तम्बाकू महामारी का अनुपात
(१) तम्बाकू का प्रयोग , वैश्विक स्तर पर, रोग और मृत्यु का प्रमुख, परन्तु रोका जा सकने वाला कारण है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तम्बाकू प्रयोग के कारण, दुनिया भर में ५४ लाख लोग प्रति वर्ष अपनी जान गंवाते हैं।
(२) इनमें से ९ लाख मौतें तो केवल भारत में ही होती हैं। प्रति दिन, हमारे देश के २५०० व्यक्ति तम्बाकू की वजह से मृत्यु का शिकार होते हैं।
(३) मुख के कैंसर के सबसे अधिक रोगी भारत में पाये जाते हैं तथा ९०% मुंह का कैंसर तम्बाकू जनित होता है. हमारे देश में ४०% कैंसर तम्बाकू के प्रयोग के कारण ही होते हैं।
(४) अनुमान है कि सन २०१० के अंत तक भारत में लगभग १० लाख व्यक्ति धूम्रपान के कारण मृत्यु का शिकार होंगें, और २०२० तक १३% मौतों की जिम्मेदार तम्बाकू ही होगी।
(५) सन २००६ के विश्व युवा तम्बाकू सर्वेक्षण के अनुसार, प्रति दिन ५५०० भारतीय युवक धूम्रपान करना शुरू करते हैं।
(६) तम्बाकू जनित रोगों का स्वास्थ्य व्यय, तम्बाकू से होने वाली आय से कहीं अधिक है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में सिगरेट और बीड़ी पीने से होने वाली बीमारियों का चिकित्सा व्यय ४५३५ करोड़ रुपये है, और गुटका, ज़र्दा, खैनी आदि धुंआ रहित तम्बाकू पदार्थों के लिए यह व्यय १४२५ करोड़ रुपये आँका गया है।
------------
इसको इंडियन सोसाइटी अगेंस्ट स्मोकिंग, आशा परिवार द्वारा प्रकाशित एवं वितरित किया गया है।
Credits: We acknowledge the financial contribution received from Bloomberg Initiative to Reduce Tobacco use and technical contribution received from HRIDAY on behalf of Advocacy Forum for Tobacco Control - AFTC (Delhi)
प्रभावकारी चित्रमय चेतावनियाँ जीवन रक्षा कर सकती हैं !!
फोटो वाली स्वास्थ्य चेतावनियाँ जन मानस के बीच तम्बाकू के कुप्रभावों का प्रचार करने का एक बहुत ही सशक्त माध्यम हैं। ये तम्बाकू पदार्थों से जुड़े हुए भड़कीले आकर्षण की ओर से हमारा ध्यान हटा कर एक ‘तम्बाकू रहित’ परिवेश की संरचना करने में सहायक होती हैं.
प्रभावी फोटो चेतावनी लेबल तम्बाकू उपभोग के खतरों के बारे में, केवल लिखित चेतावनी की अपेक्षा अधिक असरदार जानकारी देते हैं. भारत जैसे देश में, जहाँ करीब एक तिहाई जनता अनपढ़ है, चित्र चेतावनियाँ स्वास्थ्य संदेशों का संचार भली-भाँती करके तम्बाकू उपभोक्ता को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं.
जिन देशों में ज़ोरदार एवं असरदार फोटो चेतावनियाँ लागू करी गयी हैं, वहाँ तम्बाकू उपभोग में कमी आयी है. तम्बाकू पैकटों पर इन चेतावनियों का जितना बड़ा आकार होगा, उतनी ही अधिक संभावना इस बात की होगी कि लोग तम्बाकू का बहिष्कार करें. प्रभावकारी फोटो चेतावनियाँ, तम्बाकू प्रयोग से होने वाली बीमारियों और मृत्यु से जुड़े हुए आघात, यंत्रणा एवं पीड़ा का सजीव चित्रण करती हैं.
फोटो स्वास्थ्य चेतावनी के पक्ष में अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण
* ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से मिले हुए प्रमाणों के अनुसार, चित्र चेतावनियाँ धूम्रपान के स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाती हैं एवं सिगरेट उपभोग को कम करती हैं.
* ब्राजील में ५४% सिगरेट पीने वालों ने, इन चेतावनियों के कारण, धूम्रपान के स्वास्थ्य परिणामों के बारे में अपनी राय बदल दी, तथा ६७% सिगरेट का सेवन करने वालों ने धूम्रपान छोड़ने की इच्छा व्यक्त की.
* यूरोपियन संघ के ५०% सिगरेट पीने वालों ने कहा कि फोटो चेतावनियों ने उन्हें अन्य लोगों के आस-पास कम धूम्रपान करने को विवश किया; ३१% भूतपूर्व धूम्रपानियों के अनुसार, फोटो चेतावनी से प्रभावित होकर ही उन्होंने सिगरेट का बहिष्कार किया.
* जिन देशों में फोटो चेतावनी कानून लागू है, वहाँ के परिणाम इस बात की ओर इंगित करते हैं कि औसत रूप से ये चेतावनियाँ तम्बाकू उपयोग की समाप्ति एवं रोकथाम को बढ़ावा देने में, अन्य साधनों के मुकाबले, ६०% अधिक प्रभावकारी हैं
------------
इसको इंडियन सोसाइटी अगेंस्ट स्मोकिंग, आशा परिवार द्वारा प्रकाशित एवं वितरित किया गया है।
Credits: We acknowledge the financial contribution received from Bloomberg Initiative to Reduce Tobacco use and technical contribution received from HRIDAY on behalf of Advocacy Forum for Tobacco Control - AFTC (Delhi)
लड़की मरै घड़ी भर का दु:ख, जिये तो जनम भर का
लड़की मरै घड़ी भर का दु:ख, जिये तो जनम भर का
बुंदेलखंड की धरती पर धड़ल्ले से हो रही भ्रूण की लिंग जाँच
नासिरूद्दीन हैदर खाँ
मौलिक रूप से जेंडर जिहाद पर प्रकाशितबांदा/चित्रकूट। खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी- बुंदेलों के मुँह से स्त्री वीरता की हमने यही कहानी सुनी थी। लेकिन अब बुंदेलखंड में यह धुन ज्यादा सुनाई दे रही है-‘‘लड़की मरै घड़ी भर का दु:ख, लड़की जिये तो जनम भर का दु:ख।’’ लड़की यानी बेटियों के बारे में इस माटी के लोगों का यही नजरिया है। लखनऊ से 216 किलोमीटर दूर। पठार, जंगल और मौसम समेत हर चीज की ‘अति’ वाले इलाके में बिटिया के साथ भी अति है। हर जगह की तरह यहाँ भी बिटिया अनचाही हैं लेकिन ज्यादा खुले रूप में।
खुला इतना कि आप बांदा में हो या कर्वी में, जरा सी होशियारी बरतिये और आठ सौ से दो हजार के बीच में पता कीजिए कि गर्भ में पल रही संतान कौन सा लिंग लेकर आने वाली हैं। फिर उसी से उसके अस्तित्व का फैसला हो जएगा। बुंदेलखंड की प्यासी और बंजर पड़ी जमीन की मानिंद यहाँ की आबादी भी स्त्री जाति से धीरे-धीरे बंजर हो रही है। अतिश्योक्ति नहीं है। आँकड़े भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
पीपीएनडीटी अधिनियम के मुताबिक भ्रूण का लिंग जाँचना न सिर्फ अवैध है बल्कि इसके लिए सजाएँ भी हैं। लिंग जाँचने का सबसे सुगम साधन अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चेते स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का पंजीकरण तो करा लिया लेकिन बांदा और कर्वी के ज्यादातर केन्द्रों पर थोड़ा सम्हलकर, थोड़ा बचकर लिंग जाँच आसानी से हो रही है। फर्क इतना पड़ा है कि अब कानून की आड़ लेकर दाम जरूर बढ़ गए हैं। पहले जो काम 300-350 रुपए में हो जाता था, अब लिंग जाँचने के लिए आठ सौ से दो हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। यही नहीं डॉक्टर जाँच करवाने वालों को हिदायत भी देता है, ‘‘लिख कर नहीं देंगे। किसी से कहना नहीं, तुम्हें जेल हो जाएगी।’’ हाँ, अगर थोड़ी जान पहचान हुई तो दाम में कुछ कमी हो सकती है।
मैंने कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर खुद और दोस्तों की मदद से नकली ग्राहक बनकर इसकी जनकारी ली। बांदा के एक केन्द्र पर डॉक्टर ने तो पहले मना किया लेकिन नर्स से बात करने पर 700 रुपए में जाँच की बात तय हो गई। एक केन्द्र पर तो पूछते ही रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति ने कहा, ‘‘हजार रुपए लगेंगे लेकिन लिखकर कुछ नहीं देंगे।’’ शहर के एक क्लिनिक पर अल्ट्रासाउंड कराने वाली महिलाओं को एक साथ एक जगह बैठाकर रखा गया था। जिन्हें देखने और फिर बात करने बाद पता चला कि वे सभी गर्भवती हैं और…। बांदा में एक और खास बात देखने को मिली। यहाँ अल्ट्रासाउंड और स्त्री रोग/ प्रसूति विशेषज्ञ साथ-साथ एक छत के नीचे मिले। एक मशहूर डॉक्टर ने तो पहले मना किया फिर अल्ट्रासाउंड करने वाले साहब ने हाँ कर दी। इसी तरह एक डॉक्टर साहिबा के आदमी ने बताया, ‘‘बता देंगे लड़का है या लड़की… अगर एबार्शन भी हमारे यहाँ कराया तो छूट मिल सकती है।’’ इस शहर में एक-दो डॉक्टर की ख्याति सिर्फ एबार्शन करने की वजह से है।
यही हाल चित्रकूट/कर्वी में देखने को मिली। लिंग चाँच कहाँ होगी, यह पता आपको कई पान दुकान वाले, मेडिकल स्टोर वाले और नीम-हकीम बता सकते हैं। चाहे वो बांदा कचहरी के पास का कोई मेडिकल स्टोर हो या फिर अतर्रा में दवा या पान बेचने वाला। कोई नीम-हकीम हुआ तो वह आपको सेंटर तक भी पहुँचा सकता है। उसका कमीशन जो तय है।
हालाँकि इस जाँच की पैठ देखनी है तो लोगों के बीच बैठें। हमने कुछ गाँवों का जायजा लिया। लोगों से बात की। जरा सा घुमा फिराकर पूछने पर गाँव वाले खुद ही बताने लगते हैं। शहर वालों की तरह ये मुखौटा पहन कर जो नहीं जीते। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गाँव की पुष्पा एक डॉक्टर का नाम लेकर बताती है, ‘‘मशीन से जाँच करके बता देते हैं।’’ उर्मिला मशीन के चमत्कार से बहुत खुश है- ‘‘चार महीने का पेट था। दो हजार देकर जाँच कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद बताया, मिठाई खिलाओ।’’ हालाँकि हमें सूरत में काम करने वाले श्याम और उनकी पत्नी रामप्रीत परेशान हाल मिलीं। इनकी पहले से तीन बेब्टियाँ हैं। बताने लगीं, ‘‘दो बार जाँच कराकर बच्चा गिराया।’’ विडम्बना देखिए, जाँच तो अत्याधुनिक मशीन से काफी पैसा देकर कराया लेकिन गर्भपात बबुआइन (गाँव में जचगी कराने वाली महिला) से। नतीजा, रामप्रीत की बच्चादानी खिसक गई। वह काफी तकलीफ में रही। रामप्रीत अपने पति के पुत्र जिद से परेशान है। अब वह फिर पेट से है। कर्वी के एक गाँव की नूरजहाँ ने भी पहले गर्भ का लिंग पता किया। जब पता चला कि कन्या भ्रूण है तो गर्भपात करा दिया। बांदा शहर से करीब चालीस किलोमीटर दूर एक कस्बे में या फिर कर्वी शहर से थोड़ी हटकर किसी गाँव के नजदीक सुनसान इलाके में अल्ट्रासाउंड सेंटर देखकर थोड़ा ताज्जुब भी होता है। आखिर यहाँ क्यों? आसपास के इलाके में बात करने पर इसकी वजह पता चल जती है। कर्वी के मनोहर बताते हैं, ‘‘तीन बेटियाँ थीं। यहीं चेक कराया था। फिर…।’’ तो श्याम का कहना था, ‘‘पैदा करके मारना ज्यादा पाप है। पेट में तो पूरा जन नहीं रहता है। यही उपाय अच्छा है। डॉक्टर साहब बता देते हैं, फिर काम हो जता है।’’ तिंदवारी, अतर्रा, बबेरू, बांदा, नरैनी हो या फिर कर्वी और चित्रकूट। यही नहीं बांदा का अमरागाँव, जसपुरा हो या बसील या फिर बगरेही, रैपुरा, कुठलिआही या पाठा क्षेत्र के मानिकपुर तक लोग ‘मशीन’ की ख्याति जानते हैं। लोग खुद ही बताते हैं कि झाँसी, कानपुर और पड़ोस के सतना में भी ऐसी जाँच आसानी से हो जाती है। जाँच कराने वालों में छोटे किसान, बड़े किसान, पढ़े-लिखे नौकरीपेशा भी हैं। मुसलमानों में भी इस मशीन की करामाती चाह तेजी से बढ़ रही है। पहले राजपूत बेटियों के मामले में बदनाम थे अब इसमें ब्राह्मण, कुर्मी, यादव, दलित सब शामिल हो गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि दलित-मुसलमान या कमजोर आर्थिक या माली हालत वालों की पहले से दो-तीन बेटियाँ भी हैं।
मौलिक रूप से जेंडर जिहाद पर प्रकाशित
डॉ बिनायक सेन आज जमानत पर रिहा
[To read this post in English language, click here]
आज २५ मई २००९ को, प्रख्यात बाल चिकित्सक एवं जोनाथन मॅन पुरुस्कार (२००८) से सम्मानित डॉ बिनायक सेन को २ साल से भी अधिक की क़ैद से रिहा किया गया।
१४ मई २००९ को प्रख्यात बाल चिकित्सक एवं जोनाथन मॅन पुरुस्कार (२००८) से सम्मानित डॉ बिनायक सेन को, माओवादी संपर्क के झूठे आरोप के कारण, रायपुर जेल में २ साल पूरे हो गए थे। डॉ बिनायक सेन एक कर्मठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं जो पिछले ३० सालों से छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब एवं शोषित तबके के स्वास्थ्य एवं मानवाधिकारों के लिए संघर्षरत हैं. डॉ बिनायक सेन को जेल में कैद रखना नि:संदेह छत्तीसगढ़ में व्याप्त घनघोर सामाजिक अन्याय एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन का संकेत बनता जा रहा था.
देश के अनेक शहरों में १४ मई २००९ को मोमबत्ती जला कर नागरिकों ने डॉ बिनायक सेन की रिहाई की मांग की थी। लखनऊ में वात्सल्य, सहयोग, उत्तर प्रदेश वोलनटरी हैल्थ असोसिएशन, समाधान, हैल्थ-वाच, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एन.ए.पी.एम्), हमसफ़र एवं लोक राजनीति मंच की ओर से हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन एवं मोमबत्ती जला कर डॉ बिनायक सेन पर लगाये गए झूठे आरोपों के कारणवश जेल में २ साल पूरे होने पर, उनकी रिहाई की मांग की गयी थी।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में डॉ बिनायक सेन छत्तीसगढ़ स्पेशल पब्लिक सिक्यूरिटी एक्ट २००५ के तहत जेल में क़ैद थे. यह क्रूर कानून न केवल सरकार को बिना किसी लोकतांत्रिक करवाई के निर्णय पर पहुचने का अधिकार देता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के माने हुए उसूलों को भी नकारता है. पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबरटीस (PUCL) छत्तीसगढ़ के महा-सचिव डॉ बिनायक सेन ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित सलवा जुदुम का खुलासा कर के रख दिया था जो संवैधानिक व्यवस्था से बाहर हिंसा को मान्यता देता है और आदिवासी को आदिवासी के ही विरोध में खड़ा करने पर मजबूर कर देता है.
दुनिया भर के तमाम लोगों ने डॉ बिनायक सेन को जमानत पर रिहा करने की मांग की थी जो आज पूरी हो गई हैं परन्तु दो मुख्य मांगे अभी भी बाकि हैं: क्रूर कानून - छत्तीसगढ़ स्पेशल पब्लिक सिक्यूरिटी एक्ट २००५ को निरस्त किया जाए क्योंकि इसी कानून की आड़ में प्रदेश सरकार द्वारा भयावही मानवाधिकारों के उल्लंघन होते हैं और सलवा जुदुम को समाप्त किया जाए।
तम्बाकू उत्पादों पर फोटो वाली स्वास्थ्य चेतावनी के प्रति जनता का ज़ोरदार समर्थन - भारतीय प्रमाण -
सिगरेट पैकेटों पर फोटो वाली चेतावनी के कानून को लागू करने के बारे में जनता की राय जानने हेतु मुम्बई शहर के विभिन्न परिवारों एवं कॉलेजों में एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में, १५ वर्ष की आयु से अधिक वाले ७१२ व्यक्तियों को शामिल किया गया ।
परिणाम:
* ९०% लोगों का मानना था कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा जानलेवा भी है।
* लगभग ९०% व्यक्ति सिगरेट पैकटों पर चित्र वाली स्वास्थ्य चेतावनी के बारे में अवगत थे, और ९७% प्रतिभागियों का मानना था कि ऎसी चेतावनियाँ सिगरेट के पैकट पर चित्रित होना आवश्यक है।
* ८८% लोग इस बात से सहमत थे कि सरकार द्बारा निर्देशित ऎसी चेतावनियों में सुधार की आवश्यकता है, ताकि वे तम्बाकू जनित गम्भीर बीमारियों (जैसे कैंसर) के बारे में जानकारी दें सकें।
* लगभग ८५% लोगों ने सिगरेट पैकट पर प्रभावकारी चेतावनियों का चित्रण तुंरत होने की इच्छा व्यक्त करी।
* ६८% लोग फोटो वाली चेतावनी से सम्बंधित क़ानून को लागू कराने में होने वाले विलम्ब से चिंतित थे।
* फोटो वाली स्वास्थ्य चेतावनी के विषय में :
- ३२.४% प्रतिभागियों का मानना था कि जो व्यक्ति धूम्रपान नहीं करते हैं वे इसे शुरू करने से पहले दो बार सोचेंगे.
- ३१.५% का कहना था कि सिगरेट पीने वाले धूम्रपान कम करने की सोचेंगे.
- २३% के अनुसार, धूम्रपानी इस आदत से छुटकारा पाने की चेष्टा करेंगे.
नीतिगत सुझाव:
* सभी तम्बाकू पैकटों पर वर्तमान चेतावनियों का प्रभावकारी प्रवर्तन
* वर्तमान चेतावनियों का क्षेत्र परीक्षण होना चाहिए, ताकि समाज के सभी वर्गों के बीच उनकी कार्य साधकता का मूल्यांकन किया जा सके कि वे प्रभावपूर्ण तरीके से, तम्बाकू प्रयोग के वास्तविक स्वास्थ्य कुप्रभावों को संचारित कर पा रहीं हैं या नहीं.
* वर्तमान चेतावनियों को अगले आवर्तन में और अधिक असरदार बनाना होगा. इन्हें अपने चित्रमय आकार एवं विषय वास्तु के सम्बन्ध में और अधिक ज़ोरदार होना पड़ेगा.
--------------------
यह अध्ययन, ‘हेलिस सेखसरिया जन स्वास्थ्य संस्थान, मुम्बई’ द्बारा संचालित किया गया। यह संस्थान ‘एडवोकेसी फोरम फॉर टोबैको कंट्रोल’ की सदस्य संस्था है.
इसको इंडियन सोसाइटी अगेंस्ट स्मोकिंग, आशा परिवार द्वारा प्रकाशित एवं वितरित किया गया है।
Credits: We acknowledge the financial contribution received from Bloomberg Initiative to Reduce Tobacco use and technical contribution received from HRIDAY on behalf of Advocacy Forum for Tobacco Control - AFTC (Delhi)
ज्ञापन: विधान सभा भवन के बाहरी हिस्से पर पुताई का विरोध
दिनांक: १५ मई २००९
ज्ञापन: विधान सभा भवन के बाहरी हिस्से पर पुताई का विरोध।
महामहिम महोदय,
हम लखनऊ के नागरिक, आपके समक्ष वर्तमान में विधान सभा के बाहरी हिस्से पर जो पुताई का कार्य चल रहा हैउस पर, अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। इस छेड़छाड़ की वजह से इस ऐतिहासिक भवन के सौंदर्य के भंग होनेका खतरा है।
राज्य सरकार पहले से ही नई-पुरानी इमारतों को तुड़वा कर, हरे पेड़ों को कटवा कर मनमाने ढंग से कई स्मारकोंका निर्माण करा रही है जो विधान सभा द्वारा खुद ही डॉ बी.आर.अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल अधिनियम, २००७, को वापस लिए जाने के बाद से गैर-कानूनी हो गया है। विधान सभा की पुताई भी इसी बड़ी योजना काहिस्सा है जिसके तहत बिना किसी विशेष प्रयोजन के लखनऊ शहर की तस्वीर बदली जा रही है।
हमारा आपसे आग्रह है कि हस्तक्षेप कर लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करें एवं प्रदेश सरकार केसीमित संसाधनों के दुरूपयोग को रोकें।
धन्यवाद,
भवदीय,
नवीन तिवारी
सामाजिक कार्यकर्ता
न्यायमूर्ति कमलेशवर नाथ
सेवा निवृत
ईशवर चंद्र द्विवेदी
सेवा निवृत आई.पी.एस
एस.एन.शुक्ल
सेवा निवृत - आई.ए.एस
एस .आर.दारापुरी
सेवा निवृत आई.पी.एस
संदीप पाण्डेय
मग्सय्सय पुरुस्कार (२००२) प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता
विधान सभा को सफ़ेद पोतने पर लखनऊ में विरोध
राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उत्तर प्रदेश राज्यपाल टी.वी राजेश्वर को ज्ञापन देते हुए विधान सभा की हो रही सफ़ेद पुताई पर आपत्ति जताई.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान सभा ईमारत लगभग ८५ साल पुरानी है.
मग्सय्सय पुरुस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पाण्डेय ने अन्य संस्थाओं और राजनीतिक दलों के साथ उत्तर प्रदेश राज्यपाल टी.वी राजेश्वर को ज्ञापन दिया. डॉ पाण्डेय का ज्ञापन, उत्तर प्रदेश के सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक इश्वर चन्द्र द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एस.आर.दारापुरी (जो लखनऊ से लोक राजनीति मंच की ओर से लोक सभा चुनाव भी लड़ रहे हैं), सेवा निवृत्त आई.ए.एस अधिकारी एस.एन.शुक्ला, और सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ की ओर से है.
विधान सभा का यह भाग जिसकी पुताई हो रही है वो बायीं तरफ़ बापू भवन की ओर का भाग है. इतिहासकारों का कहना है कि यह भाग उतना ही पुराना है जितना कि विधान सभा का मुख्य भाग, और इसको हमेशा से आडू के रंग का ही पोता गया है जो मुख्या भाग में लगे पथ्थर से मेल खाता है.
"हम नागरिक विधान सभा की हो रही सफ़ेद पुताई का विरोध दर्ज करना चाहेंगे. यह पुताई एतिहासिक ईमारत विधान सभा के लिए खतरा है जो उसकी पुरातन सौन्दर्यता भी बिगाड़ रही है" कहना है डॉ संदीप पाण्डेय और अन्य लोगों का।
"उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेकों स्मारकों का निर्माण किया है और वृक्षों को भी काट गिराया है, जो सब गैर-कानूनी हो गया है क्योंकि प्रदेश का बी.आर आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल अधिनियम २००७ को विधान सभा द्वारा ही हाल में समाप्त कर दिया गया है. विधान सभा की सफ़ेद पुताई लखनऊ की तस्वीर बदलने की बड़ी साजिश का भाग है" कहना है नागरिकों का.
नागरिकों ने अपील की कि विधान सभा की सफ़ेद पुताई पर तुंरत रोक लगायी जाए और जो पैसा इस पर व्यय हो रहा है उसको बचाया जाए जिससे कि वोह किसी सार्थक काम आ सके.
डॉ बिनायक सेन को रिहा किया जाए
[To read in English languge, click here]
१४ मई २००९ को प्रख्यात बच्चों-के-विशेषज्ञ एवं जोनाथन मनन पुरुस्कार (२००८) से सम्मानित डॉ बिनायक सेन को, माओवादी संपर्क के झूठे आरोप के कारण, रायपुर जेल में २ साल पूरे हो गए हैं. डॉ बिनायक सेन एक कर्मठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं जो पिछले ३० सालों से छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब एवं शोषित तबके के स्वास्थ्य एवं मानवाधिकारों के लिए संघर्षरत हैं. डॉ बिनायक सेन को जेल में कैद रखना नि:संदेह छत्तीसगढ़ में व्याप्त घनघोर सामाजिक अन्याय एवं मानवाधिकारों के उलंघन का संकेत है.
देश में अनेकों शहरों में आज मोमबत्ती जला कर नागरिक डॉ बिनायक सेन की रिहाई की मांग कर रहे हैं. लखनऊ में वात्सल्य, सहयोग, उत्तर प्रदेश वोलनटरी हैल्थ असोसिएशन, समाधान, हैल्थ-वाच, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एन.ए.पी.एम्) एवं लोक राजनीति मंच की ओर से हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन एवं मोमबत्ती जला कर डॉ बिनायक सेन के झूठे आरोपों के कारणवश जेल में २ साल पूरे होने पर, उनकी रिहाई की मांग की गयी.
रायपुर, छत्तीसगढ़ में डॉ बिनायक सेन, जो छत्तीसगढ़ स्पेशल पब्लिक सिक्यूरिटी एक्ट २००५ के तहत जेल में हैं.यह क्रूर कानून न केवल सरकार को बिना किसी लोकतांत्रिक करवाई के निर्णय पर पहुचने का अधिकार देते हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के मायने हुए उसूलों को भी नकारते हैं. पीपुल्स उनिओन फॉर सिविल लिबरटीस (PUCL) छत्तीसगढ़ के महा-सचिव डॉ बिनायक सेन ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित सलवा जुडूम का खुलासा कर के रख दिया था जो संवैधानिक व्यवस्था से बाहर हिंसा को मान्यता देता है और आदिवासी को आदिवासी के ही विरोध में खड़ा करने पर मजबूर कर देता है.
हमारी मांग है कि:
- डॉ बिनायक सेन को जमानत पर रिहा किया जाए क्योंकि प्रदेश सर्कार उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं जुटा पायी है, और किसी भी गवाह ने उनके विरोध में गवाही नहीं दी है.
- क्रूर कानून - छत्तीसगढ़ स्पेशल पब्लिक सिक्यूरिटी एक्ट २००५ को निरस्त किया जाए क्योंकि इसी कानून की आड़ में प्रदेश सरकार द्वारा भायावाही मानवाधिकारों के उलंघन होते हैं
- सलवा जुडूम को समाप्त किया जाए
संयुक्त रूप से जारी:
वात्सल्य, सहयोग, उत्तर प्रदेश वोलनटरी हैल्थ असोसिएशन, समाधान, हैल्थ-वाच, आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एन.ए.पी.एम्), लोक राजनीति मंच एवं अन्य सहयोगी जन-संगठन - [संपर्क फ़ोन: २३४७३६५, ९८३९० ७३३५५ ]
डॉ बिनायक सेन की रिहाई की मांग
१४ मई २००९ को प्रख्यात बच्चों-के-विशेषज्ञ डॉ बिनायक सेन को, माओवादी संपर्क के झूठे आरोप के कारण, रायपुर जेल में २ साल पूरे हो जायेंगे. डॉ बिनायक सेन एक कर्मठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं जो पिछले ३० सालों से छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब एवं शोषित तबके के मानवाधिकारों के लिए संघर्षरत हैं.
डॉ बिनायक सेन को जेल में कैद रखना नि:संदेह छत्तीसगढ़ में व्याप्त घनघोर सामाजिक अन्याय एवं मानवाधिकारों के उलंघन का संकेत है.
लखनऊ में आशा परिवार, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एन.ए.पी.एम्) एवं लोक राजनीति मंच की ओर से हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन एवं मोमबत्ती जला कर डॉ बिनायक सेन के झूठे आरोपों के कारणवश जेल में २ साल पूरे होने पर, उनकी रिहाई की मांग करने का कार्यक्रम है. आप सब से निवेदन है कि कृपया इस कार्यक्रम में भाग लें.
स्थान: सरदार पटेल प्रतिमा के सामने, हजरतगंज चौराहा, लखनऊ
समय: ६-७ बजे सायं
तिथि: गुरूवार, १४ मई २००९
साधुवाद,
डॉ संदीप पाण्डेय (मग्सय्सय पुरुस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य, अध्यक्षीय मंडल, लोक राजनीति मंच)
एस.आर दारापुरी, सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक
अरुंधती धुरु, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय [National Alliance of People's Movements (NAPM)]
शान्ति एवं लोकतंत्र के लिए भारतीय चिकित्सक [Indian Doctors for Peace and Democracy (IDPD)]
संकट के समय शान्ति की बात
हाल ही में हमारा पाकिस्तान का दौरा उत्साहवर्द्धक तथा डरावना रहा। पाकिस्तान के नागरिक समाज तथा राजनीतिक दलों के लोग तालिबान के बढ़ते खतरे से आतंकित है। फिर भी लोकतंत्र को जीवित व बचाए रखने के प्रयासों में एक उम्मीद की किरण भी है। लोगों को नहीं मालूम कि मालाकंद व स्वात में तालिबान के साथ हुआ समझौता पाकिस्तान को किस ओर ले जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए तो इस समझौते से उत्पन्न होने वाली शान्ति बहुत जरूरी थी किन्तु क्या इस समझौते से तालिबान को एक किस्म की वैधता प्राप्त होगी जिसे वह अपने को और मजबूत करने में इस्तेमाल करेगा?
लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले से पहले कुलदीप नैयर, जो पाकिस्तान में भी उतने ही लोकप्रिय है, के नेतृत्व में एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुझे वहां जाने का मौका मिला। वहां हमारी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं, व्यापारियों, छात्रों, मीडिया व नागरिक समाज के लोगों के साथ मुलाकात हुई। हलांकि यह मेरी छह वर्षों में पाकिस्तान की छठी यात्रा थी मुझे पहली बार यह एहसास हुआ कि पाकिस्तान के सभी प्रमुख राजनीतिक दल - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कैद-ए-आजम, आवामी नेशनल पार्टी, इत्यादि, असल में भारत के साथ मैत्री व शान्ति चाहते हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के ऊपर तो भारत के प्रति नरम होने के आरोप लगते हैं। आसिफ अली जरदारी ने तो मुम्बई हमले के पहले कह दिया था कि हरेक पाकिस्तानी के अंदर एक छोटा सा हिस्सा भारतीय का होता है। उन्होंने यह भी कह दिया थी कि पाकिस्तान भारत के ऊपर पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा। नवाज शरीफ तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिल कर षांति प्रक्रिया प्रारम्भ करने का श्रेय लेते हैं। परवेज मुशर्रफ ने भले ही कारगिल की गल्ती की हो, उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के साथ मिल कर कश्मीर के समाधान की दिषा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुशर्रफ के समय विदेश मंत्री रहे कसूरी साहब ने एक सभा में यह बताया कि कश्मीर की समस्या का हल तो निकल गया था। यदि पाकिस्तान में वकीलों का आंदोलन न शुरू होता, फिर चुनाव न होते और अब भारत के चुनाव न होते तो मनमोहन सिंह की पाकिस्तान की यात्रा में यह समाधान घोषित होना था। इससे यह बात समझ में आती है कि जम्मू व कश्मीर के चुनाव, जिसमें भारतीय मानकों के हिसाब से भी मतदान प्रतिशत बहुत अच्छा रहा, इतनी शांतिपूर्ण तरीके से कैसे निपट गए। यदि कश्मीर की समस्या का हल निकल आता है तो यह आगे के लिए भारत व पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों की राह खोलेगा। यह मेरे लिए हमेशा रहस्य का विषय रहा है कि दो समाज जो भावनात्मक रूप से इतने नजदीक हैं तथा जिनकी संस्कृति आपस में इतनी गुथी हुई है लगातार 60 वर्षों तक कैसे दुश्मनी कायम रख सकते हैं?
पाकिस्तान के लोगों में तालिबान को लेकर बहुत चिंता है। उन्हें नहीं मालूम कि पाकिस्तान में मानवाधिकार सुरक्षित रहेंगे या नहीं। वहां के राजनेताओं को डर है कि कहीं फिर से एक बार सेना चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट न कर दे। ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत व पाकिस्तान की सरकार ने जेहादियों के सामने समर्पण कर दिया है। पाकिस्तान की सरकार ने अमरीका की जरूरतों को पूरा करने के लिए जो दानव खड़ा किया था अब उसका वह क्या करे यह उसको समझ में नहीं आ रहा। यह दानव अब पाकिस्तान को निगल रहा है। एक सम्प्रभु राष्ट्र के लिए यह कितने शर्म की बात है कि अपने आप को उसका मित्र बताने वाला अमरीका उसी के एक हिस्से पर बमबारी कर रहा है। हास्यास्पद बात तो यह है कि इसका विरोध करने के बजाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैषी अपनी अमरीका यात्रा के दौरान यह मांग हर रहे थे कि बगैर मनुष्य के चलित ड्रोन हवाई जहाजों को अमरीका से संचालित किए जाने के बजाए उनका नियंत्रण पाकिस्तान को सौंप दिया जाए। अमरीका पर पाकिस्तान की निर्भरता इस हद तक है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खोखली हो चुकी है तथा वहां की सरकार की कोई विश्वसनीयता नहीं रह गई है। पाकिस्तान को नहीं मालूम की इस बंधन से अपने को कैसे मुक्त कराए। पाकिस्तान की सेना यह चाहती है कि अमरीका के साथ पाकिस्तान का नजदीकी रिश्ता बना रहे ताकि चुनी हुई सरकार पर उसका दबदबा कायम रहे। सेना अपने आप को जेहादियों को नियंत्रण में रखने वाली शक्ति के रूप में पेश करती है। जब तक पाकिस्तान में तालिबान व अल-कायदा का खतरा बना हुआ है तब तक सेना अपने आप को चुनी हुई सरकार से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका में देखना चाहेगी। यह पाकिस्तान का दुर्भाग्य रहा है के वहां लोकतांत्रिक चुनी हुई सरकारों को जड़े जमाने ही नहीं दी गईं हैं। जब तक चुनी हुई सरकार मजबूत होती नही तब तक सेना की भूमिका कम नहीं होगी। एक बार पुनः जनरल कियानी ने आसिफ अली जरदारी को चुनौती दे डाली है। पाकिस्तान इस दुष्चक्र में फंसा हुआ है।
नवाज शरीफ का कहना है कि जब तक वे प्रधान मंत्री रहे तब तक उन्होंने कभी बम विस्फोट करने वाले आत्मघाती दस्तों के बारे में नहीं सुना था। परवेज मुशर्रफ के समय इन तत्वों को बढ़ावा मिला। उन्हें तालिबान के साथ हुए समझौते की सफलता पर संदेह है। उनका मानना है कि जेहादी जितना खतरा पाकिस्तान के लिए हैं उससे कम भारत के लिए नहीं हैं। बेनजीर भुट्टों के घर में आसिफ अली जरदारी की बहन फरयाल तालपुर, जो एक सांसद भी हैं, के साथ एक बैठक में उन्होंने बताया कि मुम्बई हमले में तो 200 लोग मरे, लेकिन पाकिस्तान के अंदर हुए आतंकवादी हमलों में अब तक जेहादियों ने करीब 6000 लोग मार डाले हैं। उनका कहना था कि भारत पाकिस्तान के ऊपर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाता है लेकिन पाकिस्तान को तो इन तत्वों से निपटने के लिए भारत की मदद चाहिए। खान अब्दुल गफ्फार खान के पोते असफनद्यार वली खान, जो आवामी नॅशनल पार्टी के नेता हैं तथा जिनकी उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में सरकार है का कहना था कि भारत की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तान में एक मजबूत केन्द्रीय लोकतांत्रिक सरकार हो।
हाल ही में राष्ट्रपति जरदारी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी नवाज शरीफ, जो बेनजीर भुट्टों की मौत के बाद पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, के खिलाफ जो कार्यवाहियां की हैं वे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एक लोकतंत्र को फलने-फूलने के लिए जितना मजबूत सत्ता में बैठे दल का होना जरूरी है उतना ही मजबूत विपक्षी दल का होना भी जरूरी है। न्यायपालिका को स्वायत्त बनाने की नवाज शरीफ की मांग बेहद बुद्धिमानीपूर्ण है। किन्तु आसिफ अली जरदारी को डर इस बात का है कि न्यायपालिका के स्वायत्त होते ही कोई न्यायालय जाकर उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जो संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति पद के लिए स्नातक होने की मान्यता समाप्त कराई है को चुनौती देगा। अतः इससे पहले कि उन्हें कोई राष्ट्रपति पद से हटाए उन्होंने न्यायलय की मदद से नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ को ही चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरवा दिया है। लेकिन यदि जरदारी अपने निजी स्वार्थ से थोड़ा ऊपर उठ कर सोचें तो पाकिस्तान की दूरगामी जरूरत यह है कि वहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हों। सेना को फिर से सत्ता के केन्द्र में आने से रोकने के लिए यदि जरदारी को अपने पद की कुरबानी भी देनी पड़े तो ऐसा कर वे लोकतांत्रिक पाकिस्तान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
इस्लामाबाद के एक टी.वी. कार्यक्रम जिसमें हम लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया था के संचालक ने हमें यह याद दिलाया कि भारत के इतिहास में सभी हमले उत्तर-पश्चिम से हुए हैं। अतः तालिबान का खतरा भारत के लिए भी उतना ही गम्भीर है। भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान की चुना हुई सरकार के साथ मिल कर इस खतरे का सामना करे। आखिर जब भारत अफगानिस्तान की आर्थिक एवं अन्य तरीकों से मदद का सकता है तो पाकिस्तान की मदद क्यों नहीं कर सकता? पाकिस्तान के लिए भी अमरीका एवं चीन से मदद लेने की तुलना में भारत से मदद लेना बेहतर होगा। भारत के साथ उसका रिश्ता अमरीका या चीन की तुलना में ज्यादा बराबरी का होगा। किन्तु इसके लिए दोनों भारत एवं पाकिस्तान को एक दूसरे के खिलाफ जो पूर्वाग्रह हैं वे छोड़ने पड़ेंगे।
डॉ संदीप पाण्डेय
(लेखक, मग्सय्सय पुरुस्कार प्राप्त वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लोक राजनीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्षीय मंडल के सदस्य भी)
चुनाव में मीडिया की संदिग्ध भूमिका पर नागरिकों का मत
समाचार, विचार और प्रचार के बीच भेद ही नहीं रह गया है. पाठक को यह बताने के लिए कि प्रकाशित सामग्री समाचार, विचार या चुनाव प्रचार है, छोटे अक्षरों में 'ए.डी.वी.टी' या 'मार्केटिंग मीडिया इनिशिएटिव' छापना पर्याप्त नहीं है. कुछ समाचार पत्र तो यह भी छापने का कष्ट नहीं उठाते हैं.
मोटे तौर पर कहा जाए तो खबर से सम्बंधित निर्णय लेने में संपादक की भूमिका पर अब मार्केटिंग वाले सहकर्मी हावी हो रहे हैं. छोटे जिलों या शहर-नगर-कस्बों में तो अक्सर जो व्यक्ति संवाददाता होता है उसी को विज्ञापन इकठ्ठा करने की जिम्मेदारी भी दे दी जाती है, जिसके फलस्वरूप वो विज्ञापन-दाताओं की खबर को महत्व देता है और अक्सर विज्ञापन न देने वाले लोगों की खबर को नज़रंदाज़ कर देता है.
विज्ञापन, 'विज्ञापन-जैसे-संपादकीय', 'मार्केटिंग मीडिया इनिशिएटिव' और अन्य ऐसे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तरीकों से जो खबर मीडिया में आती है, उसपर हुआ व्यय, अक्सर चुनाव आयोग द्वारा तय की गई २५ लाख रूपये के अधिकतम चुनाव खर्च सीमा से, अधिक होता है. इसलिए मीडिया अब इन प्रत्याशियों की मिलीभगत से चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता का उलंघन कर रही है.
मीडिया में छप रहे विज्ञापनों, विज्ञापन-जैसी-ख़बरों आदि पर हुए पूरे व्यय निर्वाचन अधिकारीयों को नहीं दिए जाते हैं. मीडिया को यह रपट देनी चाहिए जिससे यह पता चल सके कि किस राजनीतिक पार्टी ने और किस चुनाव प्रत्याशी ने मीडिया पर कितना व्यय किया है.
राजनीतिक पार्टियों के संचालन हेतु कोई भी कानून नहीं है, ऐसा कानून बनना चाहिए। चुनाव में अधिकतम खर्च-सीमा के उलंघन की सज़ा भी अधिक सख्त होनी चाहिए और मौजूदा चुनाव में ही लागू होनी चाहिए. वर्त्तमान में चुनाव में अधिकतम-खर्च सीमा के उलंघन की सज़ा सिर्फ़ अगले चुनाव में ही लागू होती है, जो पर्याप्त अंकुश नहीं है.
इलेक्ट्रोनिक मीडिया (टीवी) के लिए भी प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया जैसी नियामक संस्था होनी चाहिए।
समाचार पत्रों को 'ओम्बुड्समैन' या विश्वसनीय लोकपाल नियुक्त करने के लिए देश-भर में उठ रही मांग का हम समर्थन करते हैं।
मूल रूप से हम नागरिक यह चाहते है कि मीडिया लोकतंत्र में निगरानी करने वाली निष्पक्ष भूमिका को पुन: ग्रहण करे. आर्थिक स्वार्थ के लिए मीडिया को अपनी स्वायत्ता को दाव पर नहीं लगानी चाहिए. जब लोगों का लोकतान्त्रिक संस्थाओं में विश्वास उठ रहा हो, तो मीडिया को इस पतन में शामिल होने के बजाय, लोकतंत्र में नागरिकों के विश्वास को पुनर्स्थापित करना चाहिए.
एक सुखद परिवर्तन
एक सुखद परिवर्तन
डॉ नूतन ठाकुर
जैसा की हम सभी जानते हैं कि कुलदीप नायर, जस्टिस राजिंदर सचार, सुरेन्द्र मोहन, मेधा पाटकर, अरुणा
परन्तु फिर भी, कतिपय कारणों से, ये व्यक्ति राजनीति से दूर ही रहे हैं, तथा अपने अपने कार्य क्षेत्रों को समाज सेवी कार्य कलापों तक ही सीमित रखा हैं। परन्तु, समय के साथ कदाचित उनकी सोच में बदलाव आया है, और वो यह समझने लगे हैं कि अपने प्रभावकारी कार्यों को समाज के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए, राजनैतिक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं क्रियात्मक भाग लेना आवश्यक है। जिस प्रकार माओ की दुनिया में अधिकार/ शक्ति प्रदर्शन बन्दूक की नली के द्बारा होता था, उसी प्रकार प्रजातंत्र में यह राजनैतिक प्रक्रियाओं द्बारा ही सम्भव है। अधिकार एवं शक्ति की आवश्यकता दो कारणों से होती है ----१) समाज एवं जनता की भलाई के लिए उचित तरीकों से कार्य करने हेतु, और २) उन सत्ता लोलुप एवं भ्रष्टाचारी जीवों को सत्ता के गलियारों तक पहुँचने से रोकने के लिए, जो अपने अधिकारों का प्रयोग केवल अपने स्वार्थ के लिए करते हैं।
दृष्टिकोण में यह बदलाव वास्तव में सुखद है। ऐसे बुद्धिजीवियों में एक नयी समझ के उदय का प्रत्यक्ष प्रभाव हमारे देश की ढहती हुई राजनैतिक व्यवस्था पर अवश्य पड़ेगा। परन्तु इन सभी को (अपने मित्रों और अनुयायिओं समेत) यह समझना होगा कि यह एक दिवसीय प्रक्रिया नही है। बदलाव आने में काफी वक्त लग सकता है, और इसके लिए निरंतर एवं गहन रूप से कार्य करना होगा। केवल इच्छा भर करने से काम नही चलेगा। राजनीति का सीधा सम्बन्ध जन मानस के दिल और दिमाग से है। जन साधारण को जो जाँत पाँत और धर्म के नाम पर अलगाववाद की अफीम लगातार खिलायी जा रही है, आम आदमी को उससे विमुख करना सरल न होगा। केवल तथ्य उजागर करने वाली रिपोर्टें लिखने या मोमबत्तियां जलाने भर से कुछ नही होगा। समस्या बहुत जटिल है, क्योंकि मानव मन सबसे अधिक जटिल है।
परन्तु फिर भी, यह प्रसन्नता का विषय है कि जब इतने सारे बुद्धिजीवियों ने एक साथ मिल कर ‘लोक राजनीति मंच’ बनाया है, तो देर सबेर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव अवश्य पड़ेगा। ये सभी व्यक्ति मानव उत्थान और सामाजिक उन्नति के उद्देश्य के प्रति निष्ठावान हैं, तथा उस क्षेत्र में प्रेरणा के माध्यम हो सकते हैं जहाँ इस प्रकार के सुलझे हुए विचारों वाले व्यक्तियों की आवशकता है।
ज़रूरत इस बात की है कि इन लोगों की रूचि और प्रतिबद्धता कहीं चुनावों के बाद ख़त्म न हो जाए। ऐसा दो कारणों से हो सकता है ---- १) मंच के प्रत्याशियों को अपेक्षानुसार वोट न मिल पायें। इस स्थिति की काफी संभावना है। अपनी आंखों पर जाति/धर्म का चश्मा चढ़ाए हुए भारतीय मतदाता, चुनावी प्रत्याशियों के भ्रामक एवं तड़क भड़क वाले (धन और शारीरिक शक्ति) प्रदर्शनों के इतने अभ्यस्त हो चुके हैं, कि उन्हें लोक राजनीति मंच के सीधे साधे प्रत्याशी प्रभावित नही कर पायेंगे। इस विज्ञापनी युग में, संचार माध्यम एवं राजनेता, दोनों ने मिलकर प्रत्याशी को एक बिकाऊ वस्तु का रूप दे दिया है। प्रत्याशी का मूल्यांकन करने के मापदंड बदल चुके हैं। प्रत्याशी के मानवीय मूल्यों का विश्लेषण करने के बजाय , उसे फिल्मी अंदाज़ में धर्म, जाति और मिथ्या भावो की स्वर शैली में, दिखावे का तड़का लगा कर पेश किया जाता है। कोई भी यह जानने को उत्सुक नही दिखाई पड़ता कि प्रत्याशी के इरादे नेक हैं या नहीं और उसका घोषणा पात्र क्या कहता है. यह तो निश्चित है कि इस स्थिति में बदलाव आएगा , पर इसमें समय अवश्य लगेगा। बरगद का पेड़ एक या दो दिन में नहीं उगता।
२) इन मानवीय सुधार के प्रयासों में लगे हुए मार्गदर्शक, अपने अपने उद्दमी कार्य क्षेत्रों में बहुत व्यस्त हैं। अत: इस बात की भी संभावना है कि, कुछ समय बाद, यह राजनैतिक सुधार का उद्देश्य उनकी प्राथमिकता न रहे और पिछड़ जाए, जब तक की अगला चुनाव सर पर न आ जाए। यह स्थिति वास्तव में अत्यन्त घातक होगी।
(यह लेख मौलिक रूप से डॉ नूतन ठाकुर द्वारा अंग्रेज़ी में लिखा गया है जिसको यहाँ पर क्लिक करने से पढ़ा जा सकता है। इसका अनुवाद सुश्री शोभा शुक्ला ने किया है जिसके हम कृतज्ञ हैं)
अरुंधती धुरु का भाषण एवं लोक राजनीति मंच का घोषणा पत्र
अरुंधती धुरु का भाषण एवं लोक राजनीति मंच का घोषणा पत्र
अरुंधती धुरु के भाषण और एस.आर.दारापुरी एवं लोक राजनीति मंच के घोषणा पत्र को सुनना मेरे कानों के लिए शुद्ध संगीत के समान था, और मैं इन दोनों की खुले रूप से प्रशंसा एवं उन पर विचार विमर्श करने का लोभ संवरण नहीं कर पायी।
अरुंधती जी ने अपने भाषण में कहा कि, ‘राजनीति वास्तव में संसाधनों का उचित वितरण ही तो है। यह वितरण किस प्रकार किया जाना है, यह राजनीति ही तय करती है।’
राजनैतिक प्रक्रिया के उद्धेश्य पर इससे अधिक उचित कोई और वक्तव्य हो ही नही सकता। और हम सभी को इस मूल तथ्य को समझाना अति आवश्यक है।
संसाधनों का वितरण अभी तक उन अयोग्य और स्वार्थी व्यक्तियों का विशेषाधिकार रहा है जो राजनीतिज्ञ कहलाने में घमंड का अनुभव करते हैं, जबकि उन्हें लोभी कहना अधिक उचित होगा। आवश्यकता है इस स्थिति को अविलम्ब बदलने की, तथा जनता की इस प्रक्रिया में स्वयं सीधे ही शामिल होने की, अथवा अपने उन प्रतिनिधियों के माध्यम से जो जनता के धन का अधिकाँश भाग अपनी निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए हड़पने की फिराक में न हों। .
अरुंधती जी ने जो इंदिरा गांधी और आलू की कीमत का उदाहरण दिया है, वह बहुत ही सटीक है, यद्यपि बाह्य रूप से ये दोनों असम्बद्ध प्रतीत होते हैं। इस उदाहरण के द्बारा हमें, हमारे दैनिक जीवन में राजनीति की पंहुच एवं प्रसार के बारे में समझने में सहायता मिलती है।
राजनीति एक बेहतर भविष्य की कुंजी है, और इसके लिए यह आवश्यक है कि योग्य व्यक्ति सामने आयें, और इस अभी तक निकृष्ट समझे जाने वाले क्षेत्र में कार्य करें। साथ ही साथ उनका एक आदर्श राजनैतिक विकल्प को (बिना राजनीति का अराजनीतिकरण करे हुए) बनाने पर ज़ोर देना , सत्य को उसके सही रूप में उजागर करना है। उनका यह कहना भी सर्वथा उचित है कि, ‘यदि हम, अपने एक आदर्श राजनैतिक विकल्प बनाने का पाने एकाकी प्रयासों में, मुख्या धारा राजनैतिक दलों को नज़र अंदाज़ करते हैं, तो यह हमारी अपरिपक्व समझ को दर्शाता है।’
हाँ, लोक राजनीति मंच सहित, हम सभी को स्थितियों को उनके वर्त्तमान रूप में ही गृहण करना होगा। यथार्थ से आँखें फेर लेने से विषमताएं गायब नहीं हो जातीं । यह सच है कि हम बहुत सारे बड़े और प्रभावकारी राजनीतिक दलों से घिरे हैं, जिनके अनेकों प्रतिबद्द अनुयायी हैं। इस तथ्य को हम अपने साधारण वक्तव्य से झुठला नहीं सकते। इसके विपरीत, हमें स्थितियों को उनके वर्त्तमान रूप में समझना होगा, और फिर उनकी विसंगतियों को सुधारने के लिए कमर कस कर काम करना होगा। यही एक मात्र तरीका हो सकता है राजनीति का शुद्धिकरण करके उसे बेहतर बनाने का।
उनका चुनावों के दौरान शत प्रतिशत मतदान पर ज़ोर देना भी उन कारणों की वजह से प्रशंसनीय है जो उन्होंने बताएं हैं। उनके अनुसार यह आवश्यक है कि जिन व्यक्तियों की ‘अपनी कोई निजी पहचान नहीं है’ उनके लिए चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी वास्तविक पसंद बताना आवश्यक है। इससे निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना बढेगी, क्योंकि मुख्य धारा के राज नेता तो ऐसे लोगों को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहा रहे हैं।
उनका आतंकवाद ( जिस मुद्दे को मुख्यधारा के दल बहुत कम समझते हैं और जिसे वे अपने स्वार्थ के लिए जनता की भावनाओं को भड़काने में इस्तेमाल करते हैं), पर वक्तव्य भी कम सटीक नहीं है। उनके अनुसार, ‘सुरक्षा स्वयं में एवं मानवीय संबंधों में विश्वास होने पर आती है।’
वास्तव में आतंकवाद की समस्या से तभी छुटकारा मिलेगा जब हम आतंकवाद को अपने शत्रुओं पर हावी होने का एक सुअवसर मानना बंद कर देंगें, और इसकी आड़ में ऐसे अमानवीय और सख्त क़ानून एवं सरकारी निर्देश लागू करना बंद कर देंगें जो हमे अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित रखते हैं।
श्री एस.आर.दारापुरी जी का घोषणा पत्र भी कम ध्यान देने योग्य नहीं है। इसमें, ऐसे कई मुद्दे शामिल हैं जो जन मानस से जुड़े हैं, पर मुख्य धारा के दलों द्बारा जान बूझ कर नज़र अंदाज़ कर दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए, घोषणा पत्र में इस बात पर ज़ोर देना कि प्राकृतिक साधनों (जैसे जल, वन, भूमि, खनिज आदि) पर स्थानीय समुदायों का अधिकार होना चाहिए, न कि निजी संस्थानों का। हमारे चारों ओर ऐसे अनेक उदाहरण बिखरे पड़े हैं जहाँ लोभी निजी पार्टियों ने स्थानीय साधनों का बेदर्दी से शोषण करके उस क्षेत्र को खोखला बना दिया, और अर्जित लाभ का एक नया पैसा भी वहाँ की जनता के हित में खर्च नहीं किया। क्या इससे भी अधिक शर्मनाक कोई और बात हो सकती है? परन्तु फिर भी, प्रत्येक राजनैतिक दल इस बात को लेकर तनिक भी परेशान नहीं दिखायी पड़ता।
घोषणा पत्र में इस बात की भी मांग करी गयी है कि सांसद (एम.पी.) और विधायक (एम.एल.ए.) के लिए कोई लोक निधि देय नहीं होनी चाहिए। यह बात भी प्रत्येक दल को बुरी लग सकती है, क्योंकि इस निधि का सीधा सम्बन्ध कमीशन से होता है। अत: कोई भी राजनैतिक दल इस धन को हाथ से जाने नहीं देना चाहता, क्योंकि इस कमीशन पर वे जो उगाही करते हैं उसी से उनका काम चलता है। इसी प्रकार किसी न किसी बहाने, उपजाऊ भूमी के बड़े क्षेत्र का अधिग्रहण करना भी किसानों के प्रति विश्वासघात है। किसानों की बहुमूल्य ( और प्राय: एकाकी) जायदाद को सस्ते दामों में खरीद लिया जाता है, और बाद में उसके द्बारा ग़लत तरीकों से धन कमाया जाता है।
ग्लोबल वार्मिंग के चलते, जन यातायात साधनों में सुधार लाना एवं वैकल्पिक ऊर्जा साधनों का प्रयोग करना – ये मुद्दे भी अधिकाँश मुख्यधारा दलों द्बारा अनदेखे कर दिए जाते हैं, क्योंकि शायद ये वोट बटोरने लायक लोकप्रिय मुद्दे नहीं हैं।
इस घोषणा पत्र पर एक नज़र डालने से ही यह पता चल जाता है कि यह कोई रद्दी कागज़ का टुकडा नहीं है, वरन बहुत सोच विचार के बाद बनाया
यह घोषणा पत्र एवं अरुंधती जी का भाषण, दोनों ही इतने अधिक आशाजनक एवं आकर्षक हैं कि इस लोक राजनीति मंच पर अपनी आशाएं केंद्रित करने का दिल करता है। परन्तु इसके लिए मंच (और उसके सदस्यों) को भी नियमित एवं अनवरत रूप से अपने महान उद्देश्यों के प्रति वचनबद्ध होना पड़ेगा।
(यह लेख मौलिक रूप से डॉ नूतन ठाकुर द्वारा अंग्रेज़ी में लिखा गया है जिसको यहाँ पर क्लिक करने से पढ़ा जा सकता है। इसका अनुवाद सुश्री शोभा शुक्ला ने किया है जिसके हम कृतज्ञ हैं)
तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी हुई कमजोर
४ मई २००९ के सरकारी अधिसूचना के अनुसार तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी और भी अधिक कमजोर कर दी गई है. भूतपूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ अंबुमणि रामादोस ने २ मई २००९ को समाचार पत्रों के माध्यम से कहा था कि उन्हें अंदेशा है कि मंत्रियों के समूह ने ३ फरवरी २००९ की बैठक के मिनट उनके इस्तीफे के बाद परिवर्तित कर दिए हैं.
डॉ रामदोस का अंदेशा सही था क्योंकि १५वीं लोक सभा चुनाव के दौरान जब अंचार संहिता लागु है, तब मंत्रियों के समूह ने सभवत: ३ फरवरी २००९ की बैठक के मिनट को परिवर्तित कर दिया है और फोटो वाली चेतावनी तम्बाकू उत्पादनों पर ४० प्रतिशत से घटा कर २० प्रतिशत एक तरफ़ कर दी है और जो तम्बाकू उत्पादन विक्रय केन्द्र के लिए नहीं हैं, उनको फोटो वाली चेतावनी लगाने से छूट दे दी गई है.
हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस बात को नज़रंदाज़ नहीं करेगा क्योंकि स्वास्थय नीतियों के कमजोर करने के पीछे संभवत: राजनीतिक कारण लगते हैं. उदाहरण के लिए मंत्रियों के समूह के अध्यक्ष प्रणब मुख़र्जी के चुनाव छेत्र मुशीराबाद में बीड़ी उत्पादकों की आबादी है।
पहले भी मंत्रियों के समूह ने ८ अप्रैल २००९ को मिलने का प्रयास किया था पर लोगों का अनुमान है कि चुनाव आयोग ने इसकी संस्तुति नहीं दी थी. पर यह किसी ने भी नहीं अनुमान लगाया था कि मंत्रियों का समूह डॉ रामदोस के इस्तीफे के बाद आसानी से ३ फरवरी २००९ के मिनट ही परिवर्तित कर देगा.
सन २००७ से तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी लगाने की अधिसूचना को लागु करने में २ साल से अधिक की देरी हो चुकी है. इस दौरान इस स्वास्थ्य नीति को बारम्बार कमजोर किया गया है, जैसे कि तम्बाकू उत्पादनों के ५० प्रतिशत भाग पर चेतावनी प्रकाशित करने से घटा कर ४० प्रतिशत और अब २० प्रतिशत एक ओर कर दिया गया है.
यह अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण संधि का भी उलंघन है जिसको भारत ने भी पारित किया हुआ है. इसके अनुसार तम्बाकू उत्पादनों के दोनों ओर कम से कम ३० प्रतिशत फोटो वाली चेतावनी होनी चाहिए - कुल मिला कर ६० प्रतिशत ... और अब भारत में तम्बाकू उत्पादनों का मात्र ४० प्रतिशत भाग ही चेतावनी के लिए निर्धारित किया गया है.
शोध के अनुसार तम्बाकू उत्पादनों पर फोटो वाली चेतावनी से तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों में तम्बाकू जनित जान-लेवा बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी बढ़ती है, उनके तम्बाकू नशा त्यागने की सम्भावना बढ़ती है, और तम्बाकू के नए सेवन करने वाले युवकों की संख्या में भी गिरावट आती है.
बाबी रमाकांत
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक द्वारा पुरुस्कृत कार्यकर्ता (२००८)
अस्थमा या दमा नियंत्रण ज्यादातर देशों में असफल
५ मई २००९
अस्थमा या दमा नियंत्रण ज्यादातर देशों में असफल
दमा नियंत्रण ज्यादातर देशों में असफल है।
विश्व के लगभग ३० करोड़ लोग अस्थमा या दमा की समस्या से ग्रसित हैं! अस्थमा या दमा की बीमारी व्यक्तिगत, पारिवारिक, तथा सामुदायिक तीनो स्तरों पर लोगों को प्रभावित करती है।
विश्व स्तर पर अस्थमा या दमा की समस्या पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक तमाम बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद, अस्थमा या दमा नियंत्रण के विभिन्न कार्यक्रम तेज़ी से फ़ैल रहें हैं।
अस्थमा या दमा को यदि काबू में रखा जाए, और चंद बातों पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो नि: संदेह इसका नियंत्रण सम्भव है।
अपर्याप्त और अध-कचरे अस्थमा या दमा नियंत्रण कार्यक्रमों की वजह से लोगों की जीवन शैली भी कुंठित होती दिखाई देती है।
उदाहरण के लिए विश्व में कई छेत्रों में हर चार में से एक अस्थमा या दमा से ग्रसित बच्चा स्कूल नही जा पाता है।
इस बार के विश्व अस्थमा या दमा दिवस का विषय है "आप अस्थमा या दमा पर नियंत्रण पा सकते हैं"।
इस विचार द्वारा यह बात साफ तौर पर जाहिर होती है कि अस्थमा या दमा की सही जांच, इलाज, और नियंत्रण की विधियाँ मौजूद हैं, परन्तु आवश्यकता है जागरूकता जिससे कि प्रभावकारी अस्थमा या दमा नियंत्रण के कार्यक्रम सफल हो सके।
अस्थमा नियंत्रण और प्रबंधन की विश्व स्तर पर निति २००७ के मुताबिक अस्थमा या दमा नियंत्रण का मतलब है कि:
- अस्थमा या दमा का कोई लक्षण न हो और व्यक्ति को अस्थमा या दमा के कारण रात में न टहलना पड़े
- अस्थमा राहत दवा या 'इन्हैलर' का उपयोग न करना पड़े (या न्यूनतम आवश्यकता हो)
- व्यक्ति सामान्य शारीरिक काम कर सकता हो।
- व्यक्ति को अस्थमा या दमा के दौरे बिल्कुल न पड़े या बहुत ही कम पड़े
कुछ लोग जो की अस्थमा से ग्रसित हैं उन लोगों ने कभी भी पर्याप्त अस्थमा की जांच नही करवाई है, इस वजह से उनमें अस्थमा के उपचार और उचित नियंत्रण होने की सम्भावना कम हो जाती है। अस्थमा या दमा के पर्याप्त और सही समय पर जांच न हो पाने की कई सारी वजह हैं। जैसे कि मरीजों में इसके बारे में पर्याप्त जानकारी न होना, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सही समय पर इसकी पहचान न कर पाना और चिकित्सा व्यवस्था तक लोगों की व्यापक पहुँच न हो पाना इत्यादि।
विश्व के कई सारे देशों जैसे कि मध्य पूर्वी एशिया (गल्फ देशों में), मध्य अमरीका, दक्षिण एशिया, उत्तर पश्चिम और पूर्वी अफ्रीका इत्यादि में दमा के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण स्थिति और भी अधिक गंभीर बन जाती है।
विश्व के कई देशों में जो लोग अस्थमा या दमा से ग्रसित है, उनमें वातावरण में व्याप्त प्रदुषण के कारण अस्थमा या दमा अधिक बिगड़ सकता है।
यदि हम अस्थमा नियंत्रण को प्रभावी बनाना चाहतें हैं तो हम सभी को इसकी प्रभावकारी नियंत्रण के लिए व्यापक नीतियाँ बनानी होगी और उस पर अमल भी करना होगा।
किसान विद्यालय:किसानों को पढ़ाने का नायाब तरीका
किसान विद्यालय:किसानों को पढ़ाने का नायाब तरीका
किसान विद्यालय किसानों को पढ़ाने का नायाब तरीका है। जो किसानो को उनके अनुभवों को बाँटने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। दुनिया का पहला किसान विद्यालय वर्ष १९८९ में इंडोनेशिया के जावा दीप में खोला गया था। यह विद्यालय धान की फसल बोने वाले उन किसानों के बीच खोला गया था जो लम्बे समय से रसायनों का प्रयोग कीटनाशकों के रूप में कर रहे थे।
किसान विद्यालय की परिकल्पना के पीछे मूल बात यह थी कि किसान जो प्रतिदिन खेती के प्रयोग में लगे रहतें हैं उनके ही अनुभवों के माध्यम से उनसे जैविक कृषि, कृषि पारिस्थितिकी, कृषि आर्थिकी और कृषि पर्यावरण की बात की जा सके। इस तरह कृषि में रोज किये जा रहे उनके प्रयोग और व्यावहारिक ज्ञान का समग्र रूप से लाभ उठाया जा सके।
उत्तर प्रदेश में सन २००० में कृषि विविधिकरण परियोजना को प्रयोग के तौर पर अपनाया गया। जिसे प्रचलित रूप में डास्प परियोजना के नाम से जाना जाता है। इसके तहत प्रदेश में किसान स्कूलों का गठन किया गया। इन स्कूलों की विशेषता यह थी की इनकी अपनी एक सुगठित नियमावली थी। इसके पीछे उनकी सोच विद्यालय को सुचारू रूप से चलाना था। ताकि विद्यालय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्तव्य का बोध हो सके। इस सम्बन्ध में गोरखपुर इनवायर्नमेंट एक्शन ग्रुप के अध्यक्ष डाक्टर शिराज ० ए० वजीह का कहना है कि ' गोरखपुर इनवायर्नमेंट एक्शन ग्रुप लम्बे समय से पूर्वी उत्तर प्रदेश की कृषि और उसकी चुनौतियों को लेकर कार्य कर रहा है जो पिछले पॉँच सालों से गोरखपुर के दो ब्लाकों में कुल १२ स्कुल चला रही है।'
सभी किसान स्कूल किसानों की खेती में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करने और उनके समाधान पाने के लिए एक कारगर मंच साबित हुए हैं। यह स्कूल अपने स्वरुप में बेहद अनौपचारिक हैं। तीन से चार गांवों के बीच किसी सार्वजनिक स्थल पर चलने वाले इन स्कूलों का कोई भी किसान बिना कोई पैसा दिए सदस्य बन सकता है। इन स्कूलों की बैठक माह में एक बार होती है। किसानों की समस्या को जानने के लिए पीले रंग का एक समस्या कार्ड होता है जिसे स्कूल के १५ दिन पहले गांवों में वितरित कर दिया जाता है। स्कूल के दिन समस्या कार्डों द्वारा चुनी गई और वर्गीकृत की गई समस्याओं पर चर्चा की जाती है।
इन समस्याओं का समाधान किसानों के आपसी अनुभवों से निकालने की कोशिश की जाती है। प्रत्येक स्कूल के दिन समस्याओं के समाधान के लिए उस विषय के जानकार भी रहते हैं। इन स्कूलों की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है की स्कूल से जुड़े लोग साल भर की कार्ययोजना ख़ुद एक साथ बैठ कर बनाते हैं। जिसमें कृषि सम्बन्धी माहवार चर्चा के विषय और कार्य निर्धारित किये जाते हैं। सभी किसान स्कूल किसानों की खेती में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करने और उनके समाधान पाने के लिए एक कारगर मंच साबित हुए हैं।
मास्टर ट्रेनर किसान स्कूलों की एक मजबूत कड़ी है। किसान स्कूलों में आने वाली समस्याओं के चुनाव और निराकरण में इनकी प्रमुख भूमिका है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किसान स्कूलों का महत्वपूर्ण योगदान यह है की इन स्कूलों नें महिलाओं को तकनीकि रूप से मजबूत तथा सबल बनाने का काम किया है।
किसान स्कूलों से जुड़ने के पश्चात् महिलाओं को न केवल बाहर की दुनिया में कदम रखने का साहस दिया है बल्कि उन्हें कृषि तकनिकी के विषय में भी जानकार बनाने का काम भी किया है। कुछ महिलाएं कृषि तकनिकी की इतने सफल जानकार के रूप में सामने आई हैं की उन्हें समय-समय पर गैर व् कम रासायनिक खेती के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देने के लिए अन्य संस्थाओं द्वारा निमंत्रण दिया जाता है। इस तरह हम देखते हैं की किसान विद्यालय किसानो के लिए एक प्रभावी माध्यम हो सकते हैं उनके खेती सम्बन्धी उचित ज्ञान के लिए।
अमित द्विवेदी
लेखक सिटिज़न न्यूज़ सर्विस से जुड़े हैं
अनुभव: शिक्षा से बनती समझ
अनुभव: शिक्षा से बनती समझ
अपना घर में रहने वाले बच्चे आजकल स्कूल से छुट्टी होने के कारण कुछ दिनों के लिए ईट - भठ्ठो में रह रहे अपने परिवार के पास गए है ताकि वे उनकी कामो में मदद कर सके। आज मै तातियागंज भठ्ठा गया उनमें से २
माँ ..पूछती है क्या हाल है
लवकुश... सब ठीक है मै अच्छे से पढ़ाई कर रह हूँ
लवकुश... घर में सब ठीक है ? पिता जी कंहा है ?
माँ.... पिता जी ताड़ी पीने गए है.. और सब घर में ठीक है
लवकुश.... पिता जी को मना क्यो नही करती हो की ताड़ी मत पिया करे नही तो तबियत ख़राब हो जायेगी.... ताड़ी पीना ठीक नही है ये तो नशा है पिता जी को समझाना की ताड़ी ना पिया करे... बोलना की लवकुश ने पीने को मना किया है...
माँ... मना करुँगी औए कह भी दूंगी और बताओ तुम्हारी तबियत ठीक है न खाना पीना सब ठीक है ना
लवकुश... माँ तबियत ठीक है खाना - पीना भी सब ठीक है ... काजल और राहुल ((बहन और भाई ) की पढ़ाई कैसी चल रही है।
माँ.... काजल तो पढ़ने जा रही है राहुल नही जा रहा है दिनभर खेलता है अभी भी खेलने गया हुआ है...
लवकुश... राहुल को समझाओ की पढ़ने जाए पढ़ना बहुत जरूरी है मै भी जब गाँव आऊंगा तो उसे समझाऊंगा... काजल को बराबर स्कूल भेजते रहना... और माँ गाँव, पड़ोसी और मेरे दोस्तों का क्या हालचाल है...
माँ .... गाँव में सब ठीक है तुम्हारे चाचा की लड़की रेखा की शादी होने वाली है इस माह में और पार्वती की भी शादी हो गई ....
लवकुश... क्या माँ रेखा की शादी हो रही है वो तो बस १२ साल की है इतनी छोटी है और शादी हो रही है तुमने रोका क्यो नही शादी करने से छोटे में शादी करना ग़लत है तुम्हे इस शादी को रोकना चाहिए था....
माँ.... खिलखिला कर हँसती है और कहती है वो छोटी कंहा है १२ साल की है तुमको तो पता है यंहा गाँव में छोटे में शादी हो जाती है ... तुम इतने बड़े हो गए हो की ये सब सोचो...
लवकुश... दुखी होकर मेरी तरफ़ देखता है और कहता है भइया वो अभी १२ साल की है और ये लोग उसकी शादी कर रहे है वो माँ से थोड़ा गुस्से में बोलता है आप लोगो को समझ में नही आता है की छोटे में शादी नही करना चाहिए उससे उसको कितना नुकसान होगा उसको अभी पढ़ना चाहिए था १८ साल के बाद शादी करना चाहिए था... आप लोगो ने ग़लत किया है... काजल को आप लोग पढ़ाई करा कर १८ साल के बाद शादी करियेगा... आपको गाँव में समझाना चाहिए की छोटे उम्र में किसी की शादी ना करे... हम भी जब गाँव आयेंगे तो लोगो को समझायेंगे...
फ़िर लवकुश अपने बुआ, दादी और गाँव के लोगो से बात करता है......
इस बात को सुन कर आज उन चर्चाओ का परिणाम समझ में आता है जो हम लोगो ने अपना घर में इन तीन वर्षो के दौरान की है अलग -अलग सामाजिक बुराइयों और अन्य मुद्दों पर ... साथ ही किस तरह से उन चर्चाओ से एक छोटे से बच्चे की पूरी सोच और समझ विकसित हो रहा है ये भी देखने को मिला ... शिक्षा का सही अर्थो में शायद यही मतलब होता है.... जो इन्सान को सही दिशा में ले जाए.... आज लवकुश को देखकर लगा की शायद हम सही दिशा में है और अंततः शायद इन बच्चों की मदद से हम एक बेहतर समाज बनाने की कल्पना को साकार कर पाए.... बच्चो की इस ब्लॉग पर आज मै अपने को लिखने से नही रोक पाया इस के लिए माफ़ी चाहूँगा...
महेश
अपना घर, कानपुर
श्री लंका में हो रहे नरसंघार की हम निंदा करते हैं
भारत को लोकतान्त्रिक अधिकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आवाज़ बनना चाहिए
श्री लंका में हो रहे नरसंघार की हम निंदा करते हैं जो नि:संदेह एक भीषण मानवीय विपदा है. श्री लंका सरकार को भारत द्वारा सैन्य और आर्थिक सहायता देने की भी हम निंदा करते हैं क्योंकि उससे श्री लंका में स्थिति और अधिक गंभीर हो गयी है जिसके कारणवश असंख्य लोगों को हिंसा और युद्घ-जैसी स्थिति के भयंकर कु-प्रभाव झेलने पड़ते हैं.
श्री लंका के सैन्य हमलों ने शहरी तमिलियों की आबादी को बड़े पयमाने पर जान-माल की छति पहुंचाई है. जब तक हिंसा और नरसंघार को रोकने के लिए श्री लंका सरकार पर भारत दबाव नहीं बनाता है, आम लोगों की मृत्यु दर बढ़ता ही रहेगा और भारत का 'शांति गुरु' होने का दावा भी विश्व के समक्ष खोखला हो जायेगा.
हम लोगों ने बड़ी निराशा के साथ यह देखा कि कैसे श्री लंका सरकार ने तमिल अल्प-संख्यकों का लगातार बर्बरतापूर्वक शोषण किया और भारत सरकार ने इन प्रयासों का समर्थन किया. इस बात के कुछ प्रमाण हैं कि एक तरफ़ भारत इस समस्या का 'राजनैतिक समाधान' खोजने की बात कर रहा है और दूसरी ओर भारत अपनी 'रिसर्च एंड अनालिसिस विंग' और अन्य गुप्त एजेन्सी द्वारा श्री लंका को सैन्य हथियार और सैन्य प्रशिक्षण भी दे रहा है. बरसों पहले श्री लंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स (आई.पी.के.ऍफ़) के सैन्य दस्ते को भेजने से स्थिति अधिक उलझ गयी है जो भारत के 'शांति के मसीहा' होने के दावे पर सवाल खड़ा करती है.
जुलाई २००७ में श्री लंका की सेना के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सरथ फोनसेका ने पत्रकारों से कहा था कि ८०० श्री लंका सैनिकों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भारत हर साल देता है. उनका कहना था कि भारत का यह सैन्य सहयोग 'बहुत बड़ा' है. कुछ रपटों के अनुसार श्री लंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष को भारत का यह सहयोग आर्थिक गणित पर आधारित है कि जब तमिल छेत्रों को श्री लंका सरकार सैन्य हमलों से बरबाद कर देगी, तब भारतीय कंपनियों को 'तमिल लोगों की सहायता करने की आड़ में' इस छेत्र के पुनर्स्थापना के लिए काम दिया जाएगा.
यदि यह रपट सही है, तो भारत का यह आर्थिक और राजनैतिक लाभ निर्दोष लोगों के लहू से सना हुआ है. मानवाधिकार 'वाच' संस्था और अन्य श्री लंका के मानवाधिकार समूहों के अनुसार श्री लंका सरकार के सैन्य हमलों के कारण जनवरी २००९ से लगभग १००० तमिलियों की मृत्यु हो चुकी है. इन सैन्य हमलों में श्री लंका ने अपने ही देश के स्कूल, अस्पताल और अन्य असैनिक इमारतें को भी निशाने पर लिया है.
श्री लंका सरकार को लगता है कि वो अपनी विजय के बहुत ही करीब है और इसीलिए उसने युद्घ-विराम की अपील को अस्वीकार कर दिया है. श्री लंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष ने संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत 'विजय नम्बि आर' से १७ अप्रैल २००९ को कहा कि वो 'समाप्ति तक युद्घ' को विराम नहीं देंगे.
जो लोग इस छेत्र से पलायन कर रहे हैं, उनको श्री लंका सरकार जबरन कैंप में कैद कर रही है. सरकार का कहना है कि इन लोगों में आतंकवादी दस्ते के लोग भी हो सकते हैं इसीलिए वो इन २५०,००० शरणार्थियों को ३ साल तक इस कैंप में नज़रबंद रखेगी. इन कैम्पों के भीतर ही स्कूल, अस्पताल और बैंक आदि के निर्माण के लिए श्री लंका ने संयुक्त राष्ट्र से और अन्य दाता एजेन्सी से अनुदान की भी मांग की है. कुछ लोगों के अनुसार जब इस छेत्र के निवासी इन कैम्पों में कम-से-कम तीन साल तक के लिए नज़रबंद होंगे, तब हो सकता है कि श्री लंका सरकार इन्ही छेत्रों को सिन्हालीस आबादी से पुनर्स्थापित कर दे.
भारतीय के 'एक्सटार्नल अफेयर्स' मंत्रालय ने श्री लंका सरकार से हाल ही में अनुरोध किया है कि शरणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही इस छेत्र से निकाला जाए और कैम्पों में रखा जाए, और इस प्रक्रिया में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की भागेदारी आवश्यक है. यह भारत के लिए नि:संदेह सही दिशा की ओर कदम है परन्तु पर्याप्त नहीं है.
हमारी मांग है कि:
- स्थायी और बिना-शर्त युद्घ-विराम घोषित किया जाए जिससे कि शांति वार्ता आगे बढ़ाई जा सके
- शरणार्थियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए (जैसे कि पानी, दवाएं, भोजन इतियादि) और उनके मानवाधिकारों की संग्रक्षा करने के लिए विश्वसनीय टीम बने जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हों. बच्चों, महिलाओं और युवाओं का विशेष रूप से ख्याल रखना आवश्यक है.
- गाँव में बिछी बारूदी सुरंगों को सुरक्षित तरीके से समाप्त किया जाए, और उनको पुनर्स्थापित किया जाए जिससे कि स्थानीय लोग वापस अपने घर जा सकें
- एक राजनैतिक प्रक्रिया आरंभ हो जिसमें सभी वर्गों की बराबरी की भागीदारी हो और धर्म, राष्ट्र, लिंग, भाषा, या अन्य किसी भी ऐसे कारण से किसी की भी भागीदारी शोषित न हो
- अस्तित्व से सम्बंधित मुद्दों पर तमिल लोगों के स्वयं निर्णय लेने के अधिकार को संग्रक्षित करना चाहिए
- शरणार्थियों के कैंप से 'गायब' होने पर रोक लगनी चाहिए और अन्य प्रकार की हिंसा पर भी विराम लगना चाहिए. प्रेस/ मीडिया के लिए पूर्ण स्वतंत्रता से रपट करने के अधिकार को सुनिश्चित करना चाहिए. श्री लंका के निवासियों को लोगों के जीवन और रोज़गार से जुड़े अधिकारों पर कार्य हेतु संस्थाओं को कार्य करने की अनुमति मिलनी चाहिए.
- शरणार्थियों को तीन साल तक जबरन कैंप में नज़रबंद रखने के निर्णय को भारत को चुनौती देनी चाहिए
हमारा मानना है कि इन सरहदों ने लोगों को लड़ाने और हिंसा के भीषण कुपरिणाम झिलवाने के अलावा कोई भूमिका नहीं अदा की है. हमारी अपील है कि दक्षिण एशिया के राष्ट्रों को एक वीसा-मुक्त, परमाणु मुक्त और शांति प्रिय छेत्र का निर्माण करने के लिए पहल लेनी चाहिए.
एस.एम् नसीम, भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक
डॉ रमेश दीक्षित, लखनऊ यूनिवर्सिटी
एस.आर दारापुरी, उपाध्यक्ष, पीपुल'स यूनियन फॉर सिविल लिबरटीस
मुहम्मद शोएब, वरिष्ठ अधिवक्ता, हाई कोर्ट
डॉ साबरा हबीब, लखनऊ यूनिवर्सिटी
ज़ाहिर अहमद सिद्दीकी, फाउंडेशन फॉर सोशल केयर
मोहम्मद खालिद, जमात-ए-इस्लामी हिंद
डॉ संदीप पाण्डेय, संयोजक, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय [National Alliance of People's Movements (NAPM)]