समाज और आतंकवाद विचार पर पुरुस्कृत लेख का पठन, चलचित्र प्रदर्शन एवं परिचर्चा

प्रेस निमंत्रण

समाज और आतंकवाद विचार पर
पुरुस्कृत लेख का पठन, चलचित्र प्रदर्शन एवं परिचर्चा

स्थान: एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय
समय: २-५ बजे
शनिवार, ८ अगस्त २००९

चलचित्र प्रदर्शन
एलेक्स जोन्स द्वारा निर्देशित चलचित्र - 'टेरर स्टोर्म' को प्रर्दशित किया जायेगा.

पुरुस्कृत लेख का पठन और लेखिका शाहिरा नईम से सीधा संवाद
ट्रिब्यून समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार शाहिरा नईम के लेख 'आजमगढ़- डिस्ट्रिक्ट इन डिसकम्फर्ट' को पत्रकारिता में उत्तमता के लिये अंतर्राष्ट्रीय के.सी.के मेरिट पुरुस्कार २००९ प्रदान किया गया. शाहिरा नईम इस लेख को पढ़ेंगी और उसके उपरांत उपस्थित लोगों से उनका सीधा संवाद रहेगा.

परिचर्चा
अध्यक्ष: डॉ निशी पाण्डेय, निदेशक, एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय

मुख्या वक्ता
मुद्राराक्षस, वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी
डॉ रमेश दीक्षित, पोलिटिकल साइंस के प्रोफ़ेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय
एस.एम्. नसीम, सेवा निवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक
एस.आर.दारापुरी, सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एवं उपाध्यक्ष, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबरटीस, उ०प्र०
डॉ संदीप पाण्डेय, मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता
अरुंधती धुरु, भोजन अधिकार के सुप्रीम कोर्ट आयुक्त की प्रदेश सलाहाकार

अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें: बाबी रमाकांत ९८३९० ७३३५५