प्रकाश एवं मन्दाकिनी आमटे ने२००८ का मैग्सेसे पुरस्कार जीता

प्रकाश एवं मन्दाकिनी आमटे ने२००८ का मैग्सेसे पुरस्कार जीता

प्रसिद्द समाज सेवक बाबा आमटे के पुत्र डॉक्टर प्रकाश आमटे एवं उनकी पत्नी मन्दाकिनी आमटे को सन 2008 का मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार इस दंपत्ति के द्बारा मडिया गोंड जनजाति के बीच किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया. चयन समिति के सदस्यों के अनुसार आमटे दंपत्ति ने गोंडों के बीच शिक्षा एवं अन्य मानवीय कार्यों का प्रसार कर के उन्हें भारत की मुख्य धारा से जोड़ने का साहसिक कार्य किया है।

उनको प्रदान किए गए प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि , ‘प्रकाश आमटे का बचपन आनंद वन आश्रम में बीता. यह आश्रम उनके गांधीवादी पिता श्री मुरलीधर देवीदास आमटे ने कोढियों के पुनरुद्धार के लिए महाराष्ट्र में स्थापित किया था। १९७४ में जब प्रकाश अपनी पत्नी के साथ नागपुर में शल्य चिकित्सक थे, तब बाबा आमटे ने उनसे मडिया गोंड जनजाति के बीच काम करने को कहा. प्रकाश एवं मंदाकिनी ने अपने आत्मबल के आधार पर विश्वास की ऊंची छलाँग लगाते हुए शहरी जीवन से नाता तोड़ कर हेमलकसा को अपना नया कार्य क्षेत्र बनाया.’