जाता। उनके अनुसार केवल ५% डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी ही रोगियों के प्रति संवेदनशील हैं।
मनीष बेघर और लावारिस लोगों की सेवा में भी तत्पर रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति लच्छू की सहायता करके पहले उसका इलाज मेडिकल कालेज के मनोचिकित्सा विभाग में कराया, फिर आशा आश्रम में कई महीनों तक रखा। लच्छू की भाषा किसी को समझ ही नही आती थी, इस कारण उसके घरवालों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में एक पुलिस अफसर की मदद से पता चला कि वो झारखंड प्रदेश के गाँव का निवासी था। उसके घर का पता लगा कर मनीष ने उसे उसके परिवार से मिला दिया। इसी प्रकार एक गरीब रिक्शा चालक के लीवर के आपरेशन के लिए पैसे जुटा कर मनीष ने उसका इलाज कराया। इस प्रकार अनगिनत बेसहारा और गरीब लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं मनीष। अब तो मेडिकल कालेज के अनेक डाक्टर एवं छात्र भी मनीष के सेवाकार्य में आर्थिक सहयोग देते हैं। हाल ही में वहाँ ‘जियोर्जियन होप’ नामक संगठन बना है जो अन्य सेवा कार्यों केअलावा, मनीष के सेवा कार्यों में भी योगदान देगा।
मनीष का सपना है कि वो गरीबों के इलाज के लिए एक ऐसा अस्पताल बनाएं जहाँ चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क अथवा बहुत कम दामों पर उपलब्ध हों। उनकी लगन और मेहनत से यह स्वप्न अवश्य साकार होगा। मनीष का जीवन पूर्ण रूप से निर्बल एवं निर्धन व्यक्तियों की सेवा में ही समर्पित है।
(मौलिक रूप से यह लेख डॉ संदीप पाण्डेय द्वारा अंग्रेज़ी में रचित है जिसको यहाँ पर क्लिक करने से पढ़ा जा सकता है। इसका अनुवाद शोभा शुक्ला जी द्वारा किए गया है जिसके लिए हम सब कृतज्ञ हैं)
काला अज़ार के रोगियों के लिए पर्याप्त जाँच और दवाएं उपलब्ध नहीं
काला अज़ार पर चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) ने कहा कि काला अज़ार का अनुपात कम करने के लिए और काला अज़ार के उपचार के लिए जो दवाइयाँ हैं उनके प्रति लोगों में प्रतिरोधकता का दर कम करने के लिए, यह आवश्यक है कि काला अज़ार के उपचार के लिए असरदायक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई जाए और इसकी जाँच होने के लिए सुविधाएँ बढ़ाई जाए। इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) एक अति-महत्त्वपूर्ण शोध के परिणाम घोषित कर रहा है जिसके अनुसार काला अज़ार के उपचार में "लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी" (अम्बिसोम) एक प्रभावकारी भूमिका निभा सकता है।
बिहार प्रदेश में, जहाँ काला अज़ार महामारी का रूप लिए हुए है, वहाँ पर 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) के शोध से यह नतीजा सामने आया है कि 'लिपोसोमल अम्फोतेरीसिन बी' से काला अज़ार का उपचार अत्यधिक प्रभावकारी है, और सफल इलाज का दर ९८% आया है, काला-अज़ार सम्बंधित मृत्यु दर भी कम हुआ है और काला अज़ार का उपचार सफलतापूर्वक पूरा करने वालों के दर में भी गिरावट आई है। इस 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' से काला अज़ार के उपचार करने पर, इस रोग के दुबारा होने के दर में भी कमी आई है, यह दवाएं कम 'टोक्सिक' हैं, और उपचार की अवधि अन्य दवाओं के मुकाबले कम है।
"हालाँकि काला अज़ार के उपचार के लिए 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' एकमात्र दवा नहीं है, परन्तु यह शोध द्वारा प्रमाणित हुआ है कि यह सबसे प्रभावकारी और सुरक्षित इलाज का विकल्प है। हमारा मानना है कि इस दवा को 'काला अज़ार के उपचार के लिए भारतीय प्रोटोकोल' में शामिल करना चाहिए" कहना है डॉ० नायिन्स लीमा का जो 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) की 'ट्रोपिकल' चिकित्सक सलाहाकार हैं।
यदि काला अज़ार का इलाज न किया जाए, तो यह घातक भी हो सकती है। मानव में काला अज़ार का रोग, काला-अज़ार से संक्रमित 'सैण्ड' मक्खी के काटने से फैलता है। हालाँकि विकसित देश काला अज़ार से संभवत: अनभिज्ञ हैं, यह 'पैरासिटिक' रोग विश्व में लगभग १ करोड़ २० लाख लोगों को ग्रसित किए हुए है। प्रति वर्ष लगभग ५ लाख लोग काला अज़ार से संक्रमित होते हैं, और इनमें से ५० प्रतिशत भारत में है। भारत में काला अज़ार विशेषकर बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में महामारी का अनुपात लिए हुए है। इन भारतीय प्रदेशों में काला अज़ार मुख्यत: ग्रामीण छेत्रों में हाशिये पर रह रहे गरीब लोगों को ही सबसे भयंकर तरीके से प्रभावित करता है।
'सोडियम स्टिबोग्लूकोनेट', काला अज़ार का सबसे प्रचलित उपचार है। परन्तु इस दवा से लोगों में बढ़ती प्रतिरोधकता अत्यन्त चिंता का विषय है - खासकर कि भारत में, जहाँ लगभग ६५ प्रतिशत रोगियों को ऐसा काला अज़ार होता है जिसका कीटाणु संक्रमण के पहले से ही इस दवा के प्रति प्रतिरोधक होता है, और इसीलिए इन लोगों में यह दवा असरकारी होगी ही नहीं। शोध एवं विकास कार्यक्रमों ने काला अज़ार को नज़रअंदाज़ किया है।
"विकासशील देशों में काला अज़ार के रोगियों को बहुत लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया गया है। हमारे प्रोजेक्ट में, लोग तब स्वास्थ्य केन्द्र पर आते हैं जब काला अज़ार का रोग बहुत बढ़ गया होता है क्योंकि इन लोगों को न तो काला अज़ार के प्रारंभिक लक्षण के बारे में जानकारी होती है, और न ही यह पता होता है कि काला अज़ार की जांच के लिए और इलाज के लिए कहाँ जाएँ", कहना है गारेथ बैरेट का। "जिन लोगों में काला अज़ार का अनुपात अत्याधिक है, उनको जांच और उपचार उपलब्ध नहीं है, और गरीबी के कारण अक्सर इन्हीं लोगों में उपचार गुणात्मक दृष्टि से कमजोर होता है, जिससे काला अज़ार फैलने का खतरा और दवा के प्रति प्रतिरोधकता बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है"
'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' दवा से काला अज़ार के उपचार का खर्च रुपया २१,८५५ (यूरो ३५०) प्रति रोगी आता है जो बहुत महँगा है। "इस दवा की कीमत को जल्द-से-जल्द कम करने की आवश्यकता है, 'जेनेरिक' दवाएं एवं अन्य दवाओं के साथ मिलाकर इसको बनाने की भी जरुरत है जिससे कि भारत जैसे देशों में यह दवा काला अज़ार के उपचार के लिए प्रथम इलाज का विकल्प हो" कहना है गारेथ बैरेट का।
'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) इस सत्य का स्वागत करता है कि काला अज़ार पर अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन भारत में संपन्न हो रहा है, और भारत से अपील करता है कि वोह काला अज़ार की रोकधाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने का वादा करे, और जो लोग समाज में हाशिये पर रहते हैं और काला अज़ार से सबसे अधिक संक्रमित हो सकते हैं, उन तक काला अजार की जांच एवं उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराये।
'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो भारत में १९९९ से कार्यरत है। बिहार में हाजीपुर रेफेरल अस्पताल में, एम्.एस.ऍफ़ काला अज़ार की जांच और उपचार सेवाएँ लोगों को प्रदान कर रहा है। जुलाई २००७ से एम्.एस.ऍफ़ ने ६,५०० से भी अधिक लोगों को काला अज़ार की जांच सेवाएँ उपलब्ध करायी हैं, और इनमें से जिन २,५०० लोगों को काला अज़ार संक्रमण था, उनको 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' से उपचार उपलब्ध कराया है।
काला अज़ार के रोगियों के लिए पर्याप्त जाँच और दवाएं उपलब्ध नहीं
लखनऊ/ बार्सेलोना, ३ फरवरी २००९: काला अज़ार पर चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) ने कहा कि काला अज़ार का अनुपात कम करने के लिए और काला अज़ार के उपचार के लिए जो दवाइयाँ हैं उनके प्रति लोगों में प्रतिरोधकता का दर कम करने के लिए, यह आवश्यक है कि काला अज़ार के उपचार के लिए असरदायक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई जाए और इसकी जाँच होने के लिए सुविधाएँ बढ़ाई जाए। इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) एक अति-महत्त्वपूर्ण शोध के परिणाम घोषित कर रहा है जिसके अनुसार काला अज़ार के उपचार में "लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी" (अम्बिसोम) एक प्रभावकारी भूमिका निभा सकता है।
बिहार प्रदेश में, जहाँ काला अज़ार महामारी का रूप लिए हुए है, वहाँ पर 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) के शोध से यह नतीजा सामने आया है कि 'लिपोसोमल अम्फोतेरीसिन बी' से काला अज़ार का उपचार अत्यधिक प्रभावकारी है, और सफल इलाज का दर ९८% आया है, काला-अज़ार सम्बंधित मृत्यु दर भी कम हुआ है और काला अज़ार का उपचार सफलतापूर्वक पूरा करने वालों के दर में भी गिरावट आई है। इस 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' से काला अज़ार के उपचार करने पर, इस रोग के दुबारा होने के दर में भी कमी आई है, यह दवाएं कम 'टोक्सिक' हैं, और उपचार की अवधि अन्य दवाओं के मुकाबले कम है।
"हालाँकि काला अज़ार के उपचार के लिए 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' एकमात्र दवा नहीं है, परन्तु यह शोध द्वारा प्रमाणित हुआ है कि यह सबसे प्रभावकारी और सुरक्षित इलाज का विकल्प है। हमारा मानना है कि इस दवा को 'काला अज़ार के उपचार के लिए भारतीय प्रोटोकोल' में शामिल करना चाहिए" कहना है डॉ० नायिन्स लीमा का जो 'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) की 'ट्रोपिकल' चिकित्सक सलाहाकार हैं।
यदि काला अज़ार का इलाज न किया जाए, तो यह घातक भी हो सकती है। मानव में काला अज़ार का रोग, काला-अज़ार से संक्रमित 'सैण्ड' मक्खी के काटने से फैलता है। हालाँकि विकसित देश काला अज़ार से संभवत: अनभिज्ञ हैं, यह 'पैरासिटिक' रोग विश्व में लगभग १ करोड़ २० लाख लोगों को ग्रसित किए हुए है। प्रति वर्ष लगभग ५ लाख लोग काला अज़ार से संक्रमित होते हैं, और इनमें से ५० प्रतिशत भारत में है। भारत में काला अज़ार विशेषकर बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में महामारी का अनुपात लिए हुए है। इन भारतीय प्रदेशों में काला अज़ार मुख्यत: ग्रामीण छेत्रों में हाशिये पर रह रहे गरीब लोगों को ही सबसे भयंकर तरीके से प्रभावित करता है।
'सोडियम स्टिबोग्लूकोनेट', काला अज़ार का सबसे प्रचलित उपचार है। परन्तु इस दवा से लोगों में बढ़ती प्रतिरोधकता अत्यन्त चिंता का विषय है - खासकर कि भारत में, जहाँ लगभग ६५ प्रतिशत रोगियों को ऐसा काला अज़ार होता है जिसका कीटाणु संक्रमण के पहले से ही इस दवा के प्रति प्रतिरोधक होता है, और इसीलिए इन लोगों में यह दवा असरकारी होगी ही नहीं। शोध एवं विकास कार्यक्रमों ने काला अज़ार को नज़रअंदाज़ किया है।
"विकासशील देशों में काला अज़ार के रोगियों को बहुत लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया गया है। हमारे प्रोजेक्ट में, लोग तब स्वास्थ्य केन्द्र पर आते हैं जब काला अज़ार का रोग बहुत बढ़ गया होता है क्योंकि इन लोगों को न तो काला अज़ार के प्रारंभिक लक्षण के बारे में जानकारी होती है, और न ही यह पता होता है कि काला अज़ार की जांच के लिए और इलाज के लिए कहाँ जाएँ", कहना है गारेथ बैरेट का। "जिन लोगों में काला अज़ार का अनुपात अत्याधिक है, उनको जांच और उपचार उपलब्ध नहीं है, और गरीबी के कारण अक्सर इन्हीं लोगों में उपचार गुणात्मक दृष्टि से कमजोर होता है, जिससे काला अज़ार फैलने का खतरा और दवा के प्रति प्रतिरोधकता बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है"
'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' दवा से काला अज़ार के उपचार का खर्च रुपया २१,८५५ (यूरो ३५०) प्रति रोगी आता है जो बहुत महँगा है। "इस दवा की कीमत को जल्द-से-जल्द कम करने की आवश्यकता है, 'जेनेरिक' दवाएं एवं अन्य दवाओं के साथ मिलाकर इसको बनाने की भी जरुरत है जिससे कि भारत जैसे देशों में यह दवा काला अज़ार के उपचार के लिए प्रथम इलाज का विकल्प हो" कहना है गारेथ बैरेट का।
'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) इस सत्य का स्वागत करता है कि काला अज़ार पर अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन भारत में संपन्न हो रहा है, और भारत से अपील करता है कि वोह काला अज़ार की रोकधाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने का वादा करे, और जो लोग समाज में हाशिये पर रहते हैं और काला अज़ार से सबसे अधिक संक्रमित हो सकते हैं, उन तक काला अजार की जांच एवं उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराये।
'सरहद-रहित चिकित्सकों' (मेडिसिन्स सांस फ्रंटइर्स - एम्.एस.ऍफ़) एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो भारत में १९९९ से कार्यरत है। बिहार में हाजीपुर रेफेरल अस्पताल में, एम्.एस.ऍफ़ काला अज़ार की जांच और उपचार सेवाएँ लोगों को प्रदान कर रहा है। जुलाई २००७ से एम्.एस.ऍफ़ ने ६,५०० से भी अधिक लोगों को काला अज़ार की जांच सेवाएँ उपलब्ध करायी हैं, और इनमें से जिन २,५०० लोगों को काला अज़ार संक्रमण था, उनको 'लिपोसोमल अम्फोतेरिसिन बी' से उपचार उपलब्ध कराया है।
अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें:
टोन ली सैंडविक:+ 91 9934359550, लीना मेंघनेय: +91 9811365412
शंकर सिंह - दलाली से सामाजिक कार्य तक का लंबा सफर
शंकर सिंह सड़क परिवहन विभाग से सम्बद्ध एक बिचौलिए थे। उनका काम था लोगों से पैसे लेकर तथा इस विभाग के अधिकारियों को घूस देकर लाइसेंस संबंधी काम करवाना। परन्तु आज वो कानपुर में सूचना के अधिकार को समर्पित एक उत्साही कार्यकर्ता हैं तथा विभागीय भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कृतसंकल्प हैं। शंकर सिंह का बचपन आर्थिक कठिनायिओं में बीता। उनके पिता जे.के. जूट मिल में काम करते थे, परन्तु एक दुर्घटना के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पडी। फिर वे अपने आठ बच्चों की मदद से ‘राजा टी स्टाल’ नामक ढाबा चलाने लगे।
शंकर को किसी प्रकार रोशन ट्रांसपोर्ट कंपनी में २००० रुपये मासिक पर नौकरी मिल गयी। उनका काम था रोड एवं अन्य टैक्स परिवहन विभाग में जमा कराना और नयी गाड़ियों को लाइसेंस और परमिट दिलाना तथा उनका पंजीकरण कराना। २००६ में वे अकारण ही एक मारुती बैन के अनियमित विक्रय में फँस गए । एक बैंक से लोन लेकर खरीदी गई गाडी को दूसरे बैंक से लोन लेकर एक दूसरे व्यक्ती ने खरीदा। परिवहन विभाग के एक क्लर्क ने अपने अधिकारी के कहने पर शंकर सिंह को पीट दिया। यह मार जैसे उनके आत्म सम्मान पर चोट थी।
उन्होंने मुख्य मंत्री से लेकर परिवहन आयुक्त से लिखित शिकायत करके परिवहन विभाग में व्याप्त अनियमितताओं का पर्दा फाश किया। परिवहन आयुक्त ने समझौता करा दिया तथा क्लर्क ने शंकर सिंह से माफी मांग ली। परन्तु अब शंकर दलाली के काम से ऊब चुके थे। उन्होंने सूचना के अधिकार से सम्बंधित एक जन अभियान की ख़बर अखबार में पढी। और वो इस अभियान के एक सक्रीय कार्यकर्ता बन गए। परिवहन विभाग में मोटर चालक के लर्नर लाइसेंस बनाने के लिए ६० रुपये के स्थान पर २०० रुपये लिए जाते थे तथा मुख्य लाइसेंस की फीस १४० रुपये के स्थान पर ३५० ली जाती थी। शंकर एवं उनके साथियों ने ( सूचना का अधिकार) कैम्प लगा कर यह भ्रष्टाचार बंद कराया।
जो शंकर सिंह पहले घूस देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते थे, वही अब उसकी रोक थाम में लग गए। शंकर सिंह नवम्बर २००६ से अब तक अनेकों सूचना के अधिकार कैम्पों में भाग ले चुके हैं। वे कानपुर क्षेत्र के सूचना के अधिकार अभियान कमेटी के अभिन्न अंग हैं। कानपुर में प्रत्येक माह में लगभग १० कैम्प आयोजित किए जाते हैं। इनमें ५० से लेकर २०० तक आवेदन तैयार कर के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे कानपुर नगर निगम, जल संस्थान, पुलिस विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, आवास विकास इत्यादि। में भेजी जाती हैं।
पिछले वर्ष हाईस्कूल परीक्षाफल निकलने के बाद अनेक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका देखने को उत्सुक थे, क्योंकि उनके अनुसार उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का उचित मूल्यांकन नहीं हुआ था। शंकर सिंह की सहायता से तुंरत ही ६ दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें १२०० विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन तैयार किया। इस प्रकार इन जन अभियानों के द्वारा नागरिकों में अपने मूलभूत अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मई २००८ में शंकर सिंह ने उन्नाव जिले के मियाँगंज विकास खंड में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण या जनता जाँच में भी भाग लिया।
उन्होंने उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्रों में ९ दिन बिता कर वहाँ की पंचायतों और खंड विकास कार्यालय की कार्य शैली का अध्ययन किया तथा ग्रामीण मजदूरों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझने की चेष्टा की । इस प्रकार उनका कार्यक्षेत्र अब पहले से अधिक व्यापक हो गया है। जैसे जैसे उनकी समझ बढ़ रही है वैसे वैसे वे अनेकों सामाजिक कार्यों से जुड़ रहे हैं।
शंकर सिंह ने जो कर दिखाया है वह अनुकरणीय है। भ्रष्टाचार के दलदल से स्वयं को बाहर निकाल कर वे दलितों एवं कमज़ोर वर्ग के लोगों का जीवन सँवारने में लगे हैं। वे जन साधारण को प्रेरित करते हैं कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों एवं उनको हासिल के लिए लड़ें । अब शंकर सिंह अपने कार्य क्षेत्र का और भी विस्तार करना चाहते हैं। वे भविष्य में चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि अपने उद्धेश्य में और अधिक कामयाब हो सकें तथा अधिक लोगों की सेवा कर सकें।
(मौलिक रूप से यह लेख डॉ संदीप पाण्डेय द्वारा अंग्रेज़ी में रचित है जिसको यहाँ पर क्लिक करने से पढ़ा जा सकता है। इसका अनुवाद शोभा शुक्ला जी द्वारा किए गया है जिसके लिए हम सब कृतज्ञ हैं)
बसंत
बस अंत हुआ
सर्दीली रातों का
होठों से निकलते ही
धुआं हुई बातों का
पतझड़ के पत्तों से
बिखरते हुए सपनों का
मुह फेर कर जो चल दिए
ऐसे बेगाने अपनों का
बस अंत हुआ
तब ही तो बसंत हुआ
वसंत पंचमी की शुभकामनाओं सहित
शोभा शुक्ला
संपादिका
सिटिज़न न्यूज़ सर्विस
न्यायालय द्वारा मजदूरों के बेरोज़गारी भत्ते केकानूनी अधिकार पर स्थगनादेश
[यह मौलिक रूप से अंग्रेज़ी में लिखी गई थी, जिसको यहाँ क्लिक करने से पढ़ा जा सकता है। इसका हिन्दी में अनुवाद करने का प्रयास किया गया है, त्रुटियों के लिए छमा करें]
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग का सीतापुर में मजदूरों को बेरोज़गारी भत्ता देने के साहसिक एवं प्रशंसनीय निर्णय को ब्लाक विकास अधिकारी (बी.डी.ओ) ने अलाहाबाद हाई कोर्ट बेंच में अपील की।
माननीय हाई कोर्ट ने पुन: आश्वासन दिया है और ग्रामीण विकास आयुक्त के अधिकारों को संग्रक्षित किया है और आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अपीलकर्ताओं की सुनवाई हो और सही लोगों को भुगतान किया जाए।
मजदूरों के बेरोज़गारी भत्ता पाने के संवैधानिक अधिकारों की संग्रक्षा कर के ग्रामीण विकास विभाग ने यह नि:संदेह प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम उठाया है क्योंकि मजदूरों को यह अधिकार राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना के शेड्यूल ३, पारा ७ में उल्लेखित है कि यदि एक अवधि तक मजदूर को काम न दिया गया हो तो उसको बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए।
यह बेरोज़गारी भत्ता प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा और न कि उस धनराशि से जो केंद्रीय सरकार द्वारा मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दी जाती है।
राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत किसी भी मजदूर को कहीं और कार्य करने से मनाही नहीं है, और यदि प्रदेश सरकार मजदूर को १०० दिन का कार्य नहीं दे पा रही है, तो यदि वोह मजदूर बेरोज़गारी भत्ता की मांग करे तो उसको बेरोज़गारी भत्ता मिलना चाहिए।
जिले के स्तर पर बेरोज़गारी भत्ते के मुद्दे पर विचार करने के लिए जिस समिति का गठन हुआ था उसके अध्यक्ष एक सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट अधिकारी थे, एवं इस समिति में दो अन्य सरकारी अधिकारी थे और उसको संस्था के प्रतिनिधि भी जिन्होंने यह मुद्दा उठाया था। इस समिति में इस मुद्दे को उठाने वाली संस्था के लोग इसलिए थे क्योंकि राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम में लोगों द्वारा ही जनता जांच करने का प्रावधान है और इस प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी इस अधिनियम की मूल रूप के अनुकूल है।
मैं यह बात कहना चाहूंगी कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम को २ फरवरी २००९ को अब ३ साल पूरे हो जायेंगे। परन्तु उत्तर प्रदेश में इस अधिनियम/ योजना को लागु करने में अधिकाँश करवाई पिछले एक साल में ही हुई है। वर्तमान प्रशासन ने इस अधिनियम को पूरी निष्ठां के साथ लागु करने का प्रयास किया है।
इसके बावजूद भी, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम को लागु करने में कुछ खामियां भी हैं, जैसे कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए, जरुरतमंदों को रोजगार मिलना चाहिए और भुगतान समय पर होना चाहिए आदि।
प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो हादसा हरदोई में हाल ही में हुआ है, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ न हो। हरदोई के एक गाँव में जब मजदूर अपने रोजगार पाने के अधिकार की मांग कर रहे थे, तो एक प्रभावशाली प्रधान ने, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री की शय में, मजदूरों को बर्बरता से मारा। प्रदेश सरकार के समक्ष यह एक चुनौती है कि वोह राजनितिक दबाव से ऊपर उठ कर मजदूरों के अधिकारों की संग्रक्षा करे।
अरुंधती धुरु
भूख के अधिकार केस में सुप्रीम कोर्ट कमिश्नर की सलाहाकार, फोन: ९४१५० २२७७२
बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल मन्नान अब अपराधियों को राजनीतिक संगरक्षण देना बंद करें
हम लोग राजनीति में बढ़ते हुए अपराधीकरण और भ्रष्टाचार की निंदा करते हैं। हरदोई जिले के भरावन ब्लाक में स्थित ऐरा काके मऊ ग्राम पंचायत की प्रधान उर्मिला देवी के पति, घनश्याम, जो अपनी पत्नी के नाम पर पंचायत का सब काम सँभालते हैं, उन्होंने १४ जनवरी २००९ को, दलित मजदूरों को बर्बरता से लाठी से मारा। मजदूरों की लाठी से पिटाई घनश्याम ने सिर्फ़ इसलिए की क्योंकि इन दलित मजदूरों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत या तो वाजिब मेहनताना नहीं मिला था, या फिर उनके 'जॉब कार्ड' मजदूरों को नहीं दिए गए थे या फिर जॉब कार्ड पर सही आंकड़ें नहीं लिखे हुए थे।
घनश्याम, जिन्होंने इन दलित मजदूरों को बर्बरता से पीटा था, वोह बहुजन समाज पार्टी के विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अब्दुल मन्नान के इस विधान सभा चुनाव छेत्र के, कोषाध्यक्ष हैं।
बहुजन समाज पार्टी के विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अब्दुल मन्नान ३१ जनवरी २००९ को इसी ग्राम पंचायत में एक सभा में भाग लेने जा रहे हैं। हमारा मानना है कि अब्दुल मन्नान के राजनीतिक संगरक्षण की वजह से अपराधी घनश्याम जिसने दलित मजदूरों को लाठी से बर्बरतापूर्वक पीटा, कानून से बचा हुआ है। अब्दुल मन्नान के इसी ग्राम पंचायत में सभा में भाग लेने से घनश्याम को अधिक संगरक्षण मिलेगा। यदि अब्दुल मन्नान इस सभा में जायेंगे, और यह नज़र-अंदाज़ करेंगे कि इसी घनश्याम ने दलित मजदूरों को लाठी से पीटा था, तो हम सब यह मानेंगे कि बहुजन समाज पार्टी, दलित मजदूरों पर अत्याचार करने वालों को राजनीतिक संगरक्षण दे रही है।
राजनीति में बड़े पमाने पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार और अपराधीकरण के ख़िलाफ़ हम सब अब खुल कर एक मजबूत जन-आन्दोलन खड़ा करेंगे। यह इसकी शुरुआत है।
यदि बहुजन समाज पार्टी के कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान, दलित मजदूरों पर लाठी चलाने वाले का समर्थन करेंगे, तो हम सब यही मानेंगे कि बहुजन समाज पार्टी ऐसे अपराधियों का समर्थन कर रही है।
अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें:
डॉ संदीप पाण्डेय (मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता), अरुंधती धुरु (नर्मदा बचाओ आन्दोलन कार्यकर्ता), नीलकमल (9453898067), चुन्नी लाल आदि
साल के अंत तक राजधानी होगी धूम्रपान मुक्त
साल के अंत तक राजधानी होगी धूम्रपान मुक्त
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष के अंत तक राजधानी को धूम्रपान रहित बनाने का लक्ष्य लिया है। इस आशय का प्रस्ताव बुधवार को मंत्रिमंडल ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए ब्लूम वर्ग ग्लोबल पहल के साथ मिलकर काम किया जाएगा। दिल्ली दक्षता मिशन सोसायटी के गठन को भी स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि दिल्ली को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए ब्लूम वर्ग ग्लोबल इनीसिएटिव के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
इस परियोजना को दो वर्ष में दस करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अक्टूबर २००८ से सितंबर २००९ के बीच कभी भी लागू किया जाएगा। बीजीआई इसके लिए चार करोड़ रुपये व दिल्ली सरकार छह करोड़ रुपये का योगदान देगी। सरकार ने अमेरिका की इस संस्था के साथ समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। बीजीआई इसके तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वायु निकोटिन निगरानी उपकरण स्थापित करेगी। साथ ही इस काम में परियोजना तक को प्रशिक्षण देगी और एकत्र किए गए डाटा का विश्लेषण करेगी। उनकी सरकार राष्ट्रमंडल खेल से पहले २००९ तक दिल्ली को धूम्रपान रहित क्षेत्र बनाने को वचनबद्ध है।
मंत्रियों का समूह तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो-वाली चेतावनी को कमजोर न करे
कल २३ जनवरी २००९ को भारत सरकार द्वारा नियुक्त मंत्रियों का समूह एक विशेष बैठक बुला रहा है. विश्वसनीय सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि यह बैठक प्रस्तावित तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो-वाली चेतावनी से चिंतित बीड़ी उद्योग और सम्बंधित संस्थाओं को शांत करने के लिए आयोजित की जा रही है.
जब जुलाई २००६ में, तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी लगाने का प्रस्ताव आया, तब से यह प्रस्ताव कम-से-कम सात बार स्थगित किया जा चुका है। हाल ही में ३० नवम्बर २००८ से तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी लगने को थी, परन्तु मंत्रियों के समूह ने इसको ३१ मई २००९ तक एक बार फिर स्थगित कर दिया था. जब-जब मंत्रियों का समूह ने बैठक की है, या तो इस अधिनियम को स्थगित कर दिया है या जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर बना दिया है, कहना है बाबी रमाकांत का जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के तम्बाकू नियंत्रण पुरुस्कार प्राप्त कार्यकर्ता हैं.
तम्बाकू सेवन को कम करने के लिए, तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो-वाली चेतावनी लगाना एक प्रभावकारी तरीका है. विश्व तम्बाकू संधि या फ्रेम-वर्क कन्वेंशन ओन तोबक्को कंट्रोल (FCTC), जिस पर भारत ने हस्ताक्षर किए हैं, और सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम २००३, के तहत भी तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो-वाली चेतावनी लगाना अनिवार्य होना चाहिए।
"भारत में हर वर्ष १० लाख से अधिक लोग तम्बाकू-जनित कारणों से मृत्यु को प्राप्त होते हैं. १० करोड़ बीड़ी पीने वाले लोगों में से ६ लाख हर साल तम्बाकू-जनित कारणों से मर जाते हैं" कहना है प्रोफ़ेसर डॉ रमा कान्त का, जो छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सकीय विश्वविद्यालय में सर्जरी विभाग के प्रमुख हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महा-निदेशक द्वारा पुरुस्कृत भी.
प्रोफ़0 डॉ रमा कान्त ने कहा कि "अधिकाँश बीड़ी पीने वाले लोग शिक्षित नहीं होते हैं, इसीलिए जन स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रभावकारी फोटो-वाली चेतावनी लगाना हितकारी होगा. लोगों को तम्बाकू के जान-लेवा स्वरुप के बारे में जागरूक करने के लिए तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो-वाली चेतावनी लगाने को अब और स्थगित नहीं करना चाहिए".
तम्बाकू व्यापर से जो राजस्व प्राप्त होता है, उसकी तुलना में तम्बाकू-जनित रोगों के उपचार में १६ प्रतिशत अधिक खर्चा आता है, यह हाल ही में प्रकाशित शोध से प्रमाणित हुआ है.
हमारी मंत्रियों के समूह से यह आग्रह है कि जन-स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी को न तो अब और कमजोर करें और न ही स्थगित.
बाबी रमाकांत
९८३९०७३३५५
शान्ति एवं सदभावना पर राष्ट्रीय अधिवेशन
NATIONAL CONVENTION ON COMMUNAL HARMONY
तिथि: ३० - ३१ जनवरी २००९
स्थान: कबीर मठ, जीयनपुर, अयोध्या, जिला फैजाबाद, उ.प्र.l
३० जनवरी २००९
सत्र १: १०:३० - १ बजे दोपहर
सदभावना के लिए चुनौती
सत्र २: २:३० - ४:३० बजे शाम
विभिन्न राज्यों से रपट
६ बजे शाम से शान्ति एवं सदभावना पर संगीत (स्थान: गाँधी प्रतिमा, सरयू नदी के तट पर राम की पैढी)
३१ जनवरी २००९
सत्र ३: ९:३० बजे सुबह से १ बजे दोपहर
नीति, सुझाव और भविष्य के लिए योजना
सत्र ४: २:३० - ४:३० बजे दोपहर
राजनीति एवं साम्प्रदायिकता
आयोजक समिति: जुगल किशोर शास्त्री, फैसल खान, अरविन्द मूर्ति, इरफान अहमद
संपर्क: फैसल खान, ०९३१३१०६७४५, ०९९६८८२८२३०, जुगल किशोर शास्त्री, ०९४५१७३०२६९, कबीर मठ, ०९४१५४०४४७१
रेलवे स्टेशन: अयोध्या, फैजाबाद
आयोजक:
अयोध्या की आवाज़, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (नेशनल अलायंस ऑफ़ पीपुल’स मोवेमेंट्स), अनहद, आल इंडिया सेकुलर फॉरम, कोम्मुनालिस्म कोम्बाट
भारत-पाकिस्तान के लोगों द्वारा संचालित संयुक्त हस्ताक्षर अभियान
भारत-पाकिस्तान के लोगों द्वारा संचालित संयुक्त हस्ताक्षर अभियान
आतंकवाद और जंग के मौहौल के ख़िलाफ़ और शान्ति एवं आपसी साझेदारी के समर्थन में भारत एवं
यह संयुक्त हस्ताक्षर अभियान ८ फरवरी २००९ तक चलेगा जिसके पश्चात इन हस्ताक्षरों को भारत एवं
वेबसाइट: http://www.indopakcampaignagainstwarnterror.org
इन्टरनेट पर जा कर हस्ताक्षर करने के लिए, इस वेबसाइट पर जाएँ:
http://www.PetitionOnline.com/indopak/petition.html
- भारत और
- दोनों देशों में आतंकवाद की समस्या गुणात्मक दृष्टि से भिन्न है, इसलिए दोनों देशों की सरकारों को चाहिए कि हर सम्भव प्रयास किया जाए जिससे इन कट्टरपंथी समूहों को और गतिविधियों को जड़ से उखाड़ फेका जा सके, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिले.
- दोनों देशों की सरकारों को संयुक्त जांच एजेन्सी का गठन करना चाहिए
- जंग कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती है, बल्कि अनेकों जटिलताओं को जन्म अवश्य देती है. इसीलिए दोनों देशों की सरकारों से निवेदन है कि जंग का मौहौल बनाने से बचें और इसके बजाये असल वार्तालाप, चर्चा और संयुक्त कारवाई को बढ़ावा दें.
- दोनों देशों की सरकारों से आग्रह है कि संयुक्त राष्ट्र एवं सार्क के आतंकवाद पर कन्वेंशन को नज़रंदाज़ न करें
- दोनों देशों की मीडिया से अपील है कि इस सामाजिक प्रक्रिया में सकारात्मक भूमिका निभाएं
अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें:
इंडो-पाक जोइंट सिग्नेचर कैम्पेन सचिवालय
C/o PILER सेंटर, ST.००१, सेक्टर X , सब-सेक्टर V गुलशन-ऐ-मय्मर,
फ:. ००-९२-२१-६३५११४५ – ७
फैक्स: ००-९२-२१-६३५०३५४
भारत में
इंडो-पाक जोइंट सिग्नेचर कैम्पेन सचिवालय
C/o कोवा, २०-४-१०, चारमिनार
फ: ००९१-४०-२४५७२९८४
फैक्स: ००९१-४०-२४५७४५२७
सामाजिक संगठनों ने डुम्का पुलिस द्वारा डॉ संदीप पाण्डेय को रोके का खंडन किया
झारखण्ड के काठीकुंड में पुलिस फायरिंग का देश भर में खंडन हो रहा है, और अनेकों सामाजिक संगठन अब सड़क पर उतर आए हैं और न्याय के लिए संघर्षरत हैं।
जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय समन्वयक और मग्सय्सय पुरुस्कार प्राप्त वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पाण्डेय अंगाची गाँव जा रहे थे जब डुम्का पुलिस ने उनको शनिवार, २७ दिसम्बर २००८ को रोक लिया था।
कुछ गाँव के लोग अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। २७ दिसम्बर २००८ को एक दल ने इन गाँव का दौरा किया। इस दल में तिलका मांझी विश्वविद्यालय के गांधियन फिलोसोफी के स्नाताक्कोत्तर विभाग के लोग, शामिल थे जिन्होंने लुकिरम टुडू, जो कि काठीकुंड पुलिस फायरिंग में मृत्यु को प्राप्त हुआ था, उसके परिवार से भेंट की।
इस दल ने अन्य गाँव का भी दौरा किया जिनमें अंगाची, पोखरिया, सरैपनी और अमर्पनी शामिल हैं।
इम्फाल मणिपुर में सुप्रसिद्ध मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पाण्डेय अनिश्चितकालीन उपवास पर
जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ संदीप पाण्डेय ने इरोम शर्मीला कुनबा लूप जो पिछले ८ सालों से अनशन पर है, उसके समर्थन में और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के विरोध में चल रहे उपवास में भाग लिया।
युंग होरिजोन मणिपुर, लैरिक्येंग्बम लिकी नुपी समाज कोहुखत लूप और ह्यूमन देवेलोप्मेंट संसथान, लैरिक्येंग्बम आदि ने यह धरना आयोजित किया था।
डॉ संदीप पाण्डेय ने कहा कि मणिपुर के लोगों के लिए आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (AFSPA) एक दुर्भाग्यपूर्ण एक्ट रहा है और राज्य नेताओं की चुप्पी नि:संदेह शर्मनाक है। पिछले ८ सालों से अधिक समय से इरोम शर्मीला उपवास पर हैं और राज्य नेताओं ने अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया है।
राज्य सरकार को इस एक्ट को ख़तम करने के लिए एक तारिख तय कर देनी चाहिए, यदि वोह तुंरत इस एक्ट को नही ख़तम करना चाहते हैं, कहना है डॉ संदीप पाण्डेय का।
जलवायु- परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव
जलवायु- परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव
पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न प्रकार के जलवायु परिवर्तन देखे हैं। जब पूर्वी उत्तर प्रदेश भयंकर बाढ़ की चपेट में था ठीक उसी समय बुंदेलखंड सूखे की मार झेल रहा था। इस जलवायु परिवर्तन के द्वारा न केवल भारी संख्या में लोग मौत का शिकार हो रहे हैं बल्कि इससे उनकी आजीविका पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पूर्वी- उत्तर प्रदेश में जहाँ धान की सारी फसल बरबाद हो गयी वहीं बुंदेलखंड में स्थानीय फसलों पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।
कई सारे शोधों और वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तर-प्रदेश गंभीर जलवायु परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसका काफी बुरा असर वहाँ के निवासियों पर पड़ सकता है। वर्ष २००१ की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की ६२.१२ प्रतिशत जनसँख्या कृषि कार्य से सम्बंधित गतिविधियों में संलिप्त है। उत्तर प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा अनाज उत्पादक प्रदेश है। तथा प्रत्येक वर्ष देश के पूरे उत्पादन में करीब २१ प्रतिशत योगदान देता है। उत्तर प्रदेश की जनसँख्या को जितने अनाज की आवश्यकता प्रत्येक वर्ष होती है उससे कहीं ज्यादा अनाज उत्पादन यह प्रदेश हर साल करता है, किंतु मौसम में परिवर्तन की वजह से पिछले कई वर्षों में अनाज उत्पादन में भी परिवर्तन दृष्टिगत हुआ है।
तापमान में सामान्य वृद्धि की वजह से गेंहूँ की फसल का उत्पादन कम हो सकता है। जबकि धान कम तापमान में भी आसानी से उत्पन्न हो सकता है। यद्यपि सरकार तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा वातावरण में हो रहे इस परिवर्तन को रोकने हेतु प्रयास किए गए हें, किंतु ये प्रयास किसानों को तुंरत राहत प्रदान करने वाले ज्यादा रहे हैं , न कि एक स्थाई लाभ देने वाले । इस सम्बन्ध में गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डाक्टर शीराज वजीह का कहना है, ' वातावरण में हो रहे इस परिवर्तन की प्रतिकूलता को रोकने हेतु सरकार के साथ-साथ जन- समुदायों को भी स्वदेशी तकनीकी ज्ञान के माध्यम से वैज्ञानिक विधियों को अपनाना चाहिए ।'
ये स्वदेशी ज्ञान स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध रहते हैं तथा इन्हें अपनाने में ज्यादा आर्थिक सहायता की भी जरूरत नहीं पड़ती। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप द्वारा प्रकाशित एक शोध के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब ९० प्रतिशत किसान लघु-और सीमान्त दर्जे के हैं जिनकी आजीविका का साधन केवल कृषि है। इन छोटे जोत के कृषकों द्वारा ही प्रदेश को कृषि में महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है। यदि ये लघु-और सीमान्त कृषक, वातावरण में हो रहे परिवर्तन का इसी प्रकार शिकार होते रहे तो इससे प्रदेश की आजीविका के लिये एक बड़ी विपत्ति खड़ी हो सकती है।
वातावरण में हो रहे इन परिवर्तनों के अनेक कारण हें । हम निजी स्वार्थों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। नए आर्थिक ज़ोन के नाम पर कृषि योग्य भूमी का औद्योगीकरण किया जा रहा है। सरकार के नीतिगत फैसले कंपनियों के हित में ज्यादा होते हैं। इन सब बातों पर यदि हम गंभीरता पूर्वक नहीं सोचेंगे तो खाद्यान उत्पादन की समस्या गरीबों को और भी गरीबी की तरफ़ धकेलेगी। किसान आत्महत्याओं का दौर और भी बढेगा।
अमित द्विवेदी
लेखक सिटिज़न न्यूज़ सर्विस के विशेष संवाददाता हैं।
चूनामपेट के गाँव में डाक्टर आपके द्वार पर
हमारे देश में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में क्या वास्तव में डाक्टर स्वयं ही बीमार के घर पहुँच सकता है? एकबारगी इस बात पर विश्वास ही नहीं होता। परन्तु मद्रास डायबिटीज़ रिसर्च फाउंडेशन ( एम.डी.आर.ऍफ़.) और वर्ल्ड डायबिटीज़ फाउंडेशन (डब्लू.डी.एफ़ ) के संयुक्त तत्वाधान में चेन्नई से लगभग १५० किलोमीटर दूर चूनामपेट ग्रामीण क्षेत्र में मधुमेह की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम ने इस असंभव को सम्भव कर दिखाया है।
मधुमेह का प्रकोप, केवल शहरों में ही नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज़ी से बढ़ रहा है। मधुमेह के साथ जीवित लगभग २ करोड़ जनता ग्रामीण क्षेत्रों में ही निवास करती है।
मधुमेह विशेषज्ञ ,डाक्टर विश्वनाथन मोहन के अनुसार, 'केरल के गाँवों में तो मधुमेह का प्रकोप शहरी इलाकों से अधिक है। इसके दो प्रमुख कारण हो सकते हैं---खान पान में चावल का अधिक उपयोग एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होने के कारण शारीरिक श्रम में कमी। अनुवांशिक कारणों से भी भारतीय मूल के निवासियों में मधुमेह की संभावना अधिक होती है।’
परन्तु मधुमेह की रोकथाम के सारे प्रयास शहरों तक ही सीमित हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही उपर्युक्त परियोजना का प्रारंभ मार्च २००६ में डेनमार्क स्थित वर्ल्ड डायबिटीज़ फाउंडेशन की सहायता से किया गया। इस कार्यक्रम का प्रस्तावित कार्यकाल ४ वर्ष है तथा यह डाक्टर रविकुमार एवं उनके सहयोगियों के कुशल निर्देशन में चूनामपेट एवं उसके आसपास के गाँवों में चलाया जा रहा है।
डाक्टर मोहन, ( जो इस परियोजना के प्रमुख संचालकों में से एक हैं), का कहना है कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि 'मधुमेह सम्बंधित स्वास्थ्य परिचार एवं उपचार' सभी ग्राम वासियों के लिए उपलब्ध हो, सुगम हो, आर्थिक रूप से प्राप्य हो और मान्य हो। इस कार्यक्रम के द्वारा प्राथमिक, द्वितीय एवं उच्च स्तर पर मधुमेह की रोकथाम के अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
इस परियोजना का मुख्य आकर्षण है एक टेली मेडीसिन वान , जो सभी आधुनिक संयंत्रों से प्रयुक्त है तथा एक चलते फिरते आधुनिक अस्पताल के समान कार्य करती है। इसकी सहायता से डेढ़ वर्ष के कम समय में ही ४२गाँवों के २३४४९ ( २० वर्ष से अधिक आयु वाले) व्यक्तियों की मधुमेह एवं उससे सम्बंधित जटिलताओं की जांच की जा चुकी है ( विशेषकर आँख और पाँव संबंधी परेशानियां)। जिन व्यक्तिओं में मधुमेह के चलते अपनी दृष्टि खो देनेका खतरा होता है, उनकी चिकित्सा नि:शुल्क की जाती है। परन्तु दवाएं मुफ्त नहीं दी जातीं। हाँ सभी जांचें एवं विशेष उपचार नि:शुल्क हैं।
इस अनूठे प्रयोग के द्वारा शहर के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों का पूरा लाभ ग्रामीण जनता को घर बैठे ही सुगमता से प्राप्त हो रहा है। इस सम्मिलित प्रयत्न के द्वारा चिकित्सक न केवल आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को ग्रामवासियों तक पहुँचा रहे हैं वरन उपचार के उपरांत भी उनसे लगातार संपर्क भी बनाए रखते हैं।
यह परियोजना अनेक व्यक्तियों एवं संस्थानों की सहायता के फलस्वरूप ही सफल हो पायी है, तथा 'सार्वजनिक-निजी क्षेत्र सहयोग’ का जीता जागता उदाहरण है। श्री रामकृष्ण ने अपनी भू संपत्ति इस परियोजना के लिए दान में दी; नेशनल एग्रो फाउंडेशन ने अपना सहयोग प्रदान किया; भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने टेली मेडीसिन वान् के लिए उपग्रह संचार प्रदान किया; तथा डाक्टर रविकुमार एवं उनके सहयोगी अभूतपूर्व लगन से चिकित्सा संबधी कार्यों की बागडोर संभाले हुए हैं।
‘
मधुमेह संबंधी आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को गाँवों के घर घर तक ले जाने के अलावा, इस परियोजना के अंतर्गत, अनेक उचित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे ही एक शिविर में भाग लेने का सौभाग्य मुझे भी प्राप्त हुआ, जहाँ सुपाच्य एवं स्वास्थ्य प्रद व्यंजन बनाने सिखाये जा रहे थे। पास के ही स्थान में कठपुतली के खेल द्वारा मधुमेह परिचार एवं उपचार के बारे में भी समझाया जा रहा था।
इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार तो हुआ ही है, इसके अलावा वहाँ की जनता में एक नई जागरूकता का भी आभिर्भाव हुआ है। विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं ने एक जन आन्दोलन की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत उचित खान पान और शारीरिक श्रम के द्बारा एक स्वस्थ जीवन जीने का संदेश घर घर में पहुँच रहाहै।
देश के अन्य प्रदेशों में भी ऐसे प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
शोभा शुक्ला
संपादिका,सिटिज़न न्यूज़ सर्विस
'
मधुमेह से ग्रसित लोगों में तपेदिक की संभावना अधिक है
वैश्विक स्तर पर मधुमेह तथा तपेदिक से ग्रसित लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। विश्व मधुमेह संघ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विश्व में वर्ष २००७ में करीब २४६,000,000 लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रसित थे, वहीँ ६० लाख नए मरीजों की पहचान की गयी, तथा ३५ लाख लोगों की मौत मधुमेह की बीमारी से हो गयी। वर्ष २००७ में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ‘ तपेदिक नियंत्रण अभियान’ के तहत कराये गए सर्वेक्षण के मुताबिक पूरे विश्व में करीब १ करोड़ ४४ लाख लोग तपेदिक या टी. बी. की बीमारी से ग्रसित थे तथा करीब ९२ लाख नए टी.बी. के मरीजों की पहचान की गई। वहीं १७ लाख लोगों की मौत टी.बी. की बीमारी से हो गई।
उपरोक्त आंकडों से यह पता चलता है कि यदि मधुमेह और तपेदिक की बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। यह स्वरुप विकासशील देशों के लिए और भी भयंकर हो सकता है। एक शोध के अनुसार, पूरे विश्व में तपेदिक से ग्रसित कुल मरीजों में से करीब ९५ प्रतिशत लोग विकासशील देशों में रहते है। किंतु कई सारी रिपोर्टों से यह बात पता चलती है कि आगे -आने वाले दिनों में मधुमेह के साथ जीवित सबसे ज्यादा लोग विकाससील देशों में होंगे।
तपेदिक की बीमारी पर बने अंतर्राष्ट्रीय संगठन (जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है) के वरिष्ठ सलाहकार अन्थोनी हैरिस के मुताबिक 'ऐसे लोग जो मधुमेह की बीमारी से ग्रसित हैं यदी उनको तपेदिक की बीमारी हो जाती है तो उनमें तपेदिक के उपचार की औषधियों का असर काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही साथ वे मरीज जिन्हें टाईप -२ मधुमेह और तपेदिक दोनों हैं , उनमें औषधि प्रतिरोधक बीमारी होने की संभावनाएं कहीं ज्यादा बढ़ जाती हैं, क्योंकि टाईप -२ मधुमेह से रक्त में शर्करा की मात्र बढ़ जाती है तथा उससे रोग-प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है। यद्यपि पूरे विश्व के मुकाबले भारत के पास सबसे मजबूत तपेदिक रोग नियंत्रण कार्यक्रम है, किंतु यह प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहा है। यदि सार्वजनिक तथा निजी संस्थान दोनों मिलकर काम करें तो इन बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। '
गरीबी, अपर्याप्त साफ़-सफाई, धूम्रपान का सेवन, उचित पोषण का अभाव, इत्यादि की वजह से भारत में तपेदिक और मधुमेह के रोगियों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ रही है। तपेदिक की बीमारी, टाईप -१ मधुमेह के साथ जी रहे लोगों में भी हो सकती है। अक्सर लोग यह समझते हैं कि मधुमेह सिर्फ़ अमीरों की बीमारी है, किंतु यह अमीरों और गरीबों दोनों में ही तेजी से फ़ैल रही है। कई सारे शोधों से यह पता चलता है कि मधुमेह की बीमारी अब ग्रामीण इलाकों में भी अपने पैर फैला रही है।
अन्थोनी हैरिस का आगे कहना है कि भारत को तपेदिक के मरीजों से निपटनें के लियी तपेदिक रोग नियंत्रण कार्यक्रम को तीन स्तरों पर मजबूत बनाना होगा--- (१ ) प्राथमिक अवस्था में ही तपेदिक के मरीजों की पहचान की जाए। ( २)- मरीजों का पंजीकरण करा कर उनको नियमित दवाएं उपलब्ध कराई जायें। (३)- बलगम के द्वारा उनकी जाँच की जाए।
तपेदिक संक्रमणों द्वारा फैलने वाली बीमारी है जबकि मधुमेह बिना संक्रमण द्वारा फैलने वाली बीमारी है। भारत जैसे देशों में दोनों प्रकार की बीमारियों के फैलने का ख़तरा है। सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य के गोल ६ के ८ उद्देश्यों में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि वर्ष २०१५ तक विश्व में संक्रमित बीमारियों, जैसे तपेदिक इत्यादी, के प्रकोप को कम करने का प्रयास किया जायेगा। यदि हम वास्तव में इन देशों में तपेदिक के प्रकोप को कम करना चाहतें हैं तो इसके लिए हमें व्यापक प्रबंध करनें होंगे।
अमित द्विवेदी
लेखक सिटिज़न न्यूज़ सर्विस के विशेष संवाददाता हैं