सूचना अधिकार और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियमों को लागु करने में ढिलाई
अरुंधती धुरु और डॉ संदीप पाण्डेय
सूचना का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत जनता जांच के प्रावधान से आम नागरिक को यह अधिकार प्राप्त है कि वोह सरकार को जवाबदेह ठहरा सके, परन्तु जमीनी स्तर पर यह दोनों ही अधिनियम सही मायनों में लागु नहीं हो पाते हैं.
भारतीय लोकतंत्र में सूचना का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम नि:संदेह एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर रहे हैं. जो कार्यप्रणाली पहले संवेदनहीन थी और जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों ही नहीं थे, ऐसी व्यवस्था में इन अधिनियमों से आम आदमी को यह अधिकार प्राप्त हो गया कि वोह इसी व्यवस्था में सरकार को जवाबदेह ठहरा सके और पारदर्शिता सुनिश्चित कर सके. जाहिर बात है कि शासन करने वाले लोग इस जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए आदतन तैयार नहीं थे, परन्तु दोनों अधिनियमों के आ जाने से इन लोगों को कानून का अनुपालन करना पड़ा. इन लोगों को यह समझ में आने लगा कि आखिरकार वोह लोग लोकतान्त्रिक व्यवस्था में कार्यरत हैं जिसमें आम जनता ही केंद्र में होती है. लोगों ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत हुए कार्य की जानकारी मंगनी शुरू की और जनता जांच के प्रावधान को लागु किया - यह आन्दोलनकारी नीतियाँ हैं क्योंकि अँगरेज़ सरकार से जिस व्यवस्था को हमने अपने हाथों में लिया है और जिस तरह से अफसरवाद की मानसिकता पनपी है, यह दोनों नीतियों को लागु करना कोई मामूली बात नहीं थी.
अब शासन करने वालों को लग रहा है कि बहुत हो चुका! आम लोगों को एक हद तक ही पारदर्शिता और जवाबदेही का लुत्फ़ मिलना चाहिए. आम लोगों को इस हद तक की जवाबदेही और पारदर्शिता नहीं मिलनी चाहिए जिससे कि शासन करने वाले लोगों पर ही सवाल खड़े हो जाएँ. बिना रोक टोक के जो शासन करते आ रहे हैं, उन्हें अब इन जन हितैषी नीतियों से डर नहीं लगता है और अब वोह उन लोगों से, जो इन नीतियों के तहत प्रश्न उठा रहे हैं, बदले की भावना के साथ निबट रहे हैं. इन शासन करने वालों ने यह ठान ली है कि जो भी आवाज़ उनके वर्चस्व पर सवाल खड़ा करेगी, वोह उसको बर्बरता से कुचल देंगे. हालाँकि प्रशासनिक तंत्र को इन नीतियों को लागु करने के लिए बाध्य होना चाहिए, परन्तु वोह इन्ही शासन करने वाले लोगों द्वारा इस्तिमाल किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कस्य ब्लाक के डुमरी गाँव पंचायत में, जो गरीबी-रेखा-के-नीचे सर्वेक्षण से सम्बंधित जांच शुरू हुई थी, वोह विकास के लिए आई बड़ी धनराशी के गबन की बड़े पयमाने पर जांच बन गई. ग्रामीण विकास विभाग के सहायक ग्रामीण आयुक्त ने गरीबों के लिए घरों के लिए आई धनराशी में और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम की धनराशी में बड़े पयमाने पर गड़बड़ी पायीं. वकील उदयभान यादव, जिन्होंने इन जांचों को कराने में मुख्य भूमिका ली थी, को ग्राम प्रधान दिनेश वर्मा और उसके आदमियों ने धमकाया.
२८ फरवरी २००९ को ग्राम प्रधान के आदमी एक दलित मजदूर परसुराम को मार रहे थे, क्योंकि परसुराम ने जाली मास्टर रोल पर सवाल खड़ा कर दिया था जिसमें उसके नाम से पैसा निकाला गया था जब कि असलियत में उसने एक दिन भी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत कार्य नहीं किया था. उदयभान ने जब परसुराम को पिटते देखा, तो हस्तछेप किया. ग्राम प्रधान के लोगों ने उदयभान को भी बहुत मारा. एक अन्य दलित, कपिल देव, जिसको ग्राम प्रधान का संगरक्षण प्राप्त है, उसने उदयभान के ख़िलाफ़ पुलिस रपट लिखवा दी और दलितों के ख़िलाफ़ हिंसा करने के लिए केस बन गया. राजनीतिक दबाव की वजह से, ९ मार्च २००९ को, उदयभान और उसके पिताजी हरी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. परसुराम के भाई राम भारत और पिताजी जय कारन को भी गिरफ्तार किया गया पर बाद में रिहा कर दिया गया.
१४ जनवरी २००९ को हरदोई जिले के भरावन ब्लाक के गाँव पंचायत ऐरा काके मऊ में ग्राम प्रधान के घर के बाहर अपनी मजदूरी मांगने के लिए कई मजदूर इकठ्ठे हो रहे थे. ग्राम प्रधान के पति, घनश्याम, जो अपनी बीवी के नाम पर प्रधानी का कार्य सँभालते हैं, ने पहले तो मजदूरों को डरा-धमका कर भगाने की कोशिश की. जब तनाव बढ़ गया तो पुलिस भी आ गई. जब मजदूरों ने, राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत, ग्राम प्रधान की शिकायत दर्ज कराने की बात की, तब घनशयाम ने अपने लोगों से मजदूरों पर लाठियों से हमला करवा दिया. इस घटना के दौरान अतरौली पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ और अन्य पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे. एक दलित मजदूर मेडई और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता राम भरोसे को सर पर चोट आई. हालाँकि घनश्याम के ख़िलाफ़ पुलिस केस फाइल हो गया था परन्तु बार-बार कहने के बाद भी और अनेकों अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद भी, घनश्याम के ख़िलाफ़ दलितों पर हिंसा करने का अधिनियम नहीं लगाया गया है, और अब तक कोई भी प्रशासनिक करवाई नहीं की गई है.
मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के देवकली, बिश्नुपुर, पुराना कोपा और जैराम्गढ़ गाँव के मजदूर, जिसमें से अधिकाँश महिलाएं और दलित थे, पिछले ६ महीने से नहीं मिली हुई मजदूरी को मांगने के लिए ब्लाक अधिकारी के कार्यालय के बहार इकठ्ठा होने लगे. इनमें से एक मजदूर को वार्तालाप के लिए कार्यालय के भीतर बुलवाया गया और अन्दर बैठे हुए लोगों द्वारा बहुत मारा गया. मजदूरों में यह जान कर बहुत रोष था, और इस क्रोध का ब्लाक विकास अधिकारी राम दुलार और एक अन्य कर्मचारी संजीव सिंह को सामना करना पड़ा. इसी घटना में कुछ महिलायों को भी चोट आई. अभी तक न तो किसी भी मजदूर को उसकी मजदूरी मिल पायी है और न ही मजदूरों को मारने वाले लोगों पर कोई भी करवाई हो पायी है.
२८ फरवरी २००९ को सीतापुर जिले के कस्मंदा ब्लाक के गाँव पंचायत रूर में, एक तालाब को गहरा करने का काम चल रहा था. इन्ही लोगों में से कुछ महिलाएं हैण्ड पम्प से पानी पीने चली गई. यह हैण्ड पम्प इस छेत्र के एक बाहुबली मदन दिक्षित का था, जिसको मदन मुनि नाम से जाना जाता है. इन महिलाओं को अश्लील टिप्पणियों को झेलना पड़ा. जब इन महिलाओं के परिवार के पुरुषों ने इस बात का विरोध किया, तो उनकी पिटाई कर दी गई. जब मजदूरों ने पुलिस स्टेशन जा कर रपट लिखानी चाही, तो मदन मुनि पहले से ही वहाँ पर बैठा हुआ था. मजदूर उसके ख़िलाफ़ दलितों पर हिंसा करने के लिए केस लिखवाना चाह रहे थे. पुलिस ने रपट लिखने में आनाकानी करी और अगले दिन सुबह रपट लिखवाने को कहा. जब अगले दिन सुबह भी मजदूर रपट लिखवाने के लिए डटे हुए थे, तो पुलिस स्टेशन के भीतर ही मजदूरों में से दो पुरुषों और दो महिलाओं को पीटा गया. इस छेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठनों की मदद से मदन मुनि के ख़िलाफ़ दलितों पर हिंसा करने का केस रपट तो लिखा गया परन्तु उन पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कोई केस नहीं लिखा गया जिन्होंने पुलिस स्टेशन में ही मजदूरों को मारा था.
बनारस जिले के चोलापुर ब्लाक में, लगभग २०० मजदूर जो धौरहरा, सारयां और मुनरी के रहने वाले थे, उनको सारयां जीपी में एक तालाब को गहरा करने के लिए पिछले १ महीने से मजदूरी नहीं मिली थी. जूनियर अभियंता ने भुगतान रुपया ३९.८० प्रति दिन के हिसाब से करने की बात की थी, और मजदूरों का कहना था कि इसी काम के लिए धौरहरा जीपी में न्यूनतम भुगतान रुपया १०० प्रति दिन हुआ है. २६ फरवरी २००९ को गाँव के विकास अधिकारी ने मजदूरों को लिखित आश्वासन दिया कि ३ मार्च २००९ को रुपया १०० प्रति दिन के दर से उनको भुगतान हो जाएगा. जब मजदूर ५ मार्च को ब्लाक विकास अधिकारी के कार्यालय में इकठ्ठे हुए, तो अधिकारी उपस्थित नहीं थे. एक ब्लाक कर्मचारी की सलाह पर उन्होंने वाराणसी-आजमगढ़ राजपथ (हाईवे) बंद कर दिया. चोलापुर पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ वहाँ पर पहुँचे और मजदूरों को बर्बरतापूर्वक लाठियों से मारा गया. लगभग ५० मजदूर, जिनमें १० महिलाएं भी शामिल थीं, बुरी तरह से चोट खाए थे. हीरावती, जो गर्भवती थी, वोह भी चोट खायी थी. २० लोगों को और ५० साइकिलों को पुलिस स्टेशन लाया गया और मजदूरों को निजी 'बांड' भरने के बाद ही रिहा किया गया. जब एस.एच.ओ से पुछा गया कि उस गाँव के विकास अधिकारी के ख़िलाफ़ वोह क्या करवाई करेगा जिसने मजदूरों को उनके कानूनन हक़ से वंचित रखा है, चूँकि इन मजदूरों का राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत मजदूरी पर कानूनन हक़ बनता है, तो उसने कहा कि वोह सिर्फ़ ऊपर से आए हुए आदेशों का अनुपालन कर रहा है. उसने उस अधिकारी का नाम लेने से मना कर दिया जिसने लाठीचार्ज के आदेश दिए थे. अगले दिन, रुपया ४२ प्रति दिन के दर से मजदूरी, मजदूरों के अकाउंट में भेज दी गई.
मजदूरों को दबाना अब एक प्रवृति बनती जा रही है. शासन करने वालों ने मजदूरों द्वारा अपने अधिकारों के मांगे जाने पर सख्ती से पेश आने की ठान ली है. मजदूरों को सज़ा मिलेगी, ऐसा माना जाने लगा है. शासन करने वाले यह समझ रहे हैं कि मजदूरों का अधिकार मांगने से, लोकतंत्र में निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी फिर मजदूर वर्ग अपनी भागीदारी मांगेगा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष भी मजबूत होगा. शासन करने वाले लोग इतनी आसानी से यह शक्ति खोना नहीं चाहते हैं. उपरोक्त किस्सों से यह भी साफ़ झलक रहा है कि मजदूर वर्ग अब अधिक संगठित होता जा रहा है. राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम की यह तो एक उपलब्धि रही है. हमें उम्मीद है कि मजदूरों की समस्याएँ लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अन्दर ही शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाई जाएँगी और इससे समाज में और सरकार में लोकतान्त्रिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा।
अरुंधती धुरु और डॉ संदीप पाण्डेय
डॉक्टर का डाक्टरी परीक्षण
डॉ संदीप पाण्डेय
[नोट: यह लेख मौलिक रूप से अंग्रेजी में लिखा गया है, जिसको पढ़ने के लिए यहाँ पर क्लिक कीजिये]
डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधान मंत्री की तरह पूरे पांच साल का कार्यकाल समाप्त किया है, जो इंदिरा गाँधी के पश्चात् मिली-जुली सरकारों के दौर में एक उपलब्धि है. यह और बात है कि पिछले साल भारत-अमरीका परमाणु करार के मुद्दे पर बहुमत सिद्ध करने के लिए उन्होंने अधिक सम्मानजनक और सैधांतिक रूप से मजबूत वामपंथी दलों के समर्थन को दर-किनार कर समाजवादी पार्टी के अवसरवादी समर्थन को ले लिया था. उनके लिए भारत-अमरीका परमाणु करार एक निजी प्रतिष्ठा का मुद्दा था और इस परमाणु करार को बचाने के लिए जिस हद तक उन्होंने संघर्ष किया, यह मामूली बात नहीं थी. यहा तक कि उन्होंने बाबरी मस्जिद गिराने में एल.के.अडवाणी की निरीक्षक की भूमिका पर सीधा वार कर किया था.
डॉ मनमोहन सिंह को नए उदारवादी आर्थिक नीति के लिए याद किया जाएगा जिसने भारत में उदार नीति, निजीकरण और वैश्वीकरण को बढ़ावा दिया. यह योगदान डॉ सिंह ने पहले भारत के वित्त सचिव, फिर वित्त मंत्री, और आख़िर में प्रधानमंत्री के रूप में दिया. परन्तु यह अजीब विडंबना है कि अपने प्रधान मंत्री के कार्यकाल के अंत की ओर डॉ सिंह अपनी ही लागु की हुई नीतियों के नतीजे की जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे हैं, हालाँकि उनकी पार्टी भरसक प्रयास कर रही है कि इन नीतियों का 'जय हो' अभियान के जरिये महिमामंडन हो. क्या 'जय हो', 'इंडिया शिनिंग' का ही दूसरा नाम नहीं है?
असल में डॉ सिंह ने इस मौजूदा विश्व-व्यापी आर्थिक मंदी से पहले आयोजित हुई सी.आई.आई की दो बैठकों में नई उदारवादी आर्थिक नीति पर अपने लड़खड़ाते भरोसे की पहचान करा दी थी. डॉ सिंह ने सुझाव दिया था कि निजी कंपनियों के अध्यक्षों की आय पर कोई तो उपरोक्त सीमा घोषित होनी चाहिए. उनका कहना था कि जैसे-जैसे गरीब-अमीर में दूरी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे सामाजिक अशांति भी बढ़ रही है. उनका कहना था कि एक बेरोजगार युवा के लिए ९ प्रतिशत विकास दर के कोई मायने नहीं हैं. उनका कहना था कि निजी कंपनियों के प्रमुखों को अपनी दौलत सिर्फ़ अपने ऊपर ही नहीं खर्च कर देनी चाहिए बल्कि समाज के उद्धार के लिए भी व्यय करना चाहिए. महात्मा गाँधी के 'न्यासिता के सिद्धांत' को डॉ सिंह ने पुन: याद दिला दिया जिसको स्वतंत्र भारत के किसी भी राजनीतिज्ञ ने याद नहीं रखा है. हकीक़त तो यही है कि न्यासिता का सिद्धांत ही भारत के मौजूदा हाल के लिए उपयुक्त नीति होगी जिससे कि एक मानवीय और साम्य समाज का निर्माण हो पायेगा. सामाजिक न्याय और मानवीय व्यवस्था 'विकास दर' बढ़ाने से नहीं हासिल हो सकती है.
हो सकता है डॉ मनमोहन सिंह ने भी इस बात को इतनी गंभीरता से कहते वक्त न लिया हो, और हो सकता है कि यह उनकी कुंठा रही हो कि विकास दर के बढ़ने के बावजूद भी किसानों की आत्महत्या के दर में गिरावट नहीं आ रही है.
उनके उपरोक्त वचन नि:संदेह उनकी अर्थशास्त्र के मूल प्रशिक्षण के विरोध में जाते हैं और सम्भावना है कि डॉ मनमोहन सिंह के सहकर्मी मोंटेक सिंह अहलुवालिया और पी.चिदम्बरम जो एल.पी.जी नीति को लागु करने में सक्रिय थे, उनसे सहमत न हो.
परन्तु कोई भी अर्थशास्त्री इस बात से असहमत नहीं हो सकता है कि नई उदार अर्थ नीतियों की वजह से गरीबों और अमीरों के बीच दूरियां बढ़ीं हैं. मुंबई पर हमले से पहले मनमोहन सिंह ने एक बार से अधिक यह कहा था कि भारत के सामने आतंकवाद से भी बड़ी चुनौती नाक्सालवाद की है.
आतंकवाद और नाक्सालवाद दोनों को ही फैलने से रोकने में डॉ मनमोहन सिंह असफल रहे हैं. उनकी सरकार की नीति कि बाहुबल से आतंकवाद और नाक्सालवाद ताकतों को चूर किया जा सकता है, का उल्टा ही परिणाम हुआ है. 'आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट' (AFSPA) के ख़िलाफ़ इम्फाल के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इरोम शर्मीला पिछले ९ साल से उपवास पर है. इरोम २००६ में दिल्ली आई थीं पर सरकार से कोई भी समर्थन नहीं मिला था. सरकार को यह भी नहीं पता है कि उन लोगों से कैसे निबटा जाए जो शस्त्रों का सहारा लेते हैं और यह भी नहीं पता है कि उन लोगों से कैसे निबटा जाए जो अहिंसा और शान्ति का सहारा लेते हैं. सरकार ने डॉ बिनायक सेन को बिना किसी भी ठोस सबूत के नाक्साल्वादियों के लिए सहानुभूति जताने के लिए जेल में कैद रखा हुआ है और उनकी 'बेल' भी नहीं होने दी जा रही है. वहीँ उसी सरकार के कार्यकाल में कोर्ट द्वारा दोषी पाये जाने वाले जैसे कि नवजोत सिंह सिधु, शिबू सोरेन और संजय दत्त को उनके राजनितिक लक्ष्यों को पूरा करने दिया जा रहा है.
अमरीका के आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग को अंधाधुंध समर्थन देने से और एल.पी.जी नीतियों की वकालत करने से अब कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी) के बीच अन्तर खत्म-सा हो गया है.
इस आगामी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आतंकवाद का मुद्दा न मिल जाए, डॉ मनमोहन सिंह ने मुंबई पर हमले से निबटने के लिए कोई सख्ती में कसर नहीं छोड़ी है. यहाँ तक कि भारत-पाकिस्तान के बींच दोस्ती और शान्ति स्थापित करने के लिए मुशर्रफ़ और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सराहनीय कार्य हुए हैं, और डॉ मनमोहन सिंह की सरकार की यह एक बड़ी उपलब्धि है जिसको तिलांजलि देने में डॉ सिंह कतराए नहीं हैं क्योंकि मुंबई पर हमले के बाद प्रारंभिक दौर में पाकिस्तानी राजनीतिज्ञों ने सहयोग की बात आरंभ ही की थी कि मनमोहन सिंह सरकार के रवैये की वजह से पाकिस्तान सरकार के दबाव में आके भारत-पाकिस्तान शान्ति प्रक्रिया भी ठंडी पड़ गई.
२००५ में श्रीनगर - मुज़फ्फराबाद बस सेवा को पुन: आरंभ करने से और अनेकों व्यापार के लिए रास्तों को खोलने से दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट कम ही हुई थी. हमें यह भी ज्ञात हुआ है कि दोनों देशों की सरकारें, हुर्रियत के साथ मिलकर लगभग कश्मीर की समस्या के समाधान को ले कर नतीजे पर पहुचने वाली ही थीं. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान शान्ति प्रक्रिया में जितनी उपलब्धि हासिल कर ली है वोह भारत के इतिहास में कोई प्रधान मंत्री नहीं कर पाया है, संभवत: इसलिए कि मनमोहन सिंह दिल से अधिक सोचते हैं और प्रसाशनिक-राजनितिक-सैनिक तरीकों से कम. यह संभवता: एकमात्र छेत्र है जहाँ डॉ मनमोहन सिंह ने एक आम आदमी की तरह से निर्णय लिए थे, चूँकि उनकी और मुशर्रफ़ दोनों के ही परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे से प्रभावित हुए थे.
परन्तु डॉ मनमोहन सिंह ने भारत-अमरीका परमाणु करार पर हस्ताक्षर कर के भारत की संप्रभुता को ही खतरे में डाल दिया है. उनके अपने ही योजना आयोग के अनुसार परमाणु ऊर्जा का कोई भविष्य नही है. जब तक २००५ में अमरीका में हुई एक बैठक में डॉ मनमोहन सिंह नहीं गए थे, तब तक वोह वैकल्पिक उर्जा सोत्रों के समर्थक थे. अमरीका में जॉर्ज बुश से प्रोत्साहन पाकर और इस समझौते से भारत के एक विश्व शक्ति के रूप में उभर कर आने की सम्भावना देख कर, डॉ मनमोहन सिंह संभवत: महत्वकंशी हो गए थे. अमरीका और इस्राइल का, भारत को छोटे सैनिक साथी बनाने से डॉ मनमोहन सिंह ने सदियों पुरानी नीति को पलट दिया - अमरीका से एक सम्मानजनक दूरी बना कर रखने की और गुट-निरपेक्षता के अभियान का नेतृत्व करने की भारतीय नीति जो नेहरू-शास्त्री-इंदिरा और राजीव - ने निर्वाह की थी, वोह पलट गई. भारत-अमरीका परमाणु करार पर हस्ताक्षर करने की हड़बड़ी में न केवल इरान को डॉ सिंह ने खो दिया बल्कि बर्मा को भी खोया. भारत को लगा कि औंग सन सुई कुई की आज़ादी की बात को दर-किनार करने से यदि बर्मा सरकार भारत का पक्ष लेगी, तो इरान के प्रस्ताव को अस्वीकार करने में मदद मिलेगी, और अमरीका की चापलूसी करने में भी सहायता होगी. परन्तु अंत में बर्मा में समर्थन चीन को दिया और भारत को छोटा मुंह कर के लौटना पड़ा और बर्मा में लोकतंत्र स्थापित करने के संघर्ष से समर्थन हटाने के अपमान को भारत भी झेलना पड़ा. मनमोहन सिंह ने भारत की शान्ति-प्रिय संप्रभु देश की छवि को खो दिया है और इस्लामिक शक्तियों के निशाने पर ला खड़ा किया है. डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने न केवल आतंकवादी ताकतों पर काबू पाने में असफलता पायी है, बल्कि उनकी पुलिस ने बेगुनाह मुस्लमान युवाओं को फर्जी इल्जामों में फसा कर मुसलमानों में अलगाव को बढ़ावा दिया है. बटला हाउस एन्कोउन्टर उनकी सरकार पर एक कलंक है, जिसकी न्यायिक जांच अब तक नहीं हो पायी है. यह उनकी बदनसीबी थी कि जब महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल ने हिंदू आतंकवाद के नेटवर्क का खुलासा करना आरंभ किया ही था, कि मुंबई पर हमला हो गया और मामला अधिक जटिल हो गया.
आने वाली पीढियाँ डॉ मनमोहन सिंह की सरकार को सूचना के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के लिए याद करेंगी - यह दो सबसे महत्त्वपूर्ण जन-हितैषी अधिनियम हैं जो स्वतंत्र भारत में क्रियान्वित हुए हैं. इन दोनों अधिनियमों को लागु करने के लिए संभवत: श्री मनमोहन सिंह की तुलना में सोनिया गाँधी को कहीं ज्यादा श्रेय जाना चाहिए. मनमोहन सिंह तो सूचना अधिकार अधिनियम को परिवर्तित करने के लिए आतुर थे और सोनिया गाँधी के हस्तछेप से ही यह अधिनियम बच पाया है. इन दोनों अधिनियमों का शासन पर असर उसी तरह से होगा जैसा कि मंडल आयोग का हुआ था, परन्तु अधिकारीतंत्र, न्यायपालिका और अन्य लोग जिनके हित छति-ग्रस्त हो रहे हैं, इन दोनों अधिनियमों को असफल करने का प्रयास कर रहे हैं.
सूचना के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के तहत जनता जांच के प्रावधान से आम नागरिक को लोकतान्त्रिक व्यवस्था में भाग लेने के अवसर मिले हैं, और अब आम आदमी हर पांच साल में मात्र वोट डालने के लिए ही नही है.
डॉ संदीप पाण्डेय
(लेखक लोक राजनीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्षीय मंडल के सदस्य हैं, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय का नेतृत्व कर रहे हैं, और रैमन मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं)
वरुण गाँधी के भड़काऊ भाषणों का आख़िर मतलब क्या है?
(नोट: यह लेख मौलिक रूप से अंग्रेज़ी में डॉ संदीप पाण्डेय द्वारा लिखा गया है, जिसको पढ़ने के लिए यहाँ पर क्लिक कीजिये . नीचे इस लेख के भाग का हिन्दी अनुवाद करने का प्रयास किया गया है, त्रुटियों के लिए छमा कीजियेगा)
प्रसिद्ध होने के लिए वरुण गाँधी ने छोटा रास्ता अपनाया है. भड़काऊ भाषण के पहले तक वोह भारतीय जनता पार्टी का मात्र एक मामूली सदस्य था. आज वोह राष्ट्रीय स्तर पर महत्व रखने वाला एल.के अडवाणी और नरेन्द्र मोदी के श्रेणी का राजनेता है जो सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देते हैं. किसी भी बी.जे.पी के नेता का ऐसा भड़काऊ भाषण देना चौकाने वाली बात नहीं है. बी.जे.पी तो मुसलमानों के ख़िलाफ़ राजनीति करती ही है. यदि मुसलमानों के ख़िलाफ़ और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की राजनीति हटा दी जाए तो संघ परिवार के अस्तित्व पर बन आएगी. इस परिपेक्ष्य में हिंदुत्व संगठन मूलतः प्रतिक्रियावादी रहे हैं. उन्होंने हमेशा भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर के ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है और हिंसा के प्रयोग से अपने मौजूदगी का एहसास कराया है. गांधीजी की हत्या से ले कर, बाबरी मस्जिद के गिराने तक, परमाणु परीक्षण से ले कर गुजरात हत्याकांड तक, उड़ीसा और कर्नाटक में ईसाईयों के विरोध में हिंसा तक अनेकों ऐसे मामले इस बात की पुष्टि करने वाले उदाहरण मिल जायेंगे. पिछले लोक सभा चुनाव में तो बी.जे.पी ने 'इंडिया शाइनिंग' के स्लोगन के साथ चुनाव लड़ा जिसकी भारी कीमत चुनाव में उसको चुकानी पड़ी.
इस बात पर आश्चर्य होता है कि यह सांप्रदायिक भड़काऊ बातें वरुण गाँधी ने कहीं क्योंकि उसकी माँ एक सिख है और दादा पारसी, और वरुण के कट्टरपंथी हिंदुत्व वाली यह बातें नि:संदेह चौका देती हैं. उसने ऐसी भड़काऊ बातें क्यों कहीं? क्या उसको किसी ने पाठ पढ़ाया था? या बी.जे.पी के प्रति अपनी वफादारी दिखने के उत्साह में वोह ऐसा बोल गया? या फिर बी.जे.पी नए बारूद को पुरानी तोप में इस्तेमाल कर रही है?
बी.जे.पी, जो आगामी लोक सभा चुनाव से पहले अंदरूनी मतभेदों और निराशाजनक नेतृत्व के कारणवश दिशाहीन महसूस कर रही थी, एक दम से जी उठी है. एक लंबे अरसे से बी.जे.पी कोशिश कर रही थी कि कांग्रेस के विकल्प के रूप में वोह एक प्रगतिशील पार्टी के रूप में उभर कर आए, परन्तु वरुण गाँधी के भड़काऊ भाषण के बाद एक झटके में पार्टी वापस मुसलमान विरोधी राजनीति पर वापस आ गई है. नरेन्द्र मोदी ने भरसक प्रयास किया था कि गुजरात को विकास के मॉडल के रूप में पेश किया जाए और गुजरात में २००२ के नरसंघार को भुलाने की पूरी कोशिश की थी.
पिछले प्रदेश के चुनावों में बी.जे.पी के मुख्यमंत्रियों ने विकास के लिए अपने योगदान को आगे रखा, और मुंबई में आतंकवादी हमले को सँभालने में असफल रही कांग्रेस को मुद्दा बनाने का प्रयास नहीं किया था. परन्तु लगता है कि बी.जे.पी के कार्यकर्ताओं को नशेड़ी की तरह यदि कोई चीज़ प्रेरित करती है तो वोह मुस्लमान विरोधी जहर उगलना ही है.
आर.एस.एस को यह समझ में आ जाना चाहिए कि सांप्रदायिक हिंसा की राजनीति बार-बार नहीं उनको मनचाहे नतीजे दे सकती है. इंसान मूलतः समाज में शान्ति से मिलजुल कर रहना चाहता है. एक-आद बार वोह सांप्रदायिक जहर से बहकावे में आ सकता है पर जल्दी ही उसे समझ में आ जाता है कि सांप्रदायिक राजनीति से आख़िर में उसका नुक्सान ही है. उदाहरण के तौर पर एक बार बाबरी मस्जिद गिराने के लिए लोगों को एकजुट करना आसान है, परन्तु दुबारा उन्हें मन्दिर निर्माण के लिए अयोध्या लाना आसान नहीं है. अयोध्या के अधिकाँश साधू और महंत राम-मन्दिर निर्माण के विरोध में हैं क्योंकि इसकी वजह से उनकी शान्ति और आमदनी दोनों समाप्त हो गई है. नरेन्द्र मोदी अब दुबारा २००२ के नरसंघार को अंजाम नहीं दे सकते हैं. साध्वी रिथाम्भारा और ऊमा भारती के नफरत और वैमनस्य भरे जहरीले भाषण अब लोगों पर असर नहीं करते हैं. इसीलिए संभवत: बी.जे.पी एक नए नेता की तलाश कर रही है जो वही सांप्रदायिक भड़काऊ आग उगल सके. परन्तु बी.जे.पी को समझ में आ जाना चाहिए कि यदि वरुण गाँधी इसी तरह से बात करते रहेंगे तो अपने आप को राजनीति में अधिक अवधि तक नहीं रख पाएंगे और लोग उनकी सभाओं में जाना ही बंद कर देंगे.
नोट (१): इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए यहाँपर क्लिक कीजिये
डॉ संदीप पाण्डेय
- लेखक, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय समन्वयक हैं, लोक राजनीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्षीय मंडल के सदस्य हैं, और रामों मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ईमेल: ashaashram@yahoo.com
(नोट: यह लेख मौलिक रूप से अंग्रेज़ी में डॉ संदीप पाण्डेय द्वारा लिखा गया है, जिसको पढ़ने के लिए यहाँपर क्लिक कीजिये . नीचे इस लेख के भाग का हिन्दी अनुवाद करने का प्रयास किया गया है, त्रुटियों के लिए छमा कीजियेगा)
एस.आर दारापुरी क्या लखनऊ से लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी हो सकते हैं?
प्रिय मित्रों,
२६ मार्च २००९ को गाँधी भवन में संपन्न हुई लोक राजनीति मंच की बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर विचार हो रहा था, तब मैंने, लोक राजनीति मंच की ओर से श्री एस.आर दारापुरी का नाम प्रस्तावित किया था. उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ समय चाहिए सोचने के लिए.
सेवा-निवृत पुलिस महानिरीक्षक एस.आर दारापुरी एक सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो न केवल लखनऊ में बल्कि उत्तर प्रदेश के कई छेत्रों में सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं. उन्होंने लखनऊ लोक सभा चुनाव छेत्र से लोक राजनीति मंच का प्रत्याशी होने के लिए हामी भर दी है.
इसी सम्बन्ध में, बुधवार, १ अप्रैल २००९ को गाँधी भवन पुस्तकालय में (शहीद स्मारक के सामने) एक बैठक बुलाई गयी है जिससे सर्वसम्मति से यह विचार हो सके कि एस.आर दारापुरी क्या लखनऊ से लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी हो सकते हैं? इस बैठक में निर्णय होने के बाद ही एस.आर दारापुरी का नाम आगामी लोक सभा चुनाव में लोक राजनीति मंच के प्रत्याशी के लिए घोषित किया जायेगा.
(डॉ संदीप पाण्डेय)
नोट: जो लोग एस.आर दारापुरी जी से बात करना चाहते हों, वोह उनको फ़ोन नंबर ९४१५१६४८४५ पर संपर्क कर सकते हैं या उनको ईमेल कर सकते हैं: srdarapuri@yahoo.co.in
जी क्या फरमाया आपने? ? ?
जी क्या फरमाया आपने? ? ?
अरे, इतनी देर से गला फाड़ फाड़ कर चिल्ला रहा हूँ और तुम हो कि जी, जी लगाए हुए हो। बहरे हो क्या?
शायद आप सच ही फरमाते हैं। इस युग में बढ़ते हुए शोरगुल और प्रदूषण ने हमें सच ही जीवन की रसमय माधुरी के प्रति अँधा और बहरा बना दिया है। कोयल की कूक और पपीहे का सुरीला गीत, डिस्को के उत्तेजनात्मक शोर में खो
आम बोलचाल की भाषा में ऐसी अभद्रता और अशलीलता का समावेश हो
लखनऊ ही क्यों , पूरा अवध प्रदेश ही जुबान की नफासत और नज़ाकत के लिए मशहूर था। पर अब तो ‘तू तड़ाक’ का माहौल है, भौंडे प्रदर्शन का ज़माना है।
आजकल अंग्रेजी और हिन्दी की जो मिली जुली खिचड़ी बोली जाती है उसमें भी ‘शिट ’ और ‘बास्टर्ड’ , इन दो शब्दों का प्रयोग सर्वाधिक होता है। ये शब्द जैसे हमारे युवा वर्ग और बच्चों की जुबान से चिपक गए हैं। एक बार
जब
इसीलिये बातचीत या गुफ्तगू करने के बजाये वे ‘गप्पें ठोंकना’ पसंद करती हैं( जैसे किसी के दिल में कीलें ठोंक रही हों)। मुहब्बत के ख़ूबसूरत एहसास को ‘इश्क कमीना’ कहने का फैशन हो
कुछ वर्ष पूर्व जब मैं पहली बार मेरठ गयी तो वहाँ की जाटवी बोली से घबरा गयी। सभी जैसे बात न करके पत्थर मार रहें हों। ‘ तुझे किधर जाना है’, ‘लेना है तो ले
पर अब तो यह हाल सभी जगह है। भाषा का माधुर्य ख़त्म हो चुका है और हमारे स्वभाव से विनम्रता लुप्त होती जा रही है। अगर आप किसी चौराहे पर लाल बत्ती होने पर अपना वाहन रोक दें और वहाँ यातायात पुलिस न हो तो पीछे वाले आपको कोसने लगेंगे और हार्न पर हार्न बजा कर आपको ही मुजरिम करार कर देंगें।
अभी हाल ही में
पर बच्चों को दोष देने से क्या फायदा। इसके लिए कहीं न कहीं हम और आप - अभिवावक और शिक्षक - ही दोषी हैं। बच्चे जन्म से ही कटु शब्द और दुर्व्यवहार सीख कर नहीं आते। यदि परिवार के सदस्य आपस में विनम्रता से पेश आयें तो बच्चे भी वही सीखेंगें। विनम्र निवेदन के बावजूद चलचित्र और नाटक के मध्य मोबाइल फोनों का लगातार बजना शायद आपने भी झेला होगा। या फिर मध्य रात्रि में रेलगाडी के अन्दर सहयात्रियों का आपस में बात करना कभी आपको भी खला होगा। जब हम इस प्रकार के असंयित व्यवहार का उदाहरण अपने बच्चों के सामने रखेंगें तो उनसे क्या उम्मीद करी जा सकती है? यदि उन्हें टी.वी. और इन्टरनेट के अश्लील और हिंसात्मक कार्यक्रमों से दूर रखा जाय और उनसे शालीनता से पेश आया जाय तो उनके जीवन और शब्दकोष में भी रसमय लालित्य का संचार हो सकता है। हाल ही में आरुषि मर्डर केस के वीभत्स दूरदर्शन प्रसारण ने बाल दर्शकों को मनोवैज्ञानिक रूप सेआतंकित कर दिया था। हम लोग अक्सर बिना सोचे समझे ‘बेफकूफ कहीं के’, ‘पागल हो क्या’, ‘अंधे हो, दिखाईनहीं देता?’, ‘गधे कहीं के’, शब्दों का प्रहार करते रहेंगें तो बाल मन पर बुरा प्रभाव तो पड़ेगा ही।
हमारी बोलचाल की भाषा अगर एक बार फिर से तहज़ीब और मिठास से भर जाए तो जीवन की अनेक कटुताओं और विद्रूपताओं में कमी ज़रूर आयेगी। तो आइये
‘दुनिया भर का ज़हर पिया है हमने, तुमने और सभी ने
जीवन की कटुता धुल जाए, ऐसी मीठी बात करें।’
शोभा शुक्ला
एडिटर
सिटिज़न न्यूज़ सर्विस
तपेदिक की रोकथाम में निजी क्षेत्र के चिकित्सकों का योगदान आवश्यक
तपेदिक की रोकथाम में निजी क्षेत्र के चिकित्सकों का योगदान आवश्यक
भारतीय चिकित्सक संघ (आई.एम.ए.) के अनुसार ‘भारत में तपेदिक उन्मूलन के लिए चलायी जा रही 'डॉट्स' योजना केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध है। परन्तु तपेदिक के ७०% रोगी इस बीमारी के इलाज के लिए पहली बार किसी प्राइवेट डॉक्टर के पास ही जाते हैं। अत: डॉट्स प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए इसमें निजी स्वास्थ्य सेवाओं को भी शामिल करना आवश्यक है। विशेषकर भारत जैसे देश में, जहाँ तपेदिक कि दवाओं की भारी मात्रा (लगभग ७५%), रोगियों को निजी क्षेत्र से ही मिल रहीं हैं।’
ब्राज़ील में ,हाल ही में समाप्त हुए तीसरे 'विश्व तपेदिक रोको' सम्मलेन ( स्टाप टी.बी. पार्टनर्स फॉरम) में, भारत के डॉक्टर बालासुब्रमनिअम मुथैया ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में आई.एम.ए. की १६७६ शाखाएँ हैं तथा १८०,००० से अधिक चिकित्सक इसके सदस्य हैं। तपेदिक की रोकथाम के अलावा, यह संस्था जन स्वास्थ्य संबन्धी अनेक मुद्दों पर कार्य कर रही है, जैसे पोलियो एवं अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रम, एच .आई.वी./ऐड्स, परिवार नियोजन, कन्या भ्रूण हत्या, नेत्रहीनता इत्यादि।
सन् २००७ में आई.एम.ए. को ‘ग्लोबल फंड टू फाइट ऐड्स, टी.बी.,मलेरिया’ नामक अंतर्राष्ट्रीय संस्था से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसके सहयोग से ‘तपेदिक रोकथाम का संशोधित राष्ट्रीय कार्यक्रम’ देश के १६७ जिलों में आरम्भ किया गया। अब तक इस कार्यक्रम में १५ प्रदेशों के ४०६ जिले शामिल किए जा चुके हैं।
आई.एम.ए. के द्बारा निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को तपेदिक रोकथाम कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, तथा उन्हें अपने प्राइवेट क्लीनिक में ‘डॉट्स’ केन्द्र स्थापित करने को प्रेरित किया जा रहा है। फरवरी २००९ तक २१,७८८ निजी चिकित्सकों को इस योजना में शामिल किया जा चुका है। १२० जिलों में ‘डिस्ट्रिक्ट टी बी प्रोग्राम’ शुरू किए गए हैं, ५५७ प्राइवेट क्लीनिकों में ‘डॉट्स’ केन्द्र खोले गए हैं, तथा निजी क्षेत्र के २५३२ चिकित्सक इसके तहत प्रशिक्षण पा चुके हैं।
तपेदिक उन्मूलन के लिए अपनी अमूल्य सेवाएँ प्रदान करना प्रत्येक डॉक्टर का कर्तव्य है, और इसके लिए उन्हें कोई आर्थिक प्रलोभन नहीं दिया जाना चाहिए। आवश्यकता इस बात की है कि राष्ट्रीय एवं जिला स्तर पर निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के द्बारा आम जनता में इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाई जाय ताकी समय रहते सही इलाज हो सके। चिकित्सकों के लिए भी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर रूप से चलाये जाने होंगें, ताकि वे तपेदिक से बचाव एवं उसकी रोकथाम में अपना योगदान देने को प्रोत्साहित हों। तभी हम ‘तपेदिक मुक्त’ राष्ट्र की कल्पना को साकार कर पायेंगें।
तपेदिक के नियंत्रण के लिए एकीकृत प्रयास आवश्यक है
२४ मार्च, विश्व तपेदिक दिवस के सन्दर्भ में ‘हमें तपेदिक को रोकना ही होगा. और यह तभी सम्भव है जब सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भागीदार और सम्प्रदाय एक साथ मिल कर इसके लिए प्रयत्न करें।’
यह संदेश है डॉक्टर सामली प्लिआन्गबान्गचान्ग का, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण- पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक हैं। डॉक्टर सामली ब्राज़ील की राजधानी में हो रहे तीसरे ‘स्टाप टी.बी. पार्टनर्स फॉरम’ के तीन दिवसीय (२३ मार्च से२५ मार्च) सम्मलेन के अवसर पर बोल रहे थे।
एकजुट प्रयास का यह नारा वास्तव में सामयिक है। वर्तमान समय में जहाँ एक और तपेदिक के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर सारा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है। दक्षिण पूर्व एशिया के २० लाख तपेदिक मरीजों में से ८७% का सफल इलाज प्रति वर्ष किया जा रहा है। परन्तु इसके साथ ही ‘बहु औषधि प्रतिरोधक टी.बी.( एम.डी.आर.टी.बी.) एवं टी.बी. – एच. आई. वी. सह संक्रमण का प्रकोप भी बढ़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण और भी मुसीबत है। उदहारण के लिए ‘ ग्लोबल फंड फॉर एड्स, टी बी एंड मलेरिया’ ( जी ऍफ़ ए टी एम) का २००९ -२०१० का बजट ८ अरब डॉलर से घटा कर ५ अरब डॉलर कर दिया गया है। अर्थात ३ अरब डॉलर की कटौती। जो देश इस कोष में धन देने को प्रतिज्ञा बद्ध हैं, वे भी अपने वायदे से मुकर रहे हैं। इसके बजाय यह पैसा बैंकों को दिया जा रहा है, जो अपने कर्मचारियों को इसे बोनस के रूप में दे रहे हैं। इससे यह तो स्पष्ट ही है कि तपेदिक का इलाज अधिकतर राष्ट्रों के लिए विकास- प्राथमिकता नहीं है। ऐसी स्थिति में सभी पणधारियों (स्टेक होल्डर्स ) को समान साझेदारी निभानी होगी।
दक्षिण पूर्व एशिया में, प्रति वर्ष ३६ लाख एच. आई. वी. के साथ जी रहे व्यक्तियों में से करीब एक प्रतिशत में तपेदिक होने की संभावना होती है। अत: यह आवश्यक है कि एच. आई.वी./ऐड्स और टी बी नियंत्रक कार्यक्रमों का लाभ सभी टी बी रोगियों को मिले। तपेदिक से सम्बंधित सारे उचित परामर्श, उपचार, परिचार एवं ए.आर.टी ( एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी ) उन्हें उपलब्ध होने आवश्यक हैं।
दक्षिण पूर्व एशिया में डाट्स कार्यक्रम के सफल परिपालन के कारण ‘औषधि प्रतिरोधक टी बी' का प्रतिशत ३% मात्र है। परन्तु यह भी एक बड़ी संख्या है। बहु औषधि प्रतिरोधक टी बी के मरीजों की संख्या में प्रति वर्ष १५०,००० की बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टर सामली के अनुसार इसका एक मुख्य कारण है ‘राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बाहर, टी बी की दवाओं का व्यापक अनियंत्रित सेवन।’ यह वास्तव में चिंता का विषय है।
टी.बी निवारण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी राष्ट्रों को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाना होगा, ताकी सभी टी बी रोगियों को समान रूप से नि:शुल्क एवं उत्तम उपचार उपलब्ध हो सके। यह भी आवश्यक है कि सभी निजी एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ तपेदिक उपचार के अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करें। टी बी औषधियों के अनियंत्रित इस्तेमाल को तत्काल बंद करने की दिशा में भी कदम उठाने होंगें। वरना औषधि प्रतिरोधक टी. बी. मरीजों की संख्या में वृद्धि तो होगी ही, उनके इलाज में बेशुमार पैसे खर्च होने के बाद भी उनका सफल उपचार होना कठिन हो जायेगा।
निमंत्रण: लोक राजनीति मंच की लखनऊ में बैठक - २६ मार्च २००९
हाल ही में लोक राजनीति मंच का गठन हुआ है जिससे कि लोगों के मुद्दे राजनीति में सामने आ सकें और बाहुबल और पैसे के बल पर जो राजनीति होती आई है उसके सामने एक विकल्प खड़ा हो सके.
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नायर, राजिंदर सचर, मेधा पाटकर, अरुणा रॉय, प्रशांत भूषण, बनवारी लाल शर्मा, ब्रह्म देव शर्मा, स्वामी अग्निवेश, योगेन्द्र यादव, रवि किरण जैन, समशेर सिंह बिष्ट, आदि इस अभियान से जुड़े हैं. लोक राजनीति मंच का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन ५-६ मार्च २००९ को लखनऊ में संपन्न हुआ था.
२६ मार्च २००९ को, लखनऊ में, गाँधी भवन के गाँधी स्वाध्याय कक्ष में (रेसीडेंसी के सामने से गेट नंबर ६ से प्रवेश करें) लोक राजनीति मंच की बैठक होगी.
समय: ४ बजे दोपहर
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है:
१) लोक राजनीति मंच की लखनऊ इकाई का गठन
२) आने वाले लोक सभा चुनाव में किस तरह से लोगों से जुड़े हुए मुद्दे उठाये जा सकते हैं, इस पर चर्चा
३) वोटर यानि कि जो लोग वोट डाल सकते हैं, उनको जागरूक करने के लिए अभियान पर चर्चा
४) किसी उपयुक्त चुनाव प्रतियाशी को कैसे सहयोग दिया जा सके, इस पर चर्चा
आप सबसे निवेदन है कि इस बैठक में हिस्सा लें और इस प्रक्रिया का हिस्सा बने,
डॉ संदीप पाण्डेय
फ़ोन: २३४७३६५
ईमेल: ashaashram@yahoo.com
तम्बाकू और शराब के ब्रांड का नाम अब विज्ञापन में दिखाया जा सकता है
भारत सरकार ने विज्ञापन कंपनियों के दबाव में आ के अब तम्बाकू और शराब के ब्रांड के नाम को टी.वी पर विज्ञापन में दिखाए जाने की अनुमति दे दी है, परन्तु तम्बाकू और शराब के उत्पादन टी.वी पर नहीं दिखाए जा सकते.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलिविज़न नेटवर्क अधिनियम में हुए परिवर्तन के बारे में जानकारी देते हुए यह कहा.
मंत्रालय के अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि विज्ञापन में सिर्फ तम्बाकू और शराब ब्रांड के नाम को दिखाने की अनुमति मिली है, और किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से तम्बाकू या शराब के सेवन को बढ़ावा देने पर अभी भी सख्त प्रतिबन्ध लगा हुआ है.
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि विज्ञापनकर्ताओं को प्रमाणित ऑडिट रपट पेश करनी होगी कि जिस ब्रांड के नाम को विज्ञापन में दिखाया जा रहा है वोह 'पर्याप्त मात्रा' में और 'अधिकाँश' दुकानों पर विक्रय के लिए उपलब्ध है.
सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के संयुक्त सचिव जोहरा चैटर्जी का कहना है कि यदि किसी भी विज्ञापन द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किसी अन्य उत्पाद को बढ़ावा देने की शंका होगी तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सेर्तिफिकईशन द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही वोह विज्ञापन दिखाया जा सकता है.
मंत्रालय का कहना है कि विज्ञापन उद्योग के दबाव में ही आके उसने यह कदम उठाया है.
डॉ मीरा आघी को अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पुरुस्कार
प्रख्यात तम्बाकू नियंत्रण कार्यकर्ता और संयुक्त राष्ट्र की परामर्शकर्ता डॉ मीरा आघी को महिलाओं में तम्बाकू नियंत्रण के कार्य हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया.

महिलाओं में तम्बाकू नियंत्रण कार्य हेतु समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संगठन [International Network of Women AgainstTobacco (INWAT)] ने चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकूनियंत्रण अधिवेशन के अवसर पर डॉ मीरा आघी को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया.
तम्बाकू नियंत्रण पर कार्य कर रहे लोगों के लिए, विशेषकर कि महिलाओं के लिए, ६५ वर्षीया डॉ मीरा आघी नि:संदेह प्रेरणा स्त्रोत हैं. पिछले ३० सालों से तम्बाकू नियंत्रण पर कर्मठता से कार्यरत डॉ आघी ने महिलाओं में प्रभावकारी तम्बाकू नियंत्रण के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है.
प्रभावकारी तम्बाकू नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि महिलाएं आगे आयें और तम्बाकू नियंत्रण और जन-स्वास्थ्य अभियान को नेतृत्व प्रदान करें. इसके लिए संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है, कहना है डॉ मीरा आघी का.
"तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े हुए विशेष पहलुओं पर महिलाओं में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है" कहना है डॉ मीरा आघी का. "महिलाओं को स्वास्थ्य मुद्दों पर सक्रिय होने के लिए जानकारी और प्रेरणा की जरुरत है" कहा डॉ आघी ने.
अमरीका में शिकागो स्थित लोयोला विश्वविद्यालय से पी.एच.डी प्राप्त डॉ मीरा आघी, ऐड्स, नशीली दवाओं और युवाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र की परामर्शकर्ता रही हैं.
"में बहुत चिंतित हूँ कि भांति-भांति प्रकार के तम्बाकू विज्ञापनों की वजह से और तम्बाकू सेवन को फैशन आदि से जुड़े होने के भ्रम की वजह से युवाओं में तम्बाकू सेवन बढ़ रहा है. इसको रोकना होगा" कहना है डॉ आघी का.
३० साल पहले डॉ मीरा आघी एक जागरूकता बढ़ाने के लिए चल-चित्र के निर्माण से सम्बंधित थीं. इस चल-चित्र बनाने के दौरान ही डॉ आघी को तम्बाकू के घातक स्वरुप से परिचय हुआ और विश्व स्तर पर हो रहे तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े हुए कार्य के बारे में भी जानकारी मिली. भारत में बढ़ते हुए तम्बाकू सेवन के बारे में डॉ आघी चिंतित हुईं और ३० सालों में भरसक प्रयास करती रही कि प्रभावकारी तम्बाकू नियंत्रण का स्वप्न साकार हो सके.
चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन के दैनिक समाचार पत्र में छपे लेख के अनुसार १९८० के दशक में डॉ मीरा आघी ने एक भारतीय तम्बाकू कंपनी को ललकारा और उसके ख़िलाफ़ सक्रिय अभियान छेड़ दिया था क्योंकि वोह कंपनी महिलाओं में सिगरेट को बढ़ावा देने की योजना बना रही थी.
उद्योगों के जल फोरम का जबरदस्त विरोध
संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध कि पानी के निजीकरण करने वालों को संगरक्षण देना बंद करे
पांचवां विश्व वाटर फॉरम या अंतर्राष्ट्रीय पानी अधिवेशन जो तुर्की में १६-२२ मार्च २००९ तक आयोजित किया जा रहा है, उसके विरोध में हजारों सामाजिक कार्यकर्ता इस अधिवेशन के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे हैं.
३३ देशों से ११८ संगठनों ने एक पत्र संयुक्त राष्ट्र के महा-सचिव बन-की मून को प्रेषित किया है जिसमें उनसे आग्रह है कि सी.ई.ओ वाटर मैनडेट से संयुक्त राष्ट्र अपना समर्थन वापस ले.
सी.ई.ओ वाटर मैनडेट, उद्योगों द्वारा संचालित कार्यक्रम है, जो संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल कंपाक्ट के मंच से कार्यशील हो रहा है. जन-संगठनों का मानना है कि सी.ई.ओ वाटर मैनडेट और इसको संचालित करने वाले उद्योग ही पानी के निजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं, और यदि पानी के निजीकरण को रोकने के लिए कोई भी प्रभावकारी कार्यक्रम हो सकता है, तो वोह इन उद्योगों द्वारा नियंत्रित नहीं होना चाहिए.
जो लोग सही मायनों में पानी के अधिकार से वंचित हैं, उनकी ही इस फोरम में आवाज़ नहीं है. यही वोह लोग हैं जिनकी आवाज़ इस फोरम के केन्द्र में होनी चाहिए, और न कि उन उद्योगों की आवाज़ जो पानी के निजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं.
इसीलिए इस विश्व पानी अधिवेशन के बाहर ही जन-संगठनों ने लोगों-का-पानी-अधिवेशन आयोजित किया हुआ है - जो सरकारी फोरम के साथ-साथ ही लोगों की जिंदगियों को प्रभावित करने वाले पानी से जुड़े हुए मुद्दों को उजागर करता है.
यही बहुत संगीन बात है कि पानी का अनियंत्रित दोहन करने वाले उद्योगों ने ही इस अंतर्राष्ट्रीय जल अधिवेशन को अपने काबू में किया हुआ है और पानी के अधिकार से वंचित लोगों की प्रतिभागिता शुन्य की हुई है।
हम होंगें कामयाब
हम होंगें कामयाब
हाल ही में , मुंबई में सम्पन्न हुए ‘तम्बाकू अथवा स्वास्थ्य’ के चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में तम्बाकू के ख़िलाफ़ लड़ने की प्रतिज्ञा को दोहराया
सन २००९ के लूथर टेरी पुरुस्कार से सम्मानित डॉक्टर श्रीनाथ रेड्डी के अनुसार, भारत में तम्बाकू का प्रवेश ४०० वर्ष पूर्व, पुर्तगालियों के द्बारा, इसके पश्चिमी तट से हुआ था। और कतिपय, मुंबई में आयोजित इस सम्मलेन के द्बारा तम्बाकू के निकास का बिगुल भी इसी स्थान से बजा है।
तम्बाकू नियंत्रण सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय का विषय है न कि केवल स्वास्थ्य का। तम्बाकू प्रकोप का सीधा सम्बन्ध अनेक वैश्विक आपदाओं से है। जब सम्पूर्ण विश्व खाद्यान आपूर्ति की विकट समस्या से जूझ रहा है, तब क्या ५३ लाख हेक्टेयर भूमि पर तम्बाकू सरीखे विष का उत्पादन करना उचित है?
जब हमारा पर्यावरण बुरी तरह से दूषित है, तब सारे वातावरण को सिगरेट के धुँए से भर देना कहाँ की समझदारी है?
जब विश्व के सभी देश विकट आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहे हैं, तब क्या कोई भी देश तम्बाकू जनित जानलेवा व्याधिओं के कारण अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आर्थिक भार बढ़ाने की स्थिति में है?
अत: तम्बाकू नियंत्रण आन्दोलन को अन्य जागरूकता अभियानों के साथ मिल कर काम करना होगा।
तम्बाकू/सिगरेट सेवन करने वाले प्राय: यह कहते हैं कि उन्हें अपना जीवन अपनी मर्जी से जीने का अधिकार होना चाहिए। परन्तु वे यह भूल जाते हैं कि परोक्ष धूम्रपान द्बारा उन्हें अन्य व्यक्तियों के जीवन और स्वास्थ्य को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है, न ही उन्हें अपने परिवार को आर्थिक तंगी में डालने का अधिकार है।
सम्मलेन में तम्बाकू उपभोग संबन्धी अनेक तथ्य उजागर हुए तथा कई सबक सीखने को मिले। तम्बाकू रहित भविष्य के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगें जिससे अवैध तम्बाकू व्यापार को रोका जाए; तम्बाकू पदार्थों पर अधिक कर लगाया जाए तथा उनके विज्ञापनों पर पूर्ण रोक लगाई जाए; तम्बाकू उद्दोग द्बारा किसी भी खेल स्पर्धा / सामाजिक कार्यक्रम को प्रायोजित न कराया जाए; और निजी-सार्वजनिक संयोजन के द्बारा तम्बाकू निषेध आन्दोलन को और मजबूत किया जाय।
प्रत्येक समझदार नागरिक को तम्बाकू रहित समाज की संरचना में अपना योगदान देना होगा ताकी तम्बाकू विष बेल को पनपने से पहले ही उखाड़ फेंका जा सके।
यही हमारी, आपकी और सबकी विजय होगी।
शोभा शुक्ला
संपादक
सिटिज़न न्यूज़ सर्विस (सी.एन.एस)
भारत में तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाओं को बढ़ाना होगा
भारत में २ अक्टूबर २००८ से सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंधित हो गया है, और विभिन्न प्रदेश इस कानून को अलग-अलग स्तर पर लागू कर रहे हैं।
'दी इकॉनोमिस्ट' (७-१३ मार्च २००९ अंक) में छपे एक मुख्य लेख के अनुसार: "अवैध नशीली दवाओं से भी अधिक नशीली है तम्बाकू"।
यह साफ़ ज़ाहिर है कि जब तक तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाएँ नहीं उपलब्ध करायी जाएँगी, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबन्ध को लागू करने में अड़चनें आती रहेंगी।
जो लोग तम्बाकू को त्यागना चाहते हैं और इसके लिए विशेषज्ञों से मदद चाहते हैं, उनको यह सेवा मिलनी ही चाहिए।
"केंद्रीय और उत्तरी-पूरब भारत के प्रदेशों में ६५ प्रतिशत से अधिक लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं" कहना है डॉ प्रतिमा मूर्ति का, जो नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हैल्थ एंड न्यूरो-साइंसेस, बंगलूर, के साईंकिअट्री विभाग में आचार्य हैं और नशा उन्मूलन केन्द्र की अध्यक्ष भी। डॉ मूर्ति चौदहवें अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिवेशन के प्रतिभागियों को संबोधित कर रही थीं।
ग्रामीण छेत्रों में ५७ प्रतिशत पुरूष और १९ प्रतिशत महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तम्बाकू सेवन का अनुपात शहरी क्षेत्रों से कहीं अधिक है, परन्तु तम्बाकू नशा उन्मूलन की अधिकाँश सेवाएँ शहरों में ही उपलब्ध हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं। लाज़मी है कि ग्रामीण छेत्रों में भी तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाओं को उपलब्ध करना होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से सन २००२ में भारत में १३ तम्बाकू नशा उन्मूलन केन्द्र खोले गए । ये मुख्यत: कैंसर, सैकिअट्री, सर्जिकल, कार्डियोलोजी के अस्पतालों में और कुछ संस्थाओं में खोले गए । इनमें छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय (लखनऊ) और टाटा स्मारक अस्पताल शामिल हैं। सन २००५ में भारत के पाँच क्षेत्रीय कैंसर केन्द्रों में भी तम्बाकू नशा उन्मूलन क्लीनिक खोली गयीं और कुल क्लीनिकों की संख्या १३ + ५ = १८ हो गई।
इन १८ तम्बाकू नशा उन्मूलन क्लीनिकों में अधिक गुणात्मकता के साथ तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाएँ उपलब्ध करायीं गयीं और यह भी जिम्मेदारी दी गई कि इस विधि को मॉडल के रूप में तैयार किया जाए जिससे कि अन्य केन्द्रों में ये सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए इन पुरानी क्लीनिकों को प्रशिक्षण केन्द्रों की तरह कार्य करना चाहिए।
भारत की इन १८ तम्बाकू नशा उन्मूलन क्लीनिकों में सन २००२ से अब तक ३४,७४१ लोगों ने पंजीकरण करवाया है, इनमें ९२ प्रतिशत लोग पुरूष हैं और ८ प्रतिशत महिलाएं। इन पंजीकृत लोगों की औसतन उम्र ३७ साल है और इनमें से लगभग ५० प्रतिशत की औसतन मासिक आए ३००० रुपया प्रति माह है।
गौर करने की बात है कि इन पंजीकृत लोगों में से अधिकाँश ने बिना किसी भी दवा के ही तम्बाकू से सफलतापूर्वक निजात पायी है (६९ प्रतिशत)।
३१.१० प्रतिशत लोगों ने सफलतापूर्वक तम्बाकू छोड़ दी, और ४९.५ प्रतिशत लोगों ने काफी प्रभावकारी तरीके से तम्बाकू नशे को ५० प्रतिशत से भी अधिक कम किया। सिर्फ़ ८.७ प्रतिशत लोग तम्बाकू नशा छोड़ने में असफल रहे।
यह ज़ाहिर सी बात है कि तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाएँ भारत में मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं का भाग होनी चाहिए। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तम्बाकू नशा उन्मूलन का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। मेडिकल की पढाई में तम्बाकू नशा उन्मूलन को शामिल करना चाहिए, कहना है डॉ मूर्ति का।
तम्बाकू नशा उन्मूलन सेवाओं को क्लीनिक-केंद्रित के बजाय समुदाय-केंद्रित बनाना होगा।
बाबी रमाकांत